करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड संजय कपूर की वसीयत पर परिवार में छिड़ा विवाद

[ad_1]


दिल्ली हाई कोर्ट में दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की वसीयत को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. संजय की मां रानी कपूर ने अदालत में शिकायत की है कि उनके बेटे की मौत का दुख मनाने के बजाय संजय की पत्नी प्रिया कपूर उनकी संपत्ति पर कब्जा करने में लगी हुई हैं. रानी कपूर ने कोर्ट में दायर याचिका में दावा किया कि संजय और प्रिया के रिश्ते में मई 2023 से ही तनाव चल रहा था और दोनों के बीच अक्सर झगड़े होते थे.

संजय ने विल के बारे में नहीं था बताया

दिल्ली हाई कोर्ट में रानी का कहना है कि उन्हें संजय की वसीयत के बारे में कभी कुछ बताया ही नहीं गया. उनके अनुसार वसीयत में उनका नाम तक नहीं है जबकि संजय हमेशा कहते थे कि उन्हें सब कुछ अपनी मां से मिला है. रानी के वकील का तर्क है कि अगर संजय वसीयत बना रहे थे, तो कम से कम यह तो जरूर लिखते कि वे अपनी मां को कुछ नहीं देना चाहते. यह दलील जस्टिस ज्योति सिंह के सामने दी गई जो करिश्मा कपूर और संजय कपूर के बच्चों द्वारा दायर केस की भी सुनवाई कर रही हैं. करिश्मा के बच्चे अपने पिता की कथित वसीयत को चुनौती दे रहे हैं और चाहते हैं कि प्रिया उन्हें संपत्ति से बेदखल न कर सकें.

प्रिया कर रही है संपत्ति पर कंट्रोल

रानी कपूर ने कहा है कि यह विश्वास करना मुश्किल है कि संजय अपनी पूरी निजी संपत्ति केवल प्रिया के नाम कर दें, जबकि उनका अपनी मां, बच्चों और कपूर परिवार से बेहद गहरा लगाव था. सुनवाई के दौरान वरिष्ठ वकील वैभव गग्गर ने आरोप लगाया कि संजय की मौत के बाद प्रिया ने उनकी संपत्ति पर पूरा कंट्रोल लेने की कोशिश की और अदालत में पेश की गई लिस्ट में कई कीमती संपत्तियां छिपाईं. इसमें कलाकृतियां, बैंक बैलेंस, म्यूचुअल फंड, बीमा, किराये की आय और महंगी घड़ियां शामिल बताई गई हैं. कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई 3 दिसंबर को तय की है. संजय कपूर की 12 जून को इंग्लैंड में एक पोलो मैच के दौरान दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई थी.

ये भी पढ़ें: टीआरपी में पूरे साल एक सीरीयल का रहा दबदबा, इसके सामने स्मृति ईरानी का शो भी पीछे, तारक मेहता सहित बाकियों का हाल जान लें

[ad_2]

क्रिप्टो क्रैश अलर्ट! लगातार टूट रही बिटकॉइन, 30 दिनों में 23 फीसदी गिरे दाम

[ad_1]

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

Crypto Market Crash: क्रिप्टो करेंसी बाजार में बहुत तेजी से उतार-चढ़ाव आते रहते हैं. जिसके निवेशकों को कुछ दिनों या घंटों में तगड़ा मुनाफा और नुकसान दोनों हो जाता हैं. पिछले कुछ दिनों से क्रिप्टो बाजार में जबरदस्त बदलाव देखने को मिल रहा है. आंकड़ों की बात करें तो, पिछले 30 दिनों में क्रिप्टो बाजार करीब 14 प्रतिशत तक टूट गया है.

दुनिया की सबसे बड़ी और पुरानी क्रिप्टो करेंसी बिटकॉइन भी लगातार फिसल रही है. बिटकॉइन ने पिछले 30 दिनों में करीब 23 फीसदी की गिरावट दर्ज की है. जिससे निवेशकों को करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ हैं. आइए जानते हैं, आखिर इस गिरावट के पीछे की वजह क्या है? 

क्रिप्टो बाजार में गिरावट की मुख्य वजह

बाजार जानकारों के अनुसार, क्रिप्टो बाजार में हुई गिरावट के कारण, निवेशक सतर्क रुख अपना रहे हैं. बिटकॉइन फ्यूचर्स एक महीने में करीब 24 फीसदी तक टूट गए हैं, वहीं गोल्ड फ्यूचर्स में लगभग 7 फीसदी की उछाल देखने को मिल रही है.

जिससे निवेशक गोल्ड और दूसरे निवेश विकल्पों की ओर आकर्षित हो रहे हैं. साथ ही पिछले दिनों क्रिप्टो के बड़े और पुराने निवेशकों ने जमकर बिकवाली की. जिससे क्रिप्टो बाजार लाल हो गया. प्रॉफिट बुकिंग और अमेरिकी फेड की ब्याज दरों की कटौती को लेकर अनिश्चितता भी क्रिप्टो में हो रही इस गिरावट की वजह हो सकती है.

