सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले वीडियो अक्सर लोगों को हंसाते हैं, चौंकाते हैं या फिर हैरान कर देते हैं, लेकिन इस बार जो वीडियो सामने आया है उसने लोगों को एकदम शॉक कर दिया है. एक गांव की महफिल में चल रहे ऑर्केस्ट्रा के बीच ऐसा नजारा देखने को मिला जिसे देखकर वहां मौजूद लोग भी सन्न रह गए. डांस के बीच अचानक एक शख्स स्टेज के पास पहुंचता है और जो करता है, वो पूरी महफिल का माहौल ही बदल देता है.
महफिल में अचानक मचा हंगामा
दरअसल, वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि गांव में ऑर्केस्ट्रा का कार्यक्रम चल रहा है. तेज म्यूजिक के बीच डांसर परफॉर्म कर रही होती है और लोग चारों तरफ खड़े होकर उसका आनंद ले रहे होते हैं. माहौल पूरी तरह रंगीन और मस्ती से भरा नजर आता है. तभी अचानक भीड़ में से एक शख्स आगे आता है और बिना कुछ सोचे समझे डांस कर रही लड़की को सीधे गोद में उठा लेता है.
इस हरकत से वहां मौजूद लोग कुछ पल के लिए समझ ही नहीं पाते कि आखिर हो क्या रहा है. अचानक हुए इस सीन ने पूरी महफिल को हक्का-बक्का कर दिया.
डर गई डांसर, बढ़ा बवाल
जैसे ही शख्स लड़की को उठाता है, वो घबरा जाती है और गोद में ही रोने लगती है. वीडियो में साफ नजर आता है कि लड़की इस हरकत से पूरी तरह असहज हो जाती है. वहीं शख्स उसे पकड़कर खड़ा रहता है, जिससे माहौल और ज्यादा तनावपूर्ण हो जाता है. हालात बिगड़ते देख लड़की के साथी और आयोजक तुरंत मौके पर पहुंचते हैं और शख्स को समझाकर लड़की को नीचे उतारने के लिए कहते हैं. कुछ देर की कोशिश के बाद आखिरकार लड़की को नीचे उतारा जाता है, लेकिन जैसे ही वो जमीन पर आती है, वो जोर-जोर से रोने लगती है और माहौल पूरी तरह बदल जाता है.
यह भी पढ़ें: Desi AC Jugad: पंखा लगाया फिर गीला तौलिया टांगा और बन गया देसी AC, चचा का जुगाड़ देख माथा फोड़ लेंगे अमेरिकन्स
सोशल मीडिया पर वीडियो ने मचाई हलचल
अब यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. यूजर्स इस घटना को लेकर अलग-अलग तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. कोई इसे “ओवर एक्साइटमेंट” बता रहा है तो कोई इसे “हद पार करना” कह रहा है. एक यूजर ने लिखा…“भाई ये मजाक नहीं है, ये गलत है.” दूसरे यूजर ने लिखा…“ऐसी हरकतों पर सख्त एक्शन होना चाहिए.” वहीं कुछ लोग मजाकिया अंदाज में भी कमेंट कर रहे हैं और कह रहे हैं…“भाई ने तो स्टेज ही उठा लिया.” वीडियो को sahjaan.khan.944 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है.
यह भी पढ़ें: Viral Video: कार की सर्विसिंग महंगी पड़ी तो खुद बना मिस्त्री, ईंट-सीमेंट से फिक्स कर दी गाड़ी; वीडियो वायरल





