‘अल्फा’ से ‘तू मेरी जिंदगी है’ तक, 2025 में पर्दे पर आते-आते रह गईं ये फिल्में

[ad_1]


दिसंबर का महीना चल रहा है और अब साल 2025 खत्म होने जा रहा है. इस साल थिएटर्स में कई शानदार फिल्में रिलीज हुईं. वहीं कुछ फिल्मों की रिलीज डेट टाल दी गई जिसके बाद अब ये अगले साल पर्दे पर दस्तक देंगी. आलिया भट्ट की ‘अल्फा’ से लेकर कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘तू मेरी जिंदगी है’ तक इसी साल रिलीज होने वाली थी. यहां आप इन फिल्मों की नई रिलीज डेट देख सकते हैं.

अल्फा

  • यशराज फिल्म्स के बैनर तले बन रही फिल्म ‘अल्फा’ 25 दिसंबर 2025 को रिलीज होने वाली थी.
  • लेकिन मेकर्स ने फिल्म का काम पूरा ना होने की वजह से इसकी रिलीज डेट पोस्टपोन कर दी.
  • ‘अल्फा’ एक स्पाई थ्रिलर फिल्म है जो 17 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
  • फिल्म में आलिया भट्ट और शरवरी वाघ लीड रोल में दिखाई देंगे. वहीं बॉबी देओल भी फिल्म का हिस्सा हैं.

Year Ender 2025: 'अल्फा' से 'तू मेरी जिंदगी है' तक, 2025 में पर्दे पर आते-आते रह गईं ये फिल्में, जानें नई रिलीज डेट

वेलकम टू द जंगल

  • अक्षय कुमार स्टारर कॉमेडी फ्रेंचाइजी ‘वेलकम’ की तीसरी किस्त का टाइटल ‘वेलकम टू द जंगल’ रखा गया है.
  • ये फिल्म भी इसी साल थिएटर्स में रिलीज होने वाली थी लेकिन अब ये अगले साल रिलीज होगी.
  • फिल्म में परेश रावल, रवीना टंडन, लारा दत्ता से लेकर दिशा पाटनी तक नजर आएंगे. 

Year Ender 2025: 'अल्फा' से 'तू मेरी जिंदगी है' तक, 2025 में पर्दे पर आते-आते रह गईं ये फिल्में, जानें नई रिलीज डेट

तू मेरी जिंदगी है

  • रोमांटिक-म्यूजिकल फिल्म ‘तू मेरी जिंदगी है’ इसी साल दिवाली पर रिलीज होने वाली थी.
  • लेकिन अब कार्तिक आर्यन और श्रीलीला स्टारर ये फिल्म अगले साल थिएटर्स में दस्तक देगी.
  • अनुराग बसु के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म 1 मई, 2026 को रिलीज की जाएगी.

Year Ender 2025: 'अल्फा' से 'तू मेरी जिंदगी है' तक, 2025 में पर्दे पर आते-आते रह गईं ये फिल्में, जानें नई रिलीज डेट

ओ’रोमियो

  • शाहिद कपूर की रोमांटिक फिल्म ओ’ रोमियो को लेकर खबरें थीं कि ये 5 दिसंबर 2025 को रिलीज होगी.
  • हालांकि अब इस फिल्म को 14 फरवरी, 2025 को वैलेंटाइन डे पर सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा.
  • ओ’ रोमियो में शाहिद कपूर के साथ तृप्ति डिमरी लीड रोल में होंगी. वहीं नाना पाटेकर भी फिल्म का हिस्सा हैं.

Year Ender 2025: 'अल्फा' से 'तू मेरी जिंदगी है' तक, 2025 में पर्दे पर आते-आते रह गईं ये फिल्में, जानें नई रिलीज डेट

द राजा साब

  • साउथ स्टार प्रभास की ‘द राजा साब’ की रिलीज डेट भी कई बार पोस्टपोन की जा चुकी है.
  • अब ये हॉरर-कॉमेडी फिल्म 9 जनवरी, 2026 को थिएटर्स में रिलीज होगी.

