कुत्ते की वफादारी की मिसालें आज से नहीं सालों से लोग देते आ रहे हैं. कहते हैं कि एक वफादार कुत्ता अगर आपके पास है तो फिर आपको और किसी पर भरोसा करने की जरूरत नहीं. हाल ही में कुत्ते की वफादारी का एक मामला उड़ीसा से सामने आया है जिसे जानकर आप भी रो पड़ेंगे. ये खबर है काली नाम के एक आवारा कुत्ते की जिसने अपनी जान पर खेलकर 30 मासूम बच्चों की जान बचाई और खुद ने मौत को गले लगा लिया. इंटरनेट पर लोग काली को श्रद्धांजलि दे रहे हैं.
काली नाम के कुत्ते ने बचाई 30 मासूमों की जान
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक मामला तेजी से वायरल हो रहा है जो उड़ीसा के मयूरभंज जिले के उदला ब्लॉक के धिरकुल गांव का बताया जा रहा है. यहां काली नाम के एक कुत्ते ने स्कूल के 30 बच्चों की जान एक जहरीले सांप से बचाई और खुद सांप के जहर का शिकार हो गया. मिली जानकारी के मुताबिक श्री जगन्नाथ शिशु विद्या मंदिर के बाहर 30 से ज्यादा किंडर गार्डन के बच्चे बैठे हुए थे तभी उनके बीच एक जहरीला सांप घुसने की कोशिश करने लगा. ये मासूम बच्चे उनकी और आ रहे इस खतरे से एक दम अनजान थे. तभी काली को इसकी भनक लगी और वो तुरंत सांप को रोकने के लिए पहुंच गया.
A stray dog named Kali in Mayurbhanj, Odisha, heroically fought & k!lled a venomous snake to save 30 kindergarten kids. Bitten repeatedly, she d!ed from the venom. Villagers gave her a heartfelt funeral procession with flowers & white cloth🥹 pic.twitter.com/EEmBxmNJih
— Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) April 22, 2026
काफी देर तक चली सांप और कुत्ते की भिड़ंत
सोशल मीडिया पर हो रहे दावों के मुताबिक सांप और कुत्ते के बीच काफी देर तक भिड़ंत हुए जिसमें काली ने सांप को मार डाला, लेकिन इस जहरीले सांप ने भी कई बार काली को काटा जिससे काली की मौत हो गई. जैसे ही गांव वालों को काली की मौत की खबर लगी उन पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा. कुत्ते के इस बहादुरी भरे काम को देखकर गांव वालों ने उसका विधिवत अंतिम संस्कार किया. हालांकि सोशल मीडिया पर लोग गुस्से में हैं और कह रहे हैं कि गांव वालों ने काली को सांप से क्यों नहीं बचाया.
यह भी पढ़ें: Desi AC Jugad: पंखा लगाया फिर गीला तौलिया टांगा और बन गया देसी AC, चचा का जुगाड़ देख माथा फोड़ लेंगे अमेरिकन्स
यूजर्स का खौला खून, बोले काली को क्यों नहीं बचाया
सोशल मीडिया पर जैसे ही ये मामला वायरल हुआ देखते ही देखते इसे लाखों लोगों ने शेयर किया और सवाल किया कि आखिर काली की जान गांव वालों ने क्यों नहीं बचाई. एक और यूजर ने लिखा…कुत्ते सच्चे वफादार जानवर होते हैं. एक और यूजर ने लिखा…गांव वालों की गलती है, सांप से लड़ते हुए कु्त्ते को बचाया क्यों नहीं गया. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…अगर गांव वाले समझदारी दिखाते तो कुत्ता और सांप दोनों की जान बचाई जा सकती थी.
यह भी पढ़ें: Viral Video: कार की सर्विसिंग महंगी पड़ी तो खुद बना मिस्त्री, ईंट-सीमेंट से फिक्स कर दी गाड़ी; वीडियो वायरल





