निवेशकों की बल्ले-बल्ले! इस कंपनी ने दिया डिविडेंड का तोहफा; क्या आपने भी लगाया है दांव?

निवेशकों की बल्ले-बल्ले! इस कंपनी ने दिया डिविडेंड का तोहफा; क्या आपने भी लगाया है दांव?


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • HCL टेक्नोलॉजीज का मुनाफा 4.2% बढ़कर 4,488 करोड़ रुपये हुआ।
  • कंपनी का रेवेन्यू 12% बढ़कर 33,981 करोड़ रुपये दर्ज किया गया।
  • निवेशकों को प्रति शेयर 24 रुपये का अंतरिम लाभांश मिलेगा।
  • AI को भविष्य की ग्रोथ के लिए प्रमुख मानने की बात कही।

HCL Dividend: HCL टेक्नोलॉजीज ने हाल ही में अपने मार्च तिमाही के नतीजे जारी किए हैं. कंपनी की वित्तीय स्थिति की बात करें तो, यह स्थिर दिखाई दे रही है. कंपनी ने रेवेन्यू और ग्रोथ के मामले में मिलाजुला प्रदर्शन किया है.

कंपनी ने निवेशकों के लिए डिविडेंड का तोहफा देने का फैसला भी लिया हैं. निवेशकों को प्रति शेयर 24 रुपये का डिविडेंड दिया जा रहा हैं. आइए जानते हैं, कंपनी के वित्तीय आंकड़ों और डिविडेंड के बारे में.

कंपनी का प्रदर्शन

इस बार कंपनी के तिमाही नतीजों में मिला-जुला ट्रेंड देखने को मिला है. कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर करीब 4.2 फीसदी बढ़कर 4,488 करोड़ रुपये के आंकड़े पर पहुंच गई. जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह 4,307 करोड़ रुपये थी. यानी मुनाफा बढ़ा जरूर है, लेकिन रफ्तार बहुत तेज नहीं रही.

दूसरी तरफ, कमाई के मोर्चे पर कंपनी ज्यादा मजबूत नजर आई. मौजूदा वित्तीय वर्ष के चौथे तिमाही में ऑपरेशंस से आय 33,981 करोड़ रही है, जो एक साल पहले के 30,246 करोड़ रुपये से करीब 12 प्रतिशत ज्यादा है. इससे संकेत मिलता है कि कंपनी का कारोबार बढ़ रहा है. हालांकि तिमाही आधार पर ग्रोथ काफी सीमित रही है.

शेयरधारकों के लिए डिविडेंड का तोहफा

कंपनी ने निवेशकों को डिविडेंड का तोहफा दिया हैं. इस खबर के बाद निवेशकों के चेहरों पर खुशी आ गई हैं. कंपनी की ओर से प्रति शेयर 24 रुपये का इंटरिम डिविडेंड घोषित किया गया है.

इसके लिए 25 अप्रैल 2026 को रिकॉर्ड डेट तय की गई है. वहीं भुगतान 5 मई 2026 को किया जाएगा. कंपनी लगातार निवेशकों के साथ अपना मुनाफा बांट रही हैं. डेटा की बात करें तो यह कंपनी का 93वां क्वॉर्टर डिविडेंड है. 

AI पर फोकस और भविष्य की तैयारी

मैनेजमेंट का मानना है कि आने वाले समय में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कंपनी की ग्रोथ में अहम भूमिका निभाएगा. कंपनी की चेयरपर्सन Roshni Nadar Malhotra ने कहा कि AI के बढ़ते इस्तेमाल को देखते हुए कंपनी अपने पोर्टफोलियो को लगातार मजबूत कर रही है. उनके मुताबिक, भविष्य में AI आधारित सर्विसेज कंपनी के विस्तार और कमाई को आगे बढ़ाने में बड़ा योगदान दे सकती हैं.

यह भी पढ़ें:

घरेलू और कमर्शियल सिलेंडर के दाम स्थिर, सप्लाई को लेकर सरकार ने दी जानकारी; जानिए आज का ताजा रेट