Mutual Fund Gift and Inheritance Rules 2025 | Now Transfer Units Without Capital Gains Tax

[ad_1]

Mutual fund units can now be gifted or transferred through a Will at a much lower cost, thanks to the latest changes in regulations. Earlier, investors had to sell their mutual fund units if they wanted to gift them, add a joint holder or transfer them in inheritance cases. Selling the units resulted in capital gains tax, which made the process unnecessarily expensive. For example, if an investor had a profit of ten lakh rupees, capital gains tax payable during such a transfer could go as high as one lakh twenty five thousand rupees. Under the new rules, both Demat units and Statement of Account units can be gifted or transferred easily without triggering a sale. This means transfers through a Will, inheritance situations or changes in joint holders can take place without the tax burden that existed earlier. The biggest barrier in passing on mutual fund investments within families has been removed, making the entire process significantly cheaper. With this change, if an investor has a ten lakh rupee gain and gifts the units to an adult child who has no income, the entire gain can remain tax free. Mutual funds have become an important financial asset for Indian households, and these updated rules modernise the gifting and inheritance framework that had remained outdated for years. This video explains how the new process works, who benefits, and why this reform matters for long-term family financial planning.

[ad_2]

लव लाइफ ने बटोरी सुर्खियां, 2 बार जीता नेशनल अवॉर्ड… जानें कोंकणा सेन शर्मा के बारे में खास ब

[ad_1]


बॉलीवुड की टैलेंटेड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा ने बहुत छोटी उम्र में ही काम करना शुरू कर दिया था. पहली बार उन्हें 1983 में ‘इंदिरा’ बंगाली फिल्म में देखा गया था. इसके बाद उन्होंने कभी काम करना बंद नहीं किया. जीवन में आए उतार-चढ़ाव के साथ वो अपनी प्रोफेशनल लाइफ में आगे बढ़ती चली गईं.

कोंकणा सेन ने अपने करियर में बॉलीवुड की कुल 26 फिल्मों में काम किया है. लेकिन अफसोस की बात ये है कि फिल्मों में बेहतरीन एक्टिंग करने के बाद उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कभी सुपरहिट साबित नहीं हुईं. उनकी ज्यादातर फिल्में या तो सेमी हिट रही या फिर फ्लॉप साबित हुईं. हालांकि फिल्मों में उनकी एक्टिंग देख हर कोई दंग जरूर हुआ. 


कोंकणा की हिट फिल्में
कोंकणा ने 2005 की फिल्म ‘पेज 3’ से बॉलीवुड में अपना सफर शुरू किया था. मधुर भंडारकर द्वारा निर्देशित, कोंकणा ने तीन राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीते, जिनमें सर्वश्रेष्ठ फिल्म का गोल्डन लोटस पुरस्कार भी शामिल हैं. इसके बाद उन्होंने ‘एक थी डायन’, ‘वेक अप सिड’, ‘मेट्रो इन दिनों’ और  ‘ओमकारा’ जैसी फिल्मों का हिस्सा बन दर्शकों का दिल जीत लिया. इन फिल्मों में उनकी एक्टिंग को हर किसी ने सराहा. 



विवादों में रही लव लाइफ

नेशनल अवार्ड्स से नवाजी जा चुकीं कोंकणा पर्सनल लाइफ हमेशा से विवादों में रही है. एक्ट्रेस के बारे में कई रिपोर्ट्स में दावा किया जाता है कि वो शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हो गई थीं. ‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ की रिपोर्ट के मुताबिक, कोंकणा  साल 2007 में बॉयफ्रेंड रणवीर शौरी के साथ रिलेशनशिप में थीं. सितंबर 2010 में वो शादी के बंधन में बंधी थीं. उनकी शादी काफी प्राइवेट थी जो रणवीर के घर पर हुई थी.

पति से लिया तलाक
शादी के कुछ ही दिनों बाद 15 मार्च 2011 कपल ने एक बेटे के रूप में अपने पहले बच्चे का स्वागत किया. इसके बाद अफवाहें उड़ने लगी थी कि एक्ट्रेस शादी से पहले प्रेग्नेंट हो गई थीं. इसलिए उन्होंने आनन-फानन में शादी रचाई है. हालांकि इन बातों पर एक्ट्रेस ने कभी सफाई नहीं दी. लेकिन कोंकणा की ये शादी ज्यादा दिनों तक टिक नहीं पाई. 2015 में कपल अलग रहने लगा था. वहीं 2020 दोनों ने तलाक देकर अपने रास्ते अलग कर लिए. 



[ad_2]

पाकिस्तान में महिलाओं पर बेइंतहा जुल्म, रेप के दोषियों को नहीं मिल रही सजा, आंकड़े डराने वाले

[ad_1]


पाकिस्तान में महिलाओं की स्थिति दयनीय बनी हुई है. महिलाओं के खिलाफ यहां हिंसा में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. साहिल नाम की संस्था ने अपनी रिपोर्ट में ये दावा किया है कि 2025 के 11 महीनों में ही महिलाओं के खिलाफ अपराध में जबरदस्त इजाफा हुआ है. स्थानीय मीडिया ने भी मंगलवार (2 दिसंबर 2025) को इस रिपोर्ट को प्रमुखता से छापा.

महिलाओं के खिलाफ अपराध में इजाफा

पाकिस्तान अखबार द एक्सप्रेस ट्रिब्यून ने बताया कि रिपोर्ट में चार प्रांत- इस्लामाबाद राष्ट्रीय क्षेत्र, पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) और पाकिस्तान के कब्जे वाले गिलगित बाल्टिस्तान (पीओजीबी) के 81 अखबारों में छपे आंकड़े को इकट्ठा किया गया. इसके मुताबिक, 2025 में पाकिस्तान में 6,543 घटनाएं दर्ज हुईं, जबकि 2024 में 5,253 मामले रिपोर्ट हुए, जो एक साल में लगभग 25 फीसदी की बढ़ोतरी दिखाता है.

किन-किन अपराधों को लेकर दर्ज हुए रिपोर्ट

जनवरी-नवंबर 2025 के बीच रिपोर्ट की गई घटनाओं में हत्या के 1,414 मामले, अपहरण के 1,144, मारपीट के 1,060, आत्महत्या के 649 और बलात्कार के 585 मामले शामिल हैं. रिपोर्ट से पता चला कि बलात्कार के 32 फीसदी मामलों में अपराधी महिलाओं के परिचित थे, 17 फीसदी अजनबी थे. 12 फीसदी मामलों में पति ही शामिल थे.

21 फीसदी मामलों में अपराधियों की पहचान नहीं बताई गई. रिपोर्ट के मुताबिक, ज्यादातर जेंडर-बेस्ड हिंसा पीड़ितों के घरों में हुई, जो रिकॉर्ड किए गए मामलों का 60 फीसदी था, जबकि 13 फीसदी मामले अपराधियों के घर पर हुए.

इससे पहले नवंबर में, सस्टेनेबल सोशल डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन (एसएसडीओ) ने पाकिस्तान की राजधानी में महिलाओं के खिलाफ हिंसा (वायलेंस अगेंस्ट वूमन) पर अपनी फैक्टशीट प्रस्तुत की थी. इसमें बताया था कि 2025 की पहली छमाही में महिलाओं के खिलाफ हिंसा के 373 मामले रिपोर्ट किए गए. हालांकि, इन मामलों में एक को भी सजा नहीं हुई.

रेप और किडनैपिंग के मामले में नहीं मिली कोई सजा

एक बयान में, एसएसडीओ ने जनवरी से जून तक के समय में तुरंत न्याय सुधार और जवाबदेही के उपायों की मांग की. पाकिस्तान के एक और अखबार डॉन ने बताया कि पुलिस विभाग से सूचना के अधिकार (आरटीआई) के जरिए इकट्ठा किया गया डेटा, इस्लामाबाद में महिलाओं की सुरक्षा की एक खराब तस्वीर दिखाता है. 309 बलात्कार और किडनैपिंग के मामले दर्ज किए गए, जो कुल घटनाओं का लगभग 83 फीसदी है. हालांकि, इन मामलों में भी किसी को कोई सजा नहीं हुई, और उनमें से कई मामले वापस ले लिए गए.

इस दौरान शारीरिक उत्पीड़न के 42 मामले सामने आए, फिर भी किसी को सजा नहीं हुई. महिलाओं को परेशान करने के कुल 17 मामले रिपोर्ट किए गए, साइबर क्राइम के तीन और ऑनर किलिंग के दो मामले भी दर्ज हुए. फैक्टशीट के नतीजों से महिला हिंसा के मामलों की जांच और अभियोजन प्रक्रिया में सिस्टम की कमियों का पता चला.

इस्लामाबाद में एक भी सजा नहीं हुई

इसमें कहा गया है कि महिलाओं के खिलाफ हिंसा के सैकड़ों रिपोर्ट किए गए मामलों के बावजूद एक भी सजा न होना अधिकारियों की नाकामी दर्शाता है. एसएसडीओ के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर सैयद कौसर अब्बास ने नतीजों पर कहा कि यह चिंता की बात है कि सैकड़ों मामलों की रिपोर्टिंग के बावजूद इस्लामाबाद में एक भी सजा नहीं हुई है. उन्होंने कहा कि नतीजे सिस्टम की कमजोरियों को दिखाते हैं जिनकी वजह से पीड़ितों को न्याय नहीं मिला.

[ad_2]

Guru Gochar 2025: मिथुन राशि में गुरु का गोचर, इन 4 राशियों के लिए होगा मंगलकारी!

[ad_1]

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

Guru Gochar in Mithun Rashi: ज्योतिष शास्त्र एक ऐसा ज्ञान जिसके आधार पर हम आने वाले शुभ-अशुभ संकेतों की गणना कर पाते हैं. अधिकतर लोगों को यह चाह रहती है कि, उनका आने वाला समय कैसा रहेगा? जब कभी भी ग्रहों की चाल तय अवधि में राशि बदलती है, तब न केवल राशि बल्कि नक्षत्र भी परिवर्तन करती है, जिसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर दिखाई देता है. 

ज्योतिषाचार्य अनीष व्यास के मुताबिक, देवगुरु बृहस्पति का गोचर अन्य बाकी ग्रहों की तुलना में बेहद शुभ माना जाता है. वहीं,गुरु का वक्री होना भी अंत्यत लाभदायक साबित होता है. वैदिक पंचांग के हिसाब से 5 दिसंबर को देवगुरु बृहस्पति कर्क राशि से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे.

गुरु के इस बदलाव से कुछ राशियों को सीधा इसका लाभ मिलेगा. आइए जानते हैं कौन-सी हैं वो लकी राशियां जिनके लिए गुरु का गोचर मंगलकारी है.

मेष राशि (Aries)

मेष राशि के जातकों के लिए गुरु का गोचर होना शुभ रहने वाला है. जीवन में नए अवसर के द्वार खुलने के साथ पुराने कार्यों में सफलता मिलती चली जाएगी. धन लाभ के योग बन रहे हैं, लेकिन निवेश के मामले में सितारे डगमगा सकते हैं, इसलिए सोच-समझकर निवेश करें. नौकरी में बदलाव के साथ प्रभावशाली लोगों के साथ संपर्क जुड़ सकता है. यह समय विद्यार्थियों के लिए ये समय श्रेष्ठ रहने वाला है. आर्थिक स्थिति मजबूत होने के साथ कोर्ट-कचहरी के मामलों में राहत मिल सकती है. रिश्तों में स्थिरता के साथ सिंगल जातकों के जीवन में प्यार की नई शुरुआत की शुभ संभावना है.

मिथुन राशि (Gemini)

गुरु कर्क से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश कर रहे हैं, लिहाजा मिथुन राशि के जातकों को गुरु गोचर का सबसे अधिक फायदा होगा.करियर में नई दिशा मिलने के साथ कार्यक्षेत्र पर बॉस का सहयोग मिलेगा. काम में निरंतरता के चलते सैलरी बढ़ने के साथ प्रमोशन के योग बन रहे हैं.

विद्यार्थियों को इस समय मेहनत करनी चाहिए, क्योंकि चीजें आपके हक में रहेगी. विवाहित लोगों को अपनी गलती सुधार कर रिश्तों में नई शुरुआत करने के लिए यह समय लकी साबित हो सकता है. 

सिंह राशि (Leo)

गुरु की उल्टी चाल का सिंह राशि के जातकों पर शुभ प्रभाव पड़ेगा. जीवन में सकारात्मक बदलाव की शुरुआत हो सकती है. समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा. परिवारजनों के साथ रिश्तों में स्थिरता आएगी. करियर के लिहाज से यह समय आपके हित में साबित हो सकता है.

नए प्रोजेक्ट मिलने के साथ नए लोगों के साथ संबंध स्थापित होंगे. आर्थिक क्षेत्र में धन लाभ के तगड़े योग बन रहे हैं. 

तुला राशि (Libra)

तुला राशि के जातकों के लिए गुरु की उल्टी चाल लाभदायक नहीं हो सकती है. साझेदारी में बिजनेस करने वालों को लाभ मिलेगा.दांपत्य जीवन मधुरता आएगी. मानसिक तनाव कम होने के साथ निर्णय क्षमता में मजबूती आएगी. 

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

[ad_2]

ये हैं 25 हजार रुपये के अंदर आने वाले बेस्ट 5G स्मार्टफोन! जानिए कौन-सा मॉडल है आपके लिए परफेक्

[ad_1]

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

Smartphones Under 25K: साल अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच चुका है लेकिन स्मार्टफोन लॉन्च की रफ्तार कम होने का नाम नहीं ले रही. दिसंबर आते-आते इस बजट सेगमेंट में कई दमदार फोन मार्केट में एंट्री कर चुके हैं. अगर आप लगभग 25 हज़ार रुपये में एक ऐसा फोन ढूंढ रहे हैं जिसमें परफॉर्मेंस, कैमरा, बैटरी और डिस्प्ले—all-round बैलेंस मिले तो यह लिस्ट आपके बहुत काम आएगी.

OnePlus Nord CE 5

इस नए मॉडल में बड़ा 6.77-इंच AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1.5K रेज़ॉल्यूशन के साथ कंटेंट देखने का शानदार अनुभव देता है. इसमें Dimensity 8350 Apex चिपसेट लगाया गया है जो इस रेंज में काफी स्मूद परफॉर्मेंस ऑफर करता है. 12GB तक की LPDDR5X RAM और UFS 3.1 स्टोरेज मल्टीटास्किंग को आसान बनाती है.

पीछे 50MP का Sony सेंसर OIS के साथ मिलता है, जो लो-लाइट में भी अच्छा काम करता है. सबसे बड़ा हाईलाइट इसका 7,100mAh बैटरी पैक है जो 80W चार्जिंग के साथ आता है. हां, एक कमी यह है कि इसमें सिंगल स्पीकर और NFC सपोर्ट नहीं है.

Lava Agni 4

Lava का यह मॉडल 6.67-इंच 120Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है. Dimensity 8350 प्रोसेसर और LPDDR5X RAM इसे स्पीड-लवर यूज़र्स के लिए अच्छा विकल्प बनाते हैं. 50MP OIS कैमरा और 50MP का सेल्फी कैमरा इसका मजबूत पक्ष है.

डिज़ाइन की बात करें तो ग्लास बैक और मेटल फ्रेम इसे काफी प्रीमियम महसूस करवाते हैं. हालांकि 5,000mAh बैटरी आज की जरूरतों के हिसाब से थोड़ी कम लगती है और कैमरों का ट्यूनिंग उतना प्रभावशाली नहीं है.

Infinix GT 30 Pro

Infinix ने इस फोन को खास गेमिंग फैनबेस को ध्यान में रखकर बनाया है. 6.78-इंच AMOLED डिस्प्ले 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है जो तेज़ मोशन में भी बेहद स्मूद विज़ुअल्स देता है. Dimensity 8350 Ultimate और 12GB RAM इसे हाई-एंड गेमिंग के लिए काफी योग्य बनाते हैं.

इसमें 108MP कैमरा, 5,500mAh बैटरी और वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है. GT 30 Pro की सबसे बड़ी खासियत इसके शोल्डर ट्रिगर्स और पीछे लगी फ्यूचरिस्टिक लाइटिंग है. कमी सिर्फ इतनी है कि बैटरी थोड़ी छोटी लगती है और कैमरे में OIS नहीं मिलता.

Poco X7 Pro

Poco ने इस मॉडल में MediaTek 8400 Ultra चिपसेट दिया है जो परफॉर्मेंस के मामले में इस बजट में काफी आगे है. 1.5K AMOLED डिस्प्ले, 90W फास्ट चार्जिंग और 6,550mAh बैटरी इसे पावर-हंग्री यूज़र्स के लिए शानदार विकल्प बनाते हैं. 50MP OIS कैमरा बढ़िया स्टेबलाइजेशन देता है और IP68 रेटिंग इस फोन को पानी-धूल से सुरक्षित रखती है. हाँ, सॉफ्टवेयर में मौजूद एड्स कई यूजर्स को परेशान कर सकते हैं.

Vivo T4

Vivo का यह फोन 6.77-इंच AMOLED डिस्प्ले और Snapdragon 7s Gen 3 चिपसेट के साथ आता है. इसका सबसे बड़ा हाइलाइट 7,300mAh की बैटरी है जो 90W चार्जिंग के साथ बेहद लंबा बैकअप देती है. 50MP OIS कैमरा इसका अच्छा पॉइंट है, लेकिन Ultra-wide लेंस की गैरमौजूदगी और पुरानी RAM-स्टोरेज टेक्नोलॉजी थोड़ी निराश करती है.

आपकी जरूरत के हिसाब से बेस्ट विकल्प

अगर आप गेमिंग पसंद करते हैं, तो Poco X7 Pro, OnePlus Nord CE 5 और Infinix GT 30 Pro में से कोई भी गलत चुनाव नहीं होगा. GT 30 Pro गेमर्स के लिए खास तौर पर बेहतर है क्योंकि इसमें शोल्डर ट्रिगर्स, हाई-रिफ्रेश डिस्प्ले और यूनिक लाइटिंग मिलती है.

कैमरा आपके लिए बड़ी प्राथमिकता है तो OnePlus Nord CE 5 इस लिस्ट में सबसे भरोसेमंद चुनाव साबित होता है. OnePlus का सॉफ्टवेयर अनुभव और बड़ी बैटरी इसे ऑल-राउंडर बनाते हैं, हालांकि प्रीमियम बिल्ड और UFS 4.0 स्टोरेज की कमी महसूस हो सकती है.

यह भी पढ़ें:

भारत का नया आदेश! अब हर स्मार्टफोन में जरूरी होगा सरकारी साइबर सेफ्टी ऐप, जानिए क्या बदलेगा आपके लिए?

[ad_2]

दूसरे वनडे में ऐसी हो सकती है भारत-दक्षिण अफ्रीका की एकादश, जानें पिच रिपोर्ट, मैच प्रिडिक्शन

[ad_1]


भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका दूसरा वनडे बुधवार, 3 दिसंबर को रायपुर में खेला जाएगा. यहां टॉस का रोल महत्वपूर्ण होगा, लेकिन इस मामले में भारत की किस्मत पिछले 2 सालों से खराब चल रही है. रांची में केएल राहुल टॉस हारे थे. अभी तक लगातार 19 बार टीम इंडिया वनडे में टॉस हार चुकी है. टीम इंडिया के लिए अच्छी बात ये हैं कि उनके अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली और रोहित शर्मा फॉर्म में हैं. जानिए दूसरे वनडे में भारत और दक्षिण अफ्रीका किस प्लेइंग 11 के साथ उतर सकती है. शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम का रिकॉर्ड कैसा रहा है और यहां पिच का बर्ताव कैसा रहेगा. 

भारत के बल्लेबाजों ने पिछले मैच में खूब रन बनाए थे, कोहली ने शतक जड़ा था और रोहित शर्मा के साथ मिलकर शतकीय साझेदारी की थी. कोहली ने 135 रन बनाए थे. कप्तान केएल राहुल ने भी निचले क्रम में महत्वपूर्ण रन बनाकर टीम के स्कोर को 349 तक पहुंचाया था.

दक्षिण अफ्रीका का टॉप आर्डर पिछले मैच में बुरी तरह फ्लॉप हुआ था. कप्तान एडन मार्क्रम, क्विंटन डी कॉक समेत 3 बल्लेबाज सिर्फ 11 के स्कोर पर पवेलियन लौट गए थे. हालांकि मेहमान टीम के मिडिल आर्डर बल्लेबाजों (मैथ्यू ब्रीट्ज़के, मार्को यानसेन, कॉर्बिन बॉश) ने अच्छा प्रदर्शन किया, जो रायपुर में भी खतरनाक साबित हो सकते हैं.

रायपुर स्टेडियम की पिच रिपोर्ट

रांची से उलट रायपुर में गेंदबाजों को अधिक मदद मिल सकती है, यहां बल्लेबाजों को थोड़ा संघर्ष करना पड़ सकता है. तेज गेंदबाजों को यहां अधिक मदद मिलेगी, इससे हर्षित राणा और अर्शदीप सिंह का रोल नई गेंद से महत्वपूर्ण हो जाएगा. रोहित और यशस्वी को शुरुआत में संभलकर रहना होगा.

शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में एकमात्र वनडे मैच 2023 में भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया था, तब कीवी टीम 108 रनों पर ऑल-आउट हो गई थी. सिर्फ रोहित शर्मा थे, जिन्होंने अर्धशतक जड़ा था. यहां उछाल देखने को मिलेगा. लेकिन इन सबके बीच टॉस का रोल महत्वपूर्ण रहेगा.

अभी मौसम को देखें तो रांची में रात को ओस गिरती है, ऐसे में टॉस का रोल महत्वपूर्ण होगा. टॉस जीतने वाले कप्तान पहले गेंदबाजी करना चाहेंगे, क्योंकि ओस के चलते यहां दूसरी पारी में गेंदबाजों के लिए मुश्किलें पैदा हो जाएंगी.

बावुमा की वापसी संभव, विनिंग टीम के साथ उतर सकता है भारत

टेस्ट सीरीज के बाद टेम्बा बावुमा को पहले वनडे से आराम दिया गया था, जिनकी गैरमौजूदगी में एडन मार्क्रम ने कप्तानी संभाली थी. टीम इंडिया विनिंग टीम के साथ छेड़छाड़ नहीं करना चाहेगी. पहले वनडे में हर्षित राणा ने नई गेंद से शानदार प्रदर्शन किया था, उन्होंने अपने पहले ही ओवर में 2 बड़े विकेट लिए थे. कुलदीप यादव ने 4 विकेट लिए थे, हालांकि रवींद्र जडेजा काफी महंगे साबित हुए थे. जडेजा ने 9 ओवरों में 66 रन लुटाए थे.

दक्षिण अफ्रीका की संभावित प्लेइंग 11: एडन मार्क्रम, रयान रिकेल्टन, क्विंटन डी कॉक (विकेट कीपर), मैथ्यू ब्रीत्ज़के, टेम्बा बावुमा (कप्तान), डेवाल्ड ब्रेविस, मार्को यानसेन, कोर्बिन बॉश, प्रीनेलन सब्रेन, नंद्रे बर्गर, ओटनील बार्टमैन.

भारत की संभावित प्लेइंग 11: यशस्वी जायसवाल, रोहित शर्मा, विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, वाशिंगटन सुंदर, केएल राहुल (विकेट कीपर और कप्तान), रवींद्र जडेजा, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा.

भारत या दक्षिण अफ्रीका, किसका पलड़ा भारी?

रोहित, कोहली, केएल राहुल फॉर्म में हैं, यशस्वी बेशक पिछले मैच में नहीं चले लेकिन अगर उनका बल्ला चला तो वह रायपुर में सबसे खतरनाक साबित हो सकते हैं. वह तेज गेंदबाजों को अच्छा खेलते हैं, रोहित भी तेज गति का फायदा उठाते हैं. लेकिन दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज भी कम नहीं हैं, इसका अंदाजा इस बात से लगाइए कि पिछले मैच में टॉप आर्डर के फ्लॉप होने के बाद भी मेहमान टीम अंतिम ओवर तक जीत के करीब थी.

दक्षिण अफ्रीका की बल्लेबाजी में गहराई नजर आती है, अगर टेम्बा बावुमा आए तो यकीनन मेहमान टीम मजबूत हो जाएगी. दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज पेस को अच्छे से खेलते हैं, इसलिए दूसरे वनडे में थोड़ा पलड़ा मेहमान टीम का भारी रहेगा.

कहां देखें लाइव मैच?

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका दूसरे वनडे का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स चैनल पर होगा. मैच दोपहर 1:30 बजे से शुरू होगा, टॉस 1 बजे होगा. जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीमिंग होगी.

[ad_2]

भारत दौरे से पहले US-यूरोप पर बरसे पुतिन, PM मोदी से मिलने से पहले साफ किया एजेंडा

[ad_1]


भारत दौरे से पहले रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने मंगलवार (2 दिसंबर 2025) अपना एजेंडा को साफ कर दिया है. पुतिन की 4-5 दिसंबर को नयी दिल्ली की राजकीय यात्रा से पहले भारत के साथ एक महत्वपूर्ण सैन्य समझौते को मंजूरी दे दी गई है. रूस सबमरीन परमाणु संयत्र से चलने वाली एसएसएन (चक्र क्लास) सबमरीन भारत को लीज पर देगा. रूसी राष्ट्रपति 23वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलेंगे.

पीएम मोदी से मिलकर इन मद्दों पर होगी चर्चा

रूस के दूसरे सबसे बड़े बैंक वीटीबी के कॉन्फ्रेंस में पुतिन ने बताया कि वह पीएम मोदी से मिलकर व्यापार और आयात को लेकर विस्तृत चर्चा करेंगे. इस दौरान उन्होंने इशारों-इशारों में अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि रूस अपने देश के हित को ध्यान में रखते हुए स्वतंत्र आर्थिक नीति पर काम करता रहेगा. इस दौरान उन्होंने भारत और चीन के साथ रूस के बढ़ते व्यापार संबंधों का भी जिक्र किया.

यूरोपीय देशों को पुतिन की सख्त चेतावनी

व्लादिमीर पुतिन ने अपने संबोधन में यूरोपीय देशों को सख्त चेतावनी भी है. उन्होंने कहा, “कुछ देश अपने एकाधिकार का इस्तेमाल कर दूसरों पर दवाब डाल रहे हैं, जिससे दुनिया भारी उथल-पुथल के दौर से गुजर रही है. अगर यूरोप युद्ध लड़ना चाहता है तो हम अब तैयार हैं. यूरोपीय देश युद्ध को बढ़ावा दे रहे हैं उनकी शांति की अब कोई योजना नहीं है.” पुतिन ने कहा कि यूरोपीय देशो ने यूक्रेन पर शांति वार्ता से खुद को बाहर कर लिया है, क्योंकि उन्होंने रूस के साथ संपर्क तोड़ दिया है. उन्हो्ंने कहा कि यूरोपीय देश युद्ध के पक्ष में हैं. 

‘यूक्रेन की समुद्र तक पहुंच समाप्त कर दी जाएगी’

रूस के दो ऑयल शिप पर शनिवार (29 नवंबर 2025) को ब्लैक सी में पानी के अंदर चलने वाले ड्रोन (सी बेबी) ने अटैक किया गया. यूक्रेन ने इस हमले की जिम्मेदारी ली. दोनों शिप रूस की शैडो फ्लीट का हिस्सा माने जाते हैं. इसे लेकर भी पुतिन ने यूक्रेन को चेतावनी दी है कि उसकी समुद्र तक की पहुंच को खत्म कर दिया जाएगा. उन्होंने कहा, “यूक्रेन को समुद्र से अलग कर दिया जाए फिर समुद्री डकैती असंभव हो जाएगी.” पुतिन ने कहा कि रूस यूक्रेनी जहाजों पर हमले तेज करेगा और यूक्रेन की मदद करने वाले देशों के टैंकरों के खिलाफ कदम उठाएगा.

व्यापार और ऊर्जा संबंधों पर बनेगा नया प्लान

रूस ने भारत के साथ अपने व्यापार और ऊर्जा संबंधों को तीसरे देशों के दबाव से सुरक्षित रखने के लिए एक विशेष ढांचा बनाने का सुझाव देते हुए मंगलवार को कहा कि पश्चिमी प्रतिबंधों से भारत का रूसी कच्चे तेल का आयात सीमित अवधि के लिए घट सकता है. क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने कहा कि पुतिन और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बीच होने वाली शिखर वार्ता में भारी व्यापार घाटे पर भारत की चिंता, छोटे आकार वाले परमाणु रिएक्टरों में सहयोग और रक्षा क्षेत्र एवं ऊर्जा साझेदारी के मुद्दे मुख्य रूप से शामिल होंगे.

डिफेंस सेक्टर में बड़ी डील के आसार

भारत का रूस से आयात लगभग 65 अरब डॉलर है, जबकि रूस का भारत से आयात करीब पांच अरब डॉलर ही है. रक्षा सहयोग के क्षेत्र में पेसकोव ने ब्रह्मोस मिसाइलों के संयुक्त उत्पादन को मिसाल की तरह पेश करते हुए कहा कि यह एडवांस टेक्नोलॉजी साझा करने का मॉडल है. पेसकोव ने कहा, “रूस जटिल रक्षा प्रणालियों और तकनीकी अनुभव को भारत के साथ साझा करने के लिए तैयार है.” उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच सुखोई-57 लड़ाकू विमानों की संभावित आपूर्ति और हवाई प्रतिरक्षा प्रणाली एस-400 की अतिरिक्त खेप पर भी चर्चा हो सकती है.

[ad_2]

भूकंप तो आते रहेंगे, बाबू शोना नहीं रुकना चाहिए: आशिक की इस हरकत पर फूट पड़ेगी आपकी हंसी

[ad_1]


बुल्ले शाह शाह को जोड़कर एक बात अक्सर कही जाती है. “दुनिया एक आशिक को पागल समझती है और एक अकेला आशिक पूरी दुनिया को आशिक समझता है” इस बात की गवाही भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो चीख चीखकर दे रहा है. जिसमें एक बाजार में कुछ महिलाएं खरीदारी कर रही है और एक आशिक पीछे दुकान में बैठा अपनी महबूबा से फोन पर बातें कर रहा है. तभी बाजार की धरती खतरकनाक भूकंप के झटके से दहल जाती है और उसके बाद जो होता है देखकर सोशल मीडिया यूजर्स की हंसी नहीं रुक रही है.

भूकंप ने हिलाया पूरा बाजार पर हिला न पाया आशिक

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें कुछ लोग बाजार में खरीदारी करते दिखाई दे रहे हैं. इस दौरान कुछ महिलाएं भी बाजार में एक दुकान के बाहर खड़ी हैं और वहीं पास वाली दुकान में कुर्सी पर बैठकर फोन पर बातें कर रहा है एक आशिक, जिसे दुनियादारी से कोई मतलब नहीं है. अचानक कैमरा फ्रेम में सब कुछ हिलने लगता है और लोग इधर उधर भागने लगते हैं, देखने पर पता लगता है कि भूकंप के तेज झटके आए हैं. लोग तीतर बीतर होने लगते हैं लेकिन दुकान पर बैठे इस आशिक को इससे कोई मतलब नहीं है.


आता रहा भूकंप लेकिन कुर्सी से नहीं उठा आशिक

वीडियो में दिखता है कि भूकंप आने के बाद भी लड़का फोन पर बातें करता रहता है. उसके चेहरे पर न तो डर दिखता है और न ही घबराहट. ये भाई कुर्सी से उठता तक नहीं है. अब इंटरनेट यूजर्स इस आशिक को लेकर सोशल मीडिया पर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. वीडियो में जिस तरह से भाई ने अपनी लॉयल्टी साबित की है उसे देखकर अब हर कोई इस खुशमिजाज आशिक से प्रेरणा ले रहा है.

यह भी पढ़ें: इसे कहते हैं संस्कार… नन्ही-सी बच्ची ने डमी के छू लिए पैर, वीडियो देख आप भी हो जाएंगे इमोशनल

यूजर्स लेने लगे मजे

वीडियो को sufiyancricket_ नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…भाई आशिक हो तो ऐसा वरना ना हो. एक और यूजर ने लिखा…मर्द मोहब्बत में लापरवाह और निडर बन जाता है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा….भाई अपनी लॉयल्टी कभी साबित नहीं कर पाएगा.

यह भी पढ़ें: लहंगा पहन हसीना ने भोजपुरी गानों पर लगाए झन्नाटेदार ठुमके! वीडियो देख पिघल जाएंगे आप


CBSE ने जारी की 10वीं-12वीं प्रैक्टिकल परीक्षा की नई गाइडलाइंस, स्कूलों को सख्त निर्देश; जानें

[ad_1]


केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 10वीं और 12वीं कक्षा के छात्रों के लिए इस बार प्रैक्टिकल एग्जाम, प्रोजेक्ट वर्क और इंटरनल असेसमेंट को लेकर बड़ी घोषणा की है. बोर्ड ने नई गाइडलाइंस और स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOPs) जारी कर दिए हैं, जिन्हें सभी स्कूलों को इस बार बिना किसी गलती के लागू करना होगा. हर साल प्रैक्टिकल और इंटरनल असेसमेंट की प्रक्रिया होती है, लेकिन इस बार बोर्ड ने कई महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं, ताकि पूरे देश के स्कूलों में परीक्षा व्यवस्था एक जैसी बनी रहे.

CBSE ने साफ कहा है कि सभी स्कूलों को तय समयसीमा के अंदर पूरे प्रैक्टिकल और प्रोजेक्ट वर्क को पूरा करना होगा, क्योंकि इस साल बोर्ड कुल चार परीक्षाएं आयोजित करने जा रहा है. ऐसे में समय का सही उपयोग होना जरूरी है, ताकि किसी भी छात्र या स्कूल को बाद में परेशानी का सामना न करना पड़े.

वेब पोर्टल पर सही मार्क्स अपलोड करना होगा अनिवार्य

CBSE ने स्कूलों से कहा है कि प्रैक्टिकल और इंटरनल असेसमेंट के मार्क्स वेब-पोर्टल पर बहुत ध्यान से अपलोड करें. बोर्ड ने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि एक बार मार्क्स अपलोड हो जाने के बाद किसी भी प्रकार का बदलाव स्वीकार नहीं किया जाएगा. इस वजह से स्कूलों को पूरी प्रक्रिया सावधानी से पूरी करनी होगी.

आंसर बुक में नया फीचर दोनों परीक्षकों की अंडरटेकिंग जरूरी

इस साल का एक नया और खास बदलाव है प्रैक्टिकल आंसर बुक में नया फीचर. इसमें इंटरनल और एक्सटर्नल, दोनों परीक्षकों को यह लिखित अंडरटेकिंग देनी होगी कि उन्होंने सभी डेटा सही तरीके से चेक करके अपलोड किया है. इससे गलतियों की संभावना कम होगी और पूरी प्रक्रिया ज्यादा पारदर्शी बनेगी.

कब होंगे 10वीं और 12वीं के प्रैक्टिकल?

1 जनवरी 2026 से 14 फरवरी 2026 तक कराई जाएगी. वहीं शीतकालीन (विंटर बाउंड) क्षेत्रों में स्कूलों के लिए तारीखें इससे पहले रखी गई हैं. इन स्कूलों में प्रैक्टिकल का आयोजन 6 नवंबर 2025 से 6 दिसंबर 2025 तक किया जाएगा. बोर्ड ने सभी स्कूलों को यह निर्देश दिया है कि वे इन तारीखों के अनुसार अपनी पूरी समयसारणी तैयार करें और समय पर सब कुछ पूरा करें.

रेगुलर छात्रों के लिए जरूरी नियम

प्रैक्टिकल, प्रोजेक्ट और इंटरनल असेसमेंट सिर्फ उन्हीं छात्रों के लिए होंगे, जिनका नाम स्कूल ने LOC के जरिए बोर्ड को भेजा है. यदि किसी छात्र का नाम बोर्ड की सूची में नहीं है, तो स्कूल को तुरंत क्षेत्रीय कार्यालय से संपर्क करना होगा. स्कूलों को यह भी सुनिश्चित करना होगा कि प्रैक्टिकल परीक्षा में वही वास्तविक छात्र उपस्थित हो, जिसका नाम भेजा गया है. किसी भी तरह की गड़बड़ी मिलने पर स्कूल पर सख्त कार्रवाई हो सकती है.

प्राइवेट उम्मीदवारों के लिए भी बोर्ड ने तय किए नियम

प्राइवेट छात्रों के लिए CBSE ने यह व्यवस्था की है कि उनके प्रैक्टिकल, प्रोजेक्ट और इंटरनल मार्क्स बोर्ड की तय नीति और परीक्षा उपविधियों के अनुसार ही दिए जाएंगे. यदि किसी कारण से किसी प्राइवेट छात्र का प्रैक्टिकल दोबारा कराना पड़े, तो इसे भी बोर्ड की नीति के अनुसार ही किया जाएगा. बोर्ड ने स्कूलों से कहा है कि प्राइवेट उम्मीदवारों को पूरी नीति साफ-साफ समझाई जाए, ताकि आगे किसी तरह की गलतफहमी या परेशानी न हो.

क्यों किए गए ये बदलाव?

CBSE हर साल लाखों छात्रों की प्रैक्टिकल परीक्षाएं कराता है. कई बार प्रक्रिया सही न चलने या स्कूलों के अलग-अलग तरीके अपनाने के कारण कुछ जगह शिकायतें आती थीं. इसी को देखते हुए बोर्ड ने इस बार SOPs में बदलाव किए हैं, ताकि परीक्षा पूरी तरह पारदर्शी, एक जैसी और समय पर हो सके.

क्या बदल जाएगा छात्रों के लिए?

प्रैक्टिकल और इंटरनल असेसमेंट अब ज्यादा सख्त और समयबद्ध होंगे. मार्क्स अपलोडिंग में गड़बड़ी की संभावना बहुत कम होगी. छात्रों को समय पर अपनी परीक्षा देनी होगी, क्योंकि अब तारीखों में देरी की कोई गुंजाइश नहीं होगी. इंटरनल और एक्सटर्नल दोनों परीक्षकों की जिम्मेदारी बढ़ गई है.

यह भी पढ़ें – IIT रुड़की में प्लेसमेंट सीजन का धमाकेदार आगाज, पहले ही दिन इतने इंटरनेशनल ऑफर

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]