कहीं 980 तो कहीं 939 रुपये में मिल रहा घरेलू LPG सिलेंडर, जानें आपके शहर में कितनी है कीमत?

कहीं 980 तो कहीं 939 रुपये में मिल रहा घरेलू LPG सिलेंडर, जानें आपके शहर में कितनी है कीमत?


LPG Cylinder Rate Today on 14th April: देश में LPG सिलेंडर की कीमतें आज भी स्थिर बनी हुई हैं. इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और HPCL जैसी तेल विपणन कंपनियों ने आज मंगलवार को एलपीजी की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया. इस बीच सरकार ने कहा है कि देश में घरेलू LPG सिलेंडरों की डिलीवरी सामान्य बनी हुई है. बीते 10 अप्रैल को देश में एक ही दिन में 51.5 लाख से अधिक घरेलू LPG सिलेंडर की डिलीवरी की गई.

सरकार की LPG की जमाखोरी और कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए पूरे देश में कार्रवाई जारी है. बीते 10 अप्रैल को ही पूरे देश में 3400 से ज्यादा लोकेशंस पर छापामारी की है. सरकारी तेल विपणन कंपनियों (OMCs) ने भी अचानक किए जाने वाले निरीक्षणों को और मजबूत किया है. इसके तहत, 214 LPG डीलरशिप पर जुर्माना लगाया गया है, 55 डीलरशिप सस्पेंड किए गए हैं. 

अब तक कितनी बढ़ी गैस सिलेंडर की कीमत?

देश में घरेलू सिलेंडर की कीमतों में अब तक आखिरी बार मार्च 2026 में बढ़ोतरी हुई है. उस दौरान कीमतों में 60 रुपये का इजाफा किया गया था. हालांकि, सरकार प्रधानमंत्री उज्जवता योजना (PMUY) के तहत लाभार्थियों को प्रति 14.2 किलो वाले सिलेंडर पर 300 रुपये की सब्सिडी सीधे उनके बैंक अकाउंट में ट्रांसफर किए जा रहे हैं.  

आज LPG सिलेंडर के रेट

शहर 14.2 किलो वाले घरेलू सिलेंडर की कीमत 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत
दिल्ली 913.0 रुपये  2078.5 रुपये 
मुंबई 912.5 रुपये  2031.0 रुपये 
कोलकाता 939.0 रुपये  2208.5 रुपये 
चेन्नई 928.5 रुपये  2246.5 रुपये 
बेंगलुरु 915.5 रुपये  2161.0 रुपये 
रायपुर 984.0 रुपये  2299.5 रुपये 
शिलांग  980.0 रुपये  2331.0 रुपये 
शिमला 958.5 रुपये  2191.5 रुपये 
रांची 970.5 रुपये  2258.0 रुपये 

पाकिस्तान में कितनी है कीमत?

मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान में भी एलपीजी सिलेंडरों की कीमत में इजाफा हुआ है. यहां 11.8 किलो वाले घरेलू सिलेंडर की कीमत 3588.59 PKR है. मार्च के मुकाबले इसमें 924 पाकिस्तानी रुपये की बढ़ोतरी हुई है. यहां 45.4 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत 13806.95 PKR है.

ये भी पढ़ें:

थाली पर महंगाई का बोझ! मार्च में खाद्य मुद्रास्फीति बढ़कर 3.87% हुई, ईरान युद्ध ने बिगाड़ा बजट