Viral Video: आजकल के समय में काम का दबाव इतना बढ़ गया है कि लोग अपनी सुविधा या आराम की परवाह किए बिना काम करने को मजबूर हो गए हैं. ऑफिस का काम, ईमेल्स, मीटिंग्स और डेडलाइन ने लोगों की जिंदगी में ऐसा कब्जा जमा लिया है कि अब वर्क-लाइफ बैलेंस एक सपना सा लगने लगा है. ऐसी ही इससे जुड़ा एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक रात के 12 बजे सड़क किनारे अपनी बाइक पर लैपटॉप के साथ काम करता नजर आ रहा है.
इस वीडियो का कैप्शन है कि रात के 12 बजे बाइक पर रोमांस नहीं, लैपटॉप के साथ फाइनेंस चल रहा है. यह वीडियो न सिर्फ कॉर्पोरेट कल्चर की सच्चाई दिखाता है, बल्कि यह सवाल भी खड़ा करता है कि क्या हम तरक्की की दौड़ में अपनी शांति और स्वास्थ्य खो रहे हैं.
यह भी पढ़ें – Video: ‘छोटा पैकेट, बड़ा धमाका’ 9 साल की बच्ची ने 81 किलो वजन उठाकर दिखाई ताकत, इंटरनेट पर मचा तहलका
वायरल वीडियो में क्या दिख रहा है?
वीडियो में एक युवक को देखा जा सकता है जो रात के 12 बजे सड़क किनारे अपनी बाइक पर बैठकर काम कर रहा है. उसने अपना लैपटॉप बाइक के आगे रख दिया है. पूरा शहर सो रहा है, लेकिन वह व्यक्ति अपने काम में पूरी तरह व्यस्त है. इतने में उस सड़क पर मौजूद एक व्यक्ति उससे कुछ कहता, तो वह थोड़ी मुस्कान के साथ अपने काम में वापस लग जाता है. स्क्रीन पर साफ लिखा हुआ दिखाई दे रहा है रात 12 बजे, जो यह बताता है कि यह समय बहुत देर रात का है. वीडियो में इस तरह की गंभीर और असामान्य परिस्थितियों में काम करना दिखाया गया है, जो कई लोगों के लिए चौंकाने वाला है.
सोशल मीडिया पर लोगों के कमेंट्स
वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. लोग इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. किसी ने लिखा भारतीय कॉर्पोरेट जगत, तो किसी ने बोला पिछले हफ्ते मेरी भी यही हालत थी. कुछ ने मजाक में कहाभाई, घर जाकर सो जाओ. लोग इमोजी और कमेंट्स के जरिए अपने इमोशनस शेयर कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें – Viral Video: प्यार का पंचनामा! चीटिंग करते पकड़ा गया बॉयफ्रेंड तो गर्लफ्रेंड ने बीच सड़क पीटा, वीडियो वायरल



.jpg)

