राजनीति में अक्सर गंभीर चेहरे और सख्त बयान देखने को मिलते हैं, लेकिन Temjen Imna Along उन नेताओं में से हैं जो अपनी हाजिरजवाबी और हल्के-फुल्के अंदाज से लोगों का दिल जीत लेते हैं. इस बार भी उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उनका मजेदार जवाब सुनकर हर कोई हंसने पर मजबूर हो गया.
“मेरा चॉपर निकल जाएगा…” मंत्री जी का मजेदार अंदाज
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि मंत्री जी भीड़ के बीच से गुजर रहे हैं. उनके आसपास सुरक्षा कर्मी और अधिकारी मौजूद हैं, जबकि लोग उनसे मिलने और फोटो लेने के लिए उत्साहित नजर आ रहे हैं. इसी दौरान एक महिला उन्हें फोटो के लिए रोकती है. मंत्री जी मुस्कुराते हुए उसके साथ तस्वीर खिंचवा लेते हैं, लेकिन जब एक और बार रुकने का आग्रह किया जाता है, तो वह हंसते हुए कहते हैं “मेरा चॉपर निकल जाएगा…”. उनका यह जवाब सुनते ही वहां मौजूद लोग ठहाके लगाने लगते हैं और माहौल पूरी तरह हल्का-फुल्का हो जाता है.
वीडियो में दिखा मंत्री का सादगी भरा अंदाज
इस वीडियो की खास बात सिर्फ मजाक नहीं, बल्कि मंत्री जी का जमीन से जुड़ा व्यवहार भी है. भीड़ के बीच सहज तरीके से लोगों से मिलना और बिना किसी दिखावे के बातचीत करना लोगों को काफी पसंद आ रहा है. खुद मंत्री जी ने भी इस वीडियो को शेयर करते हुए मजाकिया अंदाज में लिखा “चॉपर हायर किया है…”. उनका यही सेंस ऑफ ह्यूमर उन्हें बाकी नेताओं से अलग बनाता है और यही वजह है कि उनका हर वीडियो तेजी से वायरल हो जाता है.
यह भी पढ़ें: Viral Video: RCB जर्सी से हुआ नामकरण, महाराष्ट्र के कपल ने बेटे का नाम रखा विराट, वीडियो हुआ वायरल
यूजर्स बोले “ये अलग ही लेवल के नेता हैं”
वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर लोगों के मजेदार रिएक्शन भी आने लगे. एक यूजर ने लिखा “चॉपर तो बहाना है, असली बात है टाइम मैनेजमेंट…”. वहीं दूसरे ने मजाक में कहा “भाई, ये मंत्री नहीं, एंटरटेनमेंट पैकेज हैं…”. कई लोगों ने उनकी सादगी और ह्यूमर की तारीफ करते हुए लिखा कि ऐसे नेता हर राज्य में होने चाहिए. एक यूजर ने तो ये तक कह दिया कि ये शख्स अलग ही लेवल का नेता है.
यह भी पढ़ें: Viral Video: गजब! तेल संकट के बीच कुत्ते की पीठ पर टंकी रख पेट्रोल भरवाने पहुंचा शख्स, वीडियो देख आएगी हंसी




.jpg)