बिटकॉइन और दूसरे क्रिप्टो करेंसी का हाल 

कॉइनमार्केटकैप के अनुसार,  बिटकॉइन 86,914.44 डॉलर पर ट्रेड कर रही थी. पिछले दिन की तुलना में बिटकॉइन में करीब 1 फीसदी का उछाल दर्ज की जा रही है. एथेरियम करीब 1 फीसदी तक टूट गया है और यह 2,799.57 डॉलर पर ट्रेड कर रही है. टीथर और सोलाना क्रिप्टो करेंसी में भी हल्की गिरावट देखने को मिल रही है.         

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

यह भी पढ़ें: Gold Price Today: सोने की कीमतों में हल्की गिरावट, जानें 2 दिसंबर को आपके शहर का ताजा रेट

[ad_2]

BLO ने आपका SIR फॉर्म जमा किया या नहीं? मोबाइल से घर बैठे ऐसे मिनटों में करें चेक, जानिए पूरा प

[ad_1]

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

SIR: देश के 9 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में चल रही SIR प्रक्रिया के दौरान कई लोग अपना एन्यूमरेशन फॉर्म भर चुके हैं. ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या बीएलओ ने आपका फॉर्म सही तरह से सबमिट किया है या नहीं. अच्छी बात यह है कि इसकी पुष्टि आप बिना कहीं जाए, सिर्फ अपने फोन से कुछ सेकेंड में कर सकते हैं. चुनाव आयोग द्वारा तैयार की गई ऑनलाइन प्रणाली की मदद से आप आसानी से जान सकते हैं कि आपका फॉर्म स्वीकार हुआ है या अभी लंबित है.

एन्यूमरेशन फॉर्म आखिर है क्या?

यह फॉर्म मतदाता सूची को अपडेट और सत्यापित करने के लिए इस्तेमाल होता है. BLO घर-घर जाकर यह जानकारी जुटाते हैं ताकि सुनिश्चित किया जा सके कि कोई भी योग्य नागरिक वोटर लिस्ट से बाहर न रहे और किसी भी तरह का गलत डेटा दर्ज न हो. यह प्रक्रिया चुनाव आयोग के लिए बेहद अहम होती है क्योंकि इसी पर आगामी चुनावों की मतदाता सूची आधारित रहती है.

मोबाइल से फॉर्म का स्टेटस कैसे पता करें

यदि BLO अभी तक आपके पास फॉर्म भरवाने नहीं पहुंचे हैं तो आप इसे ऑनलाइन भी भर सकते हैं. वहीं, अगर आपने फॉर्म दे दिया है तो उसका स्टेटस मोबाइल से चेक किया जा सकता है. इसके लिए आपको इंटरनेट पर Sarkari CSC खोजकर वेबसाइट खोलनी होती है, जहां ‘सरकारी काम’ नाम के सेक्शन में SIR फॉर्म से जुड़ा विकल्प मिलता है. यहां नए यूजर्स को पहले अपना मोबाइल नंबर, ईमेल और कैप्चा डालकर रजिस्ट्रेशन पूरा करना होता है.

लॉगिन करने के बाद दिखाई देने वाले ‘Fill Enumeration Form’ ऑप्शन में जाकर आप अपना राज्य चुन सकते हैं और EPIC नंबर दर्ज करके सबमिट करते ही पता लगा सकते हैं कि फॉर्म जमा हुआ है या नहीं. अगर स्क्रीन पर “Your form has already been submitted” लिखा दिखाई देता है तो आपका फॉर्म सफलतापूर्वक स्वीकार हो चुका है. इस मैसेज के न दिखाई देने का मतलब होता है कि फॉर्म अभी तक सबमिट नहीं हुआ है. ऐसी स्थिति में आपको अपने क्षेत्र के BLO से संपर्क कर के जानकारी लेनी चाहिए.

ऑनलाइन एन्यूमरेशन फॉर्म भरने की प्रक्रिया

अगर आप खुद ऑनलाइन फॉर्म भरना चाहते हैं तो इसके लिए आपको मतदाता सेवा पोर्टल voters.eci.gov.in पर जाना होगा. यहां Special Intensive Revision–2026 सेक्शन में लॉगिन करने का विकल्प मिलता है जिसमें आप अपने EPIC नंबर, मोबाइल या ईमेल से प्रवेश कर सकते हैं. इसके बाद दिए गए फॉर्म में आपको अपना राज्य चुनकर EPIC नंबर दर्ज करना होता है जिसके बाद आपके सामने आपकी वोटर डिटेल और BLO से जुड़ी जानकारी खुल जाती है.

इस चरण पर आप अपना नाम, सीरियल नंबर, पार्ट नंबर, विधानसभा या लोकसभा क्षेत्र जैसी महत्त्वपूर्ण जानकारियां जांच सकते हैं. आगे बढ़ने के लिए मोबाइल नंबर डालकर OTP वेरिफिकेशन पूरा करना होता है.

फॉर्म भरते समय आधार कार्ड अपने पास रखना जरूरी है क्योंकि आधार नंबर और उससे जुड़े मोबाइल पर आने वाले OTP के जरिए ही अंतिम वेरिफिकेशन पूरा होता है. फॉर्म सबमिट होने के बाद आपको SIR 2026 Receiver Slip मिल जाती है जिसे भविष्य की जरूरतों के लिए सुरक्षित रख सकते हैं.

यह भी पढ़ें:

आपके नाम पर है फर्जी SIM तो हो जाइए सावधान नहीं तो पहुंच जाएंगे जेल! DoT की कड़ी चेतावनी ने मचा दी सनसनी

[ad_2]

नए साल की पहली अमावस्या कब ? 2026 में अमावस्या की पूरी लिस्ट देखें

[ad_1]


Amavasya 2026 Dates full list: हिंदू माह के कृष्ण पक्ष का आखिरी दिन अमावस्या कहलाता है. 2026 में जनवरी से दिसंबर तक की अमावस्या की तारीख इस आर्टिकल में हम बता रहे हैं. शास्त्रों में अमावस्या को बहुत महत्वपूर्ण दिन माना गया है. इस दिन किया गया दान, स्नान, तप, जप देवी-देवताओं के अलावा पितरों को भी प्रससन्न करता है.धार्मिक अनुष्ठान, जैसे कालसर्प दोष निवारण की पूजा, भी अमावस्या के दिन की जाती है.

अमावस्या जब सोमवार या शनिवार को हो तो इसका महत्व दोगुना हो जाता है. ये दिन जरुरतमंदों की मदद, पशु-पक्षियों की सेवा और पूजन के लिए खास होता है. इससे न सिर्फ पितृ दोष दूर होता है बल्कि सुहागिन को अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद भी प्राप्त होता है.

2026 की अमावस्या तिथि

  • माघ अमावस्या (मौनी अमावस्या) – 18 जनवरी 2026
  • फाल्गुन अमावस्या – 17 फरवरी 2026
  • चैत्र अमावस्या – 19 मार्च 2026
  • वैशाख अमावस्या – 17 अप्रैल 2026
  • ज्येष्ठ अमावस्या – 16 मई 2026
  • ज्येष्ठ अमावस्या (अधिक) – 15 जून 2026
  • आषाढ़ अमावस्या – 14 जुलाई 2026
  • श्रावण अमावस्या – 12 अगस्त 2026
  • भाद्रपद अमावस्या – 17 सितंबर 2026
  • अश्विन अमावस्या (सर्व पितृ अमावस्या) – 10 अक्टूबर 2026
  • कार्तिक अमावस्या (दीपावली) – 9 नवंबर 2026
  • मार्गशीर्ष अमावस्या – 8 दिसंबर 2026

अमावस्या पर क्यों करते हैं गंगा स्नान

पुराणों में ऐसा कहा गया है कि इस दिन अपने पूर्वजों को याद कर पूजा करने और गरीबों को दान देने से मनुष्य के पापों का नाश होता है. वहीं अमावस्या पर किया गया गंगा स्नान अमृत स्नान के बराबर माना जाता है. खासकर प्रयागराज, हरिद्वार, उज्जैन और नासिक की पवित्र नदियों में स्नान करने वालों को इसका शुभ फल मिलता है.

दरअसल जब समुद्र मंथन से निकले अमृत कलश को लेकर देवता-असुरों में छीना झपटी हो रही थी तब कुछ अमृत की बूंदें इन 4 जगहों पर गिरी थी. इसलिए इन जगहों पर बहने वाली नदियों का जल अमृत गिरने से पवित्र हो गया. यही कारण है कि त्योहारों, पूर्णिमा और अमावस्या जैसी तिथियों पर गंगा स्नान किया जाता है.

Ekadashi 2026 Date: 2026 में एकादशी कब-कब है ? पूरी लिस्ट नोट करें

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

[ad_2]

पिता नही सुपरहीरो! किडनी दान कर 21 साल की इन्फ्लुएंसर बेटी को बचाया, बचपन से थी दिक्कत

[ad_1]


Kidney Transplant News: पिता तो बेटियों के लिए ‘सुपर हीरो’ होते हैं. हर बेटी मानती है कि उसके पिता ऐसा कोई काम नहीं है, जो वह नहीं कर सकते है. एक पिता वास्तव में अपनी बेटी के जीवन का ‘सुपर मैन’ हो सकता है, इसका प्रमाण एक बार फिर हमारे देश में मिला. 21 साल की एक लड़की किडनी की बीमारी से पीड़ित थी. दोनों किडनी लगभग फेल होने वाली थीं. पिता अपनी बेटी की इस हालत को बर्दाश्त नहीं कर सके.

उन्होंने अपनी क्षमता से परे जाकर इलाज तो करवाया ही. साथ ही बेटी का भविष्य स्वस्थ रहे, इसलिए उन्होंने अपनी किडनी अपनी बेटी को दान कर दी. पता चला है कि किडनी ट्रांसप्लांट के बाद पेशे से इन्फ्लुएंसर लड़की धीरे-धीरे स्वस्थ हो रही है. पिता के प्यार से लड़की का पुनर्जन्म हुआ है. वह एक सुनहरे भविष्य की ओर बढ़ेगी. 

साधारण यूरिन इंफेक्शन बना गंभीर समस्या

21 साल की सोशल मीडिया इन्फलुएंसर क्यूटी मेंदिरत्ता को समस्या की शुरुआत एक साधारण यूरिन इंफेक्शन से हुई. धीरे-धीरे किडनी खराब होने लगी. दवाएं शुरू हो गईं. लड़की की दोनों किडनी केवल 40 प्रतिशत काम कर रही थीं. समस्या बढ़ती गई. किडनी की जटिल बीमारी हो गई. क्रोनिक किडनी डिजीज से 21 साल की लड़की की दोनों किडनी फेल हो गईं. लड़की के पिता का नाम योगेश है.

