4 घंटे की फूड डिलीवरी और लड़की ने छाप लिए 7800 रुपये, जुगाड़ देख यूजर्स भी रह गए हैरान

4 घंटे की फूड डिलीवरी और लड़की ने छाप लिए 7800 रुपये, जुगाड़ देख यूजर्स भी रह गए हैरान


विदेशों में काम करने और कमाई को लेकर लोगों के मन में हमेशा उत्सुकता रहती है. खासकर जब बात ऐसे कामों की हो, जिन्हें भारत में अक्सर “साइड जॉब” या “छोटा काम” समझा जाता है. लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने इस सोच को पूरी तरह बदलकर रख दिया है. ऑस्ट्रेलिया में रह रही भारतीय महिला Muskan ने फूड डिलीवरी जॉब से अपनी कुछ घंटों की कमाई दिखाकर इंटरनेट पर हलचल मचा दी है. उनके वीडियो ने न सिर्फ लोगों को चौंकाया, बल्कि गिग इकॉनमी को लेकर एक नई बहस भी छेड़ दी है.

4 घंटे में कितनी कमाई? आंकड़े सुनकर रह जाएंगे हैरान

मुस्कान ने इंस्टाग्राम पर अपना पूरा दिन रिकॉर्ड करते हुए बताया कि वह फिर से डिलीवरी करने निकली थीं. शुरुआत में ही उन्हें KFC का 13 डॉलर का ऑर्डर मिला और इसके बाद एक के बाद एक अच्छे ऑर्डर मिलने लगे. उन्होंने बताया कि सिर्फ 2 से 2.5 घंटे के अंदर ही उन्होंने 74 डॉलर (करीब 4,800 रुपये) कमा लिए थे. इसके बाद उन्होंने Woolworths से एक ऑर्डर पिक किया, जो बेहद पास में ही डिलीवर करना था. बीच में भूख लगने पर उन्होंने खुद Domino’s का पिज्जा भी खाया और फिर काम जारी रखा. दिन के अंत में, करीब 4 घंटे 10 मिनट की शिफ्ट में उन्होंने कुल 120 डॉलर (लगभग 7,850 रुपये) कमा लिए.

काम के साथ मस्ती भी रही जारी

इस वीडियो की खास बात सिर्फ कमाई नहीं, बल्कि उनका रियल और रिलेटेबल अंदाज भी है. मुस्कान ने अपने पूरे दिन को बिना किसी दिखावे के दिखाया. कभी जल्दी-जल्दी ऑर्डर उठाना, कभी खाने के लिए ब्रेक लेना और फिर काम पर लौट जाना. शाम होते-होते उन्होंने काम बंद किया और पास की झील के किनारे जाकर रिलैक्स किया. उनका यह सिंपल लेकिन ईमानदार अंदाज लोगों को काफी पसंद आया, क्योंकि इसमें किसी तरह की ओवरएक्टिंग या दिखावा नहीं था, बल्कि एक आम कामकाजी दिन की झलक थी.

यह भी पढ़ें: Viral Video: गजब! तेल संकट के बीच कुत्ते की पीठ पर टंकी रख पेट्रोल भरवाने पहुंचा शख्स, वीडियो देख आएगी हंसी

गिग इकोनॉमी पर छिड़ी बहस

वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर लोगों की अलग-अलग राय सामने आई. कुछ यूजर्स इस कमाई से काफी प्रभावित नजर आए और बोले कि “इतने समय में इतनी कमाई भारत में मुश्किल है.” वहीं कुछ लोगों ने सवाल उठाया कि क्या यह कमाई हर दिन संभव है और क्या यह जॉब लंबे समय तक टिकाऊ है. कई यूजर्स ने ये भी कहा कि विदेशों में खर्च भी उतना ही ज्यादा होता है, इसलिए कमाई को उसी हिसाब से देखना चाहिए. वहीं कुछ लोगों ने इसे एक अच्छा पार्ट-टाइम ऑप्शन बताया.

यह भी पढ़ें: Viral Video: RCB जर्सी से हुआ नामकरण, महाराष्ट्र के कपल ने बेटे का नाम रखा विराट, वीडियो हुआ वायरल