75 साल की दादी ने जिम में लगाया तगड़ा जोर, पुशअप्स देख जवानों के छूटे पसीने, वीडियो वायरल

75 साल की दादी ने जिम में लगाया तगड़ा जोर, पुशअप्स देख जवानों के छूटे पसीने, वीडियो वायरल


आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग फिट रहने के लिए जिम का सहारा तो लेते हैं, लेकिन कुछ ही दिनों में थककर हार मान लेते हैं. वहीं उम्र बढ़ने के साथ ज्यादातर लोग एक्सरसाइज से दूरी बना लेते हैं और शरीर को आराम देने लगते हैं. लेकिन इसी बीच एक 75 साल की दादी ने सोशल मीडिया पर ऐसा वीडियो शेयर किया है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है. जिस उम्र में लोग ठीक से चलने-फिरने में भी दिक्कत महसूस करते हैं, उस उम्र में ये दादी जिम में पसीना बहा रही हैं और वो भी पूरे जोश के साथ. उनका वीडियो देखकर लोग यही कह रहे हैं कि अगर हौसला हो, तो उम्र कभी भी रुकावट नहीं बनती.

75 की उम्र में पुशअप्स ने किया हैरान

इंस्टाग्राम पर “Get Fit With Dadi” नाम के अकाउंट से वायरल हो रहे इस वीडियो में दादी जिम में वर्कआउट करती नजर आ रही हैं. वीडियो में वो बिना रुके कई पुशअप्स लगाती दिखती हैं, जो इस उम्र में करना आसान नहीं होता. इतना ही नहीं, वो जिम के अलग-अलग उपकरणों पर एक्सरसाइज भी करती दिख रही हैं, जिन्हें करने से पहले कई युवा भी सोच में पड़ जाएं.

जुनून और फिटनेस का शानदार उदाहरण

वीडियो में 75 साल की ये महिला केवल वर्कआउट ही नहीं कर रही है, बल्कि ये भी बता रही है कि चाहो तो उम्र केवल एक नंबर है. कोई भी काम उम्र का मोहताज नहीं होता अगर उसे सही तरीके से किया जाए तो. वीडियो में वो बगैर रुके पुशअप्स लगा रही है, इसके अलावा चेस्ट और बैक की एक्सरसाइज भी दादी बगैर किसी थकान और परेशानी के कर रही है.

यह भी पढ़ें: Viral Video: गजब! तेल संकट के बीच कुत्ते की पीठ पर टंकी रख पेट्रोल भरवाने पहुंचा शख्स, वीडियो देख आएगी हंसी

यूजर्स बोले, हम से तो 10 भी नहीं लगते

वीडियो को getfitwithdadi नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है. वीडियो देखने के बाद यूजर्स भी खुद को रोक नहीं पाए. कोई कह रहा है..“हम तो 10 पुशअप्स में थक जाते हैं, दादी ने तो रिकॉर्ड बना दिया”, तो कोई लिख रहा है..“ऐसी फिटनेस चाहिए जिंदगी में”. एक और यूजर ने लिखा…आज की पीढ़ी इस उम्र तक पहुंच ही नहीं पा रही है.

यह भी पढ़ें: Viral Video: RCB जर्सी से हुआ नामकरण, महाराष्ट्र के कपल ने बेटे का नाम रखा विराट, वीडियो हुआ वायरल