अब गर्लफ्रेंड करने आएगी जनगणना, नगरपालिका का चौंकाने वाला फरमान; लेटर वायरल

अब गर्लफ्रेंड करने आएगी जनगणना, नगरपालिका का चौंकाने वाला फरमान; लेटर वायरल


सरकारी दफ्तरों में जारी होने वाले आदेश अक्सर चर्चा में रहते हैं. कभी किसी नाम की गलती, कभी टाइपिंग की चूक, तो कभी भाषा का ऐसा इस्तेमाल जो लोगों को हैरान कर दे. इस बीच मध्य प्रदेश के गुना नगर पालिका से सामने आया एक आदेश इन दिनों सोशल मीडिया पर खासा वायरल हो गया है. इसकी वजह कोई बड़ा प्रशासनिक फैसला नहीं, बल्कि एक ऐसा नाम है जिसने पूरे मामले को मजाक और चर्चा का विषय बना दिया.

जनगणना 2026 की तैयारियों के बीच जारी इस लिस्ट में एक कर्मचारी का नाम ऐसा लिखा गया कि लोग पहले तो हैरान रह गए और फिर हंसने लगे. सूची में एक जगह Girlfriend Pant लिखा हुआ पाया गया, जिसने पूरे सिस्टम पर सवाल और सोशल मीडिया पर मीम्स की लाइन लगा दी.

जनगणना 2026 ड्यूटी के लिए सूची जारी

गुना नगर पालिका ने जनगणना 2026 के दूसरे चरण की तैयारियों के तहत कुल 36 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई थी. इसके लिए एक प्रशिक्षण कार्यक्रम भी तय किया गया था, जो गांधी वोकेशनल कॉलेज में 17 से 19 अप्रैल तक आयोजित होना था. इस कार्यक्रम के लिए एक आधिकारिक सूची जारी की गई थी, जिसमें सभी कर्मचारियों के नाम, पद और ड्यूटी का विवरण दर्ज था. आम तौर पर ऐसे डॉक्यूमेंट्स प्रशासनिक काम का हिस्सा होते हैं और इनमें गलती की गुंजाइश कम मानी जाती है. 

अब गर्लफ्रेंड करने आएगी जनगणना

ऐसे में सबसे ज्यादा चर्चा सूची के सीरियल नंबर 5 पर दर्ज नाम को लेकर शुरू हुई. यहां कर्मचारी का नाम Girlfriend Pant लिखा हुआ था.इसके साथ ही उनकी यूजर आईडी में भी Girlfriend शब्द शामिल था. सरकारी डॉक्यूमेंट्स में इस तरह का शब्द देखकर लोग हैरान रह गए. जैसे ही यह सूची सोशल मीडिया पर पहुंची, यह तेजी से वायरल हो गई और लोगों ने इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देनी शुरू कर दीं. बाद में जांच के दौरान यह बात सामने आई कि संबंधित कर्मचारी का असली नाम प्रेमिका पंत है. माना जा रहा है कि किसी ने नाम को अंग्रेजी में बदलते समय प्रेमिका का ट्रांसलेशन गलत तरीके से Girlfriend कर दिया. इसी वजह से आधिकारिक डॉक्यूमेंट में यह अजीबोगरीब नाम दर्ज हो गया, जिसने पूरे मामले को चर्चा का विषय बना दिया. 

यह भी पढ़ें – Metro Escalator Fight Video: मेट्रो स्टेशन पर छिड़ी Escalator War, पापा की परियों ने दिखाए WWE वाले दांव-पेच

सोशल मीडिया पर लोगों के रिएक्शन

जैसे ही यह मामला वायरल हुआ, सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाओं की लाइन लग गई. कुछ लोगों ने इसे एक मजेदार गलती बताया, तो कुछ ने सरकारी डॉक्यूमेंट्स की जांच प्रक्रिया पर सवाल उठाए. कई यूजर्स ने इस पर मीम्स बनाए और मजाकिया टिप्पणियां कीं. वहीं कुछ लोगों ने कहा कि ऐसे  डॉक्यूमेंट्स को जारी करने से पहले बेहतर प्रूफरीडिंग और जांच जरूरी है, ताकि इस तरह की गलतियां सामने न आएं. 

यह भी पढ़ें – Viral Video: भीख ही मांगेंगे! बच्चों को गोद में लेकर भीख मांग रही थीं महिलाएं, कार वाली आंटी ने फटकारा तो…