56 फ्लॉप फिल्में दे चुके हैं जिमी शेरगिल, फिर भी वसूल करते हैं करोड़ों

[ad_1]


बॉलीवुड एक्टर जिमी शेरगिल 3 दिसंबर को 55 साल के हो जाएंगे. हिंदी और पंजाबी फिल्‍मों के इस बेहतरीन एक्‍टर का जन्म 03 दिसंबर 1970 को उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में हुआ था. हालांकि, बाद में वे पंजाब चले गए. चलिए जानते हैं उनकी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के बारे में कुछ खास बातें.

जिमी ने अपने 29 साल के फिल्मी करियर में 67 फिल्मों में काम किया है. हालांकि आपको जानकर हैरानी होगी कि उनकी 56 फिल्मों को दर्शकों ने सिरे से नकार दिया. उनकी केवल 11 फिल्में ही ऐसी रही है जिसे दर्शकों ने पसंद किया. मगर यहां भी एक दुर्भाग्य है कि इन 11 सफल फिल्मों में जिमी बतौर एक सपोर्टिव एक्टर के रूप में काम किया था. बतौर लीड एक्टर उनकी सारी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर असफल रही हैं.

जिमी की टोटल हिट फिल्में
बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक, जैसा की आप सभी जानते हैं कि जिमी ने अपने करियर की शुरुआत गुलजार की फिल्म ‘माचिस’ से शुरू किया था. यह फिल्म साल 1996 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म में उनका रोल बहुत छोटा था, लेकिन फिल्म में उन्होंने बेहद शानदार काम किया था. उनकी एक्टिंग को हर किसी ने काफी पसंद किया था. जिमी शेरगिल ने फिल्‍म में एक कॉलेज के लड़के की भूमिका निभाई है. यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर एवरेज साबित हुई थी. बता दें कि इस फिल्म के लिए जिमी को 20 हजार रुपये फीस मिली थी.


ब्लॉकबस्टर साबित हुई 3 फिल्में
फिल्म माचिस के बाद जिमी ने अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान और ऐश्वर्या राय की फिल्म मोहब्बतें में काम किया. यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी. इस फिल्म की बंपर सफलता के जिमी रातों रात स्टार बन गए. इसके बाद उन्होंने फिल्म मेरे यार की शादी है, दिल है तुम्हारा,माई नेम इज खान, तनु वेड्स मनु, साहेब बीवी और गैंगस्टर, स्पेशल 26,तनु वेड्स मनु रिटर्न्स जैसी हिट फिल्में दीं. वहीं उनकी मुन्नाभाई एमबीबीएस, लगे रहो मुन्नाभाई, बॉक्स ऑफिस पर एक बार फिर से ब्लॉकबस्टर साबित हुई. मोहब्बतें के अलावा फिल्म लगे रहो मुन्नाभाई और तनु वेड्स मनु उनकी ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी.


56 फ्लॉप फिल्में दे चुके हैं जिमी शेरगिल, लेकिन कमाई में बड़े-बड़े धुरंधर को छोड़ते हैं पीछे

जिमी की फ्लॉफ फिल्में
ये ज़िंदगी का सफर, दिल विल प्यार व्यार,हासिल, अग्निपंख, चरस, हम तुम, सिलसिले, एकलव्य, दस कहानियां,रकीब, अजनबी, बैचलर पार्टी,छोड़ोंयार,राजधानी एक्सप्रेस, बुलेट राजा, झूठा कहीं का, जजमेंटल है क्या और P से प्यार F से फरार जैसी 57 फ्लॉप फिल्में देकर बॉलीवुड के फ्लॉप एक्टर की लिस्ट में शुमार हो गए.

जिमी की नेटवर्थ और कमाई
आपको जानकर हैरानी होगी कि जिमी ने लगातार फ्लॉप फिल्में दी, मगर उनका स्टारडम कभी कम नहीं हुआ. आज भी जिमी बॉलीवुड डायरेक्टरों से काफी मोटी फीस वसूल करते हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 20 हजार फीस से अपने करियर की शुरुआत करने वाले जिमी अब एक फिल्म के लिए 2 करोड़ फीस लेते हैं. वहीं उनकी नेट वर्थ 76.14 करोड़ रुपये बताई जाती है. वहीं रिपोर्ट्स की मानें तो जिमी राजकुमार राव, नवाजुद्दीन सिद्दीकी, आर माधवन और एक्टर गुलशन देवैया से ज्यादा फीस लेते हैं. आपको बता दें कि जिमी पंजाबी फिल्मोंं के सुपरस्टार कहे जाते हैं. फैंस इनकी पंजाबी फिल्में काफी पसंद करते हैं. यही कारण है की इनकी फीस बाकि इन एक्टर्स से कहीं ज्यादा है. 



