Viral Video : आजकल सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने लोगों को हैरान भी किया और सोचने पर मजबूर भी. इस वीडियो में देखा गया कि जैसे ही नारियल से भरा एक ट्रक हादसे का शिकार होकर नाले में गिरा, वैसे ही आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंच गए, लेकिन मदद करने के बजाय, कई लोग नारियल उठाने में लग गए. यह घटना सिर्फ एक हादसा नहीं, बल्कि यह भी दिखाती है, जहां मुफ्त में मिलने वाली चीज लोगों को सही-गलत का फर्क भूलने पर मजबूर कर देती है.
क्या है इस वायरल वीडियो में
वीडियो में साफ दिखाई देता है कि एक ट्रक, जो नारियल से भरा हुआ था, अचानक ड्राइवर का कंट्रोल खोने के कारण नाले में पलट गया.ट्रक के पलटते ही उसमें भरे नारियल पानी में फैल गए. कुछ ही देर में वहां लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई. हैरानी की बात यह थी कि लोग मदद करने की जगह नाले में उतरकर नारियल उठाने लगे.
नाले में पलट गया नारियल से लदा ट्रक लूटने लगी पब्लिक
वीडियो में देखा जा सकता है कि कई लोग नाले में उतरकर नारियल इकट्ठा कर रहे थे. कुछ लोग पुल के ऊपर खड़े होकर यह नजारा देख रहे थे. कई लोग अपनी बाइक और गाड़ियां साइड में खड़ी करके वीडियो बना रहे थे. यह सीन दिखाता है कि किस तरह एक हादसा लोगों के लिए मुफ्त सामान लेने का मौका बन गया.
AFTER A COCONUT TRUCK OVERTURNED, PEOPLE RUSHED TO COLLECT COCONUTS FROM A DIRTY RIVER. pic.twitter.com/Un5Yq4ZPxM
— Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) April 13, 2026
यह भी पढ़ें – कम सैलरी का अनोखा विरोध, ऑफिस में 5 घंटे सोती थी महिला, बॉस को पता चलने पर हुआ बवाल
सोशल मीडिया पर लोगों के रिएक्शन
जैसे ही यह वीडियो इंटरनेट पर शेयर हुआ, लोगों ने अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दीं. कुछ लोगों ने मजाक करते हुए कहा मुफ्त में मिल रहा हो तो कुछ भी चलेगा. कई लोगों ने इसे गलत बताते हुए कहा कि हादसे में मदद करना ज्यादा जरूरी था. कुछ यूजर्स ने इस पर सवाल उठाए.
यह भी पढ़ें – AI क्या करके मानेगा! 188 रुपये में करवा रहा भगवान से बात, जान लें कैसे होगी कॉलिंग?




.jpg)
