कनाडा में मुलाकात, फोन पर प्यार का इजहार, जब विदेश में जा अटका था राजपाल यादव का दिल

कनाडा में मुलाकात, फोन पर प्यार का इजहार, जब विदेश में जा अटका था राजपाल यादव का दिल


राजपाल यादव कद-काठी में भले ही छोटे हैं लेकिन टैलेंट के मामले में कहीं ज्यादा कद वाले हैं. हिंदी सिनेमा जगत में एक्टर का बोलबाला है. वह किसी भी किरदार में फिट हो जाते हैं. स्क्रीन पर वह छोटा डॉन से लेकर छोटा पंडित तक जैसे किरदारों में दर्शकों का मनोरंजन कर चुके हैं. जिस फिल्म या किरदार में होती है, उनकी कॉमिक टाइमिंग इसमें जान ही फूंक देती है. ऐसे में अब वह किसी फिल्म या फिर विवाद को नहीं बल्कि लव स्टोरी की वजह से चर्चा में हैं. उन्होंने खुद अपनी लव लाइफ को लेकर बात है.

दरअसल, राजपाल यादव ने हाल ही में पत्नी राधा यादव के साथ कर्ली टेल्स से बात की थी. इस दौरान उनसे उनकी लव स्टोरी के बारे में सवाल किया गया था, जिस पर उन्होंने खुलकर बात की. कपल से पूछा जाता है कि उनकी पहली मुलाकात कहां हुई थी? इस पर राधा बताती हैं, ‘मैं कनाडा से हूं. इनकी फिल्म द हीरो की शूटिंग चल रही थी. एक कॉमन फ्रेंड के चलते मुलाकात हुई थी. पहले तो दोस्ती हुई. घर आए मम्मी पापा से मिले. उस समय नहीं पता था कि शादी तक बात पहुंचेगी.’ वह ये भी बताती हैं कि दोनों शादी से पहले 10 महीने तक रिलेशनशिप में रहे थे.कनाडा में मुलाकात, फोन पर प्यार का इजहार, जब विदेश में जा अटका था राजपाल यादव का दिल

राजपाल यादव ने फोन पर किया था प्रपोज 

राधा बताती हैं, ‘यहीं से दोस्ती हुई फिर लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप शुरू हो गई. फिर 2003 में मैं इंडिया आई और हमने शादी कर ली.’ फिर उनसे सवाल किया गया, ‘पहले प्रपोज किसने किया?’ इस पर राधा कहती हैं, ‘इन्होंने ही प्रपोज किया. वो कैजुअल प्रपोजल था क्योंकि मुझे फोन पर प्रपोज किया था.’ राजपाल कहते हैं, ‘ऐसे मामलों में तो मैं ही आग रहना चाहता हूं.’ राधा कहती हैं, ‘इन्होंने मुझे सुबह-सुबह 5.30 बजे फोन किया और कहा कि मुझे लग रहा है कि तुमको इंडिया आ जाना चाहिए. फिर मैंने सवाल किया कि क्यों आ जाना चाहिए फिर उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि हमको शादी कर लेना चाहिए. ये इनक प्रपोजल था और मैंने भी हां कह दिया था.’ 

डकैत टाइप फोटो देख भड़क गए थे राधा के घरवाले

मम्मी-पापा की रजामंदी पर भी सवाल किया गया तो इस पर राधा यादव ने बताया, ‘मम्मी पापा आसानी से तो नहीं माने. हमारे बीच ज्यादा उम्र का फासला था तो अड़चने आईं.’ राजपाल इस पर कहते हैं, ‘आसानी से तो नहीं, पहली बार तो जंगलों वाली फोटो दिखा दी.’ राधा बताती हैं, ‘उनका वो लुक देखकर घरवाले बोले डकैत टाइप लुक है ये तो पूरा. लेकिन बाद में जब सामने से मिलवाया तो पापा बोले ये तो नॉर्मल दिखते हैं.’

कनाडा में मुलाकात, फोन पर प्यार का इजहार, जब विदेश में जा अटका था राजपाल यादव का दिल

राजपाल से 13 साल 5 महीने छोटी हैं वाइफ राधा

राधा इसी इंटरव्यू में बताती हैं, ‘हमारे बीच 13 साल 5 महीने उम्र का गैप है. लोग बहुत कुछ बोलते हैं लेकिन मेरा मानना है कि इंसान मायने रखता है ना कि उसका प्रोफेशन और उम्र. काम तो वो कुछ भी कर लेगा. लेकिन इंसान का सही होना जरूरी है.’ राधा ये भी बताती हैं कि उनकी शादी को 23 साल हो चुके हैं. 

चेक बाउंस मामले को लेकर विवादों में हैं राजपाल यादव

गौरतलब है कि राजपाल यादव पिछले लंबे समय से विवादों में घिरे हुए हैं. वह 2012 के 5 करोड़ के कर्ज की वजह से कोर्ट के चक्कर काट रहे हैं. इस केस की वजह से उन्हें दो बार जेल भी जाना पड़ा है. उन्होंने फिल्म ‘अता पता लापता’ के लिए 5 करोड़ रुपये कर्ज के तौर पर मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड लोन लिया था, जो ब्याज समेत 9 करोड़ रुपये हो गया था. हालांकि, एक्टर की मदद के लिए बॉलीवुड के कई एक्टर्स ने हाथ आगे बढ़ाया. मामला अभी कोर्ट में है, फैसला आना बाकी है.

राजपाल यादव की अपकमिंग फिल्म

बहरहाल, अगर राजपाल यादव की अपकमिंग फिल्म की बात की जाए तो वह अक्षय कुमार के साथ ‘भूत बंगला’ जैसी फिल्मों में नजर आने वाले हैं. इसका हाल ही में ट्रेलर भी जारी किया गया है, जिसे 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा. इसका निर्देशन प्रियदर्शन कर रहे हैं. इस मूवी के जरिए अक्षय और प्रियदर्शन की जोड़ी लंबे समय के बाद पर्दे पर साथ आ रही है. इसके अलावा राजपाल यादव ‘वेलकम टू द जंगल’ जैसी फिल्मों में भी दिखाई देंगे.