सायरन बजा तो खाना छोड़ बंकर में छिपे लोग, इजरायल में भारतीय महिला का वीडियो देख कांप उठेंगे आप

सायरन बजा तो खाना छोड़ बंकर में छिपे लोग, इजरायल में भारतीय महिला का वीडियो देख कांप उठेंगे आप


मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने लोगों को झकझोर कर रख दिया है. वीडियो में एक लड़की के ताजा अनुभव का वो खौफनाक पल कैद है, जब रोजमर्रा की शांति अचानक युद्ध जैसी स्थिति में बदल जाती है. जिस वक्त घर में खाना खाने की तैयारी हो रही थी, उसी दौरान अचानक सायरन बजता है और सब कुछ बदल जाता है. वीडियो को भारत की रहने वाली एक महिला ने शेयर किया है जो फिलहाल इजरायल में रह रही है.

खाना छोड़कर भागना पड़ा बंकर में

वायरल वीडियो में एक महिला दिखाती है कि जैसे ही वह घर में खाना खाने बैठती है, अचानक मिसाइल अटैक का सायरन बजने लगता है. पहला निवाला मुंह में लेते ही उसे सब कुछ छोड़कर तुरंत नीचे बने बंकर की ओर भागना पड़ता है. कुछ ही सेकंड में सामान्य माहौल डर और अफरा-तफरी में बदल जाता है. वीडियो में आगे दिखाया गया है कि घर के नीचे बने बंकर में पूरा परिवार पहले से ही जमा है. यह साफ दिखाता है कि वहां रहने वाले लोगों के लिए इस तरह के हालात अब आम हो चुके हैं. हर सदस्य को पता है कि सायरन बजते ही क्या करना है और कहां जाना है.

हर वक्त लगा रहता है हमले का डर

एक दूसरे वीडियो में वही महिला बताती है कि इजरायल में पिछले करीब एक महीने से लोग लगातार सायरन और अलर्ट के बीच जीने के आदी हो चुके हैं. वह हमेशा इस तरह तैयार रहती हैं कि किसी भी समय बाहर निकलना पड़ सकता है. वीडियो में वह कहती हैं कि हालात इतने तनावपूर्ण हैं कि दिन की शुरुआत होते ही खतरे का माहौल बन जाता है, क्योंकि ईरान की तरफ से लगातार मिसाइल हमलों की आशंका बनी रहती है. जैसे ही सायरन बजता है, वह तुरंत भागकर घर के नीचे बने बंकर में चली जाती हैं, जहां उनके बच्चे और परिवार के बाकी सदस्य पहले से मौजूद रहते हैं. इजरायल में हॉलिडे भी शुरू हो गए हैं. इतने में सायरन बजता है और महिला छिपने चली जाती है.

यह भी पढ़ें: Viral Video: कार चला रहीं दीदी ने ठोक दी बाइक, फिर सड़क पर जमकर हुआ कलेश; वीडियो वायरल

यूजर्स बोले, आधुनिक युग में युद्ध के लिए जगह नहीं होनी चाहिए

वीडियो को गुजरात की रहने वाली रानी नाम की महिला ने शेयर किया है जैसा कि उनके बायो से पता चलता है. वीडियो को अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…इस युद्ध ने लोगों को परेशान कर दिया है. एक और यूजर ने लिखा….आज के दौर में युद्ध के लिए कोई जगह नहीं है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…अपने देश की बात अलग होती है, विदेश में खतरा बना रहता है.

यह भी पढ़ें: Viral video: अरे, यह तो प्लेटफॉर्म ही चलने लगा! रेलवे ट्रैक का यह वीडियो उड़ा रहा हर किसी के होश