तो काले जादू की वजह से हारी CSK? स्टेडियम में मैच के बीच नींबू-मिर्च लेकर मंतर पढ़ रहा था फैन

तो काले जादू की वजह से हारी CSK? स्टेडियम में मैच के बीच नींबू-मिर्च लेकर मंतर पढ़ रहा था फैन


आईपीएल का रोमांच सिर्फ मैदान तक सीमित नहीं रहता, बल्कि स्टेडियम में बैठे फैंस भी कभी-कभी ऐसा रंग जमा देते हैं कि पूरा इंटरनेट हिल जाता है. इस बार मामला और भी मजेदार है. सोशल मीडिया पर एक वीडियो धड़ल्ले से वायरल हो रहा है जिसमें सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) का एक फैन हाथ में नींबू लेकर कुछ ऐसा करता दिख रहा है जिसे लोग ‘काला जादू’ बता रहे हैं. हैरानी की बात ये है कि जैसे ही वो फैन अपना टोटका करता है, अगली ही गेंद पर चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का बल्लेबाज आउट हो जाता है. बस फिर क्या था, इंटरनेट पर लोगों ने इसे जादू से जोड़ दिया और वीडियो ने तूफान मचा दिया.

नींबू वाला टोटका और तुरंत विकेट

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि SRH का फैन हाथ में नींबू लेकर कुछ अजीब हरकतें करता है, मानो कोई टोटका कर रहा हो. जैसे ही वो अपना ‘जादू’ खत्म करता है, अगली गेंद पर CSK का बल्लेबाज आउट हो जाता है. ये पूरा मोमेंट इतना परफेक्ट टाइमिंग में होता है कि देखने वाले भी चौंक जाते हैं. विकेट गिरते ही वो फैन खुशी से उछल पड़ता है और आसपास बैठे लोग भी हंसने लगते हैं.

इंटरनेट पर छाया ‘काला जादू’ वाला फैन

वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर मीम्स और कमेंट्स की बाढ़ आ गई है. कुछ यूजर्स मजाक में कह रहे हैं कि “CSK की हार का असली कारण ये नींबू वाला जादू है”, तो कुछ लोग इसे IPL का सबसे फनी मोमेंट बता रहे हैं. कई लोगों ने तो ये तक लिख दिया कि “भाई इस फैन को हर मैच में बुलाओ, टीम को जीत दिलाएगा”.

यह भी पढ़ें: Kota Viral Video : लड़के ने सुतली बम जला मगरमच्छों पर फेंका! धमाका सुन तिलमिला गए पानी के दरिंदे, वीडियो वायरल

यूजर्स के मजेदार रिएक्शन

सोशल मीडिया पर यूजर्स इस वीडियो को लेकर जमकर मजे ले रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, “DRS छोड़ो, अब नींबू रिव्यू सिस्टम लाओ”, वहीं दूसरे ने कहा, “ये IPL है या तंत्र-मंत्र लीग?”. कुछ लोग इसे महज इत्तेफाक बता रहे हैं, लेकिन ज्यादातर लोग इस फनी वीडियो को बार-बार देखकर लोटपोट हो रहे हैं. सच कुछ भी हो, लेकिन इतना तय है कि इस ‘नींबू वाले जादू’ ने मैच से ज्यादा इंटरनेट पर धूम मचा दी है. वीडियो को @GemsOfCricket नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है.

यह भी पढ़ें: Viral Video: झप्पर में घुस गया था जहरीला दानव, लड़के ने डेयरिंग दिखा नंगे हाथ से ही पकड़ लिया