हाईवे पर गाड़ियों के बीच शुतुरमुर्ग ने लगाई दौड़, यूजर्स बोले- ये सब क्या देखना पड़ रहा है?

हाईवे पर गाड़ियों के बीच शुतुरमुर्ग ने लगाई दौड़, यूजर्स बोले- ये सब क्या देखना पड़ रहा है?


कभी-कभी सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियो सामने आते हैं, जो पहले तो लोगों को चौंकाते हैं और फिर हंसी और हैरानी दोनों का कारण बन जाते हैं. सोचिए, अगर आप सड़क पर ड्राइव कर रहे हों और अचानक आपके सामने कोई शुतुरमुर्ग हाईवे पर दौड़ता हुआ दिख जाए, तो क्या हाल होगा? कुछ ऐसा ही अजीब और दिलचस्प मामला इन दिनों इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जहां एक विशालकाय पक्षी ने तेज रफ्तार गाड़ियों के बीच ऐसा दौड़ लगाया कि लोग बस देखते रह गए.

तीन लेन वाले हाईवे पर दौड़ता दिखा शुतुरमुर्ग

यह मामला Chonburi Province का है, जहां एक छह महीने का नर शुतुरमुर्ग अचानक तीन लेन वाले हाईवे पर दौड़ता नजर आया. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि गाड़ियां अपनी रफ्तार से चल रही हैं और बीच में यह बड़ा सा पक्षी जान बचाकर दौड़ रहा है.

ड्राइवर ने रिकॉर्ड किया हैरान कर देने वाला वीडियो

इस पूरे घटनाक्रम को Chairat Sompong नाम के शख्स ने रिकॉर्ड किया, जो खुद उस वक्त गाड़ी चला रहा था. वीडियो में वह मजाकिया अंदाज में कहते सुनाई देता है, “किसका शुतुरमुर्ग सड़क पर दौड़ रहा है? आकर इसे ले जाओ, ये बहुत तेज भाग रहा है.”

पहले लगा एक्सीडेंट, फिर सामने आया सच

ड्राइवर ने बताया कि शुरू में उसे लगा कि आगे कोई हादसा हुआ है, क्योंकि सड़क पर ट्रैफिक जाम लगा था. लेकिन जैसे ही वह पास पहुंचा, उसने देखा कि बीच वाली लेन में शुतुरमुर्ग दौड़ रहा है. वह पक्षी काफी डरा हुआ और घबराया हुआ नजर आ रहा था.

70 किमी/घंटा की रफ्तार, गाड़ियों के बीच मची अफरा-तफरी

जानकारी के मुताबिक शुतुरमुर्ग दुनिया का सबसे तेज दौड़ने वाला पक्षी होता है और इसकी रफ्तार करीब 70 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है. ऐसे में हाईवे पर उसका दौड़ना किसी बड़े हादसे को न्योता दे सकता था. आखिरकार इस शुतुरमुर्ग को लगभग 15 किलोमीटर दूर Pattaya के पास काबू में किया गया. इस पक्षी का नाम B1 बताया गया है.

यह भी पढ़ें: Viral video: अरे, यह तो प्लेटफॉर्म ही चलने लगा! रेलवे ट्रैक का यह वीडियो उड़ा रहा हर किसी के होश

सोशल मीडिया पर जमकर वायरल वीडियो

यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. लोग इस पर मजेदार और हैरान करने वाले रिएक्शन दे रहे हैं. कोई इसे ‘रियल लाइफ रोड रनर’ बता रहा है तो कोई इसे ‘हाईवे का नया स्पीडस्टर’ कह रहा है. वीडियो को सोशल मीडिया पर अलग अलग प्लेटफॉर्म से शेयर किया जा रहा है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है.

यह भी पढ़ें: Viral Video: कार चला रहीं दीदी ने ठोक दी बाइक, फिर सड़क पर जमकर हुआ कलेश; वीडियो वायरल