लिफ्ट से गिरे बुजुर्ग की दर्दनाक मौत, वीडियो देखने के बाद हराम हो जाएगी नींद, यूजर्स की कांप गई

लिफ्ट से गिरे बुजुर्ग की दर्दनाक मौत, वीडियो देखने के बाद हराम हो जाएगी नींद, यूजर्स की कांप गई


सोशल मीडिया पर इन दिनों रूह कंपा देने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक बुजुर्ग शख्स लिफ्ट में चढ़ते वक्त गलतफहमी का शिकार हो जाता है और सीधा नीचे जा गिरता है. बताया जा रहा है कि बुजुर्ग की मौत के दो दिन बाद पुलिस ने उनका शव बरामद किया. घटना का दिल दहला देने वाला ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

गलती से खुला लिफ्ट का दरवाजा

दरअसल, गुजरात के वलसाड़ की एक आवासीय सोसायटी में रहने वाला एक बुजुर्ग शख्स गलतफहमी का शिकार हो गया.  थर्ड फ्लोर से नीचे आने के लिए जब बु्जुर्ग ने लिफ्ट का दरवाजा खोला तो वो गलती से खुल भी गया जबकि लिफ्ट थर्ड फ्लोर पर मौजूद ही नहीं थी. इस तकनीकी खराबी ने ही शख्स की जान ले ली. जैसे ही लिफ्ट का दरवाजा खुला वैसे ही बुजुर्ग बिना देखे लिफ्ट में चढ़ने लगा और तीसरी मंजिल से सीधा नीचे आ गिरा, जिसके बाद इस शख्स की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि मृतक उस सोसायटी में माली का काम करता था और काम खत्म होने के बाद लिफ्ट से नीचे जा रहा था.

बिना देखे लिफ्ट में रख दिया पैर और फिर…

वीडियो में साफ दिख रहा है कि कैसे ये शख्स बगैर देखे ही किसी सामान को घसीटकर लिफ्ट तक ले जाता है और फिर खुले दरवाजे से पांव अंदर रख देता है, जब बुजुर्ग शख्स ने दरवाजे के अंदर पैर रखा उस वक्त वहां लिफ्ट मौजूद नहीं थी जिसके बाद ये शख्स तीसरी मंजिल से सीधा नीचे जा गिरता है. रूह कंपा देने वाले इस वीडियो को लेकर अब लोग तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं.

यह भी पढ़ें: Viral Video: गजब! तेल संकट के बीच कुत्ते की पीठ पर टंकी रख पेट्रोल भरवाने पहुंचा शख्स, वीडियो देख आएगी हंसी

यूजर्स की कांप गई रूह, यूं किया रिएक्ट

वीडियो को सोशल मीडिया पर अलग अलग प्लेटफॉर्म से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…गलती लिफ्ट मेंटेन करने वालों की है, सभी को जेल भेजा जाए. एक और यूजर ने लिखा…लिफ्ट में कभी भी बगैर देखे ना चढ़ें. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…मौत किसी को भी कहीं भी आ सकती है.

यह भी पढ़ें: Viral Video: RCB जर्सी से हुआ नामकरण, महाराष्ट्र के कपल ने बेटे का नाम रखा विराट, वीडियो हुआ वायरल