
भारत सरकार के उपभोक्ता मामलों के विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि इंडक्शन खरीदने से पहले उस पर बना CRS मार्क जरूर देखें. यह एक तरह का सर्टिफिकेशन होता है जो बताता है कि प्रोडक्ट सरकार के तय किए गए सुरक्षा मानकों पर खरा उतरता है. इसका मतलब यह है कि इंडक्शन इस्तेमाल करते समय आपको बिजली के झटके, ज्यादा गर्म होने या आग लगने जैसी समस्याओं का खतरा कम होता है.

CRS मार्क वाला इंडक्शन इस बात की गारंटी देता है कि उसमें सही तरह का इंसुलेशन दिया गया है. यानी अगर आप गलती से या गीले हाथों से भी इसे छू लें तो करंट लगने का जोखिम काफी हद तक कम हो जाता है. इसके अलावा, ऐसे डिवाइसों में ओवरहीटिंग से बचाव के लिए खास फीचर्स होते हैं जिससे मशीन जरूरत से ज्यादा गर्म होने पर खुद ही बंद हो जाती है.
Published at : 11 Apr 2026 12:33 PM (IST)





