क्रेडिट कार्ड का नहीं भरा बिल तो कंपनी के गुंडों ने भरे बाजार कर दी कुटाई, पत्नी लगाती रही गुहा

क्रेडिट कार्ड का नहीं भरा बिल तो कंपनी के गुंडों ने भरे बाजार कर दी कुटाई, पत्नी लगाती रही गुहा


क्रेडिट कार्ड देते वक्त आपसे भी कई बैंक वालों ने प्यार से बातें की होंगी. मीठे मीठे वादे किए होंगे. सर ले लीजिए ना, सर ये फायदा है, सर ये ऑफर है. ये तमाम बातें आपसे कभी ना कभी किसी बैंक की तरफ से आए कॉल पर की गई होंगी. लेकिन जब ग्राहक किसी वजह से उस क्रेडिट कार्ड का बिल वक्त पर नहीं भर पाता तो उसका क्या हश्र कंपनी के गुंडे करते हैं इसका एक ताजा वीडियो उदाहरण सोशल मीडिया पर सामने आया है. जहां कानून और पुलिस से बेखोफ बैंक के गुंडे एक शख्स को बीच सड़क उसकी पत्नी के सामने बुरी तरह से पीट रहे हैं और वजह है बिल वक्त पर ना भर पाना. वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है.

क्रेडिट कार्ड का बिल ना भरने पर गुंडों ने शख्स को सरेआम पीटा

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें कुछ गुंडे एक शख्स को बुरी तरह से पीटते दिखाई दे रहे हैं. वीडियो में 3-4 गुंडे एक शख्स को लात और घूंसों से बुरी तरह से पीट रहे हैं. वो कभी उसके मुंह पर मारते हैं तो कभी पेट और पसलियों पर लातें देते हैं, जिसके बाद तड़पते हुए शख्स उनसे रहम की भीख मांगता है. इतना ही नहीं, शख्स की बीवी भी इन गुंडों से गुहार लगाती है लेकिन गुंडे उसकी एक नहीं सुनते और लगातार लात घूंसे बरसाते रहते हैं. घटना पुणे की बताई जा रही है.

बीवी की गुहार सुन बचाने पहुंचे राहगीर 

आखिर में महिला की गुहार सुनकर और शख्स की चीखें सुनकर राहगीर आते हैं और इन बेखौफ गुंडों से उसकी जान बचाते हैं. अब सोशल मीडिया पर लोग बैंक और कंपनी के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. इतना ही नहीं, लोग पुलिस और प्रशासन पर भी सवाल उठा रहे हैं और कह रहे हैं कि पुणे जैसे शहर में मुख्य सड़क पर इतनी बड़ी घटना हो जाती है और आसपास कोई पुलिस वाला दिखाई तक नहीं देता.

यह भी पढ़ें: Desi AC Jugad: पंखा लगाया फिर गीला तौलिया टांगा और बन गया देसी AC, चचा का जुगाड़ देख माथा फोड़ लेंगे अमेरिकन्स

यूजर्स का खौल उठा खून

वीडियो को सोशल मीडिया पर अलग अलग प्लेटफॉर्म से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…गाड़ियां उठाने पुलिस तुरंत पहुंच जाती है, लेकिन ऐसी घटनाओं में वो नदारद रहती है. एक और यूजर ने लिखा…इन गुंडों को ऐसी सजा दी जाए कि मिसाल बन जाए. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…लोगों को क्रेडिट कार्ड का बहिष्कार कर देना चाहिए.

यह भी पढ़ें: Viral Video: कार की सर्विसिंग महंगी पड़ी तो खुद बना मिस्त्री, ईंट-सीमेंट से फिक्स कर दी गाड़ी; वीडियो वायरल