मच्छरों ने किया परेशान तो गार्ड बना ‘जिंदा मच्छरदानी’! ये देसी जुगाड़ देख नहीं रुकेगी हंसी

मच्छरों ने किया परेशान तो गार्ड बना ‘जिंदा मच्छरदानी’! ये देसी जुगाड़ देख नहीं रुकेगी हंसी


रात की ड्यूटी और मच्छरों का हमला…ये कॉम्बिनेशन किसी भी इंसान की नींद और चैन दोनों छीन सकता है. लेकिन हैदराबाद के एक सिक्योरिटी गार्ड ने इस परेशानी का ऐसा देसी इलाज निकाला कि अब उसका वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है. जनाब ने मच्छरों से बचने के लिए न कॉइल जलाई, न स्प्रे किया…बल्कि खुद ही मच्छरदानी पहनकर ड्यूटी करने निकल पड़े! जी हां, पूरा शरीर जाली में लपेटकर गार्ड साहब ऐसे घूमते नजर आए जैसे चलते-फिरते ‘मच्छरदानी पैकेज’ हों.

मच्छरों से बचने के लिए जिंदा मच्छरदानी बना गार्ड

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक सिक्योरिटी गार्ड अपने यूनिफॉर्म के ऊपर पूरी मच्छरदानी ओढ़े हुए है. सिर से लेकर पैर तक जाली में ढका हुआ यह गार्ड आराम से अपनी ड्यूटी करता नजर आता है. आसपास की लाइट्स और खाली सड़क के बीच उसका ये अंदाज हर किसी का ध्यान खींच रहा है. जहां लोग मच्छरों से बचने के लिए महंगे रिपेलेंट्स और मशीनों का सहारा लेते हैं, वहीं इस गार्ड ने सस्ता और टिकाऊ उपाय ढूंढ निकाला. उसका ये जुगाड़ न सिर्फ कारगर लग रहा है बल्कि सोशल मीडिया यूजर्स को खूब एंटरटेन भी कर रहा है.

मच्छरों के खिलाफ ‘लेवल अप’ सिक्योरिटी

जहां एक तरफ मच्छर लोगों को थप्पड़ मारने पर मजबूर कर देते हैं, वहीं इस गार्ड ने सीधे गेम का लेवल ही बदल दिया. अब मच्छर बेचारे कन्फ्यूज होंगे कि इंसान को काटें या जाली को! जरा सोचिए, मच्छर भी अपने ग्रुप में मीटिंग कर रहे होंगे “भाई ये नया वर्जन आया है, अंदर घुसने का रास्ता ही नहीं मिल रहा!” कुल मिलाकर, गार्ड का ये जुगाड़ इतना एडवांस निकला कि मच्छरों की पूरी गैंग ही बेरोजगार हो गई.

यह भी पढ़ें: Viral Video: गजब! तेल संकट के बीच कुत्ते की पीठ पर टंकी रख पेट्रोल भरवाने पहुंचा शख्स, वीडियो देख आएगी हंसी

सोशल मीडिया पर आई मजेदार रिएक्शन की बाढ़

वीडियो वायरल होते ही लोगों ने कमेंट्स की बारिश कर दी. एक यूजर ने लिखा “भाई ये तो फुल प्रोटेक्शन में है, मच्छर तो क्या हवा भी अंदर नहीं जाएगी .” एक और यूजर ने लिखा…“ये जुगाड़ पेटेंट करा लो, कंपनी खोल लो.” वहीं एक और यूजर बोला “गार्ड नहीं, चलता-फिरता मच्छरदानी है ये!” वीडियो को सोशल मीडिया पर अलग अलग प्लेटफॉर्म से शेयर किया जा रहा है जिसे अब तक लाखों लोग देख चुके हैं.

यह भी पढ़ें: Viral Video: RCB जर्सी से हुआ नामकरण, महाराष्ट्र के कपल ने बेटे का नाम रखा विराट, वीडियो हुआ वायरल