सपनों का घर खरीदने से पहले करें ये चेकलिस्ट पूरी, वरना हो सकता है पछतावा

[ad_1]

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

Property Buying Tips: कई लोगों को सपना होता हैं कि, वे अपने जिंदगी में एक घर खरीद पाएं. आज घर की बढ़ती कीमतों से लोग अपनी जीवन भर की कमाई लगाकर एक घर खरीद पा रहे हैं. बहुत से लोग तो घर खरीदने के लिए लोन का सहारा लेते हैं.

हालांकि, घर खरीदने की खुशी और उत्साह में लोगों से अक्सर ऐसी गलतियां हो जाती हैं. जिसके कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता है. अगर, आप घर खरीदने की योजना बना रहे हैं तो, आपको इन गलतियों से बचना चाहिए. ताकि भविष्य में आपको किसी तरह की दिक्कत ना हो. साथ ही आपको घर खरीदते वक्त एक बेस्ट डील मिल सके….. 

1. अपने बजट के अनुसार लोन का चयन करें

घर खरीदने के लिए लोन लेते वक्त अपनी आर्थिक स्थिति और इनकम का सही आंकलन करें. इसके अनुसार ही लोन राशि और ईएमआई का चुनाव करना चाहिए. इन बातों पर ध्यान न देने के कारण आपको आर्थिक परेशानी से गुजरना पड़ सकता है.

लोन राशि कितने सालों में चुकाना हैं, इसका बहुत सोच-समझ कर फैसला करना चाहिए. यह आपकी इनकम पर निर्धारित हैं कि, आप लोन अवधि कितने समय के लिए रखते हैं. 

2. अपनी आर्थिक स्थिति के आधार पर घर का करें चुनाव

 महंगे और आलिशान घर खरीदने से पहले अपनी आर्थिक स्थिति की सही जानकारी लेनी चाहिए. अगर आप भविष्य में इनकी राशि के भुगतान करने में असमर्थ हैं तो, ऐसे घर का चुनाव करने से बचना चाहिए.

3. सही प्रॉपटी का चुनाव करें

आपके घर से अस्पताल, स्कूल, बाजार जैसी मूलभूत सुविधाएं कितनी दूरी पर हैं, इसका पता लगाएं. सही लोकेशन के आधार पर भी प्रॉपटी की वैल्यू तय होती है.

4. इमरजेंसी फंड बनाएं

घर खरीदने से पहले कम से कम 6 महीने का इमरजेंसी फंड बनाना चाहिए. जिसमें आपकी मासिक खर्च, होम लोन की ईएमआई शामिल होनी चाहिए. ताकि अगर भविष्य में किसी तरह की परेशानी होती है तो, आप इमरजेंसी फंड के सहारे अपनी आर्थिक जरूरतों को पूरा कर सकें. 

5. दूसरी प्रॉपर्टी से करें तुलना

घर खरीदने से पहले, वहां के आस-पास के दूसरी प्रॉपर्टी से तुलना करनी चाहिए. इससे आपको घर की कीमत को लेकर स्पष्ट जानकारी मिलती है और आप सही फैसला ले पाते हैं. 

यह भी पढ़ें: Home Loan: घर खरीदने का प्लान? जानें कौन सा बैंक दे रहा है सबसे सस्ता होम लोन

[ad_2]

Vivo से लेकर OnePlus तक! दिसंबर में लॉन्च होने वाले हैं ये धांसू स्मार्टफोन्स, फटाफट चेक करें ल

[ad_1]

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

Upcoming Smartphones: साल 2025 का आखिरी महीना शुरू होते ही स्मार्टफोन बाजार में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है. दिसंबर पूरे महीने टेक कंपनियां अपने नए फोन और टैबलेट पेश करेंगी जिससे यूज़र्स के पास कई नए विकल्प मौजूद होंगे. इस लाइनअप में Vivo X300 सीरीज़, OnePlus 15R, Oppo A6x और Redmi 15C जैसे चर्चित नाम पहले ही सुर्खियों में आ चुके हैं.

Vivo X300 Series

Vivo अपनी फ्लैगशिप X300 सीरीज़ को 2 दिसंबर को लॉन्च करने जा रही है. कंपनी इसे दो मॉडल X300 और X300 Pro के साथ पेश करेगी. दोनों स्मार्टफोन्स में 200MP का हाई-रिज़ॉल्यूशन कैमरा, Dimensity 9500 चिपसेट और 90W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स मिलने वाले हैं.