[ad_2]

IAS की बीवी होने के फायदे या नुकसान? आईएएस की पत्नी ने खोले होश उड़ाने वाले राज, घबरा गए यूजर्स

[ad_1]


सोशल मीडिया पर हर दिन कुछ न कुछ ट्रेंड करता रहता है, लेकिन इस बार जो वीडियो चर्चा में है, उसने सच में लोगों का ध्यान खींच लिया है. आमतौर पर जब भी कोई सुनता है कि कोई महिला किसी IAS अधिकारी की पत्नी है, तो लोगों की पहली प्रतिक्रिया होती है वाह कितनी लग्जरी लाइफ होगी, लेकिन क्या सच में IAS अधिकारी की पत्नी की जिंदगी उतनी ही चमकदार होती है, जितनी बाहर से दिखती है. 

इंटरनेट पर इन दिनों @hello_chandrikaa नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट किया गया एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो इतना relatable और honest लगा कि लोग इसे बार-बार देख रहे हैं, शेयर कर रहे हैं और कमेंट सेक्शन में मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं.इस वीडियो में एक IAS अधिकारी की पत्नी अपने असली एक्सपीरियंस शेयर करती हैं, इसमें वह वो बातें बताती है, जिनके बारे में लोग सोचते तो हैं, लेकिन खुलकर पूछते नहीं है. 

IAS ऑफिसर की पत्नी ने क्या बताया?

वीडियो में चंद्रिका बताती हैं कि अक्सर लोग उनसे बहुत एक्साइटेड होकर कहते हैं कि IAS की बीवी होना मतलब पूरी जिंदगी मजे ही मजे. वह हंसते हुए कहती हैं कि हां, फायदे तो बहुत हैं. अकेले खाना खाने का फायदा, अकेले टाइम बिताने का फायदा और हर दिन इंतजार करने का फायदा कि जनाब कब घर आएंगे. उनका कहना है कि IAS अफसर इतने बिजी होते हैं कि पत्नी को ही बार-बार लोगों को समझाना पड़ता है कि सर नहीं आ सकते. सर ड्यूटी पर हैं. वह आगे कहती हैं कि लोग अक्सर उनसे कहते हैं मैम, आप तो बहुत lucky है. सर हमेशा आपके साथ रहते होंगे. 

इस पर IAS की पत्नी मजाकिया अंदाज में जवाब देती हैं मैं उनके साथ रहती हूं, लेकिन सर का दिल और दिमाग हमेशा फोन और ड्यूटी में रहते हैं. कभी-कभी तो लगता है कि उनका असली घर ऑफिस ही है, और हमारा घर बस एक विजिटिंग प्लेस है. उनकी बातों से साफ झलकता है कि IAS अधिकारी की पत्नी होना जितना शानदार लगता है, उतना ही चुनौती भरा भी है. लगातार व्यस्त शेड्यूल, परिवार के लिए कम समय, और हर समय फोन पर रहने की मजबूरी. इन सबको लेकर पत्नी को बहुत एडजस्टमेंट करनी पड़ती है. 


यूजर्स के मजेदार और हैरान करने वाले रिएक्शन

जैसे ही यह वीडियो वायरल हुआ, कमेंट्स की लाइन लग गई. किसी ने लिखा मैम ने तो पूरी असलियत खोल दी. कोई बोला हम तो समझते थे IAS की फैमिली सिर्फ मौज करती है. कुछ यूजर्स ने मजाक करते हुए लिखा ये तो सुनकर मैं IAS बनने का प्लान ही बदल दूं. इस वीडियो ने लोगों को दिखा दिया कि चमक-दमक के पीछे भी एक असल जिंदगी होती है, जिसमें संघर्ष, इंतजार और इमोशन भी शामिल हैं. 

यह भी पढ़ें: पिता नही सुपरहीरो! किडनी दान कर 21 साल की इन्फ्लुएंसर बेटी को बचाया, बचपन से थी दिक्कत


क्या सच में ट्रंप भारत पर टैरिफ को घटाकर कर देंगे 20 परसेंट? ब्रोकरेज ने कर दी भविष्यवाणी

[ad_1]


India-US Trade Deal: भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौते को लेकर 6 दौर की वार्ता हो चुकी है और अब इसे इसके मंजिल तक पहुंचने की उम्मीदें जग रही हैं. दिग्गज जापानी ब्रोकिंग फर्म नोमुरा ने इस बीच कहा है कि US-इंडिया ट्रेड डील के नतीजे को लेकर अभी भी अनिश्चितता बनी हुई है. दोनों देशों से पॉजिटिव सिंग्नल मिल रहे हैं, बावजूद इसके डील पर साइन होना अभी बाकी है.

नोमुरा को है इस बात की उम्मीद

हालांकि, ब्रोकरेज का यह भी मानना है कि डील जल्द ही साइन हो जाएगी और टैरिफ भी शायद घटकर 20 परसेंट के करीब आ जाएगा. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अगस्त में भारत पर टैरिफ को दोगुना बढ़ाकर 50 परसेंट कर दिया.इसमें से 25 परसेंट टैरिफ रूस से तेल की खरीद को लेकर पेनाल्टी के तौर पर लगाई गई है.

