Viral Video : ग्रेटर नोएडा के एक हाई-राइज फ्लैट में हुई एक घटना ने लोगों को हिलाकर रख दिया है. एक महिला ने सोशल मीडिया पर अपना दर्द और डर शेयर करते हुए बताया कि उनके फ्लैट की बालकनी की छत का एक बड़ा हिस्सा अचानक रात के समय गिर गया. यह घटना रात करीब 2 बजे हुई, जब वह अपने कमरे में मौजूद थीं. महिला का कहना है कि उन्होंने अचानक तेज आवाज सुनी, और जब वह बालकनी की तरफ गई तो वहां का नजारा देखकर डर गईं. पूरी बालकनी में टूटे हुए कंक्रीट के टुकड़े और मलबा फैला हुआ था. यह मामला सामने आने के बाद लोगों में फ्लैट की क्वालिटी और सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल उठने लगे हैं.
क्या यही है 1 करोड़ का घर?
महिला ने अपने वीडियो में बताया कि वह इस फ्लैट के लिए हर महीने 28,000 किराया देती हैं, जबकि इसकी कीमत करीब 1 करोड़ बताई जा रही है. ऐसे में इस तरह का हादसा होना लोगों के लिए चौंकाने वाला है. वीडियो में महिला यह भी दिखाती हैं कि जो कंक्रीट गिरा है, वह इतना कमजोर था कि उसे हाथ से भी तोड़ा जा सकता है.
महिला ने बताया कि वह अक्सर रात में बालकनी में खड़ी रहती हैं, लेकिन जिस समय यह हादसा हुआ, वह अंदर अपने कमरे में थीं. अगर उस वक्त वह बालकनी में होतीं, तो गंभीर चोट लग सकती थी या जान का खतरा भी हो सकता था. इस घटना ने न सिर्फ उन्हें बल्कि आसपास रहने वाले अन्य लोगों को भी डरा दिया है.
🚨 ₹1 Cr flat’s balcony collapses in Greater Noida’s Chi-5! Resident Sonam Singh shares shocking video of crumbling concrete & debris. Paying ₹28k rent for this? Builder facing massive outrage over poor quality. Safety first!
— Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) April 10, 2026
यह भी पढ़ें –Viral Video: घर मैं चला रही, बच्चे मैं पाल रही… दिल्ली मेट्रो में पति-पत्नी की बहस का वीडियो वायरल
सोशल मीडिया पर लोगों के कमेंट्स
जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, लोगों ने इस पर अलग-अलग तरह से प्रतिक्रिया दी. कई लोगों ने इसे बेहद गंभीर सुरक्षा लापरवाही बताया, जबकि कुछ लोगों ने लिखा कि इतने महंगे फ्लैट में इस तरह की स्थिति होना बेहद चिंताजनक है. वहीं कुछ यूजर्स ने मजाक में कहा कि सीमेंट ही सही से नहीं लगा होगा, लेकिन ज्यादातर लोगों ने कहा कि यह सीधा-सीधा कंस्ट्रक्शन क्वालिटी की बड़ी लापरवाही है. कुछ लोगों ने यह भी शेयर किया कि यह कोई पहला मामला नहीं है जब इस तरह की घटना सामने आई हो. इससे पहले भी ग्रेटर नोएडा और आसपास के इलाकों में कई सोसाइटीज में प्लास्टर गिरने, दीवारों में दरारें आने और कंस्ट्रक्शन क्वालिटी खराब होने की वीडियो मिलती रही हैं.
यह भी पढ़ें – Viral video: पत्नी का झगड़ा सड़क पर तमाशा, बीवी ने पत्थर मार-मारकर कूच दी पति की बाइक; वीडियो वायरल





