कहते हैं कि गुरु अपने शिष्य का सेकंड गार्जियन होता है. मां बाप के बाद बगैर स्वार्थ अगर कोई आपका भला चाहता है तो वो गुरु है. ऐसे ही गुरु और शिष्य की एक कहानी इन दिनों लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है जहां पायल नाग जो कि एक क्वाड्रपल पैरा तीरंदाज हैं उनके गुरु ने वो कर दिखाया है जिसके लोगों को सपने भी नहीं आते हैं. जी हां, पायल नाग एक दुनिया की पहली क्वाड्रपल पैरा तीरंदाज हैं यानी न तो उनके दोनों पैर हैं और न ही दोनों हाथ, बावजूद इसके उनके गुरु कुलदीप कुमार ने उन्हें ऐसा ट्रेंड किया कि उन्होंने कई बड़े पैरा तीरंदाजों को पछाड़ते हुए विश्व स्तर पर पहला स्थान हासिल किया जिसकी तारीफ भारत के जाने माने उद्योग पति आनंद महिंद्रा ने भी की है.
आनंद महिंद्रा ने जमकर की पायल नाग की तारीफ
दरअसल, सोशल मीडिया पर आनंद महिंद्रा ने एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा…”पायल नाग जो कि एक दिहाड़ी मजदूर की बेटी है उसे आठ साल की उम्र में एक जोरजार बिजली का झटका लगा जिसमें उसने अपने दोनों हाथ पैर गंवा दिए. और फिर, उसे एक धनुष मिला. कोच कुलदीप वेदवान ने उसकी पेंटिंग्स के जरिए उसे पहचाना. वही कोच, जिन्होंने विश्व चैंपियन शीतल देवी को तराशा था. अप्रैल 2026 में बैंकॉक में हुई ‘वर्ल्ड पैरा आर्चरी सीरीज फाइनल’ में उसने अपनी आदर्श शीतल देवी को हरा दिया.”
Payal Nag.
Daughter of a daily-wage mason from Odisha.
Electrocuted at the age of eight. Lost all four limbs.And then, found a bow.
Spotted through her paintings by coach Kuldeep Vedwan, the same man who shaped world champion Sheetal Devi.
Defeated her idol Sheetal Devi at… pic.twitter.com/KdWGcuAJ9X
— anand mahindra (@anandmahindra) April 6, 2026
सोशल मीडिया पर किया दिल से सलाम
आगे आनंद महिंद्रा ने लिखा…” जब भी मैं उदास या खुद पर तरस महसूस करता हूं, तो मैं पायल और शीतल की इन तस्वीरों को फिर से देखता हूं और खुद को याद दिलाता हूं कि ‘साहस’, ‘दृढ़ता’ और ‘सकारात्मक सोच’ इन शब्दों का असल मतलब क्या है. ये चैंपियंस सिर्फ मेरे ही नहीं हैं कई लोगों के लिए प्रेरणा का स्त्रौत बनेगी.”
यह भी पढ़ें: Viral Video: कार की सर्विसिंग महंगी पड़ी तो खुद बना मिस्त्री, ईंट-सीमेंट से फिक्स कर दी गाड़ी; वीडियो वायरल
सोशल मीडिया पर बनीं सुपरस्टार
सोशल मीडिया पर जैसे ही वीडियो वायरल हुआ वैसे ही लाखों लोगों ने इसे देखा और पायल नाग की हिम्मत को सलाम किया. कई सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर अपनी अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…इस खिलाड़ी के कोच को दिल से सलाम. एक और यूजर ने लिखा…इस बहन के जज्बे और जुनून को दिल से सलाम है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…अब तो ये भी नहीं कह सकते कि जिसके हाथ पैर सलामत हैं वो ही अमीर है. बिना हाथ पैर के भी इंसान अपने सपनों को जी सकता है.
यह भी पढ़ें: Desi AC Jugad: पंखा लगाया फिर गीला तौलिया टांगा और बन गया देसी AC, चचा का जुगाड़ देख माथा फोड़ लेंगे अमेरिकन्स





