हर जगह नाक कटा रहे भारतीय! नेपाल में थूक दिया था गुटखा, फिर करनी पड़ी सफाई

हर जगह नाक कटा रहे भारतीय! नेपाल में थूक दिया था गुटखा, फिर करनी पड़ी सफाई


Viral Video: आजकल सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने लोगों का ध्यान साफ-सफाई और नागरिक जिम्मेदारी की ओर खींचा है. वीडियो नेपाल का है, जिसमें दिखाया गया है कि एक स्थानीय व्यक्ति सड़क पर गुटखा थूकने वालों को पकड़ता है और उन्हें अपनी ही गंदगी साफ करने के लिए मजबूर करता है. यह वीडियो इस बात को दिखाता है कि साफ-सफाई का ध्यान रखना और पब्लिक प्लेस पर गंदगी ना करना कितना जरूरी है.

वीडियो में क्या हुआ?

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति गुटखा खाकर सड़क पर थूकता है. वहां मौजूद व्यक्ति उसे रोकते हुए कहता है, यह इंडिया नहीं है भाई, नेपाल है, गंदा मत करो. इसके बाद थूकने वाला व्यक्ति पानी डालकर गंदगी साफ करता है. इस दौरान वहां खड़ा एक और व्यक्ति भी माफी मांगता है. वीडियो रिकॉर्ड करने वाला व्यक्ति इस पर दोबारा कहता है, आप लोग इंडिया जैसे बड़े देश से आते हो और इस तरह गंदा करते हो. माफी मांगने से पहले सोचना चाहिए. इसके बाद थूकने वाले व्यक्ति को एक और बोतल पानी डालने के लिए कहा जाता है, ताकि पूरी सफाई हो सके.  वीडियो यहीं खत्म होता है, लेकिन इसके बाद यह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया.

यह भी पढ़ें – सायरन बजा तो खाना छोड़ बंकर में छिपे लोग, इजरायल में भारतीय महिला का वीडियो देख कांप उठेंगे आप

लोगों ने किए अलग-अलग कमेंट्स 

वीडियो इंटरनेट पर वायरल होते ही लोगों की प्रतिक्रियाओं का सिलसिला शुरू हो गया. कई लोगों ने इसको भारतीय नागरिकों के लिए एक सबक बताया. उन्होंने कहा कि अगर भारत में भी ऐसे सख्त नियम लागू किए जाएं, तो पब्लिक प्लेस पर गंदगी फैलाने की आदत पर काफी हद तक कंट्रोल किया जा सकता है. कई लोगों ने लिखा कि भारत में गुटखा और पिचकारी थूकने की आदत देश की छवि को खराब करती है. वहीं कुछ लोग इस वीडियो पर कह रहे हैं कि यह हमें हमारी जिम्मेदारी याद दिलाता है. 

यह भी पढ़ें – Viral Video: यूनिवर्सिटी फीस से वीजा तक खर्च किए 44 लाख, भारतीय छात्र ने बताया फ्रांस में पढ़ाई का हिसाब