समय उनकी आंखों के सामने मानो रुक गया था. वास्तव में, एक पिता ऐसी स्थिति को कैसे स्वीकार कर सकता था. इसलिए, उन्होंने अपनी बेटी के लिए जो सबसे अच्छा था, वही किया. उन्होंने अपनी किडनी अपनी बेटी को दान कर दी. सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर लड़की धीरे-धीरे सामान्य जीवन की लय में लौट रही है. 

बचपन से ही किडनी की बीमारी से पीड़ित थी लड़की

लड़की बचपन (4-5 साल की उम्र) से ही किडनी की बीमारी से पीड़ित थी. जैसे-जैसे समय बीता, उम्र बढ़ी, किडनी की समस्या बढ़ती गई. अस्पताल के गलियारे, डायलिसिस प्रक्रिया के घेरे में क्यूटी नाम की लड़की का जीवन शुरू हो गया. उसे सोशल मीडिया से भी एक तरह से विदा लेनी पड़ी. जब डॉक्टरों ने शारीरिक स्थिति के लगातार बिगड़ने पर किडनी ट्रांसप्लांट की सलाह दी तो क्यूटी के पिता योगेश ने एक बार भी कुछ नहीं सोचा. उनके शब्दों में, उनकी बेटी के जीवन से बढ़कर उनके लिए कुछ भी कीमती नहीं है.

वह चाहते थे कि उनकी बेटी अपने सारे सपने पूरे कर सके, पिता के रूप में उनकी और कोई इच्छा नहीं थी. बिना कुछ सोचे योगेश अपनी किडनी अपनी बेटी को देने के लिए तैयार हो गए. कुशल, अनुभवी डॉक्टरों के सहयोग से किडनी ट्रांसप्लांट सफल रहा. अपनी बेटी को धीरे-धीरे स्वस्थ होते देख पिता खुश हैं, उन्हें राहत मिली है. डॉक्टर भी अपने काम में सफल होकर खुश हैं. 

इंटरनेशनल क्रिकेट की 5 महिला क्रिकेटर जिन्होंने महिला से ही रचाई शादी, लिस्ट में एक नई जोड़ी हु

[ad_1]


आज के दौर में समलैंगिक विवाह कोई नई बात नहीं है. इंटरनेशनल महिला क्रिकेट में कई खिलाड़ियों ने समलैंगिक विवाह की है. वे सभी अपने जीवन में काफी खुश हैं. हाल ही में साउथ अफ्रीका की ऑलराउंडर क्लो ट्रायोन ने मिशेल नेटिवल से अपनी सगाई की घोषणा की. ऐसे में यह जानना दिलचस्प होगा कि इस जोड़ी से पहले ऐसा कौन कर चुके हैं.  हम आपको ऐसे ही 5 महिला क्रिकेटर के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने समलैंगिक विवाह किया है. 

इंटरनेशनल महिला क्रिकेटर जिन्होंने एक महिला से ही की शादी

1. एलेक्स ब्लैकवेल और लिंडसे आस्क्यू की शादी 

ऑस्ट्रेलिया की एलेक्स ब्लैकवेल और इंग्लैंड की लिंडसे आस्क्यू ने एक-दूसरे को आठ साल तक डेट करने के बाद साल 2015 में इंग्लैंड में शादी रचाई थी. ब्लैकवेल ने साल 2013 में सार्वजनिक रूप से स्वीकार किया था कि वे लेस्बियन हैं. ब्लैकवेल ऑस्ट्रेलिया के लिए 252 इंटरनेशनल मैच खेलीं जबकि आस्क्यू इंग्लैंड के लिए सिर्फ 14 इंटरनेशनल मैच खेल पाईं.

2. एमी सैटर्थवेट और ली ताहूहु का रिलेशन 

न्यूजीलैंड की एमी सैटर्थवेट और ली ताहूहु ने साल 2017 में शादी की. सैटर्थवेट एक बेहतरीन बाएं हाथ की बल्लेबाज हैं जबकि ताहूहु एक दाएं हाथ की तेज गेंदबाज हैं. इन दोनों की एक बेटी भी है, जिसका नाम ग्रेस मैरी सैटर्थवेट है. जिसका जन्म 13 जनवरी 2020 को हुआ था.

3. डेन वैन नीकर्क ने मैरिजैन कप्प से की शादी 

दक्षिण अफ्रीका की पूर्व कप्तान डेन वैन नीकर्क और स्टार ऑलराउंडर मैरिजैन कप्प ने साल 2018 में शादी की. वैन नीकर्क दाएं हाथ की बल्लेबाज और दाएं हाथ की लेग स्पिनर हैं, जिन्होंने लगभग 200 इंटरनेशनल मैच खेली हैं. वहीं, कप्प दाएं हाथ की बल्लेबाज और दाएं हाथ की तेज गेंदबाज हैं, जिन्होंने दक्षिण अफ्रीका के लिए 200 से अधिक इंटरनेशनल मैच खेल चुकी हैं.

4. मेगन शुट्ट की जेस होलिओक से शादी 

ऑस्ट्रेलिया की तेज गेंदबाज मेगन शुट्ट ने साल 2019 में जेस होलिओक से शादी की. शुट्ट ने साल 2012 में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने के बाद से ऑस्ट्रेलिया के लिए 150 से अधिक इंटरनेशनल मैच खेल चुकी हैं. दूसरी ओर, होलिओक क्रिकेटर नहीं हैं, वे क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया में एक फैसिलिटी मैनेजर के तौर पर काम करती थीं. इस जोड़े को अगस्त 2021 में एक बेटी हुई, जिसका नाम रायली लुईस शुट्ट है.

5. नेट साइवर ब्रंट और कैथरीन ब्रंट ने की शादी 

इंग्लैंड की स्टार ऑलराउंडर नेट साइवर ब्रंट और कैथरीन ब्रंट ने अक्टूबर 2019 में सगाई करने के बाद 29 मई 2022 को शादी की. दोनों इंग्लैंड टीम का एक अहम हिस्सा रही हैं और 2017 आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप में इंग्लैंड की जीत के पीछे की मुख्य खिलाड़ी भी रही हैं. सितंबर 2024 में, ये घोषणा की गई थी कि कैथरीन गर्भवती हैं, जिसके बाद, उन्होंने मार्च 2025 में अपने बेटे को जन्म दिया.

[ad_2]

‘अब तुम्हें देश छोड़ना होगा’, ट्रंप ने मादुरो को दी धमकी; US और वेनेजुएला के बीच छिड़ेगी जंग?

[ad_1]


वेनेजुएला के साथ बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वहां के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को देश छोड़ने की धमकी दी है. ट्रंप ने रविवार (30 नवंबर 2025) को स्वीकार किया था कि उन्होंने मादुरो से फोन पर बात की थी, हालांकि तब दोनों नेताओं के बीच क्या बातचीत हुई ये पता नहीं चल पाया था.

ट्रंप ने मादुरो को दी देश छोड़कर भागने की धमकी

मियामी हेराल्ड की रिपोर्ट के अनुसार ट्रंप ने फोन पर निकोलस मादुरो को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर आप खुद को और अपने परिजनों को बचाना चाहते हैं तो तुरंत देश (वेनेजुएला) छोड़ना होगा. ट्रंप ने मादुरो, उनकी पत्नी सिलिया फ्लोरेस और उनके बेटे को सुरक्षित देश से बाहर निकलने का ऑफर दिया. इसके लिए शर्त रखी गई उन्हें तुरंत देश छोड़ना होगा. हालांकि वेनेजुएला ने इन शर्तों को मानने से इनकार किया, जिसके बाद वार्ता विफल हो गई.

ट्रंप ने वेनेजुएला का एयरस्पेस को बंद किया

वेनेजुएला के रास्ते यूएस में ड्रग्स की सप्लाई पर अमेरिका का सख्त अपनाए हुए हैं. हाल ही में ट्रंप ने वेनेजुएला में एयरस्पेस बंद करने की घोषणा कर दी, जिसे मादुरो सरकार ने अंतरराष्ट्रीय मानकों के खिलाफ बताते हुए कहा कि यह किसी स्वतंत्र राष्ट्र की संप्रभुता के प्रति सीधी धमकी है.  ट्रंप ने ट्रूथ सोशल पर लिखा था, “सभी एयरलाइंस, पायलट, ड्रग डीलर और ह्यूमन ट्रैफिकर्स से निवेदन है कि वेनेज़ुएला के ऊपर और आसपास के एयरस्पेस को पूरी तरह से बंद करने पर विचार करें.”

अमेरिका और वेनेजुएला के बीच छिड़ेगी जंग?

एयरस्पेस बंद करने के ऐलान के बाद इस बात की अटकलें तेज हो गई है कि क्या अमेरिका वेनेजुएला पर हमला करने की तैयारी कर रहा है? फिलहाल इन कयासों पर अमेरिका की तरफ से कोई टिप्पणी नहीं आई है. अमेरिका लगातार आरोप लगाता रहा है कि वेनेजुएला के रास्ते से यूएस में ड्रग्स की सप्लाई हो रही है. इसी वजह से कैरेबियन सागर में अमेरिका ने बीते कुछ हफ्तों में हमले तेज कर दिए हैं. अमेरिका ने यहां 20 से ज्यादा जहाजों पर हमला किया और 80 से ज्यादा लोग मारे गए.

अमेरिकी राष्ट्रपति ने गुरुवार (27 नवंबर 2025) को थैंक्सगिविंग डे पर सैनिकों को संदेश दिया, “हम उन्हें जमीन से रोकना शुरू करेंगे. जमीन पर कार्रवाई आसान है और बहुत जल्द शुरू होने वाली है.” इस इलाके में भारी संख्या में एयरक्राफ्ट कैरियर यूएसएस गेराल्ड फोर्ड के अमेरिकी नेवी जहाजों को तैनात किया गया है. इसके अलावा 15,000 मिलिट्री के लोग तैनात हैं.

[ad_2]

इग्नू में अगले सेमेस्टर में एडमिशन जारी रखने के लिए प्रक्रिया शुरू, जानें कब है लास्ट डेट?

