दुनिया में ट्रैवल करना हर किसी का सपना होता है, लेकिन कुछ यात्राएं ऐसी होती हैं जो जिंदगी भर याद रह जाती हैं. कभी खूबसूरत नजारों की वजह से तो कभी खतरनाक अनुभवों के कारण. सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने लोगों को हैरानी में डाल दिया है. एक विदेशी युवक का आम सा सफर अचानक ऐसा मोड़ ले लेता है कि देखने वाले भी सन्न रह जाते हैं. ये वीडियो सिर्फ एक राइड का नहीं, बल्कि उस माहौल का आईना है जहां हर पल अनिश्चितता और खतरे का एहसास बना रहता है.
बाइक टैक्सी बुक करने पर AK-47 लेकर पहुंचा राइडर
वायरल वीडियो में एक विदेशी युवक ऑनलाइन बाइक टैक्सी बुक करता है. सब कुछ सामान्य लगता है, जैसे आमतौर पर लोग सफर के लिए बाइक बुक करते हैं. लेकिन कुछ ही देर में जो राइडर उसके सामने आता है, उसे देखकर वह खुद भी हैरान रह जाता है. वीडियो में दिखता है कि बाइक पर एक नहीं बल्कि दो लोग आते हैं. दोनों पारंपरिक कपड़ों में नजर आते हैं, लेकिन सबसे चौंकाने वाली बात ये है कि उनके हाथ में AK-47 जैसी खतरनाक राइफल होती है. ये नजारा देखते ही माहौल पूरी तरह बदल जाता है और वीडियो देखने वालों के होश उड़ जाते हैं.
‘आप तैयार हैं?’ राइडर ने किया सवाल
बाइक पर पहुंचे लोग विदेशी युवक से पूछते हैं, “आप तैयार हैं?” इस सवाल में एक अलग ही टोन और गंभीरता नजर आती है. वहीं विदेशी युवक हल्की मुस्कान के साथ ‘हां’ कह देता है. लेकिन इसके बाद माहौल तब हल्का हो जाता है जब बाइक पर आए दोनों युवक हंसते हुए विदेशी युवक से हाथ मिला लेते हैं.
यह भी पढ़ें: Viral video: अरे, यह तो प्लेटफॉर्म ही चलने लगा! रेलवे ट्रैक का यह वीडियो उड़ा रहा हर किसी के होश
यूजर्स बोले, 30 रुपये में ऐसी सुरक्षा कौन देता है भाई
वीडियो को themattshoe नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…भाई क्या ये सेफ है? एक और यूजर ने लिखा…सही है, 30 रुपये में फुल सिक्योरिटी. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…अफगानिस्तान के लोग सुरक्षा को लेकर चौकन्ने रहते हैं.
यह भी पढ़ें: Viral Video: कार चला रहीं दीदी ने ठोक दी बाइक, फिर सड़क पर जमकर हुआ कलेश; वीडियो वायरल



.jpg)

