सोशल मीडिया पर आजकल अजीब-अजीब टैलेंट देखने को मिल रहा है, लेकिन एक वीडियो ने इंटरनेट पर अलग ही लेवल का तहलका मचा दिया है. इस वायरल क्लिप में एक लड़की स्टेज पर ऐसा डांस करती नजर आती है, जिसे देखकर लोग हैरान रह गए. वजह है उसका अनोखा फ्यूजन जहां वो एक साथ भरतनाट्यम और हिपहॉप जैसे दो बिल्कुल अलग डांस फॉर्म को मिलाकर परफॉर्म कर रही है. वीडियो लास वेगास से सामने आया है.
लास वेगास में दिखा हिपहॉप और भरतनाट्यम का अनोखा संगम
दरअसल, वीडियो लास वेगास का बताया जा रहा है, जहां एक इंटरनेशनल डांस स्टेज पर ये परफॉर्मेंस दी गई. जैसे ही म्यूजिक शुरू होता है, लड़की पहले पारंपरिक भरतनाट्यम के स्टेप्स करती है, लेकिन कुछ ही सेकंड में उसमें हिपहॉप का जबरदस्त ट्विस्ट जोड़ देती है. उसके एक्सप्रेशंस, बॉडी कंट्रोल और स्टाइल देखकर वहां मौजूद ऑडियंस भी दंग रह जाती है. वीडियो में साफ दिख रहा है कि उसका डांस देखकर वहां ऑडियंस की भीड़ लगातार तालियां बजा रही हैं.
जबरदस्त था लड़की का टैलेंट, लोग पीटने लगे तालियां
भरतनाट्यम और हिपहॉप का ऐसा कॉम्बिनेशन कम ही देखने को मिलता है. एक तरफ जहां भरतनाट्यम अपनी ग्रेस, मुद्राओं और भाव के लिए जाना जाता है, वहीं हिपहॉप फ्रीस्टाइल और एनर्जी से भरा होता है. इन दोनों को एक साथ इतनी सहजता से पेश करना हर किसी के बस की बात नहीं है. वीडियो में लड़की का टैलेंट किस लेवल का वो साफ दिखाई दे रहा है. अब वायरल हो रहे इस वीडियो पर यूजर्स अलग अलग कमेंट्स कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें: Viral Video: गजब! तेल संकट के बीच कुत्ते की पीठ पर टंकी रख पेट्रोल भरवाने पहुंचा शख्स, वीडियो देख आएगी हंसी
यूजर्स बोले, कमाल की प्रतिभा है
वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस टैलेंट की जमकर तारीफ कर रहे हैं. कोई इसे “इंडियन कल्चर का ग्लोबल लेवल पर कमाल” बता रहा है, तो कोई कह रहा है “ये असली फ्यूजन है”. वहीं कुछ यूजर्स का कहना है कि इस तरह के एक्सपेरिमेंट से पारंपरिक कला को नया प्लेटफॉर्म मिलता है. वीडियो को redbulldance नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है.
यह भी पढ़ें: Viral Video: RCB जर्सी से हुआ नामकरण, महाराष्ट्र के कपल ने बेटे का नाम रखा विराट, वीडियो हुआ वायरल





