Mark Zuckerberg का ही एआई वर्जन बना रही है मेटा, बिल्कुल सीईओ की तरह करेगा काम

Mark Zuckerberg का ही एआई वर्जन बना रही है मेटा, बिल्कुल सीईओ की तरह करेगा काम


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • मेटा बना रही है मार्क जुकरबर्ग का AI पावर्ड 3D अवतार
  • AI अवतार जुकरबर्ग की तरह बात करेगा, बैठकों में लेगा हिस्सा
  • सुपरइंटेलीजेंस लैब्स AI अवतार बनाने का काम कर रही है
  • AI एजेंट जुकरबर्ग की मदद करेगा, कम्युनिकेशन तेज करेगा

Mark Zuckerberg AI Avatar: कुछ दिन पहले खबर आई थी कि Meta एक एआई बॉट बना रही है, जो Mark Zuckerberg की कंपनी चलाने में मदद करेगा. अब इससे जुड़ी कुछ और जानकारी सामने आई है. ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेटा अपने CEO का एकदम असली दिखने वाला एआई पावर्ड 3D वर्जन तैयार कर रही है. यह एआई अवतार मार्क जुकरबर्ग की जगह कंपनी में कर्मचारियों से बातचीत करेगा. बता दें कि मेटा पिछले काफी समय से एआई पर खासा जोर दे रही है. आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं.

बिल्कुल Mark Zuckerberg की तरह दिखेगा और बात करेगा AI Avatar

बताया जा रहा है कि यह एआई अवतार एकदम जुकरबर्ग जैसा दिखेगा. यह उनकी ही आवाज और टोन में बिल्कुल उनकी तरह ही बातचीत करेगा. अभी इसे ट्रेनिंग दी जा रही है. ट्रेनिंग के दौरान इस अवतार को जुकरबर्ग के बयान, उनके उठने-बैठने का तरीका और कंपनी को लेकर उनकी सोच के बारे में बताया जा रहा है. खुद जुकरबर्ग इस ट्रेनिंग में शामिल हैं. यह एआई अवतार मार्क जुकरबर्ग की जगह बैठकों में शामिल हो सकेगा, सवालों के जवाब और कर्मचारियों को उनके काम का फीडबैक दे पाएगा. इससे कर्मचारियों में यह भावना जाएगी कि वो कभी भी अपने सीईओ से मुलाकात कर सकते हैं. भले ही मार्क जुकरबर्ग उस समय वहां मौजूद न हों.

सुपरइंटेलीजेंस लैब को दिया गया है टास्क

रिपोर्ट्स के अनुसार, जुकरबर्ग का एआई अवतार तैयार करने का काम कंपनी की मेटा सुपरइंटेलीजेंस लैब्स को सौंपा गया है. यह डिवीजन पिछले काफी समय से रियल-टाइम बातचीत के लिए तैयार एआई कैरेक्टर डेवलप कर रही है. इस टेक्नोलॉजी में हैवी कंप्यूटिंग रिसोर्सेस का इस्तेमाल होता है. कंपनी इस काम के लिए वॉइस रियलिज्म को सुधारने का काम भी कर रही है. इसके लिए मेटा ने पिछले साल एआई कंपनी प्लेएआई और वेवफॉर्म्स आदि को एक्वायर किया था.

AI Agent पर भी जारी है काम

जुकरबर्ग का एआई अवतार बनाने के साथ मेटा उनके लिए एक एआई एजेंट भी तैयार कर रही है. इसे एआई सीईओ एजेंट कहा जा रहा है. यह कंपनी के कामकाज में जुकरबर्ग की मदद करेगा. यह एजेंट डिजिटल चीफ ऑफ की स्टाफ की तरह काम करते हुए कंपनी में कम्युनिकेशन और डिसीजन मेकिंग को फास्ट करेगा. मेटा जैसी बड़ी कंपनी में जुकरबर्ग को अलग-अलग टीमों से इंफोर्मेशन लेने की बजाय इसी बॉट से सारी जानकारी मिल जाएगी और वो जल्दी उससे जुड़े डिसीजन ले सकेंगे. 

ये भी पढ़ें-

WhatsApp Web का बदल जाएगा पूरा लुक, कंपनी करने जा रही है यह धाकड़ काम