आधार कार्ड पर ₹3 लाख का लोन? सावधान! कहीं आप भी तो नहीं हो रहे इस बड़े घोटाले का शिकार?

आधार कार्ड पर ₹3 लाख का लोन? सावधान! कहीं आप भी तो नहीं हो रहे इस बड़े घोटाले का शिकार?


PM Yojna Loan Fraud: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर इन दिनों एक नया स्कैम तेजी से वायरल हो रहा है. यूट्यूब, इंस्टाग्राम, जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर दावा किया जा रहा है कि PM लोन योजना के तहत लोगों को आधार कार्ड पर 3 लाख रुपये का लोन मिल रहा है. क्या आप भी ऐसे किसी दावों की चपेट में आ रहे हैं? तो ऐसी गलती बिलकुल भी ना करें, क्योंकि ये एक स्कैम है, जिसमें आप भी फंस सकते हैं.

क्या है पूरा मामला?
दरअसल इस स्कैम में दावा किया जा रहा है कि किसी ‘प्रधानमंत्री लोन योजना’ के तहत सिर्फ आधार कार्ड के जरिए 3 लाख रुपये तक का लोन मिल सकता है. कई मामलों में लोगों को ये भी कहा जाता है कि लोन पाने के लिए पहले एक छोटी रकम जमा करनी होगी. ये रकम प्रोसेसिंग फीस या इंश्योरेंस चार्ज के रूप में आपसे ली जाएगी.  हालांकि, सरकार की फैक्ट-चेक एजेंसी ने साफ किया है कि ऐसी कोई आधिकारिक योजना नहीं है. यानी आधार कार्ड पर तुरंत 3 लाख लोन का दावा पूरी तरह फर्जी है.

कैसे रहें सुरक्षित?

  • किसी भी ‘तुरंत लोन’ वाले ऑफर पर भरोसा न करें.
  • बिना जांच किए आधार या बैंक डिटेल शेयर न करें.
  • किसी भी सरकारी योजना की जानकारी केवल आधिकारिक वेबसाइट से ही लें.
  • अगर कोई पहले पैसे मांगता है, तो समझ लें कि ये स्कैम हो सकता है.
  • किसी भी अनजान लिंक या ऐप डाउनलोड करने से बचें.

आपको बता दें कि सरकार की प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत लोन जरूर मिलता है, लेकिन ये सीधे आधार कार्ड पर नहीं दिया जाता है. इसके लिए बैंक या NBFC के जरिए आवेदन करना होता है और पात्रता के लिए दावेदारी करना होती है. जिसके लिए आपको अपने दस्तावेज और क्रेडिट प्रोफाइल के बारे में बताना होता है, जिसकी अधिकारी जांच करते हैं, इसके बाद ही ये लोन आपको मिलता है.