Viral Video: हमारे देश में सड़कों पर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर बार-बार सवाल उठते रहते हैं और अब एक और वीडियो ने लोगों का गुस्सा भड़का दिया है. दरअसल सोशल मीडिया पर सामने आए इस वीडियो में एक लड़की के साथ चलती सड़क पर बदसुलूकी की जाती नजर आ रही है. हारनी के बात यह है कि यह सब खुलेआम होता है. लेकिन आसपास मौजूद लोग सिर्फ देखते रह जाते हैं. यही वजह है कि यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.
बाइक पर जा रही लड़की से छेड़छाड़ करने लगे दो लफंगे
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़की बाइक पर जा रही होती है. इसी दौरान दो युवक उसके पास आकर उसे परेशान करने लगते हैं और छेड़छाड़ करते नजर आते हैं. बताया जा रहा है कि यह घटना राजस्थान के जयपुर की है, जहां इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया गया और देखते ही देखते वायरल हो गया. वीडियो में साफ नजर आता है कि एक लड़की बाइक पर बैठ कर जा रही होती है. उसी दौरान उसके पीछे से दो लड़के दूसरी बाइक पर आते हैं और लड़की से बदसुलूकी करते हुए आगे निकल जाते हैं. यह घटना दिनदहाड़े होती है, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं.
ये भी पढ़ें-Viral Video: हाईवे पर गाड़ियों के बीच शुतुरमुर्ग ने लगाई दौड़, यूजर्स बोले- ये सब क्या देखना पड़ रहा है?
राह चलती टैक्सी बाइक पर अनजान दो व्यक्तियों द्वारा लड़की के साथ छेड़खानी की गई है @JprRuralPolice @PoliceRajasthan इन पर सख्त कार्रवाई करे!@BalotBaswa @PravinSinghal92 pic.twitter.com/y4pwZ1Z6DZ
— MANOJ MEENA (@manojkmmeena) April 9, 2026
सोशल मीडिया पर भड़के यूजर्स
वीडियो सामने आते ही लोगों ने कड़ी प्रतिक्रिया देना शुरू कर दिया. सोशल मीडिया पर नाराज लोगों ने गुस्से में कमेंट करते हुए लिखा पुलिस को तुरंत सख्त कार्रवाई करनी चाहिए. वहीं दूसरा यूजर कमेंट करता है ऐसे लोगों का तुरंत इलाज जरूरी है. वहीं एक और यूजर लिखता है कल यही लोग बड़े अपराध कर सकते हैं. इसके अलावा एक और यूजर कमेंट करता है प्रशासन को संज्ञान लें उचित कार्रवाई करनी चाहिए. वहीं कुछ लोग कमेंट करते हैं नेताओं को बस बड़े-बड़े भाषण सुनने को मिलते रहते हैं, लेकिन ऐसी घटनाओं पर लगाम लगाने का कोई उपाय नहीं है. वहीं एक यूजर ने लिखा जिस व्यक्ति नेइस घटना का वीडियो बनाया उसे भी आडे हाथों लेकर कमेंट किया वीडियो जिसने बनाया वह भी गजब है, वह कुछ नहीं बोल पाया बस वीडियो बनाता रह गया.
ये भी पढ़ें-Anant Ambani Birthday: एक दिन में कितना पैसा खर्च कर देते हैं अनंत अंबानी, जानें कितनी दौलत के मालिक?