[ad_2]

Bandhan Gold & Silver ETF Full Review | NFO Details, Returns Logic, Rally Explained | Money Live

[ad_1]

Bandhan Mutual Fund ने gold और silver की तेजी के बीच दो नए ETFs लॉन्च किए हैं: Bandhan Gold ETF और Bandhan Silver ETF. दोनों का लक्ष्य भारत में gold और silver की कीमतों के अनुसार, खर्चों से पहले, लगभग समान returns देना है. इन ETFs में 95 से 100 प्रतिशत निवेश physical gold और silver में होगा, जबकि 0 से 5 प्रतिशत debt या money market instruments में रखा जाएगा. NFO 1 से 3 दिसंबर तक खुला है और 12 दिसंबर 2025 के बाद ये दोनों funds नियमित खरीद-फरोख्त के लिए उपलब्ध होंगे. Minimum investment 1,000 रुपये है. पिछले कुछ वर्षों में gold और silver दोनों ने जबरदस्त रैली दिखाई है. 2025 में silver 100 प्रतिशत से ऊपर बढ़ चुका है और gold भी 65 से 66 प्रतिशत तक मजबूत चढ़ाई दिखा रहा है. यह वीडियो बताता है कि ये ETFs कैसे काम करते हैं, किन investors के लिए सही हैं और क्या आपको इनसे gold–silver rally का फायदा मिल सकता है.

[ad_2]

बीपीएससी 71वीं मुख्य परीक्षा का बिगुल बजा, कल से शुरू होंगे आवेदन; जानें डिटेल्स

[ad_1]


बिहार में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए एक बड़ा मौका आया है. बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 71वीं एकीकृत मुख्य (लिखित) परीक्षा 2025 के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इच्छुक उम्मीदवार 3 दिसंबर 2025 से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे, जबकि आवेदन की अंतिम तिथि 24 दिसंबर 2025 तय की गई है. सभी उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पूरा विज्ञापन और आवेदन प्रक्रिया देख सकते हैं.

1298 पदों पर भर्ती, पदों की संख्या बढ़ी

इस बार बीपीएससी की ओर से कुल 1298 पदों पर भर्ती निकाली गई है. शुरू में रिक्तियां 1250 थीं, लेकिन बाद में संशोधन करते हुए 34 नए पद जोड़े गए, जिससे कुल पद बढ़कर 1298 हो गए. यह बदलाव उन उम्मीदवारों के लिए राहत की खबर है जो अधिक अवसरों की उम्मीद कर रहे थे.

इतने अभ्यर्थियों ने दी प्रारंभिक परीक्षा

बीपीएससी की 71वीं प्रारंभिक परीक्षा के लिए इस बार भी बड़ी संख्या में आवेदनों की बाढ़ आ गई. कुल 4,71,012 उम्मीदवारों ने आवेदन किया, जिनमें से 3,16,762 अभ्यर्थियों ने परीक्षा में भाग लिया. यह परीक्षा 13 सितंबर को आयोजित की गई थी और इसके लिए बिहार के 37 जिलों में 912 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे. इतनी बड़ी संख्या में उम्मीदवारों की मौजूदगी से यह साबित होता है कि बीपीएससी आज भी युवाओं की पहली पसंद है.

14,261 अभ्यर्थी हुए सफल

प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है, जिसमें कुल 14,261 उम्मीदवारों को सफल घोषित किया गया है. 13,368 उम्मीदवार सामान्य प्रशासनिक सेवाओं के लिए सफल हुए हैं. वहीं 893 उम्मीदवार ने वित्तीय प्रशासनिक अधिकारी पद के लिए प्रारंभिक परीक्षा पास की है.

मुख्य परीक्षा का पैटर्न

  • सामान्य हिंदी
  • जनरल स्टडीज – पेपर 1
  • जनरल स्टडीज – पेपर 2
  • निबंध
  • वैकल्पिक विषय (उम्मीदवार द्वारा चुना गया विषय)

कैसे करें आवेदन

स्टेप 1: उम्मीदवार सबसे पहले बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
स्टेप 2: अगर आप पहली बार आवेदन कर रहे हैं, तो “New User Registration” पर क्लिक करें.
स्टेप 3: अपना नाम, जन्म तिथि, मोबाइल नंबर, ईमेल जैसी व्यक्तिगत जानकारी भरें.
स्टेप 4: रजिस्ट्रेशन पूरा होने पर आपके पास यूजर आईडी और पासवर्ड आएगा.
स्टेप 5: इनसे लॉगिन करें और फॉर्म में अपनी सभी जरूरी जानकारी दर्ज करें.
स्टेप 6: मांगे गए दस्तावेज सही फॉर्मेट में अपलोड करें.
स्टेप 7: अंत में फॉर्म सबमिट करें और भविष्य के लिए एक कॉपी सेव रखें.

यह भी पढ़ें – बिहार विधानसभा अध्यक्ष बने प्रेम कुमार, जानें कहां से और कितनी की है पढ़ाई-लिखाई

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

ट्रेंड सेट कर देते हैं गुजराती.. बीच सड़क पर दूल्हे के सामने गजब थिरकी दुल्हन, प्यार लुटाते दि

[ad_1]


Social Media Viral Video : आजकल सोशल मीडिया पर ऐसे कई वीडियो वायरल होते रहते हैं, जो लोगों का दिन बना देते हैं. खासकर शादियों में होने वाली मस्ती और डांस तो हमेशा ही इंटरनेट पर छाए रहते हैं. कभी दूल्हे की एंट्री वायरल होती है तो कभी दुल्हन का डांस, इसी कड़ी में एक नया वीडियो लोगों के दिलों पर राज कर रहा है. हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है, जिसने खूब धूम मचा दी है. इस वीडियो में एक गुजराती दुल्हन अपनी शादी की बरात के बीच ऐसा धमाकेदार डांस करती है कि देखने वाले बस देखते ही रह जाते हैं. दुल्हन का कॉन्फिडेंस, मुस्कान और जबरदस्त स्टेप्स देखकर हर कोई उसकी तारीफ करता दिखाई दे रहा है. यह वीडियो सोशल मीडिया अकाउंट @toocrafty__ से शेयर किया गया और अपलोड होते ही तेजी से वायरल हो गया. कुछ ही घंटों में इस पर लाखों व्यूज़, लाइक्स और कमेंट्स आ गए. 

दुल्हन का शानदार डांस, जिसने सबका दिल जीत लिया

वीडियो में दिख रही दुल्हन ने खूबसूरत गुलाबी रंग का गुजराती घाघरा-चोली और चुनरी पहना हुआ है. दुल्हन  शादी का फेमस गाना चौधरी पर बीच सड़क में ही ठुमके लगाने लगती है. उसकी एनर्जी, एक्सप्रेशन और गरबा-स्टाइल स्टेप्स इतने कमाल के हैं कि दूल्हा भी मुस्कुराए बिना नहीं रह पाता है. आस-पास खड़े लोग भी इस दुल्हन की हिम्मत और ग्रेस देखकर हैरान रह गए. ऐसा लग रहा था मानो दुल्हन ने पूरे माहौल में अपनी खुशियों की रंगोली बिखेर दी हो. कई लोग कहते दिखे कि गुजराती तो जहां जाते हैं, वहां अपना ट्रेंड छोड़ ही आते हैं. 


लोगों के जबरदस्त रिएक्शन दिल, आग और डांस इमोजी की बारिश

जैसे ही यह वीडियो वायरल हुआ, कमेंट सेक्शन में लोगों ने प्यार की बारिश शुरू कर दी. कोई दिल के इमोजी भेज रहा है, तो कोई आग और डांस वाले इमोजी भेजकर अपने रिएक्शन जता रहा है. एक यूजर ने लिखा दुल्हन हो तो ऐसी, कॉन्फिडेंस ही अलग लेवल का है. तो दूसरे ने कहा गुजराती गर्ल्स हर जगह मस्ती का माहौल बना देती हैं. लोगों को दुल्हन की स्माइल, डांस एनर्जी और दूल्हे के सामने उसका सिंपल अंदाज काफी पसंद आ रहा है. कई यूजर्स ने इसे कॉन्फिडेंस और खुशी का परफेक्ट कॉम्बो बताया. 

यह भी पढ़ें: बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान की 12वीं की मार्कशीट हो रही वायरल, नंबर देख यूजर्स ले रहे मजे


क्या स्मृति मंधाना और पलाश 7 दिसंबर को करने जा रहे हैं शादी? क्या है वायरल वेडिंग डेट का सच

[ad_1]


स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल की शादी 23 नवंबर को होनी थी, जो पोस्टपोन हो गई. अब सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि दोनों की शादी 7 दिसंबर को होने जा रही है. रविवार को पलाश शादी पोस्टपोन होने के बाद पहली बार पब्लिक में नजर आए थे, वह एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए थे. अब शादी की खबरों पर खुद स्मृति के भाई का बयान आया है.

स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल की शादी 7 दिसंबर को होगी, ये खबर वायरल होते ही फैंस भी दोनों को सोशल मीडिया पर शुभकामनाएं दे रहे हैं. एक यूजर ने सोशल मीडिया पर लिखा, “पलाश और स्मृति की शादी 7 दिसंबर को होगी, जिसमें सिर्फ करीबी दोस्त और रिश्तेदार शामिल होंगे.” एक अन्य यूजर ने बधाई देते हुए लिखा, “दोनों के लिए खुश हूं कि उनकी शादी होने जा रही है.”

स्मृति मंधाना के भाई ने क्या बताया?

स्मृति और पलाश की 7 दिसंबर को होने वाली शादी की खबर पर स्मृति के भाई श्रवण मंधाना का रिएक्शन आया है. उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए कहा, “मुझे इन अफवाहों के बारे में नहीं पता है. मुझे ये पता है कि शादी अभी तक पोस्टपोन ही है.”

क्यों पोस्टपोन हुई है स्मृति मंधाना की शादी?

स्मृति और पलाश मुच्छल की शादी 23 नवंबर को होनी थी, दोनों काफी खुश थे. शादी से पहले दोनों के परिवारों और दोस्तों ने हल्दी से लेकर संगीत सेरेमनी में खूब एन्जॉय किया. शादी वाले दिन खबर आई कि स्मृति के पिता की तबियत बहुत ज्यादा खराब हो गई है, जिस कारण शादी टल गई है. इसके बाद पता चला कि पलाश को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया. दोनों परिवारों ने सेहत को प्राथमिकता देते हुए शादी टालने के फैसला किया.

हालांकि सोशल मीडिया पर पलाश के कुछ मैसेज के स्क्रीनशॉट वायरल हुए, जिनमें दावा किया गया कि पलाश स्मृति को धोखा दे रहे थे और शादी रोकने का फैसला इसी कारण से हुआ. हालांकि आधिकारिक तौर पर कहीं पर उन खबरों की पुष्टि नहीं हुई.



[ad_2]

क्या दुनिया में होने वाली महाविनाशकारी जंग? एलन मस्क की इस भविष्यवाणी ने उड़ाई सभी की नींद

[ad_1]


बिना फिल्टर के अपनी राय सोशल मीडिया पर शेयर करने वाले दुनिया के सबसे अमीर लोगों में शुमार एलन मस्क ने एक बड़ी भविष्यवाणी कर डाली है. उन्होंने कहा है कि आने वाले समय में दुनिया जल्द एक ग्लोबल वॉर में फंसने वाली है. उन्होंने एक पोस्ट का जवाब देते हुए, यह भविष्यवाणी की है. 

इस पोस्ट पर ग्लोबल गवर्नेंस में परमाणु निवारण के असर की चर्चा की गई थी. इसे एक हंटर नाम के यूजर ने पोस्ट किया था. इसमें कहा गया था कि दुनिया भर की सरकारें युद्ध के किसी भी बाहरी खतरे की कमी के चलते गवर्नेंस में कम असरदार थीं. 

सोशल मीडिया पर क्या कहा?
यूजर ने अपने पोस्ट में लिखा, सभी सरकारें बेकार हैं क्योंकि न्यूक्लियर हथियार अब पावरफुल देशों के बीच युद्ध या उसके खतरे को रोकते हैं. अबकी सरकारों पर किसी तरह का बाहरी या बाजार का दबाव नहीं है. 

इस पर एलन मस्क ने जवाब देते हुए इतना कहा कि युद्ध होने वाला है. मस्क के अनुसार युद्ध आने वाले 5 से 10 साल के बीच में होने वाला है. 

हालांकि यह पुष्टी नहीं हो सकी है कि मस्क ने यह जबाव मजाक में दिया, या फिर गंभीर रूप से इस बारे में चर्चा की है. 

AI Chat Bot ग्रॉक ने क्या बताया
उनके इस बयान पर कुछ लोगों ने AI चैटबॉट ग्रोक पर विश्लेषण मांगा तो ग्रोक ने लिखा कि एलन ने उस पोस्ट में पार्टियों या वजहों को नहीं बताया है. हमने उनके पिछले बयानों में यूरोप और यूके में बड़े पैमाने पर माइग्रेशन और आइडेंटिटी पॉलिटिक्स या ताइवान पर यूएस-चीन या यूक्रेन-रूस युद्ध को तीसरे विश्वयुद्ध तक बढ़ने के ग्लोबल वॉर की चेतावनी दी है.

DOGE के मास्टरमाइंड रह चुके हैं मस्क

मस्क स्पेस एक्स के मालिक रहे हैं. इस बार के राष्ट्रपति चुनाव में उनका बड़ा हस्तक्षेप था. लेकिन उनके इस बयान को गंभीरता से इसलिए भी लिया जा रहा है, क्योंकि वह यूएस प्रेसीडेंट के अंडर डिपार्टमेंट ऑफ गवर्नमेंट एफिशिएंसी (DOGE) के मास्टरमाइंड रह चुके हैं. उनके काम को देखते हुए उनकी टिप्पणी ने सीधा ध्यान खींचा है. 



[ad_2]

TECH EXPLAINED: भारत के नए AI नियम आपका फोन चलाने का तरीका बदल देंगे! इंटरनेट यूज़र्स के लिए शु

[ad_1]

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

Artificial Intelligence: भारत में AI अब सिर्फ एक तकनीक नहीं, बल्कि डिजिटल लाइफ़ का रोज़मर्रा का हिस्सा बन चुका है चाहे चैटिंग हो, ऑनलाइन पेमेंट हों या फिर वे ऐप्स जो आपकी पसंद के हिसाब से वीडियो, ख़बरें और शॉपिंग सुझाव दिखाते हैं. जैसे-जैसे AI का दायरा बढ़ रहा है, वैसे-वैसे यह सवाल भी बड़ा हो रहा है कि इस शक्तिशाली तकनीक को कैसे नियंत्रित किया जाएगा और आम नागरिकों की सुरक्षा कैसे सुनिश्चित होगी.

इन्हीं चिंताओं को देखते हुए केंद्र सरकार ने India AI Governance Guidelines जारी की हैं. लगभग 65 पन्नों वाली यह डॉक्यूमेंट बताती है कि देश में AI को सुरक्षित, पारदर्शी और सभी के लिए उपयोगी बनाने के लिए किस दिशा में कदम उठाए जाएंगे. भले यह दिशा-निर्देश बड़ी नीतियों पर आधारित हों लेकिन इसका सबसे बड़ा प्रभाव उन करोड़ों लोगों पर पड़ेगा जो रोज अपने स्मार्टफोन और इंटरनेट सेवाओं पर निर्भर रहते हैं. सरकार का सबसे बड़ा संदेश यह है कि AI पर जनता का भरोसा ही इसका आधार है और अगर भरोसा कमजोर पड़ा तो तकनीक का विस्तार भी रुक जाएगा.

AI ऐप्स में साफ़-सुथरे खुलासे और पारदर्शिता की शुरुआत

नए नियमों के लागू होने के बाद यूज़र्स के डिजिटल अनुभव का सबसे बड़ा बदलाव पारदर्शिता के रूप में सामने आएगा. सरकार ने साफ़ कहा है कि AI सिस्टम ‘Understandable by Design’ होने चाहिए यानी किसी भी ऐप में इस्तेमाल हो रही AI के बारे में यूज़र को सरल और समझ में आने वाले खुलासे मिलें.

इसका असर यह होगा कि आपकी स्क्रीन पर जो भी AI-जनित सामग्री दिखेगी, चैटबॉट से होने वाली बातचीत, या फिर शॉपिंग/लोन जैसे ऐप्स की सिफारिशें इन सबकी वजहें स्पष्ट तौर पर बतानी होंगी. एल्गोरिदम अब अपने फैसले छुपाकर नहीं रख पाएंगे.

सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि पूरी AI वैल्यू-चेन डिज़ाइन, डेवलपमेंट से लेकर ऑपरेशन तक की पारदर्शिता ज़रूरी है ताकि किसी भी गलती या दुरुपयोग पर तुरंत कार्रवाई की जा सके.

डीपफेक और खतरनाक AI कंटेंट पर सख़्त नियंत्रण

AI के बढ़ते दुरुपयोग से सबसे ज्यादा चिंता डीपफेक्स को लेकर है. फर्जी वीडियो, आवाज़ और तस्वीरों ने लोगों की निजता और सुरक्षा को गंभीर खतरा बना दिया है. दिशानिर्देशों में इसे समाज के लिए तेज़ी से बढ़ता हुआ ख़तरा बताया गया है और तुरंत कदम उठाने की ज़रूरत जताई गई है.

सरकार चाहती है कि AI-बने वीडियो और तस्वीरें वॉटरमार्क के साथ आएं ताकि असली और नकली कंटेंट की पहचान आसान हो. साथ ही प्लेटफॉर्म्स को ऐसे सिस्टम बनाने होंगे जो डीपफेक तैयार करने वालों का पता लगा सकें. दस्तावेज़ में खासतौर पर यह भी कहा गया है कि महिलाएं AI-आधारित गैर-सहमति वाले कंटेंट की शिकार सबसे अधिक बन रही हैं, इसलिए उनके लिए अलग से सुरक्षा उपाय और सख्त कानूनी कार्रवाई जरूरी है.

डाटा प्राइवेसी के कड़े नियम और यूज़र के अधिकार

AI मॉडलों को ट्रेन करने के लिए उपयोगकर्ताओं का डाटा सबसे महत्वपूर्ण आधार है. इसी वजह से सरकार ने यह साफ कहा है कि AI सिस्टम को भारत के डेटा प्रोटेक्शन कानूनों के अनुरूप चलाना अनिवार्य होगा.

AI मॉडल में किसी भी उपयोगकर्ता का डाटा इस्तेमाल करने से पहले स्पष्ट सहमति लेनी होगी. यूज़र्स को यह भी बताना होगा कि उनका कौन-सा डेटा किस उद्देश्य के लिए लिया जा रहा है और उसका इस्तेमाल कैसे होगा. भविष्य में यूज़र्स को अपने डाटा को अन्य सेवाओं पर ट्रांसफर करने का अधिकार (डेटा पोर्टेबिलिटी) भी मिल सकता है जिससे डिजिटल स्वतंत्रता और बढ़ेगी.

AI की वजह से नुकसान हो तो शिकायतों का तेज समाधान

दिशानिर्देशों ने ग्रिवेंस रिड्रेसल पर खास ध्यान दिया है. सरकार का कहना है कि हर कंपनी और प्लेटफॉर्म को ऐसा सिस्टम बनाना होगा जहां यूज़र AI-संबंधित किसी भी नुकसान की शिकायत आसानी से दर्ज करा सके. इसके लिए मल्टी-लैंग्वेज सपोर्ट, त्वरित प्रतिक्रिया और समाधान की स्पष्ट जानकारी देना अनिवार्य होगा. इसके साथ ही, एक राष्ट्रीय AI Incident Database बनाने की भी सिफारिश की गई है, जहां AI से जुड़े सभी घटनाक्रम दर्ज होंगे ताकि समय रहते जोखिमों का पता लग सके.

स्मार्टफोन और इंटरनेट को साइबर हमलों से मजबूत सुरक्षा

AI का दुरुपयोग साइबर अटैक, डेटा पॉइज़निंग या सिस्टम के साथ छेड़छाड़ जैसे रूप भी ले सकता है. दिशानिर्देश इन खतरों पर चेतावनी देते हुए मजबूत सुरक्षा उपायों की जरूरत बताते हैं. इससे डिजिटल इकोसिस्टम में बेहतर सुरक्षा आएगी—चाहे वह ऐप्स हों, नेटवर्क हों या फिर खुद स्मार्टफ़ोन. AI-आधारित खतरे पहचानने वाली तकनीकें और सुरक्षा ऑडिट आम बात बन जाएंगी.

AI साक्षरता बढ़ाने के लिए बड़े स्तर पर जागरूकता अभियान

दस्तावेज़ में बार-बार इस बात पर जोर दिया गया है कि जनता को AI के बारे में जागरूक करना बेहद जरूरी है यह कैसे काम करता है, इसके फायदे क्या हैं और इसके जोखिम क्या हो सकते हैं. सरकार राष्ट्रीय स्तर पर ट्रेनिंग प्रोग्राम और पब्लिक कैंपेन चलाने की तैयारी में है ताकि लोग डीपफेक पहचान सकें, गलत सुझावों को समझ समझ सकें और तकनीक का सुरक्षित तरीके से इस्तेमाल कर सकें.

यह भी पढ़ें:

WhatsApp का कमाल! अब बिना सुने किसी भी Voice Message को ऐसे पढ़ सकेंगे, ट्रिक जानकर दंग रह जाएंगे

[ad_2]

‘हिंदू मुस्लिम भाईचारा ऑन टॉप’ अमन शर्मा और इमरान अली की एक साथ निकली बिंदौरी- वीडियो वायरल

[ad_1]


देश में अक्सर हिंदू मुस्लिम भाईचारे को लेकर कलेश होते रहते हैं. सोशल मीडिया तमाम ऐसे वीडियो से भरा पड़ा है जिसमें लोग नफरती भाषाओं का उपयोग करते हैं. लेकिन इन सभी भाषाओं और भाषणों पर पानी फैरता एक वीडियो इन दिनों इंटरनेट पर छाया हुआ है जिसमें हिंदू मुस्लिम भाईचारे की एक मिसाल पेश की है. वीडियो में दो लड़कों जो अलग अलग धर्मों से आते हैं अपने मोहल्ले में एक साथ बैंड बाजा और घोड़ी लेकर निकले हैं और मौका है उनकी बिंदौरी का, जिसे शादी से एक दिन पहले निभाया जाता है.

एक साथ निकली अमन और इमरान की बिंदौरी

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो बड़े जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है जिसमें दो लड़कों जिनका नाम अमन शर्मा और इमरान अली बताया जा रहा है एक ही गांव और मोहल्ले के रहने वाले हैं. शादी के मौके पर जब बिंदौरी निकालने की बात आई तो दोनों एक साथ घोड़ी पर बैठ कर निकले और लोगों को भाईचारे का इतना प्यारा पैगाम दिया कि लोग बस तारीफ करते नहीं थक रहे हैं.


हिंदू मुस्लिम भाईचारे की पेश की मिसाल

वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों दूल्हे अलग अलग घोड़ी पर बैठे हैं और बैंड बाजे के साथ दोनों की बिंदौरी धूम धाम से निकाली जा रही है. दोनों के घर वाले और मेहमान एक साथ घोड़ी के आगे आगे बैंड बाजे की धुन पर डांस करते और मौज करते आगे बढ़ रहे हैं. वीडियो ने एक बार फिर से हिंदू मुस्लिम भाईचारे को जोर देकर ऊपर खींचा है और एक उदाहरण समाज के सामने पेश किया है.

यह भी पढ़ें: इसे कहते हैं संस्कार… नन्ही-सी बच्ची ने डमी के छू लिए पैर, वीडियो देख आप भी हो जाएंगे इमोशनल

यूजर्स ने भी बांधे तारीफों के पुल

वीडियो को  sadik_snake_lover नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…दोनों भाइयों का प्यार हमेशा बना रहे. एक और यूजर ने लिखा…हिंदू मुस्लिम एकता जिंदाबाद. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…दोनों भाइयों को शादी की बहुत बहुत मुबारकबाद.

यह भी पढ़ें: लहंगा पहन हसीना ने भोजपुरी गानों पर लगाए झन्नाटेदार ठुमके! वीडियो देख पिघल जाएंगे आप


रोती रही दुल्हन बाप ने 50 साल बूढ़े दूल्हे से ब्याह दी जवान बेटी! वीडियो देख खौल उठेगा खून

[ad_1]


कहते हैं शादियां दो आत्माओं का मिलन होती है. प्रेम और सहमति ना हो तो शादी के बाद इंसान का जीवन नर्क बन जाता है. ऐसे में कई बार लोग अपनी जिद और समाज की धारणाओं के चलते बच्चों को वहां ब्याह देते हैं जहां शादी करने का उनका मन नहीं होता. इसी से जुड़ा एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एक लड़की को घर वाले जबरन 50 साल के शख्स के साथ विदा करते दिखाई दे रहे हैं. वीडियो वायरल होने के बाद इंटरनेट पर हंगामा मच गया है.

50 साल के बूढ़े से ब्याह दी अपनी बेटी

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक दुल्हन जोर-जोर से रोती बिलखती दिखाई दे रही है जिसे घर वाले जबरन 50 साल के दूल्हे के साथ विदा करने पर अड़े हुए हैं. दुल्हन रो रही है, चीख रही है, बिलख रही है और जाने को तैयार नहीं है लेकिन फिर भी घर वाले उसका हाथ जबरन उसकी उम्र से कई ज्यादा बड़े दूल्हे के हाथ में थमा रहे हैं. दुल्हन का रोना और बिलखना घर वालों और ससुराल वालों को प्रभावित कर ही नहीं रहा है.

रोती रही बिलखती रही निर्दयी बना रहा पिता

रोती दुल्हन का हाथ दूल्हे ने पकड़ा है और दूल्हा भी उसे जबरन साथ ले जाने पर राजी है. वहीं दुल्हन का पिता एक तरफ खड़े होकर अपनी बेटी के साथ हो रही ज्यादती को न केवल देख रहा है बल्कि लोगों का साथ भी दे रहा है. वीडियो लोगों का खून खौला रहा है और एक बार फिर जबरन विवाह पर लोगों ने ऑनलाइन बहस को जन्म दे दिया है. लोग घर वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग तक कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: लहंगा पहन हसीना ने भोजपुरी गानों पर लगाए झन्नाटेदार ठुमके! वीडियो देख पिघल जाएंगे आप

यूजर्स का खौल उठा खून

वीडियो को @NazneenAkhtar23 नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…इस शादी के खिलाफ पुलिस को कार्रवाई करनी चाहिए. एक और यूजर ने लिखा…दुल्हन के घर वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई हो. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…ये लोग इंसान की शक्ल में हैवान हैं.

यह भी पढ़ें: इसे कहते हैं संस्कार… नन्ही-सी बच्ची ने डमी के छू लिए पैर, वीडियो देख आप भी हो जाएंगे इमोशनल


प्यार में अंधी इस हसीना ने 16 साल की उम्र में ‘गे’ को किया डेट! शादी में मिला दर्द

[ad_1]

ये हसीना कोई और नहीं बल्कि पूर्व मिस इंडिया सेलिना जेटली हैं, जिनकी पर्सनल लाइफ किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं रही है. करियर के पीक पर एक्ट्रेस ने शादी कर ली, लेकिन उनकी पर्सनल लाइफ में तूफान आ गया. अब उनका रिश्ता कोर्ट तक पहुंच गया है.

ये हसीना कोई और नहीं बल्कि पूर्व मिस इंडिया सेलिना जेटली हैं, जिनकी पर्सनल लाइफ किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं रही है. करियर के पीक पर एक्ट्रेस ने शादी कर ली, लेकिन उनकी पर्सनल लाइफ में तूफान आ गया. अब उनका रिश्ता कोर्ट तक पहुंच गया है.

सेलिना जेटली का जन्म शिमला के एक हिंदू-पंजाबी परिवार में हुआ था. एक्ट्रेस के सभी भाई आर्मी बैकग्राउंड से ताल्लुक रखते हैं. लेकिन, उन्होंने मॉडलिंग की तरफ रुख किया और साल 2001 में फेमिना मिस इंडिया का खिताब अपने नाम किया.

सेलिना जेटली का जन्म शिमला के एक हिंदू-पंजाबी परिवार में हुआ था. एक्ट्रेस के सभी भाई आर्मी बैकग्राउंड से ताल्लुक रखते हैं. लेकिन, उन्होंने मॉडलिंग की तरफ रुख किया और साल 2001 में फेमिना मिस इंडिया का खिताब अपने नाम किया.

सेलिना ने महज 20 साल की उम्र में साल 2003 में फिल्म जानशीन से बॉलीवुड में कदम रखा.एक्ट्रेस ने नो एंट्री, गोलमाल रिटर्न्स और हे बेबी जैसी कई बड़ी फिल्मों में काम किया. लेकिन, उन्हें बड़ी सफलता नहीं मिल पाई.

सेलिना ने महज 20 साल की उम्र में साल 2003 में फिल्म जानशीन से बॉलीवुड में कदम रखा.एक्ट्रेस ने नो एंट्री, गोलमाल रिटर्न्स और हे बेबी जैसी कई बड़ी फिल्मों में काम किया. लेकिन, उन्हें बड़ी सफलता नहीं मिल पाई.

आखिरी बार सेलिना को 2011 में थैंक यू में देखा गया था. उसके बाद उन्होंने एक्टिंग छोड़ दी.एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि 16 साल की उम्र में उन्हें एक ऐसे शख्स से प्यार हो गया था जो गे था.उन्हें इस बात की कोई जानकारी नहीं थी और ना दोस्तों की बातों पर यकीन किया.

आखिरी बार सेलिना को 2011 में थैंक यू में देखा गया था. उसके बाद उन्होंने एक्टिंग छोड़ दी.एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि 16 साल की उम्र में उन्हें एक ऐसे शख्स से प्यार हो गया था जो गे था.उन्हें इस बात की कोई जानकारी नहीं थी और ना दोस्तों की बातों पर यकीन किया.

इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने कहा था कि ये उनकी जिंदगी का पहला धोखा था. उन्हें तब यकीन हुआ था जब उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड को उसी के दोस्त के संग रंगे हाथों पकड़ लिया था.

इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने कहा था कि ये उनकी जिंदगी का पहला धोखा था. उन्हें तब यकीन हुआ था जब उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड को उसी के दोस्त के संग रंगे हाथों पकड़ लिया था.

इस धोखे से वो बुरी तरह से टूट गई थीं और फिर ब्रेकअप कर लिया.

इस धोखे से वो बुरी तरह से टूट गई थीं और फिर ब्रेकअप कर लिया.

2010 में सेलिना की मुलाकात ऑस्ट्रेलियाई बिजनेसमैन पीटर हाग से हुई. जल्द ही दोनों को प्यार हो गया और 2011 में दोनों ने शादी कर ली. उस समय उनका मानना था कि उनकी जिंदगी की नई और खुशहाल शुरुआत हो रही है.

2010 में सेलिना की मुलाकात ऑस्ट्रेलियाई बिजनेसमैन पीटर हाग से हुई. जल्द ही दोनों को प्यार हो गया और 2011 में दोनों ने शादी कर ली. उस समय उनका मानना था कि उनकी जिंदगी की नई और खुशहाल शुरुआत हो रही है.

शादी के 15 साल बाद एक्ट्रेस की जिंदगी में बड़ा तूफान आया है. उन्होंने पति पीटर हाग पर प्रॉपर्टी हड़पनेस लड़ाई-मारपीट,मानसिक शोषण और क्रूरता जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं.

शादी के 15 साल बाद एक्ट्रेस की जिंदगी में बड़ा तूफान आया है. उन्होंने पति पीटर हाग पर प्रॉपर्टी हड़पनेस लड़ाई-मारपीट,मानसिक शोषण और क्रूरता जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं.

Published at : 02 Dec 2025 05:17 PM (IST)

बॉलीवुड फोटो गैलरी

[ad_2]