Tokyo में छाया देसी स्वाद! जापानी महिला हुई पानी पुरी की मुरीद, अब वहीं डालेगी खुद का स्टॉल

Tokyo में छाया देसी स्वाद! जापानी महिला हुई पानी पुरी की मुरीद, अब वहीं डालेगी खुद का स्टॉल


भारत में तो पानी पुरी के दीवाने हर गली में मिल जाएंगे, लेकिन अब इसका जादू विदेशों में भी सिर चढ़कर बोल रहा है. जापान की एक महिला ऐसी दीवानी हो गई पानी पुरी की कि अब वो इसे सिर्फ खा ही नहीं रही, बल्कि अपना बिजनेस शुरू करने का प्लान भी बना रही है. सोचिए, जिस स्नैक को हम रोजमर्रा की चीज समझते हैं, वही किसी के लिए इतना खास बन जाए कि वो उसे जिंदगी का हिस्सा बना ले. सोशल मीडिया पर इस महिला की कहानी तेजी से वायरल हो रही है और लोग इसे देखकर खुश भी हैं और हैरान भी.

पानी पुरी की ऐसी लगी लत

जापान की रहने वाली एक महिला, जिसका नाम हर्मीस (Hermes) बताया जा रहा है, ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपनी कहानी शेयर की. उसने बताया कि उसे पानी पुरी इतनी पसंद आ गई है कि वो हफ्ते में दो बार इसे जरूर खाती है. इतना ही नहीं, उसने घर पर बनाने के लिए पानी पुरी किट भी खरीद ली है. महिला ने लिखा कि ये स्वाद इतना जबरदस्त है कि वो अब अपना छोटा सा पानी पुरी स्टॉल खोलने के बारे में सोच रही है.

पति भी हो गए फैन

सबसे दिलचस्प बात ये है कि महिला का पति पहले ऐसे “अनोखे” खाने से दूर भागता था. लेकिन अब हाल ये है कि वो भी पानी पुरी के बारे में सोचता रहता है. महिला ने बताया कि उसके पति ने खुद कहा कि “शायद मुझे भी इसकी लत लग गई है.” यानी पानी पुरी का स्वाद ऐसा है कि कोई भी इससे बच नहीं पा रहा.

टोक्यो में अकेले जाकर खाती है पानी पुरी

महिला ने ये भी बताया कि वो टोक्यो में कई बार अकेले ही पानी पुरी खाने जाती है. कई बार ऐसा होता है कि वहां वो अकेली जापानी ग्राहक होती है, लेकिन फिर भी वो बिना झिझक इसका मजा लेती है. उसने मजाक में कहा कि “काश मुझे ये स्वाद 40 साल पहले पता होता, तो जिंदगी और मजेदार होती.”

यह भी पढ़ें: Viral Video: झप्पर में घुस गया था जहरीला दानव, लड़के ने डेयरिंग दिखा नंगे हाथ से ही पकड़ लिया

सोशल मीडिया पर लोगों ने दिए मजेदार सुझाव

जैसे ही ये कहानी वायरल हुई, सोशल मीडिया पर लोगों ने जमकर रिएक्शन दिए. एक यूजर ने लिखा… “दिल खुश हो गया ये देखकर कि विदेशों में भी लोग पानी पुरी के दीवाने हो रहे हैं.” दूसरे ने कहा… “अगर मुंबई आओ तो सेव पुरी जरूर ट्राय करना और कोलकाता जाओ तो फुचका.” एक और यूजर बोला… “पानी पुरी एक बार खा लो, फिर भूलना मुश्किल है.”

यह भी पढ़ें: Kota Viral Video : लड़के ने सुतली बम जला मगरमच्छों पर फेंका! धमाका सुन तिलमिला गए पानी के दरिंदे, वीडियो वायरल