- Apple iOS 17 में ‘विजुअल इंटेलिजेंस’ ला रहा है, जो ऑब्जेक्ट पहचानकर जानकारी देगा।
- यह फीचर स्कैन किए गए नंबर, एड्रेस और हेल्थ इन्फो को सेव करने में मदद करेगा।
- Apple AI वेयरेबल्स जैसे स्मार्टग्लासेस और एयरपॉड्स के लिए भी तैयारी कर रही है।
- iOS 17 में सिरी को ChatGPT जैसा चैटबॉट बनाने पर भी कंपनी काम कर रही है।
Apple Visual Intelligence: एआई के मामले में पीछे चल रही ऐप्पल अब तगड़ी तैयारी कर रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऐप्पल कई नए एआई फीचर्स पर काम कर रही है, जिनकी मदद से आईफोन अपने आसपास के माहौल को बेहतर तरीके से समझ पाएगा. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, iOS 27 में ऐप्पल कई एआई फीचर्स लाएगी. इनमें कम से कम 4 ऐसे एआई टूल्स होंगे, जो सिस्टम ऐप्स के अंदर ही काम करेंगे. इस अपडेट में आने वाला विजुअल इंटेलीजेंस का फीचर सिर्फ ऑब्जेक्ट की पहचान नहीं करेगा बल्कि स्कैन कर उससे जुड़ी पूरी जानकारी दे देगा. उदाहरण के तौर पर खाने की तरफ कैमरा करने पर आईफोन यह बता देगा कि उसमें कितना न्यूट्रिशन है. इसी तरह यह दूसरे काम भी कर सकेगा.
Apple Visual Intelligence से यह काम भी होगा आसान
विजुअल इंटेलीजेंस से कई और काम आसान होने की उम्मीद है. माना जा रहा है कि इसकी मदद से यूजर प्रिंट किए गए फोन नंबर और एड्रेस को स्कैन कर डायरेक्टली कॉन्टैक्ट्स में सेव कर सकेंगे. इसी तरह यह खाने से जुड़ी हेल्थ इंफोर्मेशन भी दे सकेगा, जिससे हेल्थ ऐप के अंदर यूजर को बेहतर इनसाइट मिल सकेगी. कंपनी ऐप्पल वॉलेट को भी अपग्रेड करेगी. अपकमिंग अपडेट के बाद यह एआई की मदद फिजिकल टिकट और जिम कार्ड जैसी चीजों को स्कैन कर डिजिटली सेव कर लेगा. इस तरह आपको फिजिकल टिकट या पास कैरी करने की जरूरत नहीं पड़ेगी.
एआई वीयरेबल्स के लिए हो रही है तैयारी
रिपोर्ट्स के अनुसार, ऐप्पल iOS 27 में विजुअल इंटेलीजेंस पर पूरा जोर दे रही है. दरअसल, कंपनी कई एआई वीयरेबल डिवाइसेस तैयार कर रही है. इनमें स्मार्टग्लासेस, कैमरा वाले एयरपॉड्स और वीयरेबल एआई पैंडेंट आदि शामिल हैं. इन्हें देखते हुए ऐप्पल अभी से तैयारी में जुट गई है.
कब आएगी iOS 27 अपडेट?
ऐप्पल जून में होने वाली अपनी एनुअल टेक कॉन्फ्रेंस WWDC में iOS 27 अपडेट का ऐलान कर सकती है. हालांकि, इसका रोलआउट सितंबर में नई आईफोन सीरीज के साथ शुरू होगा. इस अपडेट में सबसे बड़ा फीचर सिरी चैटबॉट का होगा. ऐप्पल अब सिरी को चैटजीपीटी और गूगल जेमिनी की तरह चैटबॉट में बदलना चाह रही है. यह फीचर आने के बाद यूजर सिरी से किसी चैटबॉट की तरह बात कर सकेंगे. साथ ही इसमें ऑन-स्क्रीन अवेयरनेस और कॉन्टेक्स्ट समझने जैसी कैपेबिलिटीज भी आ जाएंगी. साथ ही इसमें ऐप्पल इंटेलीजेंस और सैटेलाइट कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स मिलने की भी उम्मीद है.
ये भी पढ़ें-
सोशल मीडिया पर पहचान छिपाना अब आसान नहीं, पोस्ट से यूजर का पता लगा सकती है एआई





