आज के समय में बड़े शहरों में हाई-राइज अपार्टमेंट में रहना एक आम बात हो गई है, लेकिन क्या ये जिंदगी वाकई उतनी आसान और आरामदायक है जितनी दिखती है? Ishana Nautiyal नाम की एक महिला ने इसी मुद्दे पर ऐसा वीडियो शेयर किया कि सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई. उनके वीडियो ने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया कि शहरों की ये ऊंची इमारतें आखिर हमें क्या दे रही हैं. वीडियो देखने के बाद आपको बड़े शहरों की सोसायटी का वो सच मालूम हो जाएगा जिसमें रहने का ख्वाब हर छोटे शहर का युवा देखता है.
19वीं मंजिल से दिखी ‘माचिस के डिब्बे’ जैसी जिंदगी
वीडियो में महिला अपने 19वें फ्लोर के बालकनी से नीचे का नजारा दिखाती हैं. ऊपर से देखने पर पूरी सोसाइटी छोटी-छोटी लगती है. वो कहती हैं कि ये ऊंची-ऊंची इमारतें दूर से माचिस के डिब्बों जैसी दिखाई देती हैं. नीचे लोग अपने-अपने काम में व्यस्त नजर आते हैं. कोई योग कर रहा है, तो कोई टहल रहा है. इस दौरान वह अपने बेटे को भी दिखाती हैं, जो नीचे क्रिकेट खेल रहा होता है. वह बताती हैं कि काले टी-शर्ट में जो लड़का कार के पास खड़ा है, वही उनका बेटा है, जिस पर वो ऊपर से नजर रख रही हैं.
छोटी जगह, बड़ी सोच..वीडियो का असली मैसेज
इस वीडियो में सिर्फ नजारा ही नहीं, बल्कि एक सोच भी छिपी है. महिला बताती हैं कि हाई-राइज अपार्टमेंट में रहना कभी-कभी ऐसा लगता है जैसे हम माचिस के छोटे-छोटे डिब्बों में रह रहे हों. बड़े शहरों में जगह की कमी और बढ़ती आबादी के बीच लोगों की जिंदगी सिमटती जा रही है. हालांकि कुछ लोग इस लाइफस्टाइल को पसंद करते हैं, वहीं कुछ को ये काफी सीमित और अलग-थलग महसूस होता है.
यह भी पढ़ें: Viral Video: गजब! तेल संकट के बीच कुत्ते की पीठ पर टंकी रख पेट्रोल भरवाने पहुंचा शख्स, वीडियो देख आएगी हंसी
सोशल मीडिया पर आए मजेदार रिएक्शन
वीडियो वायरल होते ही यूजर्स के रिएक्शन भी आने लगे. एक यूजर ने मजाक में लिखा “अगर लिफ्ट बंद हो जाए तो क्या होगा?”. वहीं दूसरे ने तंज कसते हुए कहा “ये माचिस का डिब्बा 20-30 साल की EMI के साथ आता है.” कुछ लोगों ने महिला की बात से सहमति जताई, तो कुछ ने कहा कि ये ही मॉडर्न लाइफस्टाइल है और इसके अपने फायदे भी हैं. कुल मिलाकर यह वीडियो लोगों को हंसाने के साथ-साथ सोचने पर भी मजबूर कर रहा है.
यह भी पढ़ें: Viral Video: RCB जर्सी से हुआ नामकरण, महाराष्ट्र के कपल ने बेटे का नाम रखा विराट, वीडियो हुआ वायरल




.jpg)