कीमत की बात करें तो X300 के लिए शुरुआती कीमत लगभग 54,999 रुपये रुपये से 59,999 रुपये के बीच रहने की उम्मीद है. वहीं X300 Pro की शुरुआत करीब 75,999 रुपये से होकर 1,09,999 रुपये तक जा सकती है.

Redmi 15C 5G

भारत में 3 दिसंबर को लॉन्च होने वाला Redmi 15C 5G बजट सेगमेंट में एक मजबूत विकल्प बनकर सामने आएगा. इस फोन में 6000mAh की बड़ी बैटरी, MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर और 6.9 इंच का 120Hz डिस्प्ले दिया जाएगा. कैमरा सेटअप में 50MP AI डुअल कैमरा और सेल्फी के लिए 8MP फ्रंट कैमरा शामिल होगा. इसकी शुरुआती कीमत करीब 12,000 रुपये रहने की संभावना है.

Realme P4x Series

Realme ने घोषणा की है कि वह 4 दिसंबर को अपने नए Realme P4x 5G को लॉन्च करेगी. इस फोन में Dimensity 7400 Ultra चिपसेट दिया जाएगा जो बेहतर परफॉर्मेंस और एफिशिएंसी के लिए जाना जाता है. फोन की सबसे खास बात इसकी 7000mAh की विशाल बैटरी है जो लंबे समय तक बैकअप चाहने वाले यूज़र्स को खूब पसंद आएगी.

OnePlus 15R

OnePlus अपने नए मॉडल 15R को 17 दिसंबर को भारतीय बाजार में लॉन्च करेगा. यह चीन में पेश किए गए OnePlus Ace 6T का ग्लोबल वेरिएंट होगा और OnePlus 13R का अपग्रेडेड वर्ज़न भी माना जा रहा है.

फोन में 8000mAh की बैटरी और 100W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया जाएगा. खास बात यह है कि यह दुनिया का पहला स्मार्टफोन होगा जिसमें नया Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट मिलेगा.

Oppo A6x

Oppo दिसंबर में अपना Oppo A6x पेश कर सकती है, हालांकि इसके लॉन्च की सटीक तारीख अभी कंपनी ने स्पष्ट नहीं की है. लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फोन 6500mAh की बड़ी बैटरी के साथ आएगा और इसकी कीमत 13,000 रुपये से कम हो सकती है. कम बजट में लंबे बैटरी बैकअप और अच्छे परफॉर्मेंस चाहने वालों के लिए यह फोन एक मजबूत विकल्प साबित हो सकता है.

यह भी पढ़ें:

WhatsApp का कमाल! अब बिना सुने किसी भी Voice Message को ऐसे पढ़ सकेंगे, ट्रिक जानकर दंग रह जाएंगे

[ad_2]

पाकिस्तान से दूर-दूर रह रहे PM शहबाज शरीफ, आसिम मुनीर बने बड़ी वजह, एक्सपर्ट के दावे ने चौंकाया

[ad_1]

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

पाकिस्तान ने संविधान में 27वां संशोधन करके रक्षाबलों के प्रमुख (CDF) का एक नया पद बनाया है, जिस पर पाक सेना प्रमुख आसिम मुनीर की नियुक्ति होनी है. इस पद पर नियुक्ति के बाद आसिम मुनीर संभवतः पाकिस्तान के इतिहास में सबसे ताकतवर सेना प्रमुख बन जाएंगे, लेकिन मुनीर के CDF के तौर पर नियुक्ति की अधिसूचना अभी तक जारी नहीं हुई है. इससे एक नया विवाद खड़ा होता दिखाई दे रहा है.

इस विवाद के एक छोर पर पाकिस्तानी सेना प्रमुख आसिम मुनीर हैं तो दूसरे छोर पर देश के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ हैं, जो इस वक्त विदेश की यात्रा पर हैं. ऐसे में एक्सपर्ट का कहना है कि पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ जानबूझकर इस मामले को नजरअंदाज कर रहे हैं और दूसरे देशों की यात्रा कर रहे हैं, ताकि CDF की नियुक्ति की लिए अधिसूचना जारी होने के समय वे मौजूद न हों.

