Video: म्यूजिक स्कूल को आखिरी अलविदा, बम की आवाजों के बीच ईरानी शिक्षक ने बजाई इमोशनल धुन

Video: म्यूजिक स्कूल को आखिरी अलविदा, बम की आवाजों के बीच ईरानी शिक्षक ने बजाई इमोशनल धुन


युद्ध के डर और अनिश्चितता के बीच एक दिल तोड़ देने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें एक शख्स अपने संगीत स्कूल को आखिरी बार अलविदा कहता नजर आता है. वीडियो में शख्स बमबारी से हुई भारी तबाही के बीच बैठकर अपने कमानचे से दर्दभरी धुन निकालता दिखाई दे रहा है. ये धुन इतनी ज्यादा इमोशनल है कि वीडियो देखकर आपके भी आंसू आ जाएंगे.

तबाही के बीच म्यूजिक टीचर ने बजाई इमोशनल धुन

वीडियो में वह कहता है कि वह चाहता था कि इस जगह से जाने से पहले आखिरी आवाज संगीत की हो, न कि बम और मिसाइलों की. लेकिन डर इतना था कि हर पल लग रहा था कि कहीं अचानक धमाकों की आवाज इस खामोशी को तोड़ न दे. वह बताता है कि यह जगह सिर्फ एक बिल्डिंग नहीं थी, बल्कि उसकी और उसकी साथी की पूरी जिंदगी थी. यहां 250 छात्रों की यादें और 22 शिक्षकों की मेहनत और प्यार जुड़ा हुआ था. उसकी बातों में दर्द साफ झलकता है. वह कहता है कि शायद यह इस स्कूल की आखिरी आवाज हो, और शायद उसकी अपनी आखिरी धुन भी. यहां तक कि वह ये भी कहता है कि शायद वह खुद कल जिंदा न रहे… लेकिन उसकी ये आवाज हमेशा याद रहेगी.

तबाही की ईंटों में रच बस गई ये आवाज

वीडियो में जैसे ही वो धुन बजाता है मानों वक्त रुक सा जाता है, सुनने वाले यूजर्स की आंखें नम हो जाती हैं. ऐसा लगता है मानों फिजाओं में उदासी छा गई हो और ये हवाएं चीख चीखकर पुराने वक्त को आवाज दे रही हों. धुन की तरंगे वहां के माहौल में ऐसे घुलती हैं जैसे दूध में पानी घुल जाता है और फिर हमेशा उसी का होकर रह जाता है, शायद ये धुन भी अब इस स्कूल की टूटी दीवारों और ईंटों में बस जाएगी और हर उस शख्स को इस तबाही का मंजर याद दिलाएगी जो यहां से गुजरेगा.

यह भी पढ़ें: Viral Video: गजब! तेल संकट के बीच कुत्ते की पीठ पर टंकी रख पेट्रोल भरवाने पहुंचा शख्स, वीडियो देख आएगी हंसी

सुनने वाले यूजर्ल के निकल आए आंसू

वीडियो को hamidrezaafarideh नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…ईरान के लोगों की हिम्मत की दाद देनी पड़ेगी. एक और यूजर ने लिखा…इस धुन को सुनकर तो मुझे रोना आ गया. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…क्या धुन है, मुझे आज रात नींद नहीं आएगी.

यह भी पढ़ें: Viral Video: RCB जर्सी से हुआ नामकरण, महाराष्ट्र के कपल ने बेटे का नाम रखा विराट, वीडियो हुआ वायरल