बहू तो रॉकस्टार निकली, मुंह दिखाई पर दुल्हन ने गिटार बजाकर उड़ाया गर्दा, वीडियो वायरल

[ad_1]


सोशल मीडिया उस पल का इंतजार करता है जब कोई आम इंसान कुछ ऐसा कर दे, जिसे देखकर पूरा इंटरनेट दंग रह जाए. इस बार वायरल होने वाली क्लिप किसी सेलिब्रिटी की नहीं, बल्कि एक नई-नवेली दुल्हन की है, जो मुंह दिखाई की रस्म में अचानक गिटार बजाने बैठ गई. पीली लहंगे जैसी साड़ी, सिर पर घूंघट और हाथों में चूड़ियां. ऐसे पारंपरिक अंदाज में बैठी दुल्हन को देखकर किसी ने भी नहीं सोचा था कि वह गिटार से पूरा माहौल ही बदल देगी. लेकिन जैसे ही उसने गिटार थामा, पूरा कमरा खुशी और हैरानी से गूंज उठा, यही पल अब तेजी से वायरल हो रहा है.

मुंह दिखाई पर बहू बनी रॉकस्टार

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक नवविवाहिता दुल्हन अपने मुंह दिखाई की रस्म के दौरान सबको चौंकाते हुए गिटार बजाती नजर आ रही है. आमतौर पर इस रस्म में दुल्हन बस बैठती है, बड़े-बुजुर्ग आशीर्वाद देते हैं और महिलाएं रस्म निभाती हैं. लेकिन इस दुल्हन ने जैसे ही हाथ में ब्लैक गिटार उठाया, कमरा अचानक शांत हो गया. सब सोचने लगे कि आखिर घूंघट में बैठी बहू अब क्या करने वाली है.


जमकर बजाया गिटार, देखती रह गईं महिलाएं

वीडियो में दिखता है कि कमरे में कई महिलाएं बैठी हैं, कुछ दुल्हन के पास, कुछ पीछे. सबके चेहरों पर वही भाव जिज्ञासा, हैरानी और थोड़ी-सी उत्सुकता. दुल्हन पीले रंग की पारंपरिक पोशाक में है और घूंघट की वजह से चेहरा भी पूरी तरह नहीं दिख रहा. लेकिन जैसे ही वह स्ट्रिंग्स पर हाथ चलाती है, कमरे में बैठी महिलाएं एकटक उसे देखते रह जाती हैं, इसके बाद दुल्हन शानदार तरीके से गिटार बजाती है और गाना गाती है जिसके बाद मोहल्ले की औरतें देखती रह जाती हैं.

यह भी पढ़ें: लहंगा पहन हसीना ने भोजपुरी गानों पर लगाए झन्नाटेदार ठुमके! वीडियो देख पिघल जाएंगे आप

यूजर्स बोले, बहू तो रॉकस्टार निकली

वीडियो को  arsh__utkarsh नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन भी दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…बहू तो रॉकस्टार निकली. एक और यूजर ने लिखा…अब मोहल्ले की आंटियां चुगली करेंगी. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…ये सही था. मुंह दिखाई पर अचानक वक्त और जज्बात पलट दिए.

यह भी पढ़ें: इसे कहते हैं संस्कार… नन्ही-सी बच्ची ने डमी के छू लिए पैर, वीडियो देख आप भी हो जाएंगे इमोशनल


इन 5 देशों में क्रिसमस मनाने की अजब-गजब परंपरा, नहीं जानते होंगे आप

[ad_1]

Telugu OTT Release: रश्मिका मंदाना की 'द गर्लफ्रेंड' से लेकर 'द ग्रेट प्री वेडिंग शो' तक, ओटीटी पर इस हफ्ते होगा इन तेलुगू फिल्मों का जलवा

रश्मिका मंदाना की ‘द गर्लफ्रेंड’ से लेकर ‘द ग्रेट प्री वेडिंग शो’ तक, ओटीटी पर इस हफ्ते होगा इन तेलुगू फिल्मों का जलवा

[ad_2]

चीन ने बनाया ऐसा रोबोट जो पलक झपकते ही बन जाता है असली जैसा डायनासोर, ऐसी टेक्नोलॉजी देख रह जाए