अधिसूचना जारी नहीं करना चाहते शरीफ- देवाशेर

लेखक और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बोर्ड (NSAB) के सदस्य तिलक देवाशेर ने न्यूज एजेंसी एएनआई से कहा, “पीएम शहबाज शरीफ पहले बहरीन की यात्रा पर रवाना हो गए और वहां से वे आगे लंदन पहुंच गए, इससे यह अटकलें लगाई जा रही हैं कि वह सीडीएफ नियुक्ति की अधिसूचना जारी करने से बचने के लिए जानबूझकर दूर रह रहे हैं. इससे यह साफ होता है कि वे आसिम मुनीर को सेना प्रमुख और रक्षाबलों के प्रमुख (सीडीएफ) के तौर पर पांच सालों के लिए नियुक्ति करने वाली अधिसूचना जारी नहीं करना चाहते हैं.” उन्होंने कहा, “शरीफ को लगता है कि CDF की नियुक्ति की अधिसूचना को नजरअंदाज करके या उस पर साइन न करके वह इसके नतीजों से बच सकते हैं, लेकिन ऐसा नहीं होगा.”

पाकिस्तान के पास इस वक्त नहीं है सेना प्रमुख- देवाशेर

देवाशेर ने कहा, “पाकिस्तान इस वक्त बेहद खराब हालत में हैं, क्योंकि इस वक्त पाकिस्तान के पास सेना प्रमुख नहीं है और यहां तक की न्यूक्लियर कमांड अथॉरिटी भी नेतृत्वविहीन है, क्योंकि आसिम मुनीर का सेना प्रमुख के तौर पर तीन साल का कार्यकाल खत्म हो चुका है और CDF पद पर 29 नवंबर, 2025 से पहले होने वाली उनकी नियुक्ति के लिए अभी तक अधिसूचना जारी नहीं हुई है.”

यह भी पढ़ेंः बांग्लादेश की पूर्व PM खालिदा जिया के खराब स्वास्थ्य पर PM मोदी ने जताई चिंता, कहा- हम हर संभव मदद…

[ad_2]

रात के अंधेरे में तैरते मगरमच्छ पर नाव से शख्स ने लगा दी छलांग, इसके बाद जो हुआ….

[ad_1]


रात का अंधेरा, ऊपर आसमान में घना सन्नाटा और नीचे बहती तेज धारा वाली नदी. एक टिमटिमाती लालटेन की रोशनी में नाव पर बैठे कुछ लड़के जिंदगी का रोमांच तलाशते हुए आगे बढ़ रहे थे. लेकिन उन्हें क्या पता था कि यह रात एक ऐसी दहशत भरी घटना दिखा देगी जिसे सुनकर किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाएं. शांत दिखने वाला पानी अचानक हलचल करने लगा और कुछ ही दूरी पर एक मगरमच्छ सतह पर उभर आया. नाव में बैठे लड़कों के दिल की धड़कनें तेज हो गईं. लेकिन इसके बाद जो हुआ उसने पूरे इंटरनेट को हैरान कर दिया.

रात को नाव के पास तैरकर आया मगरमच्छ

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है जिसमें कुछ युवक देर रात नाव पर बैठकर नदी पार कर रहे हैं. वीडियो की शुरुआत में माहौल पूरी तरह शांत होता है और सिर्फ पानी की आवाज सुनाई देती है. लेकिन कुछ ही सेकंड बाद पानी में एक भारी हरकत देखने को मिलती है जिसके बाद युवक एक-दूसरे को सचेत करने लगते हैं. अचानक रोशनी की झलक में पता चलता है कि पानी में एक बड़ा मगरमच्छ उनकी नाव के बिल्कुल करीब तैर रहा है.

मगरमच्छ हमला करता उससे पहले लड़के ने कर दिया हमला

वीडियो में साफ दिख रहा है कि नाव पर मौजूद लड़कों में एक युवक अचानक खड़ा हो जाता है और बिना कुछ सोचे सीधे पानी में छलांग लगा देता है. यह नजारा देखते ही नाव पर मौजूद बाकी लड़के घबरा जाते हैं और उसे वापस आने के लिए चिल्लाते हैं. लेकिन युवक उस दैत्याकार मगरमच्छ की ओर तैरना शुरू कर देता है. आसपास घुप्प अंधेरा था और सिर्फ मोबाइल की लाइट से पानी चमक रहा था.

