Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों नागालैंड के पर्यटन और उच्च शिक्षा मंत्री तेमजेन इमना अलोंग का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है. यह वीडियो किसी औपचारिक भाषण या राजनीतिक बयान का नहीं बल्कि एक बेहद हल्के-फुल्के और मजेदार पल का है, जिसमें उनकी सादगी और ह्यूमर ने लोगों का दिल जीत लिया. इस वीडियो में मंत्री जी एक भीड़ के बीच से गुजरते हुए दिखाई देते हैं, जहां लोग उनसे मिलने, बातचीत करने और फोटो खिंचवाने के लिए एक्साइटेड नजर आते हैं. इसी दौरान एक ऐसा मजेदार पल आता है जिसने इंटरनेट पर सभी को मुस्कुराने पर मजबूर कर दिया.
क्या है वायरल वीडियो में?
वीडियो में देखा जा सकता है कि तेमजेन इमना अलोंग अपने अधिकारियों और सुरक्षाकर्मियों के साथ आगे बढ़ रहे हैं. रास्ते में मौजूद लोग उनसे मिलने के लिए एक्साइटिड हैं और कई लोग उन्हें रोककर फोटो खिंचवाना चाहते हैं. मंत्री जी भी बिना किसी नाराजगी के सभी की तरफ मुस्कुराते हुए देखते हैं और आगे बढ़ते रहते हैं. उनका व्यवहार काफी फ्रेंडली नजर आता है.
इसी बीच एक महिला ने उनसे फोटो खिंचवाने की इच्छा जताई और उन्हें थोड़ा रोकने की कोशिश की, इस पर मंत्री जी ने मुस्कुराते हुए जो जवाब दिया, वह तुरंत ही चर्चा का विषय बन गया. उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा मेरा चॉपर निकल जाएगा, नेक्स्ट टाइम. उनका यह जवाब इतना मजेदार था कि वहां मौजूद लोग भी हंस पड़े.
यह भी पढ़ें – Viral Video: गाय के लिए रोटी लेकर पहुंचा कुत्ता, वीडियो देख यूजर्स बोले- दोस्ती करना कोई जानवरों से सीखे
सोशल मीडिया पर लोगों ने किए कमेंट्स
यह छोटा सा पल सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गया. लोगों ने मंत्री की सादगी और हाजिरजवाबी की खूब तारीफ की, कई यूजर्स ने लिखा कि वे बहुत ही डाउन-टू-अर्थ और सरल नेता हैं. कुछ ने उन्हें सबसे कूल पॉलिटिशियन तक कह दिया. लोगों के कमेंट्स में उनकी तारीफ करते हुए लिखा गया कि व्यस्तता के बावजूद उन्होंने स्थिति को हल्के अंदाज में संभाला और किसी को बुरा महसूस नहीं होने दिया.
यह भी पढ़ें – Viral Post: ऐसा है मेरे देश का ‘चमन’… सक्सेना परिवार ने पढ़वाई चमन मियां के जनाजे की नमाज, सलाम ठोक रहे यूजर्स





