ICC की एंटी-करप्शन यूनाइट ने कनाडा क्रिकेट टीम के खिलाफ 2 बड़ी जांच शुरू कर दी है. CBC की डाक्यूमेंट्री ‘Corruption Cricket and Cricket’ में ऐसे दावे किए गए हैं, जिससे क्रिकेट जगत में हड़कंप मच गया है. इस जांच का महत्वपूर्ण हिस्सा टी20 वर्ल्ड कप 2026 के एक मैच से जुड़ा हुआ है, ये टूर्नामेंट भारत और श्रीलंका में आयोजित हुआ था. न्यूजीलैंड बनाम कनाडा मैच के दौरान मैच फिक्सिंग का गंभीर आरोप लगा है.
न्यूजीलैंड की पारी में 5वां ओवर जांच के घेरे में है, जो कनाडा के कप्तान दिलप्रीत बाजवा ने किया था. बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 शुरू होने से 3 हफ्ते पहले ही बाजवा को कनाडा नेशनल टीम का कप्तान बनाया गया था. इस ओवर में बाजवा ने नो-बॉल और वाइड बॉल डालते हुए कुल 15 रन दिए थे. ये मैच में महत्वपूर्ण साबित हुआ था. अब ये ओवर जांच के घेरे में आ गया है. आईसीसी इसकी जांच कर रही है कि ये खराब गेंदबाजी सही में थी या जानबूझकर कप्तान ने इतने रन लुटाए थे? क्या ये किसी सट्टेबाजी से जुड़ा हुआ है.
लीक ऑडियो से मचा हड़कंप
कनाडा क्रिकेट टीम अपने बुरे दौर से गुजर रही है. खिलाड़ी पर भ्रष्टाचार के आरोप के आलावा टेलीफोन रिकॉर्डिंग ने टीम चयन के दौरान हुई धांधली के भी संकेत दिए हैं, जिसका ऑडियो वायरल है. इसमें पूर्व कोच खुर्रम चौहान का कहना है कि कुछ ख़ास खिलाड़ियों को नेशनल टीम में चुनने के लिए उन पर दबाव बनाया जा रहा था, ये कोई और नहीं बल्कि बोर्ड के ही सीनियर मेंबर्स थे.
यह भी पढ़ें- ‘बच्चे को खेलने दें… उसे सीखने दें’, वैभव सूर्यवंशी का कब होना चाहिए टीम इंडिया में डेब्यू? ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ने बताया
पूर्व कोच पुबुदु दस्सानायके ने भी दावा किया है कि 2024 वर्ल्ड कप के समय उन्होंने भी टीम चयन में अन्य अधिकारियों के दखलअंदाजी का उन्होंने विरोध किया था. इसके बाद उन्हें नौकरी से हटाने की धमकी दी गई थी.
यह भी पढ़ें- अगर आयरलैंड दौरे पर हुआ वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू तो किसका कटेगा पत्ता, सूर्यकुमार होंगे बाहर?
कनाडा क्रिकेट की छवि प्रशासनिक स्तर पर भी खराब हुई है. पूर्व CEO सलमान खान पर धोखाधड़ी और चोरी के मामले चल रहे हैं. कनाडा के क्रिकेटर्स की स्थिति भी अच्छी नहीं है, उन्हें वर्ल्ड कप के लिए मिलने वाली राशि में भी देरी हुई और उन्हें किसी प्रोफेशनल कॉन्ट्रैक्ट पर भी नहीं रखा.