पूंछ पकड़ी और नाव में खींच लाया जिंदा दरिंदा

अगले ही सीन में युवक मगरमच्छ की पूंछ पकड़ लेता है. पानी में तेज हड़कंप मच जाता है क्योंकि मगरमच्छ खुद को छुड़ाने के लिए जोरदार छटपटाने लगता है. लेकिन युवक किसी तरह संतुलन बनाकर उसे काबू में रखने की कोशिश करता है. वीडियो में लड़कों की डरी हुई आवाजें भी सुनाई देती हैं जो लगातार चिल्ला रहे हैं कि वह बाहर आ जाए. कुछ सेकंड तक संघर्ष चलने के बाद युवक किसी तरह मगरमच्छ को किनारे मोड़ता है और धीरे-धीरे नाव की तरफ तैरता हुआ आता है. नाव के पास पहुंचते ही लड़के मिलकर मगरमच्छ को खींचकर नाव पर चढ़ा लेते हैं.

यह भी पढ़ें: लहंगा पहन हसीना ने भोजपुरी गानों पर लगाए झन्नाटेदार ठुमके! वीडियो देख पिघल जाएंगे आप

यूजर्स रह गए हैरान

वीडियो को Oswaldo PansabolaTeam नाम के फेसबुक अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…किस तरह के लोग हैं भाई, इन्हें डर भी नहीं लगता क्या. एक और यूजर ने लिखा….पानी में रहकर मगरमच्छ से बैर नहीं लेते भाई. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…दुनिया का सबसे खतरनाक जीव इंसान है.

यह भी पढ़ें: इसे कहते हैं संस्कार… नन्ही-सी बच्ची ने डमी के छू लिए पैर, वीडियो देख आप भी हो जाएंगे इमोशनल

विराट कोहली के शतक के बाद ड्रेसिंग रूम में गंभीर ने क्या किया, तस्वीरें वायरल

[ad_1]


IND vs SA: भारत बनाम साउथ अफ्रीका पहले वनडे में विराट कोहली ने जो पारी खेली, उसने सिर्फ टीम इंडिया को जीत नहीं दिलाई बल्कि क्रिकेट फैंस के दिल भी जीत लिए. रांची में खेले गए इस मुकाबले में कोहली ने 135 रन की धमाकेदार पारी खेलते हुए एक बार फिर साबित कर दिया कि क्यों उन्हें आधुनिक क्रिकेट का किंग कहा जाता है. उनकी इस रिकॉर्डतोड़ पारी के बाद हेड कोच गौतम गंभीर का एक जेस्चर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

ड्रेसिंग रूम में गंभीर का रिएक्शन वायरल

कोहली जैसे ही 43वें ओवर में आउट होकर ड्रेसिंग रूम लौटे, हेड कोच गौतम गंभीर ने उन्हें दरवाजे पर ही रिसीव किया. दोनों ने पहले हाथ मिलाया गया, फिर गंभीर ने कोहली को गले लगाकर शानदार पारी की बधाई दी. इस दौरान ली गई तस्वीरें कुछ ही मिनटों में सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं. 

कोहली की पारी, क्लासिक और रिकॉर्डतोड़

विराट कोहली ने 120 गेंदों पर 135 रनों की विस्फोटक पारी खेली. इस दौरान उनके बल्ले से 11 चौके और 7 छक्के निकले. यह पारी कई मायनों में खास थी. यह उनके करियर का 52वां वनडे शतक था. उन्होंने सचिन तेंदुलकर के एक फॉर्मेट में सबसे ज्यादा सेंचुरी (51 टेस्ट शतक) का रिकॉर्ड भी पीछे छोड़ दिया. यह कोहली की 83वीं अंतरराष्ट्रीय सेंचुरी रही.

भारत की जीत में कोहली की भूमिका

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 349/8 का विशाल स्कोर बनाया। कोहली ने शुरुआत में संभलकर और बाद में आक्रामक खेलते हुए टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाया. हालांकि उनकी पारी 43वें ओवर में रायन रिकेल्टन के बेहतरीन कैच से खत्म हो गई, लेकिन तब तक वे अपना काम कर चुके थे.

