Bihar ITICAT 2026 Registration : बिहार में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (ITI) में एडमिशन लेने की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (BCECEB) ने ITI प्रतियोगिता प्रवेश परीक्षा 2026 (ITICAT-2026) के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख को आगे बढ़ा दिया है. इसके पहले आवेदन करने की जो अंतिम समय सीमा तय की गई थी, उसमें अब बदलाव करते हुए छात्रों को ज्यादा समय दिया गया है.
इसका मुख्य उद्देश्य यह है कि कोई भी योग्य छात्र समय की कमी या जल्दबाजी की वजह से आवेदन करने से पीछे न रह जाए. अब इच्छुक उम्मीदवार 25 अप्रैल 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
बिहार आईटीआई के लिए आवेदन की तारीख बढ़ी
नई सूचना के अनुसार, सभी पात्र उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. यह सुविधा सिर्फ ऑनलाइन माध्यम से ही उपलब्ध होगी, यानी किसी भी ऑफलाइन आवेदन को स्वीकार नहीं किया जाएगा. इस कदम से उन छात्रों को राहत मिलेगी जो किसी कारण से पहले आवेदन नहीं कर पाए थे.
आवेदन में सुधार का मौका कब मिलेगा
BCECEB ने यह भी बताया है कि आवेदन फॉर्म भरते समय अगर किसी उम्मीदवार से कोई गलती हो जाती है, तो उसे सुधारने का भी अवसर दिया जाएगा. इसके लिए 27 और 28 अप्रैल 2026 की तारीख तय की गई है. इन दो दिनों में छात्र अपने आवेदन फॉर्म में जरूरी सुधार कर सकते हैं. इसके बाद किसी भी प्रकार का संशोधन स्वीकार नहीं किया जाएगा, इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय पर अपने फॉर्म की जांच जरूर करें.
Bihar ITICAT 2026 आवेदन फीस
इस परीक्षा के लिए अलग-अलग वर्गों के अनुसार आवेदन फीस तय की गई है. जिसमें सामान्य, OBC और EBC वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 750 रुपये फीस है, SC और ST वर्ग के लिए फीस सिर्फ 100 रुपये रखी गई है. वहीं दिव्यांग (PH) उम्मीदवारों के लिए फीस 430 रुपये निर्धारित की गई है. उम्मीदवारों को आवेदन के समय यह फीस ऑनलाइन माध्यम से जमा करनी होगी.
यह भी पढ़ें – CBSE 10th Result 2026: 15 अप्रैल तक जारी हो सकता है CBSE 10वीं का रिजल्ट, यहां जानें डिटेल्स
Bihar ITICAT 2026 के लिए कौन कर सकता है आवेदन
इस परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की आयु 14 से 17 वर्ष के बीच होनी चाहिए. साथ ही, छात्र का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा पास होना जरूरी है जो छात्र इस वर्ष 10वीं की परीक्षा दे रहे हैं या परीक्षा में शामिल हो चुके हैं, वे भी आवेदन कर सकते हैं.
Bihar ITICAT 2026 परीक्षा और एडमिट कार्ड
ITI CAT 2026 परीक्षा का आयोजन 17 मई 2026 को किया जाएगा. परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड एक जरूरी डॉक्यूमेंट होगा. ऐसे में आप एडमिट कार्ड 10 मई 2026 से आधिकारिक वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध कराया जाएगा. बिना एडमिट कार्ड के किसी भी छात्र को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा, वहीं अगर किसी उम्मीदवार को आवेदन या परीक्षा से जुड़ी कोई समस्या होती है, तो वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं. इसके अलावा हेल्पडेस्क ईमेल helpdesk.bceceboard@bihar.gov.in के माध्यम से भी मदद ले जा सकते हैं.
यह भी पढ़ें – TS Inter 1st 2nd Year Results 2026: तेलंगाना बोर्ड ने जारी किया इंटर 1st-2nd ईयर रिजल्ट, जानें कैसे करें सबसे पहले चेक
Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI





