Happy Baisakhi 2026 Wishes: भंगड़ा, गिद्दा पाओ…बैसाखी की शुभकामनाएं

Happy Baisakhi 2026 Wishes: भंगड़ा, गिद्दा पाओ…बैसाखी की शुभकामनाएं

Happy Baisakhi 2026 Wishes: बैसाखी 14 अप्रैल 2026 को है. उत्तर भारत, विशेषकर पंजाब और हरियाणा में बेहद उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया जाता है. बैसाखी सिर्फ एक त्योहार नहीं, बल्कि खुशहाली, समृद्धि और नई शुरुआत का प्रतीक माना जाता है. खेतों में सुनहरी गेहूं की बालियां लहराती हैं और किसान अपनी मेहनत का फल पाकर खुशियां मनाते हैं. इसलिए बैसाखी को फसल कटाई का त्योहार भी कहा जाता है.

इस दिन लोग गुरुद्वारों में जाकर मत्था टेकते हैं, कीर्तन सुनते हैं और लंगर का प्रसाद ग्रहण करते हैं. इसके अलावा कई जगहों पर मेलों का आयोजन होता है, जहां लोकनृत्य जैसे भांगड़ा और गिद्धा त्योहार की रौनक को और बढ़ा देते हैं. इस खास मौके पर लोग अपने दोस्तों, परिवार और प्रियजनों को शुभकामनाएं भेजते हैं. आप भी इस दिन संदेश, कोट्स या शुभकामना संदेशों के जरिए अपनों को बैसाखी की बधाई देकर उनके जीवन में खुशियों की कामना कर सकते हैं.

नच ले गाले सबके साथ,
आई है बैसाखी लेकर खुशियों की सौगात,
मस्ती में झूम और खीर पूड़े खा,
सिर पर सदा बना रहे वाहे गुरु का हाथ

Happy Baisakhi 2026 Wishes: भंगड़ा, गिद्दा पाओ...बैसाखी की शुभकामनाएं

धूप में जलता है फिर भी मुस्कुराता है. 
वो कोई और नहीं, अन्नदाता कहलाता है, 
सलाम है उस किसान को, जो हर पेट भर पाता है.
फसलों के पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं!

Happy Baisakhi 2026 Wishes: भंगड़ा, गिद्दा पाओ...बैसाखी की शुभकामनाएं

चारों तरफ नई फसल की बहार है,
देखो आया बैसाखी का त्योहार है,
भंगड़ा, गिद्दा पाओ,
खुश होकर इस दिन का जश्न मनाओ

Happy Baisakhi 2026 Wishes: भंगड़ा, गिद्दा पाओ...बैसाखी की शुभकामनाएं

बैसाखी आई, अपने साथ खुशियां लाई, 
आओ सब मिलकर भंगड़ा पाए, 
बैसाखी का त्यौहार मनाएं!

Happy Baisakhi 2026 Wishes: भंगड़ा, गिद्दा पाओ...बैसाखी की शुभकामनाएं

आपकी मेहनत और समर्पण के कारण 
आपकी जिंदगी में सफलता का सूरज 
हमेशा चमकता रहे. 
बैसाखी की ढेर सारी शुभकामनाएं!

Happy Baisakhi 2026 Wishes: भंगड़ा, गिद्दा पाओ...बैसाखी की शुभकामनाएं

वाहे गुरु का आशीष बना रहे सदा
बस यही कामना है हमारी
हर घर में बनी रहे खुशहाली
बैसाखी की हार्दिक शुभकामनाएं

Happy Baisakhi 2026 Wishes: भंगड़ा, गिद्दा पाओ...बैसाखी की शुभकामनाएं

किसान की मेहनत से ही धरती सोने सी होती है
 हर फसल नए उम्मीद की तरह उगती है. 
फसलें उगती हैं, पर ये मेहनत ही है 
जो जीवन को सजाती है. 
बैसाखी की शुभकामनाएं

Happy Baisakhi 2026 Wishes: भंगड़ा, गिद्दा पाओ...बैसाखी की शुभकामनाएं

खेतों में हरियाली हो, और जीवन में खुशियां. 
बैसाखी के इस अवसर पर, आपके जीवन में
सुख और समृद्धि आए. बैसाखी की शुभकामनाएं!

Happy Baisakhi 2026 Wishes: भंगड़ा, गिद्दा पाओ...बैसाखी की शुभकामनाएं

Baisakhi 2026: बैसाखी पर क्यों लगता है मेला और होता है भांगड़ा-गिद्दा ? जानें परंपरा का इतिहास

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.