क्या शहबाज शरीफ ने पोस्ट किया अमेरिका का ड्राफ्ट मैसेज, यह स्क्रीनशॉट क्यों हो रहा वायरल?

क्या शहबाज शरीफ ने पोस्ट किया अमेरिका का ड्राफ्ट मैसेज, यह स्क्रीनशॉट क्यों हो रहा वायरल?


Shehbaz Sharif Viral Draft Post: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ का एक सोशल मीडिया पोस्ट अचानक चर्चा और विवाद का कारण बन गया. मामला तब सुर्खियों में आया, जब उनकी X पोस्ट की एडिट हिस्ट्री में एक शब्द Draft दिखाई दिया. यह छोटा सा शब्द सोशल मीडिया यूजर्स के लिए बड़ी बहस का कारण बन गया. लोग सवाल कर रहे हैं कि क्या यह पोस्ट पूरी तरह से शहबाज शरीफ ने लिखा था, या यह अमेरिका की तरफ से भेजा गया ड्राफ्ट मैसेज था, जिसे उन्होंने कॉपी-पेस्ट किया. इस विवाद ने पाकिस्तान में ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर हलचल मचा दी है. 

शहबाज शरीफ की पोस्ट और मिडिल ईस्ट का तनाव

हाल ही में अमेरिका और ईरान के बीच मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ गया था. इस दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दो हफ्ते के लिए सीजफायर का सुझाव दिया. इसके ठीक पहले शहबाज शरीफ ने X पर एक पोस्ट किया जिसमें उन्होंने अमेरिका से अपील की कि ईरान के साथ कूटनीति को समय दिया जाए. ईरान से अनुरोध किया कि होर्मुज स्ट्रेट को फिर से खोला जाए. कहा कि मिडिल ईस्ट में युद्ध को शांतिपूर्ण तरीके से खत्म करने के लिए प्रयास जारी हैं. 

विवाद की शुरुआत कहां से हुई?

यूजर्स ने जब शहबाज शरीफ की पोस्ट की एडिट हिस्ट्री देखी, तो वहां एक पुराना वर्जन मिला, जिसमें Draft – Pakistan’s PM Message on X लिखा था. यह छोटा सा टेक्स्ट ही सोशल मीडिया पर हंगामे की वजह बन गया. लोगों ने पूछा कि अगर यह पाकिस्तान की प्रधानमंत्री टीम से लिखा गया था, तो वे अपने देश का नाम क्यों लिखते. आम तौर पर पीएम की टीम ड्राफ्ट में सीधे PM का मैसेज लिखती, Pakistan’s PM नहीं, इससे अंदाजा लगाया गया कि यह मैसेज शायद कहीं बाहर से आया ड्राफ्ट मैसेज था. जैसे ही यह Draft स्क्रीनशॉट वायरल हुआ और सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हुई, शहबाज शरीफ की टीम ने पोस्ट को एडिट किया और Draft – Pakistan’s PM Message on X लाइन हटा दी.  

यह भी पढ़ें – Viral Video: प्यार का पंचनामा! चीटिंग करते पकड़ा गया बॉयफ्रेंड तो गर्लफ्रेंड ने बीच सड़क पीटा, वीडियो वायरल

वायरल पोस्ट पर यूजर्स के मजेदार रिएक्शन

सोशल मीडिया यूजर्स ने इस घटना पर कई मजेदार कमेंट्स किए. एक यूजरने कमेंट किया कि अगर पाकिस्तान का प्रधानमंत्री सही से ट्वीट नहीं कर सकता, तो देश कैसे चला पाएगा. वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा यूएस ने उनके लिए ड्राफ्ट ट्वीट लिखा, वहीं कुछ यूजर ने कहा कि ये पूरी तरह क्लाउन शो है. पाकिस्तान पीएम का ड्राफ्ट मैसेज ट्रंप की टीम ने तैयार किया. अन्य यूजर ने कमेंट किया PAKISTAN सिर्फ एक forwarding agent है, mediator नहीं. यूजर्स का मानना था कि पोस्ट पहले से तैयार था और शहबाज शरीफ ने उसे कॉपी-पेस्ट किया, लेकिन Draft शब्द को हटाना भूल गए. 

क्या अमेरिका ने ड्राफ्ट किया वायरल पोस्ट?

पोस्ट की एडिट हिस्ट्री और वायरल स्क्रीनशॉट को देखकर कई लोगों ने सवाल उठाया कि क्या यह मैसेज अमेरिका की टीम ने पहले से तैयार किया गया था. कुछ यूजर्स ने कहा कि इसमें ट्रंप, उपराष्ट्रपति जेडी वेंस, मध्य पूर्व के विशेष दूत और अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो को टैग किया गया था. कई लोगों ने यह भी माना कि शायद यह ड्राफ्ट व्हाइट हाउस की तरफ से आया था, जिसे शहबाज शरीफ ने बिना बदलाव के पोस्ट कर दिया. 

यह भी पढ़ें – Viral Video: सड़क पर पत्नी की गिर गई चप्पल, पहले गुस्सा हुआ पति फिर जो हुआ देख आ जाएगी मुस्कान; देखें वीडियो