10000 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी में Swiggy, जानें ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनी का मेगा प्लान

[ad_1]


Swiggy: ऑनलाइन फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म स्विगी (Swiggy) 10,000 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी में है. इसके लिए कंपनी क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट (QIP) का रूट पकड़ेगी. स्विगी अगले हफ्ते तक इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स से 10,000 करोड़ रुपये (1.1 बिलियन डॉलर) जुटाने वाली है.

नाम न जाहिर करने की शर्त पर एक सूत्र ने बताया कि कंपनी ने शेयर सेल को मैनेज करने के लिए तीन बैंकों को शॉर्टलिस्ट किया है – सिटीग्रुप इंक. और जेपी मॉर्गन चेस एंड कंपनी की इंडियन यूनिट्स और कोटक महिंद्रा कैपिटल कंपनी. बोर्ड ने भी 7 नवंबर को क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट के जरिए 10,000 करोड़ रुपये तक जुटाने के प्लान को मंजूरी दी थी, जिस पर शेयरहोल्डर और रेगुलेटरी अप्रूवल का मिलना अभी बाकी है. डील का समय और साइज अभी भी बदल सकता है. 

दूसरी तिमाही में कंपनी को घाटा

कारोबारी साल 2025 की सितंबर तिमाही में स्विगी को 1092 करोड़ रुपये का घाटा हुआ, जो एक साल पहले हुए 626 करोड़ रुपये के घाटे से कहीं ज्यादा थी. हालांकि, इस दौरान कंपनी का ऑपरेश्नल रेवेन्यू पिछले साल की समान तिमाही के 3601 करोड़ रुपये से बढ़कर 5561 करोड़ रुपयेतक पहुंच गया था. सितंबर के महीने में ही स्विगी ने बाइक-टैक्सी सर्विस प्रोवाइडर रैपिडो में अपनी पूरी हिस्सेदारी बेचने को मंजूरी दे दी. यह सौदा करीब 2400 करोड़ रुपये में हुआ.

रैपिडो में बेच दिया अपना हिस्सा

तीन साल पहले अप्रैल 2022 में करीब 1000 करोड़ रुपये रैपिडो में 12 परसेंट हिस्सेदारी खरीदी थी. पिछले महीने नुवामा इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज ने कहा था कि लगभग 7,000 करोड़ रुपये नकद से स्विगी की वित्तीय स्थिति को मजबूती मिली है. इसमें रैपिडो में बेची गई हिस्सेदारी से मिली रकम भी शामिल है. कंपनी अब क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट के जरिए 10,000 करोड़ रुपये तक जुटाने का प्लान बना रही है. 

Zomato की राह चला स्विगी

जोमैटो (Zomato) ने भी पिछले साल क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट के जरिए 8500 करोड़ रुपए का फंड जुटाया था. कंपनी ने इसके पीछे वजह अपने पास कैश रिजर्व बढ़ाने को बताया था. अब स्विगी भी इस राह पर चलने के लिए तैयार है. ऐसे में बताया जा रहा है कि इससे दोनों कंपनियों में प्रतिस्पर्धा बढ़ने की संभावना है. 

ये भी पढ़ें:

LIC ने बढ़ाई अडानी की ACC में हिस्सेदारी, आखिर क्या है सरकार का कहना? जानें पूरा मामला 

[ad_2]

iPhone SE फर्स्ट जनरेशन हुआ ऐप्पल की विंटेज लिस्ट में शामिल, यूजर्स के लिए क्या है इसका मतलब?

[ad_1]

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

ऐप्पल ने iPhone SE फर्स्ट जनरेशन को अपनी विंटेज प्रोडक्ट लिस्ट में शामिल कर लिया है. छोटे आकार वाला यह आईफोन काफी हिट साबित हुआ था और लोगों ने इसे हाथों-हाथ लिया था. अब यह फोन विंटेज लिस्ट में आ गया है. ऐप्पल आमतौर पर उन प्रोडक्ट्स को अपनी विंटेज लिस्ट में शामिल करती है, जिनकी बिक्री को 5 साल पहले बंद कर दिया गया था, लेकिन बिक्री बंद होने को सात साल नहीं हुए हैं. आइए जानते हैं कि इससे यूजर्स पर क्या असर पड़ेगा. 

विंटेज लिस्ट में शामिल होने का ग्राहकों के लिए क्या मतलब?

अगर आप iPhone SE फर्स्ट जनरेशन यूज कर रहे हैं तो इस फैसले का आपके लिए बहुत महत्व है. विंटेज लिस्ट में शामिल प्रोडक्ट्स को ऐप्पल के ऑथोराइज्ड सर्विस सेंटर पर रिपेयर के लिए ले जाया जा सकता है. हालांकि, पार्ट्स उपलब्ध होने पर इस आईफोन को रिपेयर किया जाएगा. विंटेज लिस्ट वाले प्रोडक्ट के पार्ट्स के लिए ऐप्पल गारंटी नहीं लेती है. ऐसे में अगर इस आईफोन की बैटरी या स्क्रीन खराब हो जाती है तो कई जगह इसे रिपेयर किया जा सकता है और कई जगह यूजर्स को वापस भी लौटाया जा सकता है. इसकी रिपेयरिंग पार्ट्स की उपलब्धता पर निर्भर करेगी. 

सात साल होने के बाद क्या होता है?

किसी डिवाइस की बिक्री बंद होने के सात साल बाद ऐप्पल उसके हार्डवेयर देना पूरी तरह बंद कर देती है. इसका मतलब है कि अगर आपके पास ऐसा डिवाइस है, जिसकी बिक्री बंद हुए सात साल से ज्यादा हो चुके हैं तो ऐप्पल की तरफ से आपको किसी प्रकार की कोई हेल्प नहीं मिलेगी. न तो ऐप्पल के सर्विस सेंटर पर इसे रिपेयर किया जाएगा और न ही इसके नए पार्ट्स मिलेंगे. ऐसे में अगर पुराना डिवाइस खराब हो जाता है तो आप केवल थर्ड-पार्टी सर्विस सेंटर से ही इसे रिपेयर करवा पाएंगे.

ये भी पढ़ें-

भारतीय मूल के Amar Subramanya को ऐप्पल में बड़ी जिम्मेदारी, संभालेंगे यह पद, जानिए उनके बारे में

[ad_2]

बेंगलुरु के जाम में फंसे UP सपा सांसद राजीव राय! सिस्टम को बताया बेकार, पुलिस पर भी ली चुटकी

[ad_1]


बेंगलुरु का ट्रैफिक वैसे ही देशभर में बदनाम है, लेकिन इस बार इसकी शिकायत किसी आम यात्री ने नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश के सांसद राजीव राय ने की है. उनकी एक सोशल मीडिया पोस्ट ने पूरे शहर में ट्रैफिक मैनेजमेंट को लेकर नई बहस छेड़ दी है. अब सोशल मीडिया यूजर्स भी इस बहस में कूद पड़े हैं और वाद विवाद का दौर जारी है.

बेंगलुरु के जाम में फंसे उत्तर प्रदेश के सांसद राजीव राय

30 नवंबर को बेंगलुरु एयरपोर्ट जाते वक्त उत्तर प्रदेश के सांसद राजीव राय भी उसी समस्या का शिकार हुए, जिसकी शिकायत शहर के लोग रोज करते हैं. लंबा और परेशान कर देने वाला ट्रैफिक जाम. डॉ. राजकुमार समाधि रोड पर सांसद की कार एक घंटे से ज्यादा समय तक फंसी रही. इस घटना से नाराज होकर उन्होंने सोशल मीडिया पर खुलकर अपनी नाराजगी जाहिर की. उन्होंने मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, बेंगलुरु पुलिस और वरिष्ठ अधिकारियों को टैग करते हुए लिखा कि शहर में ट्रैफिक व्यवस्था बेहद खराब है और किसी की सुनवाई नहीं हो रही.

सांसद का दावा, किसी ने नहीं उठाया फोन

राजीव राय ने दावा किया कि उन्होंने कई बार ट्रैफिक पुलिस को फोन किया, लेकिन किसी ने भी उनका फोन नहीं उठाया. अपनी पोस्ट में उन्होंने उन सभी अनुत्तरित कॉल्स के स्क्रीनशॉट्स भी शेयर किए. उन्होंने कहा कि आसपास एक भी पुलिसकर्मी दिखाई नहीं दिया और पुलिस को “गैर-जिम्मेदार” और “अक्षम” तक कह डाला. सांसद ने यह भी लिखा कि खराब ट्रैफिक प्रबंधन की वजह से बेंगलुरु जैसे खूबसूरत शहर की छवि खराब हो रही है, जो पहले से ही भारी भीड़भाड़ के लिए मशहूर है.

यह भी पढ़ें: इसे कहते हैं संस्कार… नन्ही-सी बच्ची ने डमी के छू लिए पैर, वीडियो देख आप भी हो जाएंगे इमोशनल

सोशल मीडिया पर आई प्रतिक्रियाएं की बाढ़

सांसद की इस शिकायत पर सोशल मीडिया पर तुरंत प्रतिक्रिया आने लगी. कई लोगों ने उनकी बात का समर्थन किया और कहा कि बेंगलुरु का ट्रैफिक वाकई बहुत खराब हो चुका है और प्रशासन को तुरंत कदम उठाने चाहिए. लेकिन कुछ लोग सांसद से सहमत नहीं थे. एक एक्स यूजर ने तंज कसते हुए लिखा.. “सर, रविवार के व्यस्त समय में समय पर निकलिए, खास सुविधा क्यों चाहिए? हम आम लोग तो रोज ऐसे ही जाम में फंसते हैं.”

यह भी पढ़ें: लहंगा पहन हसीना ने भोजपुरी गानों पर लगाए झन्नाटेदार ठुमके! वीडियो देख पिघल जाएंगे आप

दूसरे वनडे से ठीक पहले कैलिस ने मार्को यानसेन पर दिया बड़ा बयान, भारतीय फैंस को जानना चाहिए

[ad_1]


इंटरनेशनल क्रिकेट के सबसे दिग्गज ऑलराउंडरों में से एक पूर्व दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेटर जैक कैलिस ने अपने देश के युवा हरफनमौला खिलाड़ी मार्को यानसेन को लेकर बड़ा बयान दिया है. कैलिस का यह बयान भारत और दक्षिण अफ्रीका के दूसरे वनडे से ठीक पहले आया है. कैलिस ने कहा कि यानसेन ने हाल के महीनों में अपनी बल्लेबाजी में जो सुधार किया है, वह उन्हें आधुनिक क्रिकेट के शीर्ष हरफनमौला खिलाड़ियों में जगह बनाने में मददगार होगा. 

बता दें कि रांची में खेले गए पहले वनडे में मार्को यानसेन ने गेंद और बल्ले दोनों से शानदार प्रदर्शन किया था. गेंदबाजी में 2 विकेट चटकाने के बाद यानसेन ने बल्लेबाजी में 39 गेंद में 70 रन बनाए थे. इससे पहले भारत के खिलाफ गुवाहाटी टेस्ट में यानसेन ने बल्ले और गेंद दोनों से मैच विनिंग प्रदर्शन किया था. 

जैक कैलिस ने मंगलवार को एसए20 द्वारा आयोजित भारतीय मीडिया के साथ एक विशेष बातचीत के दौरान कहा, “उसका साल शानदार रहा है, है ना? उसमें हमेशा से क्षमता थी. बस उसे अपने खेल को समझने की जरूरत थी. जाहिर है अब वह इसे समझ गया है और अच्छा संतुलन बना रहा है. यानसेन की गेंदबाजी हमेशा शानदार रही है. पिछले कुछ वर्षों में उन्होंने बल्ले से अपनी प्रतिभा का पूरा इस्तेमाल नहीं किया था, लेकिन अब उन्होंने निश्चित रूप से इसमें सुधार किया है. वह अब एक बेहतरीन हरफनमौला हैं. मुझे लगता है कि वह एसए20 में एक बड़ी भूमिका निभाएंगे.”

बल्ले से शानदार योगदान देने के अलावा यानसेन ने भारत के खिलाफ दो टेस्ट मैचों में 12 विकेट भी लिए थे. दक्षिण अफ्रीका ने इस सीरीज को 2-0 से जीत था. कैलिस को एसए20 यानसेन से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है. उन्होंने कहा, “उनकी टीम (सनराइजर्स ईस्टर्न केप) उसे अलग-अलग भूमिकाओं में इस्तेमाल कर सकती है. निचले क्रम में वह प्रभावी है लेकिन उसकी बल्लेबाजी को देखते हुए टीम उसका इस्तेमाल कही भी कर सकती है. वह एक बेहतरीन ऑलराउंडर साबित होगा.”

दक्षिण अफ्रीका के लिए 166 टेस्ट मैचों में 45 शतकों के साथ 55.37 की औसत से 13289 रन बनाने वाले कैलिस को कॉर्बिन बॉश से भी हरफनमौला प्रदर्शन की उम्मीद है. बॉश ने रांची वनडे में भारत के खिलाफ 67 रनों की पारी खेलकर और दो विकेट लेकर अपने कौशल की झलक दिखाई थी.

[ad_2]

सीमा सचिन के घर आया 50 हजार रुपये लाइट का बिल! देखते ही दोनों के हुए होश फाख्ता- वीडियो वायरल

[ad_1]


सोशल मीडिया पर आए दिन अनोखे और दिलचस्प वीडियो सामने आते रहते हैं, लेकिन इस बार जिस वीडियो ने लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है, वह किसी बड़े सेलिब्रिटी का नहीं, बल्कि आम कपल सीमा और उनके भारतीय पति सचिन का है. घर बनाने के दौरान आने वाले खर्चों और रोज–रोज निकलने वाले नए बिलों पर इनके बीच होने वाली हल्की–फुल्की नोकझोंक ने लोगों को खूब हंसाया और जोड़ भी दिया.

सीमा सचिन के घर आया 50 हजार रुपये लाइट का बिल

सोशल मीडिया पर एक नया वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें सीमा और उनके भारतीय पति सचिन अपने घर में खड़े होकर हल्की-फुल्की नोकझोंक करते नजर आ रहे हैं. वीडियो में सचिन अपने हाथ में एक पर्ची लिए हुए है, जिसमें उनके नए मकान में होने वाली लाइट फिटिंग का पूरा खर्च लिखा हुआ है. वह कैमरे की तरफ दिखाते हुए कहता है कि यह पर्ची वह अभी–अभी बनवाकर लाया है और इसकी कुल कीमत 50 हजार रुपये आई है. सचिन हंसते हुए कहता है कि “यह सब भरेंगे तभी घर में लाइट लगेगी.”


दोनों में हुई हल्की फुल्की तकरार

इसके बाद सीमा मजाकिया अंदाज में जवाब देती है, “घर बनाना बच्चों का खेल नहीं है.” सचिन तुरंत पलटकर बोलता है, “तू तो घर पर ही रहती है, बाहर तो मैं ही जाता हूं. मुझे पता है मकान बनाना कितना बड़ा सिरदर्द है.” सीमा भी पीछे नहीं हटती, वह मुस्कुराते हुए कहती है, “पैसा तो मेरी गोदरेज अलमारी से ही जाता है, तो मुझे भी पता है कितना खर्च होता है.” इस जवाब पर दोनों हंस पड़ते हैं और वीडियो देखने वाले भी इस मजेदार तकरार का आनंद लेते हैं.

फिर दिखाने लगे अपना नया घर

इस मजाकिया बातचीत के बाद दोनों घर के अंदर जाते हैं और कैमरे को घुमाते हुए अपने नए घर की झलक दिखाते हैं. वह बताते हैं कि घर अभी बन रहा है और कई काम बाकी हैं, जैसे फॉल्स सीलिंग, लाइट फिटिंग, पेंट और वुडवर्क. इसके बाद सचिन और सीमा अपने घर का बाथरूम दिखाते हैं जिसमें उन्होंने टाइल्स का काम कराया है.

यह भी पढ़ें: लहंगा पहन हसीना ने भोजपुरी गानों पर लगाए झन्नाटेदार ठुमके! वीडियो देख पिघल जाएंगे आप

यूजर्स ने दी प्रतिक्रियाएं

वीडियो को seema____sachin10 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…भाई घर बनाना आसान नहीं है. एक और यूजर ने लिखा…सचिन को अब मालूम चल रहा है कि शादी करके घर बनाना कितनी टेढ़ी खीर है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा….50 हजार तो बहुत कम है भाई.

यह भी पढ़ें: इसे कहते हैं संस्कार… नन्ही-सी बच्ची ने डमी के छू लिए पैर, वीडियो देख आप भी हो जाएंगे इमोशनल


Tarot Prediction 3 December 2025: जानें बुधवार का टैरो कार्ड से अपनी किस्मत और भाग्यांक

[ad_1]

मेष टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मेष राशि के जातकों पर कार्यभार आज अधिक रहने वाला है. आज कई काम आपको एक साथ करने पड़ सकते हैं. कामकाज से संबंधित यात्रा भी संभव है. सफलता मिलने की संभावना बहुत अच्छी बनी हुई है. आज यदि आप कुछ पैसा निवेश करते हैं तो आपको भविष्य में अच्छा लाभ मिलेगा.

मेष टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मेष राशि के जातकों पर कार्यभार आज अधिक रहने वाला है. आज कई काम आपको एक साथ करने पड़ सकते हैं. कामकाज से संबंधित यात्रा भी संभव है. सफलता मिलने की संभावना बहुत अच्छी बनी हुई है. आज यदि आप कुछ पैसा निवेश करते हैं तो आपको भविष्य में अच्छा लाभ मिलेगा.

वृषभ टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि वृषभ राशि के जातक आज अपने सहयोगियों की भावनाओं को समझेंगे और उनके साथ नरमी से पेश आएंगे. वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग आपके काम को आसान बना देगा. कमाई के लिए दिन अच्छा है. हालांकि, आज आपका दान धर्म तीर्थ यात्रा आदि पर धन खर्च हो सकता है.

वृषभ टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि वृषभ राशि के जातक आज अपने सहयोगियों की भावनाओं को समझेंगे और उनके साथ नरमी से पेश आएंगे. वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग आपके काम को आसान बना देगा. कमाई के लिए दिन अच्छा है. हालांकि, आज आपका दान धर्म तीर्थ यात्रा आदि पर धन खर्च हो सकता है.

मिथुन टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मिथुन राशि के जातकों के लिए समय अनुकूल नहीं दिखाई दे हा है. गुस्से से आपके काम बिगड़ सकते हैं. आज अपने काम से काम रखें और व्यर्थ की बातों को तूल देने से बचें. मानसिक तनाव रहेगा. धन संबंधित मामलों में समय अनुकूल रहेगा.

मिथुन टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मिथुन राशि के जातकों के लिए समय अनुकूल नहीं दिखाई दे हा है. गुस्से से आपके काम बिगड़ सकते हैं. आज अपने काम से काम रखें और व्यर्थ की बातों को तूल देने से बचें. मानसिक तनाव रहेगा. धन संबंधित मामलों में समय अनुकूल रहेगा.

कर्क टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, कर्क राशि के जातकों को आज अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखने की जरूरत है. फिलहाल, परिस्थितियों को प्रैक्टिकली डील करें. व्यापारियों को अच्छा लाभ होगा. नौकरी पेशा जातकों के भी सभी काम आसानी से पूरे होते जाएंगे. आर्थिक लिहाज से दिन बहुत अच्छा रहने वाला है.

कर्क टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, कर्क राशि के जातकों को आज अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखने की जरूरत है. फिलहाल, परिस्थितियों को प्रैक्टिकली डील करें. व्यापारियों को अच्छा लाभ होगा. नौकरी पेशा जातकों के भी सभी काम आसानी से पूरे होते जाएंगे. आर्थिक लिहाज से दिन बहुत अच्छा रहने वाला है.

सिंह टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि सिंह राशि के जातकों के मन में बेचैनी रहने वाली है. दरअसल, आज आप बहुत अधिक परिश्रम करने के बाद भी अनुकूल परिणाम न मिलने से परेशान रहेंगे. साथ ही आज आपको विरोधियों के कारण भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. कमाई के मामलों में भी दिन सामान्य है.

सिंह टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि सिंह राशि के जातकों के मन में बेचैनी रहने वाली है. दरअसल, आज आप बहुत अधिक परिश्रम करने के बाद भी अनुकूल परिणाम न मिलने से परेशान रहेंगे. साथ ही आज आपको विरोधियों के कारण भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. कमाई के मामलों में भी दिन सामान्य है.

कन्या टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कन्या राशि के जातकों की कामकाज की योजनाओं पर चर्चा बहुत अधिक रहने वाली हैं. लेकिन, योजना फाइनल करने के लिए आप किसी स्थिति पर नहीं पहुंच पाएंगे. धन संबंधित मामलों में थोड़ा सतर्क रहें.

कन्या टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कन्या राशि के जातकों की कामकाज की योजनाओं पर चर्चा बहुत अधिक रहने वाली हैं. लेकिन, योजना फाइनल करने के लिए आप किसी स्थिति पर नहीं पहुंच पाएंगे. धन संबंधित मामलों में थोड़ा सतर्क रहें.

तुला टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, तुला राशि के जातकों के मन में विचार अधिक रहने वाले हैं. बहुत से कामों को पूरा करने का तनाव काम में गलतियां ला सकता है. कामकाज में एकाग्रता बनाए रखें, आपको सफलता जरूर मिलेगी.

तुला टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, तुला राशि के जातकों के मन में विचार अधिक रहने वाले हैं. बहुत से कामों को पूरा करने का तनाव काम में गलतियां ला सकता है. कामकाज में एकाग्रता बनाए रखें, आपको सफलता जरूर मिलेगी.

वृश्चिक टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि वृश्चिक राशि के जातक कार्यक्षेत्र में विपरीत परिस्थितियों में डटकर मुकाबला करेंगे. पुराने व्यापारियों के साथ संबंध सुधरने से हर्ष रहेगा. व्यापार विस्तार के लिए चर्चाएं लाभदायक सिद्ध होगी. भाग्य पूरी तरह सहायक बनेगा.

वृश्चिक टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि वृश्चिक राशि के जातक कार्यक्षेत्र में विपरीत परिस्थितियों में डटकर मुकाबला करेंगे. पुराने व्यापारियों के साथ संबंध सुधरने से हर्ष रहेगा. व्यापार विस्तार के लिए चर्चाएं लाभदायक सिद्ध होगी. भाग्य पूरी तरह सहायक बनेगा.

धनु टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि धनु राशि के जातकों के मन में आज निर्णय लेने की दुविधा रहेगी. आज आपके मन में निर्णय लेने में काफी परेशानियां रहने वाली हैं. साथ ही आज आपके संचित धन में कमी आ सकती है. धन संबंधित मामलों में समय बहुत अनुकूल नहीं है.

धनु टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि धनु राशि के जातकों के मन में आज निर्णय लेने की दुविधा रहेगी. आज आपके मन में निर्णय लेने में काफी परेशानियां रहने वाली हैं. साथ ही आज आपके संचित धन में कमी आ सकती है. धन संबंधित मामलों में समय बहुत अनुकूल नहीं है.

मकर टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मकर राशि के जातक पूर्ण आत्मविश्वास के साथ आज अपने सभी कामों को पूरा करेंगे. उम्मीद से ज्यादा उपलब्धियों से मन प्रसन्न रहेगा. कामकाज की अधिकता रहेगी. परंतु उमंग और उत्साह से सभी को समय पर पूरा कर लेंगे. आर्थिक लिहाज से भी दिन अच्छा रहेगा.

मकर टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मकर राशि के जातक पूर्ण आत्मविश्वास के साथ आज अपने सभी कामों को पूरा करेंगे. उम्मीद से ज्यादा उपलब्धियों से मन प्रसन्न रहेगा. कामकाज की अधिकता रहेगी. परंतु उमंग और उत्साह से सभी को समय पर पूरा कर लेंगे. आर्थिक लिहाज से भी दिन अच्छा रहेगा.

कुंभ टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, कुंभ राशि के जातकों को दूसरों की मदद करते वक्त सतर्क रहना चाहिए. क्योंकि, आज आप पर ही बेवजह के आरोप लग सकते है. इस समय किसी भी वाद विवाद से आपको बचना चाहिए. सेहत के लिए भी सतर्क रहें. धन संबंधित मामलों में दिन अच्छा रहेगा.

कुंभ टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, कुंभ राशि के जातकों को दूसरों की मदद करते वक्त सतर्क रहना चाहिए. क्योंकि, आज आप पर ही बेवजह के आरोप लग सकते है. इस समय किसी भी वाद विवाद से आपको बचना चाहिए. सेहत के लिए भी सतर्क रहें. धन संबंधित मामलों में दिन अच्छा रहेगा.

मीन टैरो राशिफल: रो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मीन राशि के जातकों के लिए आज काफी लाभदायक समय है. ग्रह स्थिति आप के लिए बहुत अनुकूल है. छोटी-मोटी परेशानियां आराम से पार कर लेंगे. आज आपके मान सम्मान में प्राप्ति होगी.

मीन टैरो राशिफल: रो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मीन राशि के जातकों के लिए आज काफी लाभदायक समय है. ग्रह स्थिति आप के लिए बहुत अनुकूल है. छोटी-मोटी परेशानियां आराम से पार कर लेंगे. आज आपके मान सम्मान में प्राप्ति होगी.

Published at : 02 Dec 2025 08:46 PM (IST)

राशिफल फोटो गैलरी

[ad_2]

क्या इमरान खान पूरी तरह से ठीक हैं? बहन उज्मा ने कर दिया बड़ा खुलासा, जानें मुनीर को लेकर क्या

[ad_1]


इमरान खान की बहन उज्मा खानम अदियाला जेल से बाहर आ चुकी हैं. उन्होंने बताया कि जेल के भीतर इमरान खान की सेहत ठीक है, लेकिन उन्हें जेल में टॉर्चर किया जा रहा है. उन्होंने इमरान खान पर किए जा रहे जुल्म के लिए पाकिस्तान के आर्मी चीफ आसिम मुनीर को दोषी ठहराया है.

‘इमरान खान को किया जा रहा टॉर्चर’

उज्मा खानम को 20 मिनट के लिए भाई इमरान खान से मिलने दिया गया. उन्होंने बताया कि फिलहाल जेल में उनकी सेहत ठीक है, लेकिन उनको मेन्टल टॉर्चर किया जा रहा है. उन्होंने कहा, “इमरान खान काफी गुस्से में थे. उन्हें सारा दिन कमरे में बंद कर रखा जाता है. उनका किसी से कोई कम्युनिकेशन नहीं है.” उजमा जब अपने भाई से मिलने जेल के अंदर गईं तो उनके साथ पीटीआई के कई समर्थक भी थे जो जेल के बाहर जमा हो गए.

जेल के बाहर इमरान खान की पार्टी का प्रदर्शन

यह घटनाक्रम ऐसे समय में हुआ है जब पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान से मुलाकात के अधिकार पर लगे प्रतिबंधों के खिलाफ पीटीआई ने मंगलवार (2 दिसंबर 2025) को इस्लामाबाद हाई कोर्ट और अदियाला जेल के बाहर विरोध प्रदर्शन किया. पार्टी ने दावा किया था कि पूर्व प्रधानमंत्री के परिवार और पार्टी नेताओं को पिछले कई हफ्तों से उनसे मिलने की इजाजत नहीं दी गई है.

रावलपिंडी में धारा 144 लगाई गई

खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री सोहेल अफरीदी के अनुसार 27 अक्टूबर के बाद से किसी को भी इमरान या उनकी पत्नी बुशरा बीबी से मिलने की अनुमति नहीं दी गई. इमरान खान की पार्टी पीटीआई के विरोध प्रदर्शन से पहले इस्लामाबाद और रावलपिंडी में धारा 144 लागू कर दी गई थी. पाकिस्तान के गृह राज्य मंत्री तलाल चौधरी ने सख्त हिदायत दी थी कि जिसने भी धारा 144 के नियमों का उल्लंघन किया उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

तलाल चौधरी ने चेतावनी देते हुए कहा, “चाहे वे इस्लामाबाद हाई कोर्ट आएं या अदियाला जेल, धारा 144 के तहत बिना किसी भेदभाव के कार्रवाई की जाएगी.” उन्होंने खास तौर पर पीटीआई समर्थित सांसदों से कानून का पालन करने की अपील की.

ये भी पढ़ें : इमरान खान की बहन के आगे झुके शहबाज-मुनीर, मुलाकात की मिली इजाजत, जेल के बाहर हंगामा

[ad_2]

भारत में HIV केस रिकॉर्ड स्तर पर, 72% केस युवाओं में! एक्सपर्ट बोले- जागरूकता कैंपेन बेहद जरूरी

[ad_1]


विश्व एड्स दिवस पर HIV/AIDS को लेकर एक बार फिर जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर दिया जा रहा है. देश में बदलती जीवनशैली, सुरक्षित यौन संबंधों की अनदेखी और सेक्स एजुकेशन की कमी के कारण संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. विशेषज्ञों का मानना है कि समय पर टेस्टिंग, सही जानकारी और जिम्मेदार व्यवहार अपनाकर इस बीमारी को काफी हद तक रोका जा सकता है.

एक्सपर्ट ने दी यह जानकारी

भारत मे HIV/AIDS के बढ़ते संक्रमण को लेकर देश के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. विनोद रैना (MD मेडिसिन) ने गंभीर चिंता जताई है. 25 साल से HIV के उपचार में अनुभव रखने वाले डॉ. रैना ने एबीपी लाइव की टीम को जानकारी देते हुए बताया कि विश्व के कई देशों ने समय रहते जागरूकता और कम्युनिटी हेल्थ प्रोग्राम्स की मदद से इस बीमारी को काफी हद तक रोक लिया, लेकिन भारत आज भी आवश्यक जागरूकता, शिक्षा और रोकथाम के अभाव में तेजी से संक्रमित होता जा रहा है. चेतावनी भरे लहजे में उन्होंने कहा कि, अगर अभी भी समाज और सरकार सक्रिय नहीं हुए, तो आने वाली पीढ़ियों को भारी कीमत चुकानी पड़ेगी.

यूरोप-अमेरिका ने जागरूकता से रोका, भारत अब भी पिछड़ रहा

70–80 के दशक में यूरोप और अमेरिका में अनप्रोटेक्टेड सेक्स से HIV तेजी से फैला, लेकिन समय रहते उन देशों ने मजबूत हेल्थ प्रोग्राम शुरू किए. डॉ. रैना बताते हैं कि कम्युनिटी मेडिसिन को बढ़ावा देने और सेक्सुअल हेल्थ पर खुले संवाद ने उन देशों में संक्रमण को नियंत्रित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. इसके उलट भारत में सोशल नेटवर्क और बदलती जीवनशैली के कारण युवा वर्ग बिना प्रोटेक्शन के संबंध बना रहा है. गांव से शहर आने वाले या नई सेक्सुअल लाइफ शुरू करने वाले युवाओं में जानकारी की कमी के कारण संक्रमण तेजी से फैल रहा है.

सेक्स एजुकेशन की कमी सबसे बड़ी कमजोरी’

डॉ. रैना का कहना है कि देश में आज भी सेक्स को एक टैबू की तरह देखा जाता है. बच्चों, युवाओं, हेल्थ वर्कर्स, यहां तक कि डॉक्टरों तक को सेक्सुअल हेल्थ की पर्याप्त ट्रेनिंग नहीं मिलती. उनके मुताबिक, “जब लोग प्रोटेक्शन ही इस्तेमाल नहीं करते, इन्फेक्शन का अंदाज़ा नहीं होता और सेक्सुअल हाइजीन की समझ नहीं होती, तो बीमारी फैलना तय है. आज हालत यह है कि 25 साल पहले महीने में गिने-चुने मरीज आते थे, और अब एक दिन में 15–20 HIV केस देखने पड़ते हैं.”

पोस्ट-एक्सपोज़र प्रोफिलैक्सिस: गलती के बाद भी बचाव मुमकिन

डॉ. रैना ने एक अहम जानकारी देते हुए कहा कि, यदि कोई व्यक्ति असुरक्षित संबंध बना ले और अगली सुबह उसे अपनी गलती का एहसास हो, तो 72 घंटों के अंदर डॉक्टर से संपर्क कर वह पोस्ट एक्सपोज़र प्रोफिलैक्सिस (PEP) नाम की दवा शुरू कर सकता है 30 दिन तक यह दवा लेने पर HIV संक्रमण को रोका जा सकता है. लेकिन समस्या यह है कि देश में ज्यादातर लोग इस दवा के बारे में जानते ही नहीं, क्योंकि न तो उपयोगी प्रोग्राम हैं और न ही सही जानकारी.

कंडोम: छोटी सतर्कता, बड़ी सुरक्षा

डॉ. रैना के अनुसार कंडोम केवल HIV ही नहीं बल्कि सिफिलिस, गोनोरिया, हर्पीज़, क्लेमाइडिया जैसी गंभीर बीमारियों से भी बचाता है. इसलिए हर व्यक्ति को सुरक्षित संबंध बनाना चाहिए और मल्टीपल पार्टनर्स से बचना चाहिए.

शादी से पहले HIV टेस्ट को अनिवार्य करने की अपील

डॉ. रैना बताते हैं कि उनके पास खूब ऐसे केस आते हैं जिसमें शादी के बाद पति या पत्नी को HIV हो जाता है और जांच में पता चलता है कि बीमारी शादी से पहले ही किसी एक को थी. वे कहते हैं, “लोग शादी के पहले कुंडली मिलाते हैं, लेकिन महज 400-500 रुपये का एक टेस्ट है, क्या शादी से पहले इसे अनिवार्य नहीं किया जा सकता? इससे न केवल घर बचेंगे बल्कि ज़िंदगियाँ भी.”

HIV एक बार हुआ तो पूरी जिंदगी रहता है साथ

वे चेतावनी देते हैं कि HIV एक ऐसी बीमारी है जिसे शरीर से पूरी तरह निकालने का कोई तरीका नहीं है. एक बार संक्रमित होने पर व्यक्ति को जीवनभर दवाइयां, नियमित चेकअप, और विशेष डाइट एवं जिंदगीभर की सावधानियों के साथ जीना पड़ता है. दैनिक कसरत, हाई प्रोटीन डाइट और जीवनशैली में अनुशासन जरूरी हो जाता है.

युवाओं और होमोसेक्सुअल कम्युनिटी में तेज़ी से फैल रहा संक्रमण

डॉ. रैना के अनुसार कॉलेज जाने वाले युवाओं और होमोसेक्सुअल समुदाय में HIV संक्रमण के मामले तेजी से बढ़े हैं, जिनमें 72% तक अधिक प्रभाव देखा जा रहा है. वे कहते हैं कि बच्चों को गुड टच-बैड टच, सुरक्षित संबंध, और शरीर की समझ के बारे में शिक्षित किए बिना समाज को सुरक्षित नहीं बनाया जा सकता.

भारत में खुले संवाद की कमी

कई देशों में HIV जागरूकता के लिए रैलियां, परेड और सार्वजनिक कार्यक्रम होते हैं, लेकिन भारत में यह विषय अभी भी छिपाया जाता है. डॉ. रैना का मानना है कि सिर्फ एक दिन की जागरूकता से कुछ नहीं होगा. हेल्थ एजुकेशन में STDs को उतनी ही जगह देनी होगी जितनी रेस्पिरेटरी या कार्डियोवैस्कुलर सिस्टम को दी जाती है.

WHO गाइडलाइंस पर आधारित आधुनिक इलाज मौजूद

आज तकनीक इतनी बढ़ चुकी है कि अगर माता-पिता दोनों HIV पॉजिटिव हों, लेकिन दवा नियमित रूप से लें, तो भी बच्चा HIV नेगेटिव पैदा हो सकता है. एंटी-रेट्रोवायरल थेरेपी से वायरस को इतना कम किया जा सकता है कि वह दूसरों में संक्रमित न हो.

घर में HIV मरीज हो तो किन बातों का रखें ध्यान?

यदि किसी परिवार में HIV संक्रमित व्यक्ति है और उसकी हालत गंभीर है, तो उनके बर्तन, कपड़े और तौलिए अलग रखें, साबुन आदि अलग रखें. ना उनका झूठा खाना है और ना ही देना है. उन्हें डॉक्टर को दिखा के, एंटी-वायरल थेरेपी शुरू करवाएं. इसके अलावा उन्हें प्रोटीन डाइट देना बहुत ही ज़्यादा जरूरी है.

HIV के लक्षणों को न करें नजरअंदाज

लगातार बीमार रहना, बार-बार टाइफाइड या लूज़मोशन होना, कमजोरी, लगातार थकान, वजन कम होना, तेज़ बुखार—ये HIV के संकेत हो सकते हैं. संक्रमण बढ़ने पर टीबी, सिफिलिस, क्लेमाइडिया, हर्पीज़ या HPV जैसी अन्य बीमारियां भी होने की संभावना रहती है.

समाज जागेगा, तभी देश सुरक्षित होगा

डॉ. रैना कहते हैं, “मैं एक डॉक्टर होकर हाथ जोड़ कर लोगों से विनती करता हूं कि इस मुद्दे को उठाइए. टेस्टिंग को बढ़ावा दीजिए, सेक्स एजुकेशन को पढ़ाइए, सुरक्षित संबंध को आदत बनाइए. आज कदम उठाएंगे, तभी आने वाली पीढियां स्वस्थ रहेंगी.”

इसे भी पढ़ें: Childbirth Lifespan: क्या बच्चे को जन्म देकर घट जाती है मां की उम्र? रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा

Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

[ad_2]

भारत, दुबई और अमेरिका में इतनी हो सकती है आईफोन 18 की कीमत, जानिए इसके एक्सपेक्टेड फीचर्स

[ad_1]

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

आईफोन 17 सीरीज की लॉन्चिंग के बाद ऐप्पल आईफोन 18 सीरीज की तैयारी में जुटी हुई है. अगले साल से ऐप्पल अपने सारे नए आईफोन एक साथ लॉन्च नहीं करेगी. सितंबर, 2026 में आईफोन प्रो मॉडल्स के साथ फोल्डेबल आईफोन लॉन्च होने की उम्मीद है, जबकि आईफोन 18 मॉडल को 2027 की शुरुआत में आईफोन 18e मॉडल के साथ लॉन्च किया जाएगा. आईफोन 18 से जुड़ी कई लीक्स सामने आई हैं, जिनमें इसके फीचर्स और अनुमानित कीमत का खुलासा हो गया है. 

क्या होगा आईफोन 18 में खास?

आईफोन 18 के लुक में खास बदलाव देखने को नहीं मिलेगा और इसकी डिजाइन लैंग्वेज आईफोन 17 के समान ही रह सकती है. इसमें 6.3 इंच का सुपर रेटिना डिस्प्ले दिया जा सकता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ आएगा. इसमें ऐप्पल का A20 चिपसेट मिलने की उम्मीद है, जिसे 12GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ पेयर किया जा सकता है. इस फोन को ऐप्पल इंटेलीजेंस फीचर के साथ लॉन्च किया जाएगा. कैमरा की बात करें तो इसमें आईफोन 17 की तरह डुअल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है, जिसमें 48MP+48MP के दो लेंस होंगे और फ्रंट में इसे 18MP का सेंटर स्टेज कैमरा दिया जा सकता है. हालांकि, कैमरा आईलैंड के लुक को थोड़ा बदला जा सकता है. इसमें आईफोन 17 से बड़ी बैटरी मिलने के कयास लगाए जा रहे हैं.

कहां कितनी हो सकती है कीमत?

ऐप्पल की तरफ से अभी तक इस आईफोन को लेकर कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि भारत में इसकी शुरुआती कीमत 85,900 रुपये हो सकती है. दुबई की बात करें तो यहां इस आईफोन के लिए 2,899 दिरहम और अमेरिका में 799 डॉलर चुकाने पड़ सकते हैं. ग्लोबल मार्केट में इस आईफोन को 2027 के फरवरी-मार्च में लॉन्च किया जा सकता है. 

ये भी पढ़ें-

Year Ender 2025: इस साल लॉन्च हुए 15,000 से कम कीमत वाले ये शानदार फोन, देखें फीचर्स और कीमत

[ad_2]

‘डोगश भाई का जलवा है’ तेंदुए से भिड़ा कुत्ता फिर खेला WWE वाला दांव- उल्टे पैर भागा जंगली दरिंद

[ad_1]


तेंदुए और कुत्ते का कोई मुकाबला नहीं होता है. तेंदुए जंगली जानवर है और कुत्ता उसके आगे काफी कमजोर पड़ जाता है. लेकिन कैसा हो जब आपको पता लगे कि तेंदुए के जबड़ों से एक कुत्ता इस तरह छूटकर भागा कि खुद तेंदुए के भी होश उड़ गए. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो आपको हैरत में डाल देगा. वीडियो में एक कुत्ता जंगल में तेंदुए के हत्थे तो चढ़ गया लेकिन जब तेंदुए ने कुत्ते की ताकत और लड़ने का जज्बा देखा तो वो खुद सरेंडर करते हुए उल्टे पांव भाग गया. वीडियो को लेकर अब सोशल मीडिया यूजर्स तरह तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

तेंदुए ने किया कुत्ते पर हमला

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें जंगल के खूंखार दरिंदे यानी तेंदुए ने एक मासूम से कुत्ते को अपने जबड़ो में दबोच लिया है. लेकिन कुत्ता मौत के इस जबड़े से डरता नहीं है और तेंदुए पर पलटवार करता है, बावजूद इसके तेंदुआ कुत्ते की गर्दन नहीं छोड़ता है और दोनों एक दूसरे से ऐसे लड़ते हैं मानों जंगल में WWE चल रहा हो. कुत्ता जोर जोर से चीखता है और अपनी आवाज से तेंदुए को साफ चेतावनी देता है कि आज उसका मकसद कामयाब नहीं होने वाला, लेकिन तेंदुआ पूरे मूड में था.

कुत्ते ने दिखाई हिम्मत, उल्टे पैर भागा जंगली दरिंदा

इसके बाद जब कुत्ते को लगता है कि आज वो बच नहीं पाएगा तो वो अपना आखिर दाव खेलता है. जमीन पर लेटे हुए वो पूरी जान लगाता है और तेंदुए के बराबर आकर खड़ा हो जाता है, जिसके बाद तेंदुए की पकड़ जैसे ही ढीली पड़ती है कुत्ता तुरंत तेंदुए पर वार करता है जिससे डरकर तेंदुआ वहां से भागने लगता है और कुत्ता भी समझदारी दिखाते हुए वहां से रफू चक्कर हो जाता है.

यह भी पढ़ें: लहंगा पहन हसीना ने भोजपुरी गानों पर लगाए झन्नाटेदार ठुमके! वीडियो देख पिघल जाएंगे आप

यूजर्स ने की डोगेश की हिम्मत की तारीफ

वीडियो को Mahender Ranakpur नाम के फेसबुक अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…कुत्ते ने हिम्मत दिखाई और उसकी जान बच गई. एक और यूजर ने लिखा…डर के आगे जीत है भाई, डोगेश भाई ने साबित कर दिया. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…तेंदुए को चकमा दे गए डोगेश भाई, जान बची तो लाखों पाए.