[ad_1]

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

China Robot: चीन की टेक कंपनी LimX Dynamics ने ऐसा रोबोट पेश किया है जिसने दुनियाभर के टेक एक्सपर्ट्स को हैरान कर दिया है. कंपनी ने एक नया वीडियो जारी किया है जिसमें दो पैरों पर चलने वाला रोबोट कुछ ही सेकंड में एक पूरे आकार वाले Tyrannosaurus Rex यानी टी-रेक्स डायनासोर में बदल जाता है. यह डेमो दिखाता है कि आधुनिक रोबोटिक्स कैसे मनोरंजन और पर्यटन उद्योग का रूप बदल सकती है.

कैसे रोबोट बदल जाता है डायनासोर में

वीडियो में दिखाया गया है कि यह मशीन TRON1 प्लेटफॉर्म पर आधारित है. रोबोट के ऊपर टी-रेक्स की स्किन लगाई गई है जिसमें विशाल सिर, छोटी बाहें और हिलती हुई लंबी पूंछ शामिल है. देखने में यह बिल्कुल जीवित डायनासोर जैसा लगता है.

डेमो की शुरुआत में यह डायनासोर आकृति जमीन पर लेटी होती है और आसपास लोग इकट्ठा होते हैं. जैसे ही ट्रेनर्स इसके पैरों और बॉडी को धक्का देते हैं, रोबोट तुरंत अपनी बैलेंसिंग ठीक कर लेता है. कंपनी के अनुसार इसकी स्थिरता का राज TRON1 सिस्टम है जो वजन और दिशा बदलने पर तुरंत रिएक्ट करता है.

पर्यटन और म्यूज़ियम के लिए तैयार खास कॉन्सेप्ट

LimX Dynamics का कहना है कि यह रोबोट विशेष रूप से क्लचरल टूरिज्म के लिए बनाया गया है. म्यूज़ियम, थीम पार्क और पब्लिक इवेंट्स में इसे इस्तेमाल किया जा सकता है ताकि लोग विशाल डायनासोर को पास से चलते हुए देख सकें. कंपनी का मानना है कि इससे लोग extinct जीवों के बारे में बेहतर तरीके से सीख पाएंगे.

TRON1 प्लेटफॉर्म कई तरह की सतहों पर बैलेंस बनाए रखता है और जरूरत पड़ने पर इसे पहियों पर भी चलाया जा सकता है. डायनासोर मोड में रोबोट दो पैरों पर प्राकृतिक चाल से चलता है.

सेंसर, कैमरे और स्मार्ट कंट्रोल सिस्टम

रोबोट के अंदर कई तरह के सेंसर और कैमरे लगे हैं जो उसके आसपास की हर गतिविधि पर नज़र रखते हैं. कैमरे रास्ते में आने वाली बाधाओं को पहचान लेते हैं जबकि मोशन सेंसर हर कदम की स्थिरता चेक करते हैं. अगर कोई व्यक्ति इसे धक्का दे तो सिस्टम तुरंत कैलकुलेट करके रोबोट को गिरने से बचा लेता है.

डेमो में यह लगभग 3.1 मील प्रति घंटे की रफ्तार से चलता है जो भीड़भाड़ वाले इलाकों में सुरक्षित मानी जाती है और देखने में बिल्कुल असली डायनासोर जैसी लगती है.

स्किन बदलने की सुविधा और आसान मेंटेनेंस

कंपनी ने बताया है कि डायनासोर की स्किन TRON1 फ्रेम पर आसानी से लग और हट सकती है. चाहें तो ऑपरेटर कुछ ही मिनटों में किसी और प्राणी की स्किन भी लगा सकते हैं. कंपनी इसे खरीदने या किराए पर लेने दोनों के ऑप्शन देगी, साथ ही स्टाफ को इसे चलाने की ट्रेनिंग भी दी जाएगी. रोबोट एक बार चार्ज पर कई घंटों तक चालू रह सकता है और इसकी सर्विसिंग में सिर्फ जॉइंट चेक और स्किन की सफाई जैसे बेसिक काम शामिल हैं जो एक घंटे के अंदर पूरे हो जाते हैं.

