वैभव सूर्यवंशी की असली उम्र कितनी? BCCI की जांच में खुल गया सबसे बड़ा राज! पोस्ट वायरल


Vaibhav Suryavanshi Age: वैभव सूर्यवंशी क्रिकेट के दिग्गज गेंदबाजों पर भी कहर बनकर टूट रहे हैं. पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान तो कह चुके हैं कि वैभव के नाम से बड़े-बड़े गेंदबाज भी डरे हुए हैं. IPL 2026 में अब तक 15 वर्षीय वैभव ने 200 रन बना लिए हैं. खूब सारे रन बनाने तक तो ठीक था, लेकिन जिस तरह उन्होंने जसप्रीत बुमराह और जोश हेजलवुड जैसे दिग्गजों को निशाना बनाया है वह अविश्वसनीय है.

वैभव ने पिछले सीजन भी तबाही मचाई हुई थी, जहां उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए 7 मैचों में 252 रन बनाए थे, वो भी 206 से अधिक के स्ट्राइक रेट से. तभी से उनकी उम्र पर सवाल उठते रहे हैं. सोशल मीडिया पर लगातार लोग सवाल उठाते रहे हैं कि वैभव ने उम्र में हेराफेरी की है. मगर इन आरोपों के बीच एक पोस्ट वायरल हो रहा है, जिसमें BCCI द्वारा वैभव का बोन टेस्ट करवाने का दावा किया गया है.

वैभव की असली उम्र, खुला बड़ा राज

IPL 2025 सीजन के समय जब वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर सवाल उठे थे, तब वैभव के पिता संजीव ने खुलासा किया था कि 2019 में BCCI ने उनके बेटे का बोन टेस्ट करवाया था और उस बोन टेस्ट से सब साफ हो गया था कि वैभव ने उम्र में कोई हेराफेरी नहीं की है. अब उसी बोन टेस्ट के संबंध में एक सोशल मीडिया पोस्ट वायरल हो रहा है.

वायरल पोस्ट में एक व्यक्ति ने दावा किया है कि BCCI ने 2019-20 सत्र के समय वैभव का बोन टेस्ट किया था, उन दिनों वैभव अंडर-16 खेल रहे थे. इस पोस्ट में बताया गया कि उस समय वैभव की उम्र लगभग 8.5 वर्ष थी, लेकिन 2 अलग-अलग बार बोन टेस्ट करने पर उनकी उम्र 10.4 साल और 10.1 आई थी. इसमें 2 साल से कम का अंतर है, जो स्वीकृत सीमा के अंदर बताया गया.

बोन टेस्ट की जांच रिपोर्ट में आमतौर पर 2-3 साल का अंतर आ सकता है, इसलिए वैभव का अंतर स्वीकृत सीमा के अंदर आता है. इस व्यक्ति ने दावा किया कि 57 खिलाड़ियों की जांच रिपोर्ट में 3.5-4 साल का अंतर आया था, फिर भी उन्हें क्लियरेंस मिल गया था.

यह भी पढ़ें:

Watch: बाल-बाल बची बाबर आजम की जान! नसीम शाह के भाई ने मारी खतरनाक बाउंसर; देखें फिर क्या हुआ?