Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक की बहादुरी और हिम्मत देखने लायक है. ऐसे वीडियो अक्सर लोगों को हैरान भी करते हैं और सोचने पर मजबूर भी कि आखिर कोई इतना जोखिम कैसे उठा सकता है. इस वायरल क्लिप में भी कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला, जिसने इंटरनेट पर लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया और लोग इसे खुब शेयर कर रहे हैं.
क्या है वायरल वीडियो में?
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक जहरीला सांप घर की छत के झप्पर में घुस गया था. आसपास काफी लोग इकट्ठा हो गए थे और सभी इस खतरनाक स्थिति को अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर रहे थे. इसी दौरान एक युवक सीढ़ी लगाकर छत पर चढ़ता है. उसके हाथ में सिर्फ एक लकड़ी होती है, जिसकी मदद से वह सांप को बाहर निकालने की कोशिश करता है. थोड़ी मेहनत के बाद वह सांप को पकड़ भी लेता है. सबसे हैरान करने वाली बात तब होती है जब वह युवक बिना डरे उस सांप को अपने गले में लपेट लेता है और धीरे-धीरे नीचे उतरने लगता है.
यह भी पढ़ें – Metro Escalator Fight Video: मेट्रो स्टेशन पर छिड़ी Escalator War, पापा की परियों ने दिखाए WWE वाले दांव-पेच
लड़के ने डेयरिंग दिखा नंगे हाथ से ही पकड़ लिया
जैसे ही युवक नीचे पहुंचता है, अचानक सांप उसके हाथ से छूटकर जमीन पर गिर जाता है. वहां मौजूद लोग एक पल के लिए घबरा जाते हैं, लेकिन युवक बिल्कुल भी नहीं डरता. वह तुरंत फिर से सांप को पकड़ लेता है और बड़ी सावधानी से उसे एक डिब्बे में बंद कर देता है. इसके बाद वीडियो खत्म हो जाता है.
बहुत हिम्मत होनी चाहिए सांप को पकड़ने के लिए, अच्छे-अच्छे लोगों का हालत खराब हो जाता हैं। pic.twitter.com/UEKOTJDGAM
— छपरा जिला 🇮🇳 (@ChapraZila) April 16, 2026
सोशल मीडिया पर लोगों के मजेदार रिएक्शन
वीडियो वायरल होते ही लोगों ने इस पर अलग-अलग तरह के रिएक्शन देने शुरू कर दिए. कुछ यूजर्स ने युवक की हिम्मत की तारीफ की, वहीं कुछ ने मजाक करते हुए कहा कि भाई ने तो सांप को भी दोस्त बना लिया. कई लोगों ने इसे बहुत खतरनाक बताया और कहा कि ऐसा करना जानलेवा हो सकता है. जहां कुछ लोग इसे बहादुरी बता रहे हैं, वहीं कई यूजर्स ने इस तरह के स्टंट को खतरनाक बताया. उनका कहना है कि बिना ट्रेनिंग के किसी भी जहरीले सांप को पकड़ने की कोशिश नहीं करनी चाहिए, क्योंकि इससे जान को खतरा हो सकता है.
यह भी पढ़ें –Viral Video: भीख ही मांगेंगे! बच्चों को गोद में लेकर भीख मांग रही थीं महिलाएं, कार वाली आंटी ने फटकारा तो…