यह भी पढ़ें:

भारत का नया आदेश! अब हर स्मार्टफोन में जरूरी होगा सरकारी साइबर सेफ्टी ऐप, जानिए क्या बदलेगा आपके लिए?

[ad_2]

2026 में क्या-क्या होने जा रहा? बाबा वेंगा की भविष्यवाणी दे रही बड़ी चेतावनी

[ad_1]


साल 2025 अपने आखिरी महीने में है और इसी के साथ दुनिया की निगाहें 2026 पर टिक गई हैं. हर वर्ष की तरह इस बार भी चर्चाओं के केंद्र में एक ही नाम है बाबा वेंगा, जिन्हें लोग बाल्कन के नास्त्रेदमस के नाम से जानते हैं. कहा जाता है कि उन्होंने कई बड़ी घटनाओं का संकेत दिया था, जिनकी वजह से उनके दावों का रहस्य और गहराता गया. हालांकि वैज्ञानिक समुदाय ने कभी भी इन भविष्यवाणियों को प्रमाणिक नहीं माना, लेकिन इंटरनेट पर इनकी चर्चा लगातार बढ़ती जा रही है.

TOI की रिपोर्ट के अनुसार बाबा वेंगा के नाम से जुड़ी एक भविष्यवाणी कहती है कि 2026 पृथ्वी के लिए कठिन साल हो सकता है. कथित तौर पर उन्होंने संकेत दिया था कि कई ज़ोरदार भूकंप, सक्रिय ज्वालामुखियों के विस्फोट और चरम मौसम की घटनाएं एक साथ सामने आ सकती हैं, जिनका असर दुनिया के 7–8 फीसदी हिस्से पर पड़ सकता है. जलवायु परिवर्तन के बढ़ते खतरे की वजह से यह दावा सोशल मीडिया पर और गंभीरता से चर्चा में है.

क्या 2026 तीसरे विश्व युद्ध का वर्ष होगा?
ऑनलाइन दुनिया में सबसे ज्यादा शेयर होने वाली भविष्यवाणियों में से एक यह है कि 2026 वैश्विक संघर्ष की दिशा में कदम बढ़ा सकता है. रूस-अमेरिका तनाव, चीन-ताइवान विवाद और यूरोप-एशिया के बदलते समीकरणों को देखते हुए कई लोग इस भविष्यवाणी को मौजूदा परिस्थितियों से जोड़ते हैं. मगर इन दावों की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं है.

AI पर चेतावनी
बाबा वेंगा के नाम से जुड़ी एक और लोकप्रिय भविष्यवाणी कहती है कि 2026 ऐसा समय हो सकता है, जब AI इंसानी सोच और निर्णय प्रक्रिया पर गहरा असर डालने लगेगा. कुछ व्याख्याएं यह भी कहती हैं कि मशीनें कई क्षेत्रों में मनुष्य से अधिक सक्षम दिखाई देंगी और समाज टेक्नोलॉजी पर खतरनाक हद तक निर्भर हो जाएगा. टेक इंडस्ट्री में यह दावा काफी चर्चित है.

क्या एलियंस से पहला संपर्क होगा?
इंटरनेट पर सबसे सनसनीखेज दावा यह है कि बाबा वेंगा ने नवंबर 2026 में धरती से बाहर की सभ्यता के संपर्क में आने की बात कही थी. कुछ रिपोर्टों में तो यह तक लिखा गया है कि एक विशाल अंतरिक्ष यान पृथ्वी के वायुमंडल के नजदीक दिखाई देगा, लेकिन वैज्ञानिक समुदाय इन दावों को पूरी तरह खारिज करता है.

2026 में रूस से उभर सकता है एक प्रभावशाली नेता
कई लेखों में उल्लेख मिलता है कि बाबा वेंगा ने रूस से किसी शक्तिशाली मार्गदर्शक के उठने की बात कही थी, जो अंतरराष्ट्रीय राजनीति में बड़ा बदलाव ला सकता है. यह दावा पूरी तरह व्याख्या-आधारित है, लेकिन सोशल मीडिया पर खूब फैल रहा है.

आर्थिक संकट और बदलता मौसम
रिपोर्टों में कहा गया है कि 2026 का वर्ष वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए भी कठिन साबित हो सकता है. दावों के मुताबिक मुद्रा बाज़ार, बैंकिंग सिस्टम और खाद्य व ऊर्जा आपूर्ति में दबाव बढ़ सकता है. इसके साथ ही भारी बारिश, भीषण सूखे और असामान्य मौसम घटनाओं से पर्यावरण पर गंभीर प्रभाव पड़ने की बातें भी कही जाती हैं. कथित भविष्यवाणियों में एशिया, खासकर चीन, के महत्व बढ़ने का भी जिक्र मिलता है. इसे कई लोग आने वाले भू-राजनीतिक बदलाव का संकेत मानकर जोड़ते हैं.

ये भी पढ़ें: पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान से 20 मिनट की मुलाकात के बाद बोलीं उनकी बहन, ‘अल्हम्दुलिल्लाह, वह…’

[ad_2]

अपने प्रेमी सक्षम की तस्वीर को प्यार से निहारती दिखी आंचल, फूल चढ़ाकर दुपट्टे से पोंछा पसीना

[ad_1]


प्यार और इंतजार की कहानी तो आपने बहुत सुनी होगी, लेकिन महाराष्ट्र के नांदेड़ से सामने आई एक घटना ने लोगों को झकझोर कर दिया. दरअसल हाल ही में महाराष्ट्र में अंतरजातीय प्रेम से चलते एक युवक की उसके प्रेमिका के घर वालों ने बेरहमी से हत्या कर दी थी. इसके बाद प्रेमिका ने युवक के शव से ही शादी कर ली. इस घटना के बाद युवक की प्रेमिका आंचल का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. जिसमें युवक की प्रेमिका आंचल अपने प्रेमी सक्षम की तस्वीर के सामने बैठकर उसे निहारती हुई नजर आती है. यही वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो गया, जिसे देखकर सोशल मीडिया यूजर्स की आंखें भी नम हो गईं.

अपने प्रेमी की तस्वीर को बार-बार पोंछती रही आंचल

यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @YadavAnviRoyal नाम के एक अकाउंट से शेयर किया गया है. इस वीडियो को शेयर करते हुए @YadavAnviRoyal ने लिखा कि बेचारी के साथ बहुत अन्याय हुआ है, अब इसकी जिंदगी बर्बाद हो गई है. इश्क में इंसान कुछ भी कर सकता है,हत्या के बाद तस्वीर को साफ करती आंचल. दरअसल वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि आंचल, सक्षम की तस्वीर पर लगे दाग को हटाकर दुपट्टे से उसका चेहरा साफ कर रही है. बाद में सक्षम की तस्वीर को निहारती रहती है. इसके बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो गया. वायरल होने के बाद इस वीडियो को अब तक हजारों लाइक्स और 43.7K से भी ज्यादा व्यूज मिले है. वहीं वीडियो को देखकर कई लोग आंचल को सांत्वना दे रहे हैं जबकि कुछ लोग उसके परिवार को प्यार का दुश्मन भी बता रहे हैं.

यूजर्स बोले- इस बेचारी का दर्द कल्पना से परे

आंचल का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों के लगातार कमेंट्स आ रहे हैं. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो को देखकर एक यूजर कमेंट करता है कि कितना पीड़ा दायक है यह दृश्य, सोचों उसे लड़की के दिल पर क्या गुजर रही होगी. वहीं एक और यूजर लिखता है कि इंटरनेट की दुनिया में रिश्ते नहीं दर्द वायरल हो रहा है. इसके अलावा एक और यूजर कमेंट करता है कि प्रेम कलयुग में घातक है. एक और यूजर लिखता है कि इस बेचारी पर क्या गुजरी होगी कल्पना भी नहीं कर सकते. वहीं एक यूजर लिखता है कि जातिवाद ने दो जिंदगियां बर्बाद कर दी, एक को मार दिया और एक को जीते जी मार दिया. एक और यूजर कमेंट करता है कि अंतरजातीय विवाह आज भी एक टेढ़ी खीर है, 21 वीं सदी का दम भरने वाले आज भी 18 वीं सदी में जी रहे है. 

ये भी पढ़ें: Video: रोती रही दुल्हन बाप ने 50 साल बूढ़े दूल्हे से ब्याह दी जवान बेटी! वीडियो देख खौल उठेगा खून


बैंक FD करने से पहले जान लें बड़े बैंकों की ब्याज दरें, वरना हो सकता है भारी नुकसान

[ad_1]

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

Bank FD Interest Rates: भारतीय निवेशकों को सुरक्षित निवेश और बेहतर रिटर्न देने वाले स्कीम बहुत पसंद आते हैं. बैंक एफडी उनमें से एक हैं. बैंक एफडी में एकमुश्त राशि जमा कर निवेशक फिक्स रिटर्न कमाते हैं और उनका पैसा भी सुरक्षित रहता हैं. अगर आप भी अपने पैसों को बैंक एफडी में निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो, आपको विभिन्न बैंकों की ब्याज दरों की जानकारी जरूर लेनी चाहिए.

साथ ही आज 3 दिसंबर से आरबीआई की मौद्रिक नीति की बैठक शुरू होने वाली हैं. जिसमें रेपो रेट को लेकर फैसला लिया जाएगा. इस फैसले का असर आपके एफडी ब्याज दरों पर भी पड़ सकता है. इसलिए निवेश करने से पहले अलग-अलग बैंकों की ब्याज दरों की जानकारी लेने के बाद ही आपको फैसला करना चाहिए….  

1. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में एफडी

देश की सबसे बड़ी सरकारी बैंक एसबीआई अपने ग्राहकों को फिक्स्ड डिपॉजिट पर अवधि के हिसाब से अलग-अलग ब्याज दरें दे रहा हैं. एक साल की एफडी पर 6.25 फीसदी ब्याज मिलता है, जबकि दो साल की अवधि पर दर 6.45 प्रतिशत है. तीन और चार साल की एफडी पर 6.30 प्रतिशत और वहीं 5 साल की एफडी चुनने पर ब्याज दर 6.05 फीसदी होती है.

2. ICICI बैंक में एफडी 

ICICI बैंक की वर्तमान एफडी ब्याज दरों के अनुसार, 1 साल की एफडी पर 6.25 फीसदी ब्याज मिलता है, जबकि 2 साल की जमा पर रेट 6.40 प्रतिशत है. 3, 4 और 5 साल की एफडी पर बैंक 6.60 फीसदी का रिटर्न ऑफर कर रही है.

3. HDFC बैंक में  एफडी 

HDFC बैंक अपने ग्राहकों को 1 साल की एफडी पर 6.25 फीसदी ब्याज ऑफर कर रही है. 2 और 3 साल की जमा पर बैंक 6.45 प्रतिशत का रिटर्न दे रहा है. वहीं 4 और 5 साल की एफडी के लिए ब्याज दर 6.40 फीसदी पर उपलब्ध है. 

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

यह भी पढ़ें: इन कामों के लिए कभी न लें पर्सनल लोन, वरना बिगड़ सकती है आपकी फाइनेंशियल हेल्थ 

 

[ad_2]

क्या डायपर पहनाने से खराब हो जाती है बच्चों की किडनी, जानें इस बात में कितनी हकीकत?

[ad_1]


जब भी किसी घर में बच्चे का जन्म होता है तो उस नवजात बच्चे के लिए शॉपिंग की लिस्ट में डायपर जरूर होता है. आज के समय में छोटे बच्चों को डायपर पहनाना हर पेरेंट्स के लिए जरूरी हो गया है, खासकर तब जब घर में कामकाज ज्यादा हो या यात्रा के दौरान डायपर की जरूरत होती है. लेकिन इसी के साथ एक डर भी पेरेंट्स के बीच बढ़ा है. क्या सच में लंबे समय तक डायपर पहनाने से बच्चे की किडनी पर बुरा असर पड़ता है? ये सवाल और उससे जुड़ी गलत जानकारी सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रही है, जिसे सुनकर या पढ़कर हर माता-पिता परेशान हैं कि इस दावे की सच्चाई आखिर क्या है.

क्या सच में डायपर से बच्चे की किडनी खराब होती है?

हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर वायरल हो रहे इस दावे में बताया गया है कि डायपर बच्चों को पहनाने से बच्चे की किडनी पर गलत असर पड़ता है. यह दावा बिल्कुल झूठा है. डॉक्टर्स के मुताबिक, जो किडनी होती है वो हमारे शरीर के काफी अंदर होती है, जिसके आगे मसल्स की पूरी एक लेयर होती है. अगर डायपर या कोई भी कपड़ा जब हम बच्चे को पहनाते हैं तो वो किसी भी हालत में किडनी तक नहीं पहुंच सकता. इसलिए यह दावा बिल्कुल बेबुनियाद है.

कैसे हो सकती है किडनी खराब?

डायपर रैश: लंबे समय तक गीला डायपर रहने से बच्चे की त्वचा लाल, जलनदार और त्वचा को नुकसान हो सकता है. लेकिन यह त्वचा की समस्या है, किडनी की नहीं.

यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन (UTI): पेशाब के रास्ते में बैक्टीरिया के कारण होने वाला संक्रमण है, जिसमें सबसे आम रूप से मूत्राशय प्रभावित होता है. यह पूरी तरह बैक्टीरिया आधारित इंफेक्शन है और बच्चों में उम्र के अनुसार इसके लक्षण भी बदलते हैं.

यह भी पढ़ें: IIT BHU में कैंपस प्लेसमेंट का बिगुल, पहले ही दिन 1.67 करोड़ का पैकेज; कैंपस में जश्न जैसा माहौल

डायपर का सही इस्तेमाल कैसे करें ताकि कोई नुकसान न हो?

  • हर 3–4 घंटे में डायपर बदलें.
  • बच्चा बहुत छोटा है तो हर 2 घंटे में बदलना बेहतर है.
  • रात में सुपर-एब्जॉर्बेंट डायपर, दिन में कपड़े का नैपी.
  • इससे लगातार त्वचा को हवा मिलती रहती है.
  • हर बार डायपर पहनाने से पहले त्वचा को सूखने दें.
  • गीलापन किसी भी समस्या की सबसे बड़ी जड़ है.
  • डायपर रैश क्रीम या नारियल तेल का उपयोग.
  • यह बच्चे की त्वचा की सुरक्षा परत बनाता है.

यह भी पढ़ें: IPL 2026: दुनिया की किस टी-20 लीग में खेलने पर मिलता है सबसे ज्यादा पैसा, किस नंबर पर आता है IPL?

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

[ad_2]

बुरी तरह फ्लॉप हुई ‘गुस्ताख इश्क’, पांच दिन में 2 करोड़ भी नहीं कमा पाई फिल्म

[ad_1]


विजय वर्मा और फातिमा सना शेख की रोमांस ड्रामा ‘गुस्ताख इश्क’ 28 नवंबर, 2025 को थिएटर में रिलीज़ हुई थी. इसका क्लैश धनुष और कृति सेनन की इंटेंस लव स्टोरी ‘तेरे इश्क में’ से हुआ था. जहाँ ‘गुस्ताख इश्क’ पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर स्ट्रगल कर रही है, वहीं ‘तेरे इश्क में’  शुरू से ही अच्छा परफॉर्म कर रही है. विभु पुरी की डायरेक्ट की हुई ‘गुस्ताख इश्क’ की शुरुआत ही खराब हुई थी और इसके बाद भी ये कमाई में तेजी नहीं दिखा पाई. चलिए यहा जानते हैं विजय वर्मा और फातिमा सना शेख की फिल्म का पांचवें दिन का कलेक्शन कितना रहा है?

‘गुस्ताख इश्क’ ने 5वें दिन कितनी की कमाई?
‘गुस्ताख इश्क’1990 के दशक में सेट की गई ओल्ड स्कूल लव स्टोरी टाइप है. ये फिल्म दर्शकों का दिल नहीं जीत पाई है. रिलीज के पहले दिन से ही ये बॉक्स ऑफिस पर ठंडी साबित हुई है. वहीं वीकेंड पर भी इसने काफी खराब परफॉर्म किया. हालांकि सोमवार को सबसे कम कलेक्शन करने के बाद मंगलवार को इसकी कमाई में मामूती बढ़त देखी गई.

इन सबके बीच फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो पुरानी यादों और पुराने ज़माने के चार्म से भरी इस फ़िल्म ने 50 लाख से ओपनिंग की थी.इसके बाद शनिवार को इसने 45 लाख और रविवार को 35 लाख रुपये कमाए. वहीं सोमवार को इसकी कमाई में 80 फीसदी की गिरावट आई और ये महज 0.07 करोड़ रुपये ही कमा पाई.

  • अब सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘गुस्ताख इश्क’ ने रिलीज के 5वें दिन यानी मंगलवार को 11 लाख रुपये कमाए हैं.
  • इन नंबर्स के साथ, इंडियन मार्केट में ‘गुस्ताख इश्क’ का नेट कलेक्शन 1.48 करोड़ हो गया है.

बुरी तरह फ्लॉप हुई ‘गुस्ताख इश्क’ 
‘गुस्ताख इश्क’ की बॉक्स ऑफिस परफॉर्मेंस बेहद शर्मनाक है. ये फिल्म रिलीज के 5 दिन बाद भी 2 करोड़ रुपये नहीं जुटा पाई है. ये फिल्म अब बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हो चुकी है. 

‘गुस्ताख इश्क’ के बारे में सब कुछ
फ़िल्म की कहानी एक ऐसे युवक के इर्द-गिर्द घूमती है जो अपने पिता के प्रिंटिंग प्रेस को बचाने की कोशिश करता है, जो बंद होने के कगार पर है. ऐसा करने के लिए, वह एक गुमनाम और एकांतप्रिय कवि (नसीरुद्दीन शाह) की मदद लेता है. कवि की बेटी का किरदार निभा रहीं फ़ातिमा सना शेख़ कहानी का केंद्र हैं, जो फ़िल्म से एक इमोशनल जुड़ाव पैदा करती हैं. स्टेज 5 प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित इस फ़िल्म के निर्माता जाने-माने डिज़ाइनर मनीष मल्होत्रा ​​भी हैं. विशाल भारद्वाज का संगीत फ़िल्म को एक काव्यात्मक टच देता है. इसके बावजूद, गुस्ताख़ इश्क़ बॉक्स ऑफ़िस पर उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई।

 

[ad_2]

पहले घेवर फिर लड्डू और अब बिरयानी, पुनीत सुपरस्टार ने कीचड़ में डुबोकर खाए चावल

[ad_1]


सोशल मीडिया पर वायरल कंटेंट की कोई कमी नहीं, लेकिन इस बार जिस वीडियो ने इंटरनेट पर भूचाल ला दिया है, वह किसी चैलेंज या स्टंट से भी आगे निकल गया है. सोशल मीडिया के मशहूर चेहरे पुनीत सुपरस्टार एक ऐसा काम करते दिखाई दे रहे हैं जिसे देखकर लोगों के होश उड़ गए हैं. वायरल क्लिप में पुनीत सड़क पर बह रहे गंदे, मैले और कीचड़ भरे पानी में अपनी बिरयानी डुबोकर खाते नजर आ रहे हैं. इस अजीबोगरीब हरकत ने लोगों को हैरान भी किया और नाराज भी.

कीचड़ में डाली बिरयानी और फिर चटकारे लेकर खाई!

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है जिसमें इंटरनेट सेंसेशन पुनीत सुपरस्टार अपनी हमेशा की तरह अजीब हरकतों के साथ नजर आ रहे हैं. लेकिन इस बार उनकी हरकतों ने लोगों को हंसने से ज्यादा चौंका दिया है. वायरल क्लिप में दिख रहा है कि पुनीत सड़क पर इकट्ठा हुए गंदे, मलिन और कीचड़ जैसे पानी के पास बैठे हैं उनके हाथ में एक कंटेनर है जिसमें बिरयानी भरी हुई है.


इससे पहले घेवर और लड्डू के साथ भी कर चुके हैं ऐसी हरकत

वीडियो में पुनीत कैमरे की तरफ देखते हुए अचानक बिरयानी की पूरी प्लेट उसी गंदे पानी में डुबो देते हैं और फिर उसे निकालकर मजे से खाने लगते हैं. यह देखकर वीडियो बनाने वाला शख्स भी दंग रह जाता है और सोशल मीडिया पर तो मानो तूफान ही आ गया है. इससे पहले भी पुनीत ने नाली में घेवर और लड्डू डुबोकर खाया था. अब यूजर्स इंटरनेट पर मजे लेते दिखाई दे रहे हैं.

यह भी पढ़ें: इसे कहते हैं संस्कार… नन्ही-सी बच्ची ने डमी के छू लिए पैर, वीडियो देख आप भी हो जाएंगे इमोशनल

यूजर्स बोले, मत करो भाई बीमारी हो जाएगी

वीडियो को puneetsuperr_star नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…भाई को एडवांस में रेस्ट इन पीस. एक और यूजर ने लिखा…मत कर लाला किसी दिन भयंकर बीमारी हो जाएगी. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…इस बंदे को कोई कॉपी नहीं कर सकता भाई.

यह भी पढ़ें: लहंगा पहन हसीना ने भोजपुरी गानों पर लगाए झन्नाटेदार ठुमके! वीडियो देख पिघल जाएंगे आप


सबसे ज्यादा बिकने वाले इस आईफोन पर आ गई 17,000 रुपये की छूट, जल्दी चेक करें डील

[ad_1]

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

आईफोन 17 को लॉन्च हुए कुछ समय हो चुका है और लोग इसे पसंद भी कर रहे हैं, लेकिन आईफोन 16 का जलवा अभी भी कायम है. कुछ समय पहले आई काउंटर प्वाइंट रिसर्च की रिपोर्ट में बताया गया था कि आईफोन 16 भारत में ऐप्पल का सबसे ज्यादा बिकने वाला फोन है. सितंबर में स्मार्टफोन की कुल बिक्री में 4 प्रतिशत हिस्सेदारी अकेले आईफोन 16 की थी. अब इस आईफोन को सस्ते में खरीदने का मौका मिल रहा है. आइए इसके फीचर और इस पर मिल रही डील के बारे में जानते हैं.

आईफोन 16 के फीचर्स

आईफोन 16 में 6.1 इंच का OLED डिस्प्ले है, जो HDR कंटेट सपोर्ट और 2,000 निट्स की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है. A18 प्रोसेसर वाला यह आईफोन मल्टीटास्किंग और ऐप्पल इंटेलीजेंस फीचर्स को आसानी से हैंडल कर लेता है. हाई परफॉर्मेंस के साथ-साथ यह प्रोसेसर एफिशिएंट और अपकमिंग सॉफ्टवेयर अपडेट के लिए कंपेटिबल भी है. इसके रियर में 48MP + 12MP का डुअल कैमरा सेटअप है. सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसके फ्रंट में 12MP का कैमरा है. बैटरी की बात करें तो फुल चार्जिंग पर यह आईफोन 22 घंटे का वीडियो प्लेबैक सपोर्ट करता है. 

कहां मिल रही है डील?

इस आईफोन को पिछले साल सितंबर में 79,990 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था, लेकिन क्रोमा से आप इसे सस्ते में खरीद सकते हैं. क्रोमा पर इस फोन के 128GB वाला बेस वेरिएंट ब्लैक, व्हाइट, पिंक, अल्टामैरिन और टील कलर ऑप्शन में उपलब्ध है. यह फोन क्रोमा पर 66,990 रुपये में लिस्टेड है. साथ ही इस इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिल रहा है. ICICI, IDFC और SBI बैंक के क्रेडिट और डेबिट कार्ड होल्डर इस पर 4,000 रुपये की और छूट पा सकते हैं. इस तरह आप इस आईफोन को केवल 62,990 रुपये में अपना बना सकते हैं. 

ये भी पढ़ें-

ऐप्पल नहीं मानेगी आईफोन में संचार साथी ऐप देने का फैसला, सरकार को बताएगी अपनी चिंताएं- रिपोर्ट

[ad_2]