High Salary Courses: अगर आपने 10वीं पास कर ली है और अभी-अभी 11वीं में आए हैं तो अब यह समय है पढ़ाई के साथ-साथ स्किल्स सीखने का. पढ़ाई नौकरी पाने के लिए काफी जरूरी है, लेकिन अच्छी सैलरी वाली जॉब के लिए स्किल्स होना भी उतना ही जरूरी है. पढ़ाई और जॉब को लेकर बढ़ते कंपटीशन में स्किल्स ही हैं, जिन पर आपको पहले से ही ध्यान देना होता है. अच्छी बात यह है कि ऐसे कई सारे कोर्स हैं जिन्हें आप अपनी पढ़ाई के साथ-साथ कर सकते हैं और उनसे कमाई भी कर सकते हैं. आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ कोर्सेस के बारे में.
डिजिटल मार्केटिंग (Digital Marketing)
डिजिटल मार्केटिंग आज के समय में सबसे पॉपुलर और डिमांडिंग स्किल मानी जाती है. इसमें आपको सोशल मीडिया, गूगल SEO और ऑनलाइन डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के जरिए किसी सर्विस या प्रोडक्ट को प्रमोट करते है. 11वीं के साथ-साथ यह कोर्स करना काफी आसान है और इसे आप घर बैठकर ऑनलाइन सीख सकते हैं. डिजिटल मार्केटिंग सीखने के बाद आप फ्रीलांसिंग, पार्ट-टाइम जॉब या अपना खुद का ऑनलाइन बिजनेस शुरू कर सकते हैं. इसे सीखने के लिए मार्केट में कई 3 से 6 महीने के कोर्स उपलब्ध हैं, जिनसे आप डिजिटल मार्केटिंग अच्छी तरह सीख सकते हैं
Artificial Intelligence (AI)
बदलते समय के साथ-साथ एडवांस स्किल्स सीखना काफी जरूरी है. ऐसे ही एक एडवांस स्किल है Artificial Intelligence (AI). AI भविष्य में सबसे ज्यादा काम आने वाली स्किल है. वीडियो बनाना हो, इमेज जेनरेट करना हो, कंटेंट डेवलपमेंट करना हो, सब कुछ AI से किया जा सकता है. AI का इस्तेमाल करना तो काफी आसान है, लेकिन उसे सही कमांड देना काफी मुश्किल है. आजकल AI स्किल के काफी सारे शॉर्ट-टर्म कोर्सेज हैं, जिनसे आप AI का सही इस्तेमाल करना सीख सकते हैं. इनको सीखकर आप ग्राफिक्स जेनरेशन, कंटेंट क्रिएशन जैसी फील्ड्स में इस्तेमाल करके अच्छा पैसा कमा सकते हैं.
यह भी पढ़ेंः Job in USA: क्या व्हाइट हाउस में किसी भारतीय को मिल सकती है नौकरी, जानें इसके लिए क्या हैं नियम?
एडवांस्ड कंप्यूटर स्किल्स
आज के समय में एडवांस्ड कंप्यूटर स्किल्स भी काफी जरूरी हैं जैसे वीडियो एडिटिंग और ग्राफिक डिजाइनिंग. आज के समय में इन स्किल्स की काफी ज्यादा मांग है. आजकल काफी लोग इन्फ्लुएंसर बनना चाहते हैं और ऐसे स्किल वाले लोगों से फ्रीलांसिंग के जरिए काम कराते हैं. इन स्किल्स से आप पार्ट-टाइम जॉब भी कर सकते हैं और इन स्किल्स के होने से आप खुद का कंटेंट क्रिएट करके भी अच्छा पैसा कमा सकते हैं. 3 से 6 महीने के काफी सारे कोर्सेज हैं जो इस प्रकार की स्किल्स सिखाते हैं.
यह भी पढ़ेंः UPSC Success Story: सिर्फ एक साल की तैयारी, बिना कोचिंग बनीं आईएएस; जानें अनन्या की कहानी
Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



.jpg)