रांची बना कोहली का फेवरेट वेन्यू

JSCA स्टेडियम में कोहली का रिकॉर्ड किसी सपने से कम नहीं है. यहां उन्होंने अब तक 6 पारियों में 519 रन बना लिए हैं, जिसमें तीन शतक और एक अर्धशतक शामिल है. उनका 173 रनों का औसत और 110 के स्ट्राइक रेट से यह स्पष्ट है कि यह मैदान उनके लिए ‘रन मशीन मोड’ ऑन कर देता है. 



[ad_2]

अब ChatGPT भी हो जाएगा बोरिंग! जल्द दिखने लगेंगे विज्ञापन और स्पॉन्सर्ड सजेशन

[ad_1]

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

एआई चैटबॉट चैटजीपीटी यूज करने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर नहीं है. अब जल्द ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की तरह इस चैटबॉट पर भी एड और स्पॉन्सर्ड सजेशन नजर आने लगेंगे और इसके लिए टेस्टिंग शुरू हो गई है. अभी तक आधिकारिक तौर पर इसे लेकर कुछ नहीं कहा गया है, लेकिन कई लीक्स से इसकी जानकारी मिली थी. कुछ ही दिन पहले रिपोर्ट आई थी कि ओपनएआई अपने चैटजीपीटी चैटबॉट को मॉनेटाइज करना चाहती है और वह इसके लिए अलग-अलग तरीके एक्सप्लोर कर रही है. 

बीटा ऐप से चला पता

रिपोर्ट्स के अनुसार, चैटजीपीटी ऐप के बीटा वर्जन में एड को लेकर एक कोड देखा गया है. ऐप बंडल के कोड स्ट्रिंग में सर्च एड, सर्च एड कराउजल और बाजार कंटेट अपीयर होता है. इससे पता चलता है कि ओपनएआई चैटजीपीटी में चैट के दौरान स्पॉन्सर्ड और प्रमोटेड कंटेट दिखाने की तैयारी में है. एक और रिपोर्ट में बताया गया है कि चैटजीपीटी में ट्रेडिशनल बैनर वाली एड नहीं दिखेगी बल्कि वो कॉन्टेक्स्ट के हिसाब से सजेशन के तौर पर दिखेगा. अगर कोई यूजर शॉपिंग या प्रोडक्ट कंपेरिजन करेगा तो उसके सजेशन के तौर पर स्पॉन्सर्ड लिंक दिखाए जा सकते हैं.

अब चैटजीपीटी से कमाई चाहती है ओपनएआई 

चैटजीपीटी बनाने वाली कंपनी ओपनएआई अपने बढ़ते खर्चों को पूरा करने के लिए इससे कमाई करना चाहती है. कंपनी को उम्मीद है कि उसके 2.6 अरब वीकली यूजर्स में 8.5 प्रतिशत यानी करीब 22 करोड़ यूजर्स 2030 तक चैटजीपीटी का प्रीमियम वर्जन खरीदेंगे. अभी केवल 5 प्रतिशत वीकली एक्टिव यूजर्स (करीब 3.5 करोड़) कंपनी के प्लस और प्रो प्लान का यूज करते हैं, जिनकी भारत में कीमतें क्रमश: 1,999 रुपये और 19,900 रुपये प्रति महीना है. ओपनएआई का मानना है कि यह सिर्फ शुरुआत है और आगे चलकर और बड़ी संख्या में लोग उसकी पेड सर्विसेस को यूज करेंगे.

ये भी पढ़ें-

BSNL की बड़ी छलांग, इस मामले में सारी कंपनियों को छोड़ा पीछे, TRAI की नई रिपोर्ट में खुलासा

[ad_2]

जबरा फैन! साउथ की फिल्म अखंड 2 के टिकट पर शख्स ने खर्ज कर डाले 2 लाख रुपए, मनाया जश्न

[ad_1]


Akhanda 2: तेलुगु के गाड ऑफ मासेस नंदमुरी बालकृष्ण, स्टार डायरेक्टर बोयापति कॉम्बो की बहुप्रतीक्षित मासिव एक्शन एंटरटेनर ‘अखंड 2’ की धूम है. तेलुगु राज्यों के साथ-साथ ओवरसीज में भी बालैया के फैंस फिल्म देखने के लिए बेताब हैं. सोशल मीडिया पर भी हर तरफ अखंड 2 का तांडव ही दिख रहा है. यह फिल्म 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. हाल ही में इस फिल्म को लेकर एक लेटेस्ट खबर वायरल हो रही है.

शख्स ने टिकट पर खर्च किए 2 लाख रुपए  

बालैया के एक कट्टर प्रशंसक ने ‘अखंड 2’ का टिकट भारी कीमत पर खरीदा है. जर्मनी के फ्रैंकफर्ट में बालैया के एक प्रशंसक ने 2 लाख रुपये खर्च किए, ऐसा पता चला है. फिलहाल यह खबर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. वह प्रशंसक कौन है? क्या उसने पहले शो का टिकट लिया या प्रीमियर शो का टिकट लिया, यह जानना बाकी है. यह जानकारी बालैया के फैंस कमेंट करके दे रहे हैं. वह कह रहे हैं कि ‘यह बालैया का क्रेज है’. वे कह रहे हैं कि बालैया के प्रति प्यार की कोई सीमा नहीं है.

फिल्म की रिलीज से पहले कटआउट लगाकर मनाया जश्न

 

टिकट खरीदने के बाद नंदमुरी के फैन ने कहा कि मैं किसी भी देश में रहूं, मैं तो बालैया फैन हूं. आनंदापुरम में बालकृष्ण की फिल्म रिलीज पर कटआउट और बैनर लगाकर जश्न मनाता था.  साथ ही आगे कहा कि नंदमूरी परिवार का सदस्य होने पर गर्व है.

 

यह भी पढ़ें –

 



[ad_2]

अमेरिका में ट्रक ड्राइवर को कितना वेतन मिलता है, इस नौकरी के लिए किन-किन डॉक्युमेंट्स की पड़ती है जरूरत?

[ad_1]

कमाई की बात करें तो अमेरिका में ट्रक ड्राइवर को हफ्ते में करीब 1700 से 1800 डॉलर तक मिल जाते हैं यह रकम भारत की तुलना में काफी ज्यादा होती है लंबी दूरी और भारी माल ढोने वाले ड्राइवर को और भी अधिक पैसा मिल सकता है हालांकि रहने का खर्च टैक्स और बीमा जोड़कर असली बचत तय होती है.

कमाई की बात करें तो अमेरिका में ट्रक ड्राइवर को हफ्ते में करीब 1700 से 1800 डॉलर तक मिल जाते हैं यह रकम भारत की तुलना में काफी ज्यादा होती है लंबी दूरी और भारी माल ढोने वाले ड्राइवर को और भी अधिक पैसा मिल सकता है हालांकि रहने का खर्च टैक्स और बीमा जोड़कर असली बचत तय होती है.

अमेरिका में ट्रक चलाने के लिए सीडीएल यानी कमर्शियल ड्राइवर लाइसेंस जरूरी होता है साधारण लाइसेंस से भारी वाहन नहीं चलाया जा सकता सीडीएल इसलिए जरूरी है क्योंकि बड़े ट्रक को चलाने के लिए ज्यादा अनुभव और सुरक्षा नियमों की समझ चाहिए होती है इसी कारण वहां इसके लिए अलग लाइसेंस बनाया गया है.

अमेरिका में ट्रक चलाने के लिए सीडीएल यानी कमर्शियल ड्राइवर लाइसेंस जरूरी होता है साधारण लाइसेंस से भारी वाहन नहीं चलाया जा सकता सीडीएल इसलिए जरूरी है क्योंकि बड़े ट्रक को चलाने के लिए ज्यादा अनुभव और सुरक्षा नियमों की समझ चाहिए होती है इसी कारण वहां इसके लिए अलग लाइसेंस बनाया गया है.

सीडीएल लेने के लिए कुछ दस्तावेज देने पड़ते हैं जैसे पहचान पत्र,पासपोर्ट, जन्म प्रमाण पत्र, या ग्रीन कार्ड इसके अलावा सोशल सिक्योरिटी नंबर और जिस राज्य में रहते हैं वहां का पता भी दिखाना पड़ता है कई राज्यों में पहले सामान्य ड्राइविंग लाइसेंस होना जरूरी होता है मेडिकल फिटनेस भी जरूरी मानी जाती है.

सीडीएल लेने के लिए कुछ दस्तावेज देने पड़ते हैं जैसे पहचान पत्र,पासपोर्ट, जन्म प्रमाण पत्र, या ग्रीन कार्ड इसके अलावा सोशल सिक्योरिटी नंबर और जिस राज्य में रहते हैं वहां का पता भी दिखाना पड़ता है कई राज्यों में पहले सामान्य ड्राइविंग लाइसेंस होना जरूरी होता है मेडिकल फिटनेस भी जरूरी मानी जाती है.

लाइसेंस के लिए लिखित और प्रैक्टिकल दोनों टेस्ट देने होते हैं लिखित में सड़क नियम और सुरक्षा से जुड़े सवाल पूछे जाते हैं प्रैक्टिकल में ट्रक को सुरक्षित तरीके से चलाने की क्षमता देखी जाती है नए नियमों के अनुसार पहली बार लाइसेंस लेने वालों को एंट्री लेवल ड्राइवर ट्रेनिंग कोर्स भी पूरा करना पड़ता है.

लाइसेंस के लिए लिखित और प्रैक्टिकल दोनों टेस्ट देने होते हैं लिखित में सड़क नियम और सुरक्षा से जुड़े सवाल पूछे जाते हैं प्रैक्टिकल में ट्रक को सुरक्षित तरीके से चलाने की क्षमता देखी जाती है नए नियमों के अनुसार पहली बार लाइसेंस लेने वालों को एंट्री लेवल ड्राइवर ट्रेनिंग कोर्स भी पूरा करना पड़ता है.

विदेशी ड्राइवरों के लिए अमेरिका में नियम पहले से कड़े हो गए हैं अब सिर्फ कुछ खास वीजा वाले लोग ही सीडीएल के लिए आवेदन कर सकते हैं कई जगह अंग्रेजी पढ़ने और समझने की क्षमता भी जरूरी कर दी गई है इसलिए जो लोग भारत से वहां जाना चाहते हैं उन्हें सभी नियम और दस्तावेज पहले से तैयार रखने होते हैं

विदेशी ड्राइवरों के लिए अमेरिका में नियम पहले से कड़े हो गए हैं अब सिर्फ कुछ खास वीजा वाले लोग ही सीडीएल के लिए आवेदन कर सकते हैं कई जगह अंग्रेजी पढ़ने और समझने की क्षमता भी जरूरी कर दी गई है इसलिए जो लोग भारत से वहां जाना चाहते हैं उन्हें सभी नियम और दस्तावेज पहले से तैयार रखने होते हैं

अमेरिका में ट्रक ड्राइवर की नौकरी कमाई के हिसाब से अच्छी है लेकिन इसके लिए मेहनत ट्रेनिंग और सही दस्तावेज जरूरी होते हैं अगर किसी के पास लाइसेंस मेडिकल फिटनेस और सही वीजा हो तो वह वहां एक अच्छा करियर बना सकता है.

अमेरिका में ट्रक ड्राइवर की नौकरी कमाई के हिसाब से अच्छी है लेकिन इसके लिए मेहनत ट्रेनिंग और सही दस्तावेज जरूरी होते हैं अगर किसी के पास लाइसेंस मेडिकल फिटनेस और सही वीजा हो तो वह वहां एक अच्छा करियर बना सकता है.

Published at : 01 Dec 2025 03:59 PM (IST)

नौकरी फोटो गैलरी

[ad_2]

Silver और Copper में रिकॉर्डतोड़ बढ़ोतरी, कैसे करें कमाई ?| Paisa Live

[ad_1]

Share Market के साथ ही Commodities में भी जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है, खासकर Copper और Silver में। इंटरनेशनल मार्केट में पहली बार Silver $57 प्रति औंस तक पहुंच गई है, जबकि भारत में इसकी कीमत ₹1,75,000 प्रति किलो के करीब ट्रेड़ हो रही है। वहीं Copper ने भी $11,200 प्रति टन यानी लगभग ₹1045 प्रति किलो का नया ऑल-टाइम हाई बना दिया है।इस रैली की असली वजह Industrial Demand और Supply के बीच बढ़ता Gap है। Silver का उपयोग EVs, Solar Panels, Electronics और 5G जैसे क्षेत्रों में तेजी से बढ़ रहा है, जिस कारण Silver Market लगातार पांचवें साल भी Deficit में है। Mine production low रहने और Recycling Limited होने से सप्लाई और तंग होती जा रही है।Copper की Demand भी EVs, Batteries, Charging Stations, Solar और Wind Power जैसी Green Energy और Infrastructure Categories में तेजी से बढ़ रही है। वहीं दुनियाभर में कई बड़ी Copper Mines में Production घट रहा है और नए Mining Projects भी धीमी गति से आगे बढ़ रहे हैं। अनुमान है कि 2035 तक Copper Supply Deficit लगभग 30% तक पहुंच सकता है। पिछले एक साल में इसी कारण Copper की कीमतें 25% तक बढ़ी हैं Retail Investors के लिए Copper Theme में एक्सपोज़र के दो प्रमुख विकल्प हैं—Hindustan Copper Ltd और Hindalco Industries Ltd। Hindustan Copper का CMP 340 है और एक साल में 23.47% रिटर्न दिया है। Hindalco का CMP 812 है और इसने पिछले एक साल में 22.65% और पिछले पाँच साल में 221.61% तक की शानदार तेजी दी है| हालाँकि Gold और Silver की तरह Copper ETFs में निवेश की सुविधा अभी उपलब्ध नहीं है।

[ad_2]

2 दिसंबर भौम प्रदोष व्रत का मुहूर्त, योग, राहुकाल, जानें पंचांग

[ad_1]


Hindi Panchang 2 दिसंबर 2025: 2 दिसंबर को मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष का भौम प्रदोष व्रत है.मान्यता है कि यह व्रत रखने और भगवान शिव की पूजा करने से भक्तों को रोगों से मुक्ति मिलती है साथ ही मंगल देवता के आशीर्वाद से मांगलिक दोष दूर होता है, विवाह की अड़चने खत्म होती है. 

आइए जानते हैं ये दिन किन राशियों के लिए शुभ-अशुभ है, इस दिन का शुभ समय, अशुभ काल, राहुकाल, ग्रह स्थिति और विशेष उपाय भी जानें.

2 दिसंबर का पंचांग 2025 (Hindi Panchang 2 December 2025)












तिथि

द्वादशी (1 दिसंबर 2025, रात 7,01- 2 दिसंबर 2025, दोपहर 3.57)

वार मंगलवार
नक्षत्र अश्विनी
योग वरीयान, रवि, सर्वार्थ सिद्धि, अमृत सिद्धि योग
सूर्योदय सुबह 6.57
सूर्यास्त
सुबह 5.24
चंद्रोदय
दोपहर 2.59
चंद्रोस्त
सुबह 4.53, 3 दिसंबर
चंद्र राशि
मेष

चौघड़िया मुहूर्त









सुबह का चौघड़िया
चर सुबह 9.34 – सुबह 10.52
लाभ सुबह 10.52 – दोपहर 12.11
अमृत दोपहर 12.11 – दोपहर 1.29
शाम का चौघड़िया
लाभ रात 7.06 – रात 8.57

राहुकाल और अशुभ समय (Aaj Ka Rahu kaal)








राहुकाल (इसमें शुभ कार्य न करें) दोपहर 2.47 – शाम 4.06
यमगण्ड काल सुबह 9.34 – सुबह 10.52
आडल योग
रात 8.57 – सुबह 1.22, 3 दिसंबर
विडाल योग
सुबह 6.57 – रात 8.51
गुलिक काल
दोपहर 12.11 – दोपहर 1.29

ग्रहों की स्थिति (Grah Gochar 2 December 2025)












सूर्य वृश्चिक
चंद्रमा मेष
मंगल वृश्चिक
बुध तुला
गुरु मिथुन
शुक्र वृश्चिक
शनि मीन
राहु कुंभ
केतु सिंह

किन राशियों को लाभ




कर्क राशि
निवेश के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा. लाभ के योग हैं.

कौन सी राशियां संभलकर रहें




मीन राशि
ऑफिस में काम का प्रेशर आपको परेशान कर सकता है, तैयार रहें.

FAQs: 2 दिसंबर 2025

  1. Q.कौन सा उपाय करें ?
    भौम प्रदोष व्रत के दिन जरुरतमंदों को चावल, मसूर दाल, तांबा,धन, कंबल, का दान करना चाहिए, इससे मंगल देवता प्रसन्न होते हैं.
  2. Q. कौन से शुभ संयोग बन रहे हैं ?
    इस दिन अमृत सिद्धि, रवि और सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है.

Saphala Ekadashi 2025: मोक्षदा के बाद सफला एकादशी कब ? नोट करें डेेट, मुहूर्त

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

[ad_2]