[ad_1]


इंदिरा गांधी राष्ट्रीय ओपन  यूनिवर्सिटी ने जनवरी 2026 सत्र के लिए री-रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है अगर आप पहले से इग्नू के किसी ओपन या ऑनलाइन कोर्स में पढ़ रहे हैं, तो अगले सेमेस्टर या अगले साल की पढ़ाई जारी रखने के लिए आपको री-रजिस्ट्रेशन कराना जरूरी है यह प्रक्रिया 1 दिसंबर 2025 से शुरू हो चुकी है और फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 15 जनवरी 2026 रखी गई है.

किन छात्रों को कराना होगा री-रजिस्ट्रेशन?

जो भी छात्र अपने कोर्स का अगला हिस्सा जारी रखना चाहते हैं, उन्हें री-रजिस्ट्रेशन करना होगा इस दौरान छात्र चाहें तो अपनी जानकारी अपडेट कर सकते हैं, नए विषय चुन सकते हैं और फीस का भुगतान ऑनलाइन कर सकते हैं इग्नू ने सलाह दी है कि छात्र कोर्स सोच-समझकर चुनें, क्योंकि बाद में बदलाव करने पर उनको परेशानी का सामना करना पढ़ सकता है .

यह भी पढ़ें: JEE Mains 2026: एनटीए ने आज से खोली JEE करेक्शन विंडो, इन ऑप्शन में कर सकते बदलाव

फीस जमा करते समय ध्यान रखें 

छात्र फीस जमा करते समय ध्यान रखें कि फीस ऑनलाइन के माध्यम से ही ध्यानपूर्वक जमा करें फीस का भुगतान क्रेडिट कार्ड , डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग और UPI के माध्यम से होगा पेमेंट में देरी होने पर छात्र को कुछ समय इंतजार करना होगा और यदि अमाउंट दो बार डेबिट हो गया है तो  इंतजार करें अमाउंट कुछ समय में छात्र के अकाउंट में अपने आप बापस आ जायेगा .

यह भी पढ़ें: अमेरिका में ट्रक ड्राइवर को कितना वेतन मिलता है, इस नौकरी के लिए किन-किन डॉक्युमेंट्स की पड़ती है जरूरत?

ऐसे करें दोबारा रजिस्ट्रेशन 

  • सबसे पहले ignou.ac.in वेबसाइट पर जाएं.
  • होमपेज पर दिख रहे “Re-Registration” विकल्प पर क्लिक करें.
  • अब मेन्यू से “ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन” चुनें.
  • पूरी जानकारी पढ़ें और “Proceed for Re-Registration” पर क्लिक करें.
  • आपके सामने लॉगिन पेज खुल जाएगा.
  • अपना यूज़रनेम व पासवर्ड डालें और कैप्चा भरें.
  • लॉगिन करने के बाद अपनी पसंद के विषय चुनें.
  • फीस ऑनलाइन भरें और फॉर्म सबमिट करें.
  • आखिर में आवेदन की एक कॉपी डाउनलोड कर लें या प्रिंट कर लें.

यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र पुलिस में निकली बंपर भर्ती, 7 दिसम्बर तक बढ़ी आवेदन की तारीख; जानें कैसे करें आवेदन

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

Vrishchik Rashi 2026: वृश्चिक राशिफल साल 2026, जनवरी से दिसंबर तक हर महीने का जानें हाल

[ad_1]

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

Vrishchik Rashi 2026: वृश्चिक राशि के लिए 2026 परिवर्तन, प्रगति, निर्णय-शक्ति और आत्मविश्वास का वर्ष है. वर्ष की शुरुआत से ही मंगल आपकी राशि में रहा है, जिससे ऊर्जा, साहस और नए प्रयासों की शुरुआत होती है. वर्ष के मध्य तक करियर, धन और प्रतिष्ठा में उल्लेखनीय वृद्धि दिखती है, और वर्ष के अंतिम महीनों में स्थिरता, सफलता और पारिवारिक संतोष मिलता है. यह वर्ष आपको भीतर से मजबूत बनाता है, जहां भी अस्पष्टता थी, वहाँ स्पष्टता आती है; जहां संघर्ष था, वहां विजय का मार्ग खुलता है. ग्रह गोचर इस पूरे वर्ष आपको साहसी, रणनीतिक और परिणाम-मुखी बनाते हैं. संबंधों, धन, नौकरी, कारोबार और व्यक्तिगत विकास, हर क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा, बस धैर्य और संयम बनाए रखना होगा.

जनवरी 2026

जनवरी 2026 ऊर्जा, साहस और नई शुरुआत का महीना है. मंगल आपकी ही राशि में अत्यंत प्रभावी स्थिति में रहकर आपको तेज़ निर्णय, इच्छाशक्ति और कार्यक्षमता देता है. लंबे समय से अटके कार्य तेज़ी से पूर्ण होंगे. सूर्य का मकर में प्रवेश संचार, नेतृत्व और रणनीति को प्रबल करता है, जिससे यात्रा, प्रस्तुति, लेखन, मीडिया और प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलती है. बुध के मार्गी होने से भ्रम दूर होगा और पैसों से जुड़े रुके मामले सुलझेंगे. रिश्तों में पारदर्शिता महत्वपूर्ण रहेगी और स्वास्थ्य में गर्मी व रक्तचाप का ध्यान रखना होगा.

फ़रवरी 2026

फरवरी 2026 घर-परिवार, संपत्ति और आंतरिक स्थिरता का समय है. सूर्य के कुंभ में आने से निजी जीवन, माता, घर, वाहन और भूमि से जुड़े कार्य सक्रिय होंगे और पुराने पारिवारिक तनाव कम होंगे. शुक्र मकर में स्थित होकर आपके व्यवहार में संतुलन और संवाद में मधुरता लाता है, जिससे संबंध सुधरेंगे. करियर में योजनाएँ व्यवस्थित होंगी और लोगों का समर्थन मिलेगा. धन के क्षेत्र में बचत बढ़ेगी और स्वास्थ्य में मानसिक शांति प्राप्त होगी. यह महीना धीमी पर स्थिर प्रगति का है.

मार्च 2026

मार्च रचनात्मकता, प्रेम, शिक्षा और आर्थिक मजबूती का महीना है. सूर्य के मीन में प्रवेश से आपकी प्रतिभा, सोच, कला और बुद्धि श्रेष्ठ स्तर पर काम करेगी. छात्र, कलाकार, खिलाड़ी और शोधकर्ता विशेष लाभ पाएंगे. मंगल धन भाव में प्रबल होकर रुका धन, नए आय स्रोत और आर्थिक लाभ प्रदान करेगा, पर खर्च भी बढ़ेंगे. बुध के मार्गी होने से साझेदारी, समझौते और निर्णय बेहतर होंगे. प्रेम संबंध में गहराई आएगी. स्वास्थ्य में पाचन और नींद पर ध्यान देना होगा.

अप्रैल 2026

अप्रैल प्रतियोगिता, संघर्ष और जीत का महीना है. सूर्य मेष में अत्यंत शक्तिशाली स्थिति में होकर शत्रु पर विजय, मुकदमे में सफलता और करियर में तेज़ उन्नति देता है. यह समय कड़ी मेहनत के साथ स्थायी परिणामों का है. शुक्र मीन में उच्च का होकर भाग्य को अत्यंत बल देता है—वरिष्ठों का समर्थन, शुभ यात्रा और विशेष अवसर मिलते हैं. प्रेम संबंध दिव्य और आत्मीय रूप लेते हैं. धन और ऋण मामलों में सुधार होगा.

मई 2026

मई 2026 साझेदारी, विवाह, समझौता और पेशेवर रिश्तों का महीना है. सूर्य वृषभ में आकर विवाह, सगाई, पार्टनरशिप और कानूनी मामलों में निर्णायक समय बनाता है. पुराने मतभेद समाप्त हो सकते हैं. बुध मार्गी होने से संवाद स्पष्ट और निर्णय मजबूत होंगे. शुक्र मेष में छठे भाव में आकर शत्रु, आलोचक और प्रतिस्पर्धियों को शांत करता है, जिससे करियर में सम्मान बढ़ेगा. आर्थिक स्थिति स्थिर होगी और रिश्तों में मधुरता आएगी.

जून 2026

जून परिवर्तन और आत्मिक शक्ति का महीना है. सूर्य के आठवें भाव में आने से जीवन में कोई बड़ा बदलाव—नौकरी परिवर्तन, निवेश, स्थान परिवर्तन या पुरानी समस्या का अंत—हो सकता है. मनोविज्ञान, शोध, गूढ़ विद्या और वित्त क्षेत्र में कार्य करने वालों के लिए यह समय अत्यंत शुभ है. मंगल मार्गी होकर धन में वृद्धि, बकाया प्राप्ति और परिवार में प्रसन्नता देता है. बुध भाग्य में जाकर शिक्षा, यात्रा, आध्यात्मिकता और गुरु से लाभ देता है. रिश्ते गहरे होंगे पर तनाव और रक्तचाप नियंत्रित रखें.

जुलाई 2026

जुलाई भाग्य, यात्रा, शिक्षा और रिश्तों का महीना है. सूर्य नवम भाव में जाकर भाग्य को अत्यधिक मजबूत बनाता है—रुके कार्य पूरे होंगे, विदेश यात्रा या उच्च अध्ययन का अवसर मिल सकता है. शुक्र वृषभ में सातवें भाव में विवाह योग, प्रेम संबंध की स्थिरता और साझेदारी की सफलता देता है. बुध दसवें भाव में करियर में उन्नति, प्रमोशन और नए अवसर प्रदान करता है. धन बढ़ेगा और स्वास्थ्य में हल्की पेट-पीठ तकलीफ ध्यान माँगेगी.

अगस्त 2026

अगस्त उपलब्धि, अधिकार और सम्मान का समय है. सूर्य सिंह में दसवें भाव में राजयोग बनाता है, जिससे करियर में प्रमोशन, प्रतिष्ठा, नेतृत्व शक्ति और प्रसिद्धि प्राप्त होगी. बुध का साथ मिलकर योजनाओं में तीव्र प्रगति और स्पष्ट सफलता लाता है. मंगल धन भाव में आर्थिक वृद्धि का संकेत देता है, जबकि शुक्र कर्क में पारिवारिक सुख बढ़ाता है. अहंकार नियंत्रित रखें, अन्यथा रिश्तों में हल्की खटास आ सकती है.

सितंबर 2026

सितंबर तुला राशि पर लिखा गया था—इसे वृश्चिक में रूपांतरित करते हुए: सितंबर 2026 मानसिक स्पष्टता, निर्णय क्षमता और नेतृत्व बढ़ाने वाला महीना है. सूर्य कन्या में आने से करियर योजनाओं में प्रैक्टिकल सोच बढ़ेगी. मंगल सिंह में आकर प्रोफेशन में शक्ति, पहचान और प्रभाव देगा. बुध मार्गी होकर अटके कार्यों को गति देता है. संबंधों में वाणी संयम रखें. सरकारी कार्य, टीम मैनेजमेंट और सामाजिक पहचान मजबूत होगी. विवाह योग्य लोगों को अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं.

अक्टूबर 2026

अक्टूबर संबंधों, साझेदारी और करियर संतुलन का महीना है. सूर्य तुला में नीच का होते हुए मानसिक तनाव और निर्णय में अस्थिरता ला सकता है, इसलिए जल्दबाजी न करें. शुक्र का उच्च का होना आपकी ऊर्जा, व्यक्तित्व, आकर्षण और प्रतिष्ठा को बढ़ाता है, प्रेम संबंध और सामाजिक सम्मान दोनों बेहतर होंगे. व्यापार में नए निवेश लाभ देंगे, बशर्ते सोचे-समझे हों. विद्यार्थियों के लिए शोध, कला और प्रतियोगी परीक्षा में फायदा है.

नवंबर 2026

नवंबर स्थिरता और प्रगति का समय है, क्योंकि बृहस्पति मार्गी होते ही रुके कार्यों में तेजी आती है. धन आगमन, नौकरी में सुधार, और विदेश संबंधी मामलों में सफलता के योग बनते हैं. पारिवारिक वातावरण शांत और सहयोगपूर्ण रहेगा. आध्यात्मिकता, ध्यान, मौन और योग की ओर रुचि बढ़ेगी और मानसिक शांति प्राप्त होगी. यात्राएँ लाभकारी होंगी और पुराने तनाव समाप्त होंगे.

दिसंबर 2026

दिसंबर 2026 आपके पूरे वर्ष की मेहनत का फल देने वाला महीना है. शनि के मार्गी होने से सरकारी, न्यायिक, संपत्ति और करियर संबंधी मामलों में सफलता का मजबूत योग है. मंगल कन्या में आकर निर्णय क्षमता, व्यावहारिकता और कार्य गति बढ़ाता है. वर्ष का अंत सम्मान, धन, स्थिरता और पारिवारिक प्रसन्नता के साथ होगा. अविवाहित लोगों के लिए उपयुक्त साथी मिलने का योग भी बनता है. यह महीना धैर्य और कठोर परिश्रम के उज्ज्वल परिणाम लाता है.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

[ad_2]

पत्नी गिन्नी के सामने को-एक्टर संग रोमांस करते वक्त नर्वस हो गए थे कपिल शर्मा, बोले- मेरे हाथ क

[ad_1]


कॉमेडियन और एक्टर कपिल शर्मा फिल्म ‘किस किस को प्यार करूं 2’ में नजर आने वाले हैं. फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है. इस फिल्म में कपिल 4 लड़कियों संग रोमांस करते दिखे हैं. अब कपिल ने बताया कि पत्नी गिन्नी के सामने को-एक्टर संग रोमांस करने पर वो नर्वस हो जाते हैं.

हाल ही में किस किस को प्यार करूं 2 की कास्ट ने भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया के साथ पॉडकास्ट किया. इस दौरान भारती ने पूछा कि क्या गिन्नी आपको स्क्रीन पर रोमांस करते हुए देखल जलती हैं. तो इस पर गिन्नी ने कहा- बर्दाश्त नहीं होता है. बहुत जलन होती है.

फिर कपिल ने बताया कि सेट पर एक बार वो रोमांटिक सीन शूट कर रहे थे वरिना के साथ. तो उस दिन गिन्नी को सेट पर आना था. इस वजह से वो बहुत नर्वस हो गए थे. 


पत्नी के सामने नर्वस हो गए थे कपिल शर्मा

कपिल ने कहा, ‘पूरी फिल्म में हम कॉमेडी शूट कर रहे थे. लेकिन उस दिन हमें रोमांटिक सीन शूट करना था वरिना के साथ भोपाल में. गिन्नी सेट पर आई थीं. डायरेक्टर ने कहा कि हीरोइन की आंखों में देखो और अपने हाथ हीरोइन के बालों में फेरो. और उसी वक्त आपकी पत्नी मॉनिटर में देख रही थी. मुश्किल होता है. हाथ कांप रहे थे मेरे. जब भी मैं शूट खत्न करके गिन्नी के पास जाता था तो गर्मी को लकर शिकायत करता था.  वो मुझसे कहती कि तुम क्यों चिंता कर रहे हो. तुम एंजॉय कर रहे हो.’ 

बता दें कि गिन्नी और कपिल कॉलेज के दिनों में मिले थे. यहीं से उनके बीच में प्यार की शुरुआत हुई थी. उन्होंने 2017 में अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल किया था. इसके बाद 2018 में शादी की थी. उनकी शादी काफी चर्चा में रही थी. अब कपल दो बच्चों के पेरेंट्स हैं. उन्हें एक बेटी और एक बेटा है.



[ad_2]