Office Meeting Viral Video: वर्क फ्रॉम होम के दौर में ऑफिस और घर की लाइन कई बार इतनी धुंधली हो जाती है कि छोटे-छोटे पल भी बड़ी गलती बन जाते हैं. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में कुछ ऐसा ही देखने को मिला है, जहां एक शख्स ऑनलाइन मीटिंग के दौरान घर की बातचीत में उलझ गया और सबसे बड़ी गलती यह कर बैठा है कि उसका कैमरा और माइक ऑन रह गया. इसके बाद जो हुआ उसने लोगों को हंसी से लोटपोट कर दिया
वीडियो में क्या आया सामने?
वायरल वीडियो में दिखता है कि एक शख्स ऑफिस की ऑनलाइन मीटिंग से जुड़ा हुआ है, तभी उसकी पत्नी उसे मीटिंग को लेकर टोकती है. इस पर वह गुस्से में अपने मैनेजर को लेकर शिकायत करने लगता है. वह कहता है मैं क्या करूं मैनेजर ने 7 बजे मीटिंग रख दी, पता नहीं किसने इसे मैनेजर बना दिया. लेकिन उसे यह पता नहीं होता है कि उसका कैमरा और माइक दोनों ऑन है और मीटिंग में मौजूद बाकी लोग सब सुन रहे हैं. वीडियो में एक दूसरा कर्मचारी उसे टोकते हुए कहता है पंकज आपका कैमरा और माइक दोनों ऑन है, यह सुनते ही शख्स के होश उड़ जाते हैं. आपको बता दें कि इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया गया है और अब तक इस वीडियो पर हजारों व्यूज आ चुके हैं.
पत्नी : तुम फिर से आफिस मीटिंग में जुड़ गए ?
पति : मैं क्या करूं, मैनेजर ने 7 बजे मीटिंग रख
दी पता नहीं किसने इसे मैनेजर बना दियादूसरा एम्प्लॉय:अंकल आपका कैमरा और
माइक दोनों ऑन हैंबेचारा कैमरा ऑफ करना भूल गया 🤣😅 pic.twitter.com/gAwOTQzG2U
— Rakesh 2.0 🇮🇳 (@TheRakesh_IND) April 9, 2026
ये भी पढ़ें-Viral Video: पूजा के नाम पर गंगा नदी में कपड़े और पॉलीथिन डालने लगी महिला, वीडियो देख खौल उठेगा खून
सोशल मीडिया पर आए मजेदार रिएक्शन
इस वीडियो को देखने के बाद लोगों ने जमकर एम्पलाॅय का मजाक उड़ाना शुरू कर दिया. एक यूजर कमेंट करता है कि इसकी नौकरी बची या नहीं. इसके अलावा दूसरा यूजर कमेंट करता है ऑफिस मीटिंग में माइक और कैमरा ऑन रहना नई कॉमेडी ट्रेजेडी बन गया है. वहीं एक और यूजर कमेंट करता है बेचारा कैमरा ऑफ करना भूल गया. इसके अलावा एक और यूजर कमेंट कर कहता है अब घर बैठकर ही मूवी देखेगा, तो एक और यूजर कमेंट में लिखता है भाई की तो लग गई. कुछ यूजर कहते हैं क्या करें बेचारा काम का मारा है. वहीं एक और यूजर कमेंट में कहता है पत्नी का दबाव था इसकी गलती नहीं है. तो कुछ यूजर्स ने मजाक में कहा मीटिंग अब तुमसे भी होगी तो कुछ ने इसे रियल लाइफ कॉमेडी भी बताया.
ये भी पढ़ें-Shehbaz Sharif Viral Draft Post: क्या शहबाज शरीफ ने पोस्ट किया अमेरिका का ड्राफ्ट मैसेज, यह स्क्रीनशॉट क्यों हो रहा वायरल?



.jpg)

