Top Impact Player Performances in IPL 2026: क्रिकेट अब केवल गेंद और बल्ले का खेल नहीं रह गया है. IPL के इम्पैक्ट प्लेयर रूल ने क्रिकेट के खेल को एक नया आयाम दिया है. शुभमन गिल और अक्षर पटेल जैसे टॉप क्रिकेटर इम्पैक्ट प्लेयर रूल का विरोध कर चुके हैं, लेकिन IPL 2026 में यही नियम गेम चेंजिंग साबित हो रहा है. समीर रिजवी समेत ऐसे कई खिलाड़ी हैं, जिन्होंने आईपीएल 2026 के मैचों में बतौर इम्पैक्ट प्लेयर आकर मुकाबले का रुख ही मोड़ दिया.
समीर रिजवी
दिल्ली कैपिटल्स के समीर रिजवी 2 मैचों में 160 रन बना चुके हैं. लखनऊ सुपर जायंट्स और फिर मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में भी उन्होंने इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में आकर पूरा गेम ही बदल दिया. लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ दिल्ली 142 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही थी और उसने 26 के स्कोर पर 4 विकेट खो दिए थे, तभी समीर ने 47 गेंद में 70 रन बनाकर दिल्ली को जीत दिलाई थी. वहीं दिल्ली जब मुंबई के खिलाफ 163 रनों के टारगेट का पीछा कर रही थी, तब दिल्ली ने 7 के स्कोर पर दो विकेट खो दिए थे. तब भी रिजवी ने 51 गेंद में 90 रन बना डाले थे.
रवि बिश्नोई
राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस के सामने 211 रनों का लक्ष्य रखा था. गुजरात एक समय 11वें ओवर में केवल एक विकेट के नुकसान पर 107 रन बना चुकी थी. GT आसान जीत की ओर बढ़ रही थी, लेकिन तभी इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में आए रवि बिश्नोई ने साई सुदर्शन को 73 के स्कोर पर आउट कर दिया. अपने अगले ही ओवर में उन्होंमी ग्लेन फिलिप्स और वाशिंगटन सुंदर को भी आउट कर गुजरात की वापसी के सारे दरवाजे बंद कर दिए थे. बिश्नोई ने उस मैच में 4 विकेट चटकाए थे.
देवदत्त पडिक्कल
IPL 2026 के सबसे पहले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने 201 रन बनाए थे. विशालकाय लक्ष्य का पीछा करने आई RCB ने महज 9 के स्कोर पर फिल साल्ट का विकेट खो दिया था. देवदत्त पडिक्कल ने बहुत मुश्किल परिस्थितियों में तो नहीं लेकिन उनकी 26 गेंद में 61 रन वाली पारी इम्पैक्ट वाली जरूर रही. उन्होंने 26 गेंद में 61 रन बनाए और विराट कोहली के साथ मिलकर 101 रनों की पार्टनरशिप कर RCB को जीत की दहलीज पर ला खड़ा किया था.
यह भी पढ़ें:
जोस बटलर ने रचा इतिहास, IPL में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ बनाया बड़ा रिकॉर्ड; पूरे किए 600 छक्के



.jpg)

