सोचिए आप मेट्रो में सफर कर रहे हों और अचानक आपके पास आकर एक शख्स दीवानों की तरह डांस करने लगे तो क्या होगा? हाल ही में दिल्ली मेट्रो का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स लाइक और व्यूज के लिए ट्रेन में ऐसी हरकत करता है जिसे देखकर बाकी यात्री भी सोचने पर मजबूर हो जाते हैं कि आखिर ये क्या बला है. मेट्रो में सिर पटक पटककर जिस तरह का डांस इस शख्स ने किया है उसे देखकर तो बस यही लग रहा है कि ये दिमागी मरीज है.
मेट्रो में शख्स ने किया पागलों की तरह डांस
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें दिल्ली मेट्रो के अंदर की भीड़ दिखाई गई है जो आमतौर पर हर रोज होती है. लेकिन इस दौरान एक सिरफिरा शख्स यात्रियों के बीच पहुंचता है और तेरी दीवानी गाने पर अजीबों गरीब डांस करने लग जाता है. वो कभी फर्श पर लेटता है तो कभी मेट्रो के हैंडल पकड़कर अपनी सिर जोर जोर से पीटने लगता है. उसकी ये हरकत देखकर पास में बैठे चाचा भी डर जाते हैं और उससे दूर होने में ही भलाई समझ लेते हैं.
हक्के बक्के रह गए यात्री
डांस करते हुए युवक के चेहरे पर किसी तरह का डर, शर्म या झिझक नहीं है वो बस अपनी धुन में डांस किए जा रहा है और पब्लिक उसे ऐसे देख रही है मानों मेट्रो में किसी अलग ही गृह का प्राणी घुस आया हो. वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है जिसे लेकर लोग तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं.
यह भी पढ़ें: Viral Video: ताजा-ताजा पेंट हुए डिवाइडर को पान-गुटखा थूककर किया लाल, यूजर्स पूछ रहे- ‘कहां है सिविक सेंस?’
यूजर्स बोले, लगता है ततैया ने काट लिया है
वीडियो को btw_swastik_02 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…क्या बोला डॉक्टर, कब तक ठीक हो जाएगा. एक और यूजर ने लिखा…इस भाई को कोई अस्पताल ले जाओ. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…ऐसे लोगों को मेट्रो से बैन ही कर देना चाहिए. इसे ततैया ने काट लिया है.
यह भी पढ़ें: Tokyo में छाया देसी स्वाद! जापानी महिला हुई पानी पुरी की मुरीद, अब वहीं डालेगी खुद का स्टॉल



.jpg)