देश की जीडीपी को लेकर लगाया ये अनुमान 

विदेशी ब्रोकरेज फर्म ने भारत की इकोनॉमी को लेकर भी अपनी राय जाहिर की. नोमुरा ने कहा, सितंबर तिमाही में देश की जीडीपी ग्रोथ रेट 8.2 परसेंट रही, जो जून तिमाही में 7.8 परसेंट थी. यानी कि भारतीय इकोनॉमी का परफॉर्मेंस पहले से बेहतर रहा है. ब्रोकरेज ने FY26 के GDP ग्रोथ के अनुमान को पहले के 7.0 परसेंट से बढ़ाकर 7.5 परसेंट कर दिया है.

रेपो रेट पर भी कर दी बात 

साथ ही नोमुरा ने 5 दिसंबर को RBI की MPC मीटिंग होने से पहले रेपो रेट घटने को लेकर भी उम्मीद जताई है. नोमुरा का कहना है, भले ही जीडीपी ग्रोथ के मजबूत आंकड़े को देखते हुए रेपो रेट में 25 बेसिस पॉइंट्स की कटौती की उम्मीद पर सवाल उठ रहे हो, लेकिन हम रेपो रेट में 25 आधार अंकों की कटौती किए जाने के अपने पहले लगाए गए अनुमान पर बने रहेंगे. 

 

ये भी पढ़ें:

8वें वेतन आयोग से पहले DA-DR मर्जर पर बड़ा अपडेट, सरकार ने दे दिया बड़ा बयान; जानें पूरा मामला 

[ad_2]

टैरिफ घटाकर 20 प्रतिशत करेंगे ट्रंप… अमेरिका और भारत में होने वाली है डील, इस फर्म का दावा

[ad_1]


विदेशी ब्रोकरेज फर्म नोमुरा ने भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर बड़ा अपडेट दिया है. फर्म ने अनुमान लगाया है कि भारत पर लागू अमेरिका का 50 प्रतिशत टैरिफ संशोधित होकर सिर्फ 20 प्रतिशत किया जा सकता है. भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील को लेकर छह दौर की बातचीत हो चुकी है, लेकिन अभी तक इस पर अंतिम फैसला नहीं लिया गया है. हालांकि, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कई बार कह चुके हैं कि दोनों देशों के बीच पॉजिटिव डील होने वाली है.

नोमुरा ने कहा कि अमेरिका और भारत के बीच व्यापार समझौते का नतीजा अभी भी अनिश्चित बना हुआ है. फर्म का कहना है कि दोनों देशों की तरफ से सकारात्मक संकेत मिलने के बावजूद समझौते पर अभी तक हस्ताक्षर नहीं हुए हैं. हालांकि, फर्म ने भरोसा जताया है कि जल्दी ही भारत और अमेरिका के बीच डील हो जाएगी और भारत पर लगा अमेरिकी टैरिफ 50 प्रतिशत से घटाकर 20 प्रतिशत के आसपास तय किया जाएगा. विदेशी ब्रोकरेज फर्म ने यह भी कहा है कि शेयर बाजार को उम्मीद है कि साल के अंत तक दोनों देशों के बीच ट्रेड डील हो जाएगी. 

नोमुरा ने भारत के जीडीपी ग्रोथ रेट को लेकर अपने अनुमान में भी बदलाव किया है. उसने वित्त वर्ष 2026 के लिए ग्रोथ रेट 7 प्रतिशत से बढ़ाकर 7.5 प्रतिशत कर दिया है, लेकिन दिसंबर के लिए 25 बेसिस पॉइंट्स कटौती को बरकरार रखा है. हाल ही में वित्त मंत्रालय ने बताया है कि जुलाई से सितंबर में भारत ने 8.2 प्रतिशत के जीडीपी ग्रोथ रेट के साथ वृद्धि की है. 

अमेरिका ने भारतीय एक्सपोर्ट पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाया है. जनवरी में सत्ता संभालने के बाद पहले चीन और फिर भारत पर डोनाल्ड ट्रंप ने हेवी टैरिफ लगाए थे, जिसके बाद माना जा रहा था कि इसका भारत की अर्थव्यवस्था पर बड़ा प्रभाव देखने को मिल सकता है. हालांकि, आईएमएफ जैसी बड़ी संस्थाओं ने कहा था कि अमेरिकी टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को बहुत ज्यादा प्रभावित नहीं कर पाएंगे. फर्म का अनुमान था कि भारत की अर्थव्यवस्था स्थिर रहेगी. अब भारत का ये ग्रोथ रेट देखकर पूरी दुनिया हैरान है.

