JEE Main 2026: आंसर-की पर उठे सवाल, NTA ने शुरू की समीक्षा प्रक्रिया; छात्रों से की ये अपील

JEE Main 2026: आंसर-की पर उठे सवाल, NTA ने शुरू की समीक्षा प्रक्रिया; छात्रों से की ये अपील


JEE Main 2026 : इंजीनियरिंग एडमिशन परीक्षा JEE Main देश की सबसे जरूरी परीक्षाओं में से एक मानी जाती है. हर साल लाखों छात्र इस परीक्षा की तैयारी में कई साल लगाते हैं, ताकि उन्हें देश के प्रतिष्ठित संस्थानों में प्रवेश मिल सके. ऐसे में परीक्षा से जुड़ी किसी भी तरह की गलती या गड़बड़ी छात्रों के लिए चिंता और तनाव का कारण बन जाती है.

साल 2026 के JEE Main Session 2 में भी कुछ ऐसा ही चर्चा का विषय बना हुआ है. इस चर्चा में 5 अप्रैल को हुई परीक्षा (शिफ्ट 2) के केमिस्ट्री सेक्शन की आंसर-की को लेकर विवाद खड़ा हो गया. कई छात्रों ने दावा किया कि आंसर-की में कुछ गलतियां हैं, जिससे उनके मार्क्स प्रभावित हो सकते हैं. इस मुद्दे ने सोशल मीडिया पर तेजी से ध्यान खींचा और छात्रों, अभिभावकों व शिक्षकों ने अपनी चिंता जाहिर की. 

केमिस्ट्री सेक्शन आंसर-की को लेकर NTA ने क्या कहा?

इस पूरे मामले पर नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने प्रतिक्रिया देते हुए बताया कि केमिस्ट्री पेपर में गड़बड़ी से जुड़ी शिकायतों को गंभीरता से लिया गया है और उनकी जांच की जा रही है. NTA ने छात्रों से यह भी अपील की है कि जब तक इस मामले पर आधिकारिक स्पष्टीकरण जारी नहीं हो जाता, तब तक वे आंसर-की को चुनौती देने के लिए कोई फीस जमा न करें. एजेंसी ने माना कि इस स्थिति से छात्रों को असुविधा हुई है और इसके लिए खेद भी जताया. 

सोशल मीडिया पर छात्रों का विवाद

इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर छात्रों का गुस्सा साफ दिखाई दिया. कई छात्रों ने NTA की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए और जल्दी से सही आंसर-की जारी करने की मांग की. कुछ छात्रों का कहना है कि इस तरह की गलती उनके  फ्यूचर पर असर डाल सकती है, क्योंकि JEE जैसी परीक्षा में हर एक नंबर बहुत जरूरी होता है. छात्रों और अभिभावकों ने यह भी कहा कि इतनी बड़ी परीक्षा में ऐसी गलतियां नहीं होनी चाहिए और इसके लिए जिम्मेदारी तय होनी चाहिए. 

कब जारी हुई प्रोविजनल आंसर-की?

NTA ने 11 अप्रैल 2026 को JEE Main Session 2 (Paper 1 – BE/BTech) की प्रोविजनल आंसर-की जारी की थी. इसके साथ ही छात्रों को अपनी रिस्पांस शीट देखने और आंसर-की पर आपत्ति दर्ज करने का मौका भी दिया गया.छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन करके अपनी डिटेल्स चेक कर सकते हैं. 

यह भी पढ़ें – Russia Intelligence Agency : स्पाई एजेंट्स को कैसे भर्ती करती है रूस की खुफिया एजेंसी KGB, इसमें कभी पुतिन भी थे जासूस

JEE Main 2026 परीक्षा कब और कैसे हुई?

JEE Main 2026 Session 2 की परीक्षा 2 अप्रैल से 8 अप्रैल के बीच आयोजित की गई थी. यह परीक्षा कंप्यूटर आधारित (CBT) मोड में हुई थी और इसे पूरे देश में 566 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित किया गया. इसके अलावा विदेश के 14 शहरों में भी परीक्षा कराई गई. जिसमें करीब 11.23 लाख छात्रों ने इस परीक्षा में हिस्सा लिया. 

केमिस्ट्री सेक्शन आंसर-की चुनौती और फीस 

आमतौर पर छात्र प्रोविजनल आंसर-की को चुनौती देने के लिए प्रति प्रश्न 200 रुपये की फीस देते हैं, लेकिन इस बार NTA ने खास तौर पर 5 अप्रैल की शिफ्ट 2 के केमिस्ट्री पेपर को लेकर छात्रों से कहा है कि वे अभी कोई फीस जमा न करें और पहले आधिकारिक अपडेट का इंतजार करें.  NTA सभी आपत्तियों और शिकायतों की जांच करने के बाद 20 अप्रैल 2026 को फाइनल आंसर-की जारी करेगा.  अगर जांच में कोई गलती पाई जाती है, तो उसे ठीक किया जाएगा और उसी के आधार पर छात्रों के फाइनल मार्क्स तय किए जाएंगे. 

यह भी पढ़ें – INDIAN BANK Vacancy 2026: इंडियन बैंक में ऑफिसर पद पर निकली वैकेंसी, जानें कौन कर सकता है अप्लाई?

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI