Viral Video: हमारे देश में क्रिकेट सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि करोड़ों लोगों की भावना है. क्रिकेट से लगाव के बहुत से वीडियो आपने सोशल मीडिया पर देखें होंगे जो अक्सर वायरल होते रहते हैं. इन वीडियो में अक्सर क्रिकेट फैंस अपने पसंदीदा क्रिकेटर को सपोर्ट करने से कभी पीछे नहीं हटते हैं. इसी भावना की झलक एक खास नामकरण समारोह में भी देखने को मिली.
महाराष्ट्र के कपल ने अपने बेटे के नामकरण को एक ऐसा अनोखा ट्विस्ट दिया कि वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया. पारंपरिक नामकरण की पारंपरिक रस्मों के बीच क्रिकेट के प्रति दीवानगी का यह अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है. इस वीडियो को देखकर सोशल मीडिया पर भी लोग खूब तारीफ कर रहे हैं.
आरसीबी की जर्सी से बेटे का हुआ नामकरण
महाराष्ट्र के एक कपल ने अपने बेटे का नाम का खुलासा करने के लिए आम तरीके की बजाय एक खास तरीका अपनाया. उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की जर्सी के जरिए अपने बच्चे का नाम रिवील किया. वीडियो में दिखाई देता है की कपल अपने बेटे के साथ खूबसूरती से सजे स्टेज पर मेहमानों की मौजूदगी में धागे से बंधी आरसीबी की जर्सी खोलते हुए नजर आते हैं. जैसे ही दोनों कपल जर्सी खोलते हैं, उस पर लिखा नाम विराट दिखाई देता है. यह नाम भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली से प्रेरित होकर उस कपल ने अपने बच्चों का रखा है. वीडियो में बच्चे के नामकरण का यह खास पल बहुत इमोशनल कर देने वाला होता है. जैसे ही आरसीबी की जर्सी पर बच्चे का नाम विराट सामने आता है, वहां मौजूद लोग भी जोर से तालियां बजाने लगते हैं और माहौल खुशियों से भर जाता है. इसके बाद इस अनोखे नामकरण का वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.
सोशल मीडिया यूजर्स ने कहा- यही है लॉयल्टी
यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जहां यूजर्स इस सांस्कृतिक परंपरा और आधुनिक फेनडम के मिश्रण से बहुत खुश हुए. इस वीडियो को देखकर एक यूजर लिखता है अब तक का सबसे बेहतरीन नामकरण समारोह जो मैंने देखा है. वहीं दूसरा यूजर कमेंट करता है यह वीडियो कई लोगों की भावनाओं को व्यक्त कर रहा है. वहीं एक और यूजर कमेंट करता है मुझे नामकरण का यह तरीका बहुत पसंद आया, कितना प्यारा लग रहा है. इसके अलावा एक और यूजर कमेंट करता है कि यह तो बेस्ट नामकरण सेरेमनी थी. वहीं दूसरा यूजर कमेंट करता है कि इसे देखकर लगता है लॉयल्टी अपने पीक पर है. वहीं कुछ यूजर्स ने इस नामकरण सेरेमनी को सेरेमनी ऑफ द ईयर भी बता दिया. वीडियो में यह भी दिखाई देता है कि महिला के हाथ में बच्चा रो भी रहा था जिसे देखकर एक यूजर मजाक में कमेंट करता है बच्चा बी लाइक में तो मुंबई इंडियंस का सपोर्टर हूं.
ये भी पढ़ें-Viral Video: घर मैं चला रही, बच्चे मैं पाल रही… दिल्ली मेट्रो में पति-पत्नी की बहस का वीडियो वायरल