[ad_2]

रोहित शर्मा बेस्ट सिक्स हिटर या शाहिद अफरीदी? रिकॉर्ड टूटते ही भिड़े सोशल मीडिया यूजर्स, किए ये

[ad_1]


क्रिकेट की दुनिया में जब भी लंबी हिट्स, ताबड़तोड़ छक्कों और धमाकेदार बल्लेबाजी की बात होती है, तब दो नाम सबसे पहले सामने आते हैं. जो भारत के हिटमैन रोहित शर्मा और पाकिस्तान के बूम-बूम शाहिद अफरीदी हैं.  सालों से fans के बीच यह बहस चलती रही है कि असली सिक्सर किंग कौन है, अफरीदी के लंबे-लंबे छक्के दुनिया भूल नहीं सकती, वहीं रोहित शर्मा की टाइमिंग, क्लीन हिटिंग और मैदान के बाहर तक गेंद भेजने की कला का जवाब भी किसी के पास नहीं है.

हालांकि, रांची में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले गए पहले वनडे मुकाबले ने इस बहस को पहले से कहीं ज्यादा गर्म कर दिया. जैसे ही रोहित शर्मा ने अफरीदी का रिकॉर्ड तोड़ा, सोशल मीडिया पर तूफान आ गया किसी ने रोहित को क्रिकेट का असली सिक्स किंग बताया, तो किसी ने कहा कि अफरीदी का खेलने का अंदाज ही अलग था. अब दोनों देशों के फैंस अपनी-अपनी बातों पर अड़ गए. 

रोहित शर्मा ने तोड़ा शाहिद अफरीदी का बड़ा रिकॉर्ड

रांची के जेएससीए स्टेडियम में खेले गए इस मैच में रोहित शर्मा ने वह कर दिखाया, जिसका इंतजार उनके फैंस सालों से कर रहे थे. उन्हें पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी के वनडे में सर्वाधिक छक्कों के रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए सिर्फ 3 छक्कों की जरूरत थी और रोहित ने बिल्कुल वैसा ही किया, 20वें ओवर में मार्को जानसेन की गेंद पर लगाया गया उनका तीसरा छक्का इतिहास बन गया. इसी छक्के के साथ उन्होंने वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज का खिताब अपने नाम कर लिया. रोहित शर्मा के वनडे छक्के 352 हैं. वहीं शाहिद अफरीदी के वनडे छक्के 351 हैं. अफरीदी ने यह 398 मैचों में किया था, जबकि रोहित ने 277 मैचों में ही यह मुकाम पा लिया यही बात फैंस के बीच बहस का बड़ा कारण बनी. 

सोशल मीडिया पर मचा बवाल, कौन है असली Sixer King?

जैसे ही यह रिकॉर्ड टूटा, ट्विटर, फेसबुक और इंस्टाग्राम पर फैंस भिड़ गए. कुछ फैंस ने कहा रोहित शर्मा बेस्ट सिक्स हिटर, टाइमिंग का बादशाह. वहीं पाकिस्तानी फैंस बोले अफरीदी जैसा पावर हिटर कोई नहीं हुआ. कई लोगों ने कहा कि रोहित ने कम मैचों में यह रिकॉर्ड बनाकर खुद को आगे साबित किया तो कुछ ने अफरीदी की स्ट्राइक रेट और मैच फिनिश करने की क्षमता की तारीफ की, बहस इतनी तेज हुई कि पूरा सोशल मीडिया रोहित VS अफरीदी से भर गया. 

यह भी पढ़ें: Video: रात के अंधेरे में तैरते मगरमच्छ पर नाव से शख्स ने लगा दी छलांग, इसके बाद जो हुआ देख दहल जाएगा कलेजा

साल 2025 में चर्चा में रहे ये 5 मंदिर

[ad_1]

वहीं पुरी का जगन्नाथ मंदिर भी इस साल खूब चर्चा में रहा, क्योंकि यहां मंदिर पर लहराता ध्वज पक्षी ले उड़ा था. इस घटना के बाद कई अनहोनी की दस्तक का अनुमान लगाया गया. ज्‍योतिष विशेषज्ञ इस घटना को एक अपशकुन के तौर पर देखा.

वहीं पुरी का जगन्नाथ मंदिर भी इस साल खूब चर्चा में रहा, क्योंकि यहां मंदिर पर लहराता ध्वज पक्षी ले उड़ा था. इस घटना के बाद कई अनहोनी की दस्तक का अनुमान लगाया गया. ज्‍योतिष विशेषज्ञ इस घटना को एक अपशकुन के तौर पर देखा.

वहीं वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर से एक बड़ी ही दुर्लभ और दिलचस्प घटना ने सबका ध्यान इस मंदिर की ओर खींचा. यहां मंदिर की शिखर पर सफेद उल्लू तीन दिन तक बैठा रहा. इसे बेहद शुभ माना गया, क्योंकि उल्लू मां लक्ष्मी का वाहन होता है.

वहीं वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर से एक बड़ी ही दुर्लभ और दिलचस्प घटना ने सबका ध्यान इस मंदिर की ओर खींचा. यहां मंदिर की शिखर पर सफेद उल्लू तीन दिन तक बैठा रहा. इसे बेहद शुभ माना गया, क्योंकि उल्लू मां लक्ष्मी का वाहन होता है.

वहीं इस साल के खत्म होने से पहले अयोध्या के राम मंदिर में ध्वजारोहण चर्चा का विषय रहा. यहां पीएम मोदी ने मंदिर की शिखर पर धर्म ध्वज फहराया, इस अनुष्ठान में कई बड़े साधु संत शामिल हुए.

वहीं इस साल के खत्म होने से पहले अयोध्या के राम मंदिर में ध्वजारोहण चर्चा का विषय रहा. यहां पीएम मोदी ने मंदिर की शिखर पर धर्म ध्वज फहराया, इस अनुष्ठान में कई बड़े साधु संत शामिल हुए.

मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में स्थित ज्योतिर्लिंग महाकालेश्वर मंदिर परिसर में इस साल भीषण आग लगी थी. यह आग शंख द्वार के पास एक कार्यालय की बेटरियों में लगी. गनीमत रही कि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ.

मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में स्थित ज्योतिर्लिंग महाकालेश्वर मंदिर परिसर में इस साल भीषण आग लगी थी. यह आग शंख द्वार के पास एक कार्यालय की बेटरियों में लगी. गनीमत रही कि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ.

साल 2025 की शुरुआत में प्रयागराज में महाकुंभ आयोजित हुआ था. जिसकी चर्चा न सिर्फ देश बल्कि विदेश तक रही.

साल 2025 की शुरुआत में प्रयागराज में महाकुंभ आयोजित हुआ था. जिसकी चर्चा न सिर्फ देश बल्कि विदेश तक रही.

Published at : 02 Dec 2025 01:09 PM (IST)

ऐस्ट्रो फोटो गैलरी

[ad_2]

क्या दक्षिण अफ्रीका के कोच से विराट कोहली ने नहीं मिलाया हाथ? वायरल क्लिप में दावा, जानिए सच

[ad_1]


भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच जारी वनडे सीरीज में मैदान पर मुकाबले जितने रोमांचक रहे, उतना ही ऑफ-फील्ड का एक वीडियो विवादों में आ गया है. सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहे एक क्लिप में दावा किया जा रहा है कि पहले वनडे के बाद विराट कोहली ने दक्षिण अफ्रीका के कोच शुक्री कोनराड से हाथ मिलाने से परहेज किया. हालांकि वीडियो की लंबाई इतनी कम है कि सच्चाई साफ-साफ सामने नहीं आती, लेकिन बहस जरूर छिड़ गई है. 

वायरल वीडियो में क्या दिख रहा है?

वीडियो की शुरुआत तब होती है जब भारतीय खिलाड़ी पवेलियन लौटते समय विपक्षी खिलाड़ियों से हाथ मिला रहे होते हैं. क्लिप में दिखता है कि विराट कोहली, कोनराड के बिल्कुल सामने पहुंचते हैं, लेकिन कैमरे में वह हाथ बढ़ाते नजर नहीं आते. इसके बाद कोहली अगली कतार में खड़े दो दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ियों से हाथ मिलाते हुए दिखते हैं. यही कुछ सेकेंड का फुटेज इंटरनेट पर तेजी से फैल रहा है. हालांकि यह साफ नहीं है कि वीडियो शुरू होने से पहले कोहली पहले ही कोनराड से हाथ मिला चुके हों. इसलिए निष्कर्ष निकालना जल्दबाजी होगी.

इस विवाद की जड़ ‘Grovel’ बयान

यह पूरा मामला ऐसे समय में सामने आया है जब कोच शुक्री कोनराड पहले ही अपने एक बयान को लेकर भारतीय फैंस के निशाने पर हैं. गुवाहाटी टेस्ट के बाद कोनराड ने कहा था कि उनकी टीम ने भारत को “grovel” कराने की रणनीति बनाई थी. ‘Grovel’ शब्द का अपने आप में एक विवादित इतिहास है. 1976 में इंग्लैंड के कप्तान टोनी ग्रेग ने इसी शब्द का इस्तेमाल वेस्टइंडीज टीम को नीचा दिखाने के लिए किया था. ऐसे में इस बयान पर पहले ही भारी नाराजगी देखने को मिली थी.

कोनराड का पूरा बयान था कि उनकी टीम चाहती थी कि भारत लंबे समय तक मैदान पर खड़ी रहे. उनका लक्ष्य था कि भारतीय खिलाड़ियों को “really grovel” करवाया जाए ताकि आखिरी दिन की चुनौती और कठिन हो जाए. स्वाभाविक है, यह बयान क्रिकेट जगत को पसंद नहीं आया और नस्लीय सन्दर्भों के कारण इसे बेहद असंवेदनशील बताया गया.

क्या सच में था कोहली का इरादा?

अब इस वायरल वीडियो को उसी बयान से जोड़कर देखा जा रहा है, लेकिन कोहली की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है. विराट मैदान पर गरिमा और खेलभावना के लिए जाने जाते हैं. ऐसे में अधूरी क्लिप पर आधारित दावे कितने सही हैं, यह कहना मुश्किल है. 



[ad_2]

SSC कॉन्स्टेबल जीडी के लिए शुरू हुई प्रक्रिया, 10वीं पास युवा 31 दिसंबर तक करें आवेदन; CISF और

[ad_1]


कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों, सचिवालय सुरक्षा बल और असम राइफल्स में कांस्टेबल (GD) और राइफलमैन (GD) की भर्ती के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है. देश की सुरक्षा बलों में नौकरी का सपना देखने वाले युवाओं के लिए यह एक सुनहरा अवसर है. आवेदन की प्रक्रिया 1 दिसंबर 2025 से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 31 दिसंबर 2025 तक आवेदन जमा कर सकते हैं.

इस बार भर्ती अभियान काफी बड़ा है, क्योंकि कुल 25,487 पदों पर नियुक्ति की जाएगी. इनमें सबसे अधिक अवसर दो बड़े बलों CISF में 14,595 पद और CRPF में 5,490 पद पर उपलब्ध हैं. इसके अलावा BSF, SSB, ITBP, Assam Rifles और SSF में भी हजारों रिक्तियाँ भरी जाएंगी. आयोग के अनुसार, SSC GD की कंप्यूटर आधारित परीक्षा फरवरी से अप्रैल 2026 के बीच आयोजित की जाएगी.

कब-कब क्या होगा?

आवेदन प्रक्रिया से जुड़ी तिथियों की बात करें तो 31 दिसंबर तक फॉर्म भरे जाएंगे, जबकि फीस भुगतान की अंतिम तिथि 1 जनवरी 2026 रात 11 बजे है. अगर आवेदन में कोई गलती रह जाए, तो उम्मीदवारों को 8 से 10 जनवरी 2026 तक सुधार करने का मौका मिलेगा. इसके बाद फरवरी से अप्रैल के बीच कंप्यूटर आधारित परीक्षा आयोजित की जाएगी, जिसमें लाखों युवा हिस्सा लेंगे.

किस बल में कितनी नियुक्तियां होंगी?

इस बार एसएससी ने कुल 25,487 पदों पर भर्ती का लक्ष्य रखा है. BSF में 616 पदों पर नियुक्ति होगी. CISF, जो सबसे बड़ा सुरक्षा बल है, उसमें इस बार 14,595 रिक्तियों पर जवान भर्ती किए जाएंगे. CRPF, जो देशभर में सुरक्षा की सबसे बड़ी जिम्मेदारी निभाता है, उसमें 5,490 पदों पर भर्ती होगी. इसके बाद SSB में 1,764 पद, ITBP में 1,293 पद, Assam Rifles में 1,706 पद और सचिवालय सुरक्षा बल में 23 पदों पर नियुक्ति की जाएगी. इस प्रकार कुल मिलाकर 23,467 पद पुरुष उम्मीदवारों के लिए और 2,020 पद महिला उम्मीदवारों के लिए निर्धारित किए गए हैं.

10वीं पास युवा भी कर सकते हैं आवेदन

SSC GD Constable के लिए शैक्षणिक योग्यता काफी सरल रखी गई है. उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10 पास होना अनिवार्य है. यानी कम पढ़ाई वाले युवा भी इस भर्ती के माध्यम से सरकारी नौकरी पा सकते हैं.

उम्र सीमा

1 जनवरी 2026 को उम्मीदवार की आयु 18 से 23 वर्ष के बीच होनी चाहिए. सरकारी नियमों के तहत SC, ST, OBC और Ex-Servicemen को अधिकतम आयु में छूट दी जाएगी.

चयन प्रक्रिया

SSC GD भर्ती कई चरणों में आयोजित की जाती है. सबसे पहले कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) होगा, जिसमें सामान्य ज्ञान, रीजनिंग, गणित और अंग्रेजी/हिंदी के सवाल पूछे जाएंगे. इसके बाद शारीरिक मानक परीक्षण (PST) और शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) होगी, जिसमें उम्मीदवारों को दौड़, ऊंचाई और अन्य शारीरिक मानकों के आधार पर परखा जाएगा. जो अभ्यर्थी इन तीनों चरणों में सफल होंगे, उन्हें चिकित्सा परीक्षा और दस्तावेज़ सत्यापन की प्रक्रिया से गुजरना पड़ेगा. अंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों को BSF, CISF, CRPF, ITBP, SSB, Assam Rifles या SSF में नियुक्ति दी जाएगी.

सैलरी कितनी

इसमें उम्मीदवारों को 21,700 रुपये से 69,100 रुपये तक मासिक वेतन मिलता है. इसके साथ महंगाई भत्ता, जोखिम भत्ता, राशन, यूनिफॉर्म, मेडिकल और ट्रैवल अलाउंस भी दिया जाता है.

आवेदन शुल्क कितना है?

आवेदन शुल्क 100 रुपये रखा गया है. हालांकि महिलाओं, SC/ST उम्मीदवारों और पूर्व सैनिकों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा.

ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

  • सबसे पहले SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं.
  • वेबसाइट पर अपना वन-टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) पूरा करें.
  • रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन करें और Constable GD Exam 2026 के आवेदन लिंक पर क्लिक करें.
  • आवेदन फॉर्म को सही-सही भरें और सुनिश्चित करें कि सभी जानकारियां दस्तावेजों से मेल खाती हैं.
  • वेबसाइट पर लाइव कैमरे से अपनी फोटो लें.
  • अपने हस्ताक्षर की स्कैन कॉपी JPEG फॉर्मेट में अपलोड करें.
  • यदि शुल्क लागू होता है तो UPI, नेट बैंकिंग या कार्ड के जरिए भुगतान करें.
  • आवेदन को एक बार दोबारा जांचें और सबमिट कर दें.
  • अंत में फॉर्म की एक कॉपी डाउनलोड कर लें और आगे के लिए रख लें.

    यह भी पढ़ें – ग्रामीण बैंक के क्लर्क को कितनी मिलती है सैलरी, 8वें वेतन आयोग से कितनी बढ़ जाएगी इनकी तनख्वाह?

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

Year Ender 2025: इस साल लॉन्च हुए 15,000 से कम कीमत वाले ये शानदार फोन, देखें फीचर्स और कीमत

[ad_1]

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

Year Ender 2025: पिछले कुछ समय से स्मार्टफोन की कीमतों में इजाफा देखने को मिल रहा है. मेमोरी कंपोनेंट महंगे होने के कारण कंपनियों को अपने स्मार्टफोन की कीमतें बढ़ानी पड़ रही हैं, जिससे ग्राहकों पर ज्यादा बोझ पड़ रहा है. अगर आप नया साल आने से पहले एक किफायती और दमदार फीचर्स वाला फोन खरीदना चाहते हैं तो हम इस साल लॉन्च हुए 4 ऐसे फोन की लिस्ट लेकर आए हैं, जिनकी कीमतें 15,000 रुपये से कम है. आइए इन पर एक नजर डालते हैं.

iQOO Z10x 5G

इस फोन में भी 6.72 इंच का FHD+ LCD डिस्प्ले है, जो 120 Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है. मीडियाटेक डायमेंसिटी 7300 प्रोसेसर से लैस इस फोन में 6500 mAh की दमदार बैटरी है. कैमरा सेटअप की बात करें तो इसके रियर में 50 MP + 2 MP का डुअल कैमरा और फ्रंट में सेल्फी और वीडियो के लिए 8 MP का कैमरा लगा हुआ है. अमेजन पर यह 14,999 रुपये में लिस्टेड है.

Realme P3x 5G

इस साल की शुरुआत में लॉन्च हुए इस स्मार्टफोन में 6.72 इंच का FHD+ LCD डिस्प्ले है, जो 60Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है. इसमें मीडियाटेक डायमेंसिटी 6400 प्रोसेसर मिलता है. फोन के रियर में 50 MP + 2 MP का डुअल कैमरा सेटअप और फ्रंट में 8 MP सेंसर मिलता है. इसे 6000 mAh की बैटरी से लैस किया गया है. अमेजन से इसे 12,220 रुपये में खरीदा जा सकता है. 

Samsung Galaxy M16 5G

सैमसंग ने भी इस साल 15,000 से कम कीमत वाला फोन Samsung Galaxy M16 5G लॉन्च किया था. यह फोन 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट वाले 6.72 इंच के FHD+ LCD डिस्प्ले के साथ लॉन्च हुआ था. इसमें मीडियाटेक डायमेंसिटी 6300 प्रोसेसर और 5000mAh की बैटरी है. इसके रियर में 50 MP + 5 MP + 2 MP का ट्रिपल कैमरा सेटअप और फ्रंट में 13MP का सेंसर दिया गया है. फ्लिपकार्ट पर यह फोन 12,367 रुपये में लिस्टेड है. 

Infinix Note 50x 5G

यह फोन 6.6 इंच के HD+ डिस्प्ले के साथ लॉन्च हुआ था, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है. यह फोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 7300 प्रोसेसर से लैस है और इसमें फोटो-वीडियो के लिए 50MP का मेन कैमरा लगा हुआ है. फ्रंट में इसे सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8MP का लेंस दिया गया है. फ्लिपकार्ट पर यह फोन 12,499 रुपये में लिस्टेड है.

ये भी पढ़ें-

भारतीय मूल के Amar Subramanya को ऐप्पल में बड़ी जिम्मेदारी, संभालेंगे यह पद, जानिए उनके बारे में

[ad_2]

पाकिस्तान में तनाव बढ़ा! इमरान खान की अफवाहों के बीच रावलपिंडी में धारा 144 लागू, सार्वजनिक जमा

[ad_1]


पाकिस्तान सरकार ने रावलपिंडी जिले में धारा 144 लागू करने की घोषणा कर दी. यह कदम तब उठाया गया जब पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की सेहत और उनकी मौजूदगी को लेकर अफवाहें तेज हो गईं. प्रशासन को आशंका थी कि देशभर में उनकी पार्टी PTI बड़े स्तर पर विरोध प्रदर्शन कर सकती है. इसी को देखते हुए 1 से 3 दिसंबर तक हर प्रकार की भीड़ और सभा पर रोक लगा दी गई है.

जिले के उपायुक्त डॉ. हसन वकार चीमा द्वारा जारी आदेशों में स्पष्ट कहा गया है कि इन तीन दिनों में किसी भी रूप में भीड़ जमा नहीं हो सकेगी. प्रशासन ने यह भी साफ कर दिया कि हथियार लाना, स्टिक या किसी भी तरह की ज्वलनशील सामग्री लेकर घूमना, पुलिस बैरिकेड हटाने की कोशिश करना और तेज़ आवाज़ में स्पीकर चलाना पूरी तरह बंद रहेगा. यहां तक कि मोटरसाइकिल पर दो लोगों के बैठने पर भी रोक है. सरकार का कहना है कि उन्हें ऐसी गोपनीय इनपुट मिले हैं, जिनसे हिंसा और अव्यवस्था के संकेत मिल रहे हैं.

PTI की शिकायत

इमरान खान पिछले साल अगस्त से अडियाला जेल में बंद हैं. उनकी पार्टी का आरोप है कि उन्हें एक महीने से अधिक समय से न अपने नेता को देखने दिया गया है, न उनसे कोई सत्यापित बात कराई जा रही है. PTI नेताओं का दावा है कि सरकार उनकी हालत छुपा रही है और इसी वजह से पार्टी बड़े पैमाने पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन की तैयारी कर रही थी, लेकिन प्रशासन ने किसी भी तरह की रैली या सभा पर पहले ही रोक लगाकर हालात को नियंत्रित करने की कोशिश की है.

इमरान खान के बेटे का बयान

कासिम खान, जो विदेश में रह रहे हैं, ने रॉयटर्स से बात करते हुए गहरी चिंता जताई. उनका कहना था कि महीनों से पिता से न कोई संपर्क हो पाया है और न ही परिवार को उनकी किसी तरह की विश्वसनीय जानकारी मिली है. कासिम के अनुसार यह स्थिति परिवार के लिए मानसिक यातना जैसी बन गई है. उन्होंने आरोप लगाया कि जेल प्रशासन उच्च अदालत के आदेशों के बावजूद मुलाकात की अनुमति नहीं दे रहा और उन्हें डर है कि स्थिति बेहद गंभीर हो चुकी है.

क्यों डर रहा है प्रशासन? खुफिया रिपोर्ट ने बढ़ाई चिंता

जिले की खुफिया समिति की रिपोर्ट में संकेत दिए गए हैं कि कुछ समूह विरोध प्रदर्शनों को सेना से जुड़े संवेदनशील ठिकानों तक ले जाने की कोशिश कर सकते हैं. इस चेतावनी के बाद सरकार ने स्पष्ट किया है कि धारा 144 किसी भी अप्रिय स्थिति को रोकने और सार्वजनिक सुरक्षा बनाए रखने के लिए आवश्यक है. हाल के राजनीतिक हालातों को देखते हुए प्रशासन कोई जोखिम उठाना नहीं चाहता.

एक दिग्गज कप्तान से जेल की कोठरी तक का सफर

क्रिकेट विश्व कप 1992 में पाकिस्तान को चैंपियन बनाने वाले इमरान खान बाद में प्रधानमंत्री बने और 2018 से 2022 तक सत्ता में रहे. उनके खिलाफ कई मामले पिछले साल से चल रहे हैं, जिनमें उन्हें सजा भी सुनाई गई. खान का कहना है कि सारे मामले राजनीतिक बदले की कार्रवाई है, लेकिन अब उनकी जेल में स्थिति को लेकर जो सवाल उठ रहे हैं, उसने पाकिस्तान की राजनीति में एक नया मोड़ जोड़ दिया है.

ये भी पढ़ें: Karnataka Politics: सज गई टेबल, शिवकुमार के घर पहुंचे सिद्धारमैया, ब्रेकफास्ट मीटिंग में क्या होगा?

[ad